&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 13 August 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेई-साबरमती बांध के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान का पानी गुजरात जाने से रोकना और दक्षिणी राजस्थान की जनता को इसका लाभ पहुंचाना है. समीक्षा के दौरान, सीएम ने अधिकारियों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों को तुरंत सुलझाने और तय समय सीमा में बांध का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि बांध के निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मौत का प्रकरण. कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने जांच कमेटी गठित की. एडीएम रामस्वरूप चौहान की अध्यक्षता में कमेटी बनाई. एएसपी गुरुशरण राव सहित RTO, NHAI, मेडिकल और NIC के मुखिया कमेटी के सदस्य. कलेक्टर ने सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश. कमेटी के सदस्यों ने सायंकाल मौके का निरीक्षण किया.
जयपुर जिले में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने जन्माष्टमी पर्व से पूर्व राधा गोविंद देवजी मंदिर में तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर निगम, पुलिस और डिस्कॉम के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे.
यहां पढ़ें पूरी खबर- जन्माष्टमी पर गोविंद देवजी मंदिर में होंगे विशेष इंतजाम, MLA बालमुकुंद आचार्य ने तैयारियों का लिया जायजा
राजस्थान का पानी अब बहकर नहीं जा पायेगा गुजरात, दक्षिणी राजस्थान की जनता को मिलेगा फायदा, सीएम भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, सेई-साबरमती बांध निर्माण की प्रगति की, सीएम ने की समीक्षा भूमि विवाद से जुड़े मामलों का सीएम ने अधिकारियों को हल निकालने के दिए निर्देश, तय समय सीमा में बांध निर्माण के सीएम ने दिए निर्देश, सीएम भजनलाल शर्मा ने चेताया अधिकारियों को, बांधों के निर्माण में गुणवत्ता से नहीं हो कोई समझौता.
जयपुर सचिन पायलट का बड़ा आरोप कहा, वोट चोरी का महापाप कर रहा है चुनाव आयोग, राहुल गांधी जब चुनाव आयोग से जांच की कर रहे हैं मांग तो राहुल गांधी से ही चुनाव आयोग मांग रहा शपथ पत्र, चुनाव आयोग को बचाने में बीजेपी खड़ी हो गई है, राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग कराये जांच, ये चुनाव आयोग की पारदर्शिता का सवाल है, जनता को वोट से वंचित करना सबसे बड़ा गुनाह है, इसलिए हम देश की जनता के बीच जा रहे हैं.
जयपुर न्यू क्रिमिनल लॉ को लेकर राजधानी जयपुर में होगी सेमिनार और लगेगी प्रदर्शनी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, सितंबर माह में 7 से 11 तारीख तक होगा पांच दिवसीय आयोजन, सीतापुरा स्थित एक निजी संस्थान में आयोजित होगा कार्यक्रम, 40 IPS अधिकारियों को दी गई अलग-अलग जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय जुटा तैयारियों में.
पाली, नील गाय की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना, घटना एक ही परिवार के 7 लोग हुए घायल, रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहा परिवार, नील गाय को बचाने के वक्त चपेट में आने से पलटी कैम्पर गाड़ी, गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के खोड गांव के निकट की घटना, घायलों को बांगड़ अस्पताल में करवाया भर्ती .
चाकसू (जयपुर ), पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलाला में सामान्य ज्ञान व विज्ञान की पुस्तक का विमोचन कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने किया, प्रधानाचार्य परशुराम मीणा की पहल पर छपाई गई, 550 पुस्तक विद्यालय पीईई ओ क्षेत्र के विद्यार्थियों को निशुल्क वितरित की जाएगी.
सीकर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, समसा के सहायक अभियंता और एएओ खिलाफ ट्रैप की कारवाई, जयपुर एसीबी टीम की कारवाई, सहायक अभियंता के लिए घूस लेते दलाल कमल कुमार गिरफ्तार, दलाल 60 हजार रुपए लेते किया गिरफ्तार, एएओ रामचंद्र को 40 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार, सहायक अभियंता खुमाराम हुआ मौके से फरार, स्कूल में हुए निर्माण कार्य के बिल पास करने की एवज में मांगी गई रिश्वत, जयपुर एसीबी की टीम कर रही कार्रवाई.
