Live Now

Rajasthan News Live: सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर में कोड़ेवाल पोस्ट पहुंचे, बीएसएफ जवानों का बढ़ाया हौसला

Rajasthan News Live: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ बीकानेर में कोड़ेवाल पोस्ट का दौरा किया. बीएसएफ कैंपस पहुंचने पर डीआईजी अजय लूथरा ने उनकी अगवानी की. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 
 

Rajasthan News Live: सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर में कोड़ेवाल पोस्ट पहुंचे, बीएसएफ जवानों का बढ़ाया हौसला
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 14 August 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ बीकानेर में कोड़ेवाल पोस्ट का दौरा किया. बीएसएफ कैंपस पहुंचने पर डीआईजी अजय लूथरा ने उनकी अगवानी की. इस दौरान सीएम के साथ डीजीपी राजीव शर्मा, डीसी विश्राम मीणा, आईजी हेमंत शर्मा और विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने जवानों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

18:43:07 Aug 14, 2025, 06:43 PM (IST)

Rajasthan News Live

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों की हालातों में सुधार लाने और उन्हें बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के कार्यों की अब जल्द शुरुआत की जाएगी.

यहां पढ़ें पूरी खबर- प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी मरम्मत, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दिए आदेश

17:25:28 Aug 14, 2025, 05:25 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में मानसून आज से एक बार फिर सक्रिय हो गया है, मानसून के सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यहां पढे़ं पूरी खबर- राजस्थान में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

17:24:35 Aug 14, 2025, 05:24 PM (IST)

Rajasthan News Live

16:58:15 Aug 14, 2025, 04:58 PM (IST)

Rajasthan Politics

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने एक बड़ी घोषणा करते हुए गंगरार पारसोली, बेंगू- रावतभाटा, और मेड़ता- नागौर की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी की घोषणा की है. यह घोषणा PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने की. इस कदम से पार्टी संगठन को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कांग्रेस की स्थिति और सशक्त होगी.

15:19:44 Aug 14, 2025, 03:19 PM (IST)

Rajasthan News

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की VC में जुड़े कृषि मंत्री.  कृषि भवन से VC में जुड़े कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा. कृषि मंत्री ने कहा, राजस्थान में गुण नियंत्रण अभियान में हुई कार्रवाई. अमानक बीज, उर्वरक और पेस्टीसाइड बनाने एवं बेचने वालों पर कार्रवाई जारी. ऐसे लोगों के खिलाफ अब तक 56 FIR दर्ज कराई गई. रबी की बुवाई का क्षेत्रफल बढ़ने के कारण उर्वरकों की सप्लाई में कमी आई. कृषि मंत्री ने प्रदेश में उर्वरक की सप्लाई बढ़ाने का उठाया मुद्दा. केंद्रीय कृषि मंत्री ने समय पर मांग अनुसार उर्वरक सप्लाई का आश्वासन दिया.  

13:04:37 Aug 14, 2025, 01:04 PM (IST)

Rajasthan News Live

हनुमानगढ़, संगरिया के चक 2 MJD में मजदूर की हत्या खेत में मिला मजदूर रवि का शव, घटना के बाद से फरार हैं दो साथी मजदूर, धारदार हथियार से की गई है रवि की हत्या, फरार दोनों मजदूरों महेंद्र और जग्गी की तलाश में जुटी संगरिया पुलिस.

12:35:07 Aug 14, 2025, 12:35 PM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर, CM भजनलाल शर्मा पहुचें कोड़ेवाल पोस्ट , BSF केम्पस में हुआ स्वागत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी पहुचें CM के साथ, सीएम के साथ डीजीपी राजीव शर्मा भी पहुचे, बीएसएफ DIG अजय लूथरा ने की अगवानी, डीसी विश्राम मीणा,आईजी हेमंत शर्मा, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी मौजूद, कोडेवाला पोस्ट में जवानों के साथ संवाद, सीएम बढ़ाया जवानों का हौसला.

12:01:59 Aug 14, 2025, 12:01 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर 12वें औद्योगिक मेले के अनावरण समारोह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड द्वारा उद्घाटन, दोपहर 2 बजे भिवाड़ी RIICO गेस्ट हाउस का करेंगे उद्घाटन, MSME Center, औद्योगिक क्षेत्र पथरेडी, भिवाड़ी में किया जाएगा, भिवाड़ी में लघु उद्योग भारती द्वारा कार्यक्रम आयोजित, औद्योगिक मेला 19 से 21 सितम्बर 2025 तक होगा आयोजित.

12:01:03 Aug 14, 2025, 12:01 PM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर के खाजूवाला से खबर CM भजनलाल शर्मा पहुचें खाजूवाला,  BSF केम्पस के हैलीपेड पर उतरे सीएम भजनलाल, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी पहुचें CM के साथ, बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग,DIG अजय लूथरा कर रहे अगवानी, वही विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने किया सीएम का स्वागत , BSF केम्पस से राजीव सर्कील, 17KYD, 20BD होते हुए पहुचेंगे कोडेवाला पोस्ट, राजीव सर्कील, 17KYD, सहित अन्य स्थानों पर सीएम का स्वागत, बॉर्डर पोस्ट का करेंगे विजिट और जवानों के साथ करेंगे संवाद.