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर डोटासरा का बड़ा बयान. बोले - "कोटा, अलवर, जयपुर ग्रामीण और बीकानेर सीटों पर हुआ खेल'. लोकसभा चुनाव के दौरान कैसे हुआ वोटों का खेल? क्या खेल हुआ इसकी कर रहे हैं जांच? जल्द ही बताएंगे की वहां कैसे वोट चोरी हुए ? लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण सीट को लेकर सवाल. कोटा सीट पर हार-जीत का अंतर रहा था 50 हजार. अलवर लोकसभा सीट पर करीब 49 हजार वोट से हारी थी कांग्रेस. बीकानेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को करीब 55 हजार वोटों से मिली थी हार. सचिन पायलट ने भी जयपुर ग्रामीण सीट को लेकर उठाए थे सवाल.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान. डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आवास पर फहराया तिरंगा. अभियान से जुड़ते हुए राजकीय आवास पर तिरंगा फहराया. इस मौके पर डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने अपने संदेश में कहा,'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा', 'आइए, हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं', 'आज़ादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाएं', 'तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करें', ‘राष्ट्रगौरव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.’

बूंदी, पुलिसकर्मी ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश, मानसिक रूप से परेशान होकर की खुदकुशी की कोशिश, ड्यूटी के दबाव से परेशान होकर अज्ञात पॉइजन के सेवन की सूचना ड्यूटी के दबाव से परेशान होकर कांस्टेबल शिवराम मीणा ने उठाया खुदकुशी करने के प्रयास का कदम सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे शहर कोतवाल भवर सिंह व सिंचित निरीक्षक बहादुर सिंह। कांस्टेबल के परिजनों को दी पुलिस अधिकारियों ने सूचना पुलिसकर्मी के पॉइजन खाने के घटनाक्रम से लाइन पुलिस में मचा हड़कंप घटनाक्रम की अधिकारियों ने दी आलाधिकारियों को जानकारी.
स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, जोधपुर में 15 अगस्त की सुबह 08.55 बजे शहीद स्मारक, जोधपुर पहुंचेंगे सीएम शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे सीएम भजनलाल प्रातः 09.05 बजे , बरकतुल्ला स्टेडियम, जोधपुर पहुँचेंगे सीएम *प्रातः 09.05 से 11.05 बजे तक राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में करेंगे शिरकत दोप. 12.20 बजे , जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे सीएम.
जयपुर- लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर डोटासरा का बड़ा बयान, बोले - "कोटा, अलवर, जयपुर ग्रामीण और बीकानेर सीटों पर हुआ खेल', लोकसभा चुनाव के दौरान कैसे हुआ वोटों का खेल? क्या खेल हुआ इसकी कर रहे हैं जांच? जल्द ही बताएंगे की वहां कैसे वोट चोरी हुए ? लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण सीट को लेकर सवाल. कोटा सीट पर हार-जीत का अंतर रहा था 50 हजार, अलवर लोकसभा सीट पर करीब 49 हजार वोट से हारी थी कांग्रेस , बीकानेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को करीब 55 हजार वोटों से मिली थी हार, सचिन पायलट ने भी जयपुर ग्रामीण सीट को लेकर उठाए थे सवाल.
रामदेवरा,जैसलमेर रामदेवरा मेला क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक, नहीं ले रहा थमने का नाम, प्रशासन के दावो की खुली पोल, आवारा पशु ने एक बालिका को सिंग मार कर किया घायल, ग्राम पंचायत के द्वारा आवारा पशुओं को मेला क्षेत्र से बाहर करने का दिया गया है ठेका, घायल बालिका को एंबुलेंस से ले जाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा, मेला शुरू होने से पहले ही अब तक हो चुकी है 6 से अधिक घटनाएं.
जयपुर- धरनास्थल पर भिड़े कांग्रेस और RLP के कार्यकर्ता, शहीद स्मारक पर बनी हंगामे की स्थिति, हनुमान बेनीवाल समर्थक दे रहे SI भर्ती को लेकर प्रदर्शन , कांग्रेस की ओर से था आज वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन, धरना स्थल से होर्डिंग हटाने को लेकर भिड़ गए कार्यकर्ता, दोनों पक्षों की ओर से जमकर हुई बहस .
सीएम भजनलाल शर्मा ने सीएम आवास पर फहराया तिंरगा, सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर की अपील लिखा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभहर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया, यह राष्ट्रव्यापी अभियान सम्पूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकता अखंडता और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है, आप सभी प्रदेशवासी भी इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं व तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर http://harghartiranga.com पर अपलोड करें.जय हिंद!
अलवर के गोविंदगढ़ में एक 17 साल की बेटी ने अपनी मां की डांट सुनकर जहर खा लिया, हद तो ये कि पुलिस ने भी मान लिया और शव का पोस्टमार्टम तक नहीं हुआ पढ़ें पूरी खबर
भीलवाड़ा में आयकर विभाग की जयपुर और अजमेर टीमों में तीन स्थानों पर दबिश देकर दर्जनों दस्तावेजों की जांच के बाद कागजों में फर्जी रूप से चल रही, एक राजनीतिक पार्टी और तीन फर्जी नेताओं के नाम का खुलासा किया है. यही नहीं इस फर्जी राजनीतिक पार्टी का विगत तीन साल में 271 करोड़ रुपए का बोगस लेनदेन भी सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर
सांस्कृतिक और शारीरिक व्यायाम में भाग लेने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नहीं मिला पीने का पानी और अल्पाहार, जबकि जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में नगर परिषद को व्यवस्था करने के दिए थे निर्देश, स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने जताया कड़ा विरोध, जिम्मेदारों से जवाब-तलब की मांग!
नानी चौराहे पर हो रही है सभा, शहर का गंदा पानी और बरसात का पानी नानी चौराहे सहित जयपुर बीकानेर हाईवे सहित आसपास के गांवों में हो जाता है जलभराव, स्थानीय नागरिकों ने शहर के गंदे पानी और जलभराव की समस्या को लेकर विरोध-प्रदर्शन सभा आयोजित कर रहे हैं, सैकड़ों लोग सभा में हैं शामिल और प्रशासन से जल्द समाधान की कर रहे है मांग.
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तिरंगा थामकर निकले बॉर्डर इलाकों में, भारी संख्या में ग्रामीण, स्कूल के बच्चे, बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद, बॉर्डर के गांव हुए तिरंगामय, वंदे मातरम् से गूंज उठे ग्रामीण इलाके, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने गोडू राजकीय महाविद्यालय भवन की सौगात भी दी, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर, वरिष्ठ बीजेपी नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, रविशेखर मेघवाल, गोपाल गहलोत, हुक्माराम बिश्नोई सहित कई नेता मौजूद.
Bull Fight Viral Video: राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल कस्बा स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने बेसहारा गोवंश की करीब आधे घंटे तक चली लड़ाई से लोगों में भय का माहौल रहा. लोगों के अनुसार यहां पर आए दिन ऐसे ही गोवंशों की लड़ाइयां होती रहती हैं. देखें वीडियो.
सेवन वण्डर्स से निकली तिरंगा यात्रा, ज्वाला तोप पर हुई समाप्त, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगे थाम दिखाया देशभक्ति का जज्बा, आजादी के अमृत महोत्सव श्रंखला में हो रहा आयोजन, तिरंगा केनवास पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम की भावना की व्यक्त, कोटा जिले भर में कई जगहों पर होगा तिरंगा यात्रा का आयोजन.
लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश, जाली चौराहे पर स्थित दो से तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए के एलडीसी कैमरा सहित अन्य सामान ले गए अज्ञात चोर, लगातार चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीण जिला कलेक्टर को आज सौंपेगे ज्ञापन, जाली माता मंदिर सहित आस पास के क्षेत्र में 2 महीने में तीन से चार बार हो चुकी है चोरीयां.
Bear Viral Video: राजस्थान के सिरोही जिले से भालू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें खाने की तलाश में आधी रात को तीन भालू माउंट आबू के सदर बाजार की एक दुकान में घुस गए. देखें पूरा वीडियो.
पाली अनमोल तेल के नाम पर बिक रहा था यह तेल, पामोलिन की अधिक मात्रा होने से स्वास्थ्य को रहता खतरा, भीम सदर बाजार के गोदाम से तेल के टिन किए गए बरामद, होलसेल कारोबारी निक्की सिंधी से भीम पुलिस कर रही पूछताछ, फिलहाल अभी जांच की जाएगी की तेल असली है या नकली, कुंदन एडिबल ऑयल कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई.
रिहायसी मकान से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद, पुलिस ने 715 ग्राम तैयार अफीम, 874 ग्राम अफीम दूध किया बरामद, पुलिस ने आरोपी पनाराम पुत्र शेराराम बाना को किया गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS के तहत मामला दर्ज कर जांच की शुरू.
#Jaipur : कथित वोट चोरी के ख़िलाफ़ कांग्रेस का मार्च@INCRajasthan @ashokgehlot51 @BabulalDhayal18 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/FgkIBIHMCe
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 13, 2025
विधायक अरुण चोधरी ने आज निर्माण कार्य शुभारम्भ, 57 करोड़ की लागत से 49 किलोमीटर हाईवे का निर्माण, स्टेट हाईवे 68 सहित अन्य सड़क मार्गो की सुधरेगी दशा.
कंट्रोल रूम की सुचना पर मौक़े पहुंची कोलायत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम, कपिल सरोवर के घाट नंबर 50 पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, अज्ञात व्यक्ति के पास मिला मोबाइल फोन से पहचान करने की कोशिश जारी, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में, श्री कोलायत के कपील मुनी सरोवर की है घटना.
हादसे में करीब दो दर्जन महिला, पुरुष और बच्चे हुए घायल, सड़क किनारे घास काट रही महिला की भी चपेट में आने से हुई मौत, ट्रॉली सवार आधा दर्जन गंभीर घायलों का मनोहरथाना में चल रहा उपचार, एक गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद किया झालावाड़ रेफर, कामखेड़ा बालाजी से दर्शन कर सुठालिया (मप्र)लौट रहे थे ट्रैक्टर सवार यात्री, मनोहरथाना क्षैत्र के समरोल के समीप हुआ हादसा.
आरोपी चेतराम उर्फ चेता के पास से 315 बोर की सिंगल शॉट बंदूक और 2 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर की गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज.
अशोक गहलोत ने किया ट्वीट कि दौसा में हुए भीषण सड़क हादसे में खाटूश्याम जी के दर्शन कर के लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य तथा संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे यूपी के एटा निवासियों की दौसा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु की ख़बर अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. हृदय विदारक हादसे में कई बच्चों का काल कवलित होना बेहद पीड़ादायक है. मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, ईश्वर दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें.
दौसा में भीषण सड़क हादसे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जताया दुख. सोशल मीडिया पर संवेदना संदेश में लिखा कि दौसा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 7 बच्चों और 4 महिलाओं की मृत्यु की ख़बर अत्यंत दुःखद एवं बेहद पीड़ादायक है. शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्माओं को शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें . ॐ शांति
जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुआ उप चुनाव का आगाज, विधायक कंवर लाल मीणा के जेल जाने के बाद खाली हुई थी सीट, अब प्रशासन ने उप चुनाव की तैयारियां शुरू, वहीं बीजेपी कांग्रेस खेमों में भी मची हलचल, बीजेपी में अपने आपको प्रत्याशी मान चुके लोग जाने लगे लोगों के बीच, कांग्रेस में सिर्फ एक ही नाम प्रमोद भाया ही हो सकते हैं प्रत्याशी, गुटबाजी के चलते बीजेपी में करीब आधा दर्जन प्रत्याशी जुटे हैं चुनाव की तैयारियों में.
मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा पहुंचे जिला अस्पताल. हादसे पर जताया गहरा दुख. घायलों से मिले मंत्री साथ में घटना की ली जानकारी.
Beawar : मुख्य सचिव सुधांशु पंत आज आएंगे ब्यावर. जयपुर से जोधपुर जाते समय मुख्य सचिव का ब्यावर रुकने का है कार्यक्रम, सुधांशु पंत के ब्यावर कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कलेक्टर कमल राम मीना, SP रतन सिंह राठौड़, ADM मोहन खटनावलिया करेंगे अगवानी, मुख्य सचिव सुधांशु पंत अधिकारियों के साथ लेंगे बैठक, मुख्य सचिव पंत का ब्यावर के राजकीय अम्रतकोर अस्पताल का निरीक्षण करने का भी है कार्य्रकम, AKH निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव सुधांशु पंत जोधपुर के लिए होंगे रवाना.
Jaipur: देर रात चौमूं की प्राचीन नहर में लगी आग दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, रात के समय चारों तरफ फैला धुंआ ही धुंआ, प्राचीन नहर में लोगों द्वारा डाला जा रहा है कचरा, पहले भी प्राचीन नहर में कई बार लग चुकी आग, चौमूं के प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर के पास की है घटना
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में उठा-पटक का दौर जारी है. वहीं, कुछ जगहों पर आज से मानसून एक्टिव होने की स्थिति में नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिसके चलते जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.
Dausa News: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के दौसा में एक दर्दनाक भीषण हादसा पेश आया है. दौसा में हुए सड़क हादसे में एक कंटेनर पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए मृतकों में 7 बच्चे हैं और तीन महिलाएं शामिल हैं.
कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का मार्च आज. पीसीसी से शहीद स्मारक तक कांग्रेस नेता करेंगे पैदल मार्च. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा करेंगे मार्च का नेतृत्व. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेता रहेंगे मौजूद. 10 बजे पीसीसी से शुरू होगा मार्च.