12:00:20 Aug 14, 2025, 12:00 PM (IST)

Rajasthan News Live

पिंक सिटी में 2 घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जयपुर सहित 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, अगले 3 घंटे तक दिखेगा अलर्ट का असर जयपुर, झुंझुनू, सीकर, टोंक, जिले और आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट वहीं 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी सवाईमाधोपुर बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, नागौर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में येलो अलर्ट.

11:32:42 Aug 14, 2025, 11:33 AM (IST)

Rajasthan News Live

बूंदी, मारपीट कर मोबाईल व नकदी छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, आरोपी विकास गोचर उर्फ कोमल पर था 5000/- रुपये का ईनाम, प्रकरण मे एक आरोपी को पूर्व मे किया जा चुका है गिरफ्तार, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में हुई कार्रवाई.

11:03:56 Aug 14, 2025, 11:03 AM (IST)

Rajasthan News Live

झुंझुनूं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन, स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा रैली मे स्कूली विधार्थियों और NCC, स्काउट गाइड ने निकाली तिरंगा रैली, कलेक्टेर अरूण गर्ग सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी तिरंगा रैली में हुए शामिल, शहीद कर्नल जे.पी. जानू स्कूल से शहीद स्मारक तक तिरंगा रैली का हुआ आयोजन.

11:02:24 Aug 14, 2025, 11:02 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर RBI को विभिन्न जिलों से प्राप्त हुए गंदे और पुराने नोटों में बरामद हुए, जाली नोट श्रीगंगानगर, झुंझुनू, जैसलमेर, कोटा और अलवर जिले से पहुंचे, नकली नोट RBI की दावा विभाग शाखा के मैनेजर विशाल देसाई ने कराया गांधी नगर थाने में मामला दर्ज, अलग-अलग मूल्य के 16 जाली नोट किए गए बरामद, जीरो नंबरी FIR दर्ज कर भेजी गई संबंधित जिलों को.

11:00:47 Aug 14, 2025, 11:00 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर - बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश का दौर जारी, स्वतंत्रता दिवस से पहले इंद्रदेव मेहरबान, जयपुर में करीब 10 दिन बाद हो रही है बारिश.

09:38:44 Aug 14, 2025, 09:38 AM (IST)

Rajasthan News Live

धौलपुर- साईबर थाना पुलिस थाना प्रभारी मुनेश मीणा के नेतृत्व में की बड़ी कार्यवाही, साईबर ठगी गिरोह का सक्रिय सदस्य विष्णु गुर्जर किया गिरफ्तार, भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाकर ठगी में करता था उपयोग, सरकारी योजनाओं और पैसों का लालच देकर करता था शिकार, गिरोह के अन्य आरोपी चिन्हित, तलाश जारी.

09:37:19 Aug 14, 2025, 09:37 AM (IST)

Rajasthan News Live

करौली, यातायात पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर कार्रवाई को , इस दौरान अवैध रूप से सड़कों पर खड़े दुपहिया वाहनों को भी जब्त किया, करौली यातायात प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन मे यातायात पुलिस ने अस्पताल के सामने, सब्जी मंडी, गुलाब बाग चौराहा, स्टेडियम के सामने सहित अन्य मार्गों पर कार्रवाई की, यातायात पुलिस ने तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार के मद्देनजर कार्रवाई की और लोगों को सड़क को बाधित करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी.

09:18:02 Aug 14, 2025, 09:18 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: RCA से जुड़ी खबर. प्रदेश के क्रिकेटर्स के लिए नई पहल. इन क्रिकेटर्स के बनेंगे पहचान पत्र.
पहचान पत्र पर होगा QR कोड. QR स्कैन करने पर पता चलेगा क्रिकेटर का इतिहास. परफॉर्मेस, इंजरी, एजुकेशन, बोन टेस्ट की भी मिलेगी जानकारी. गोल्डन, सिल्वर और ब्रांज कलर से होगी क्रिकेटर की पहचान. वहीं गर्ल्स क्रिकेटर  लिए पिंक कलर का होगा पहचान पत्र.

09:17:01 Aug 14, 2025, 09:17 AM (IST)

Rajasthan News Live

 जोधपुर: देश का पहला 550 ड्रोन वाला शो आज जोधपुर में. मेहरानगढ़ किले के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर की दिखेगी कहानी. राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर आज होगा ड्रोन शो. भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य गाथा को दिखाएगा ड्रोन शो. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ड्रोन  शो कार्यक्रम में करेंगे शिरकत.

08:16:42 Aug 14, 2025, 08:16 AM (IST)

Rajsamand: BJP-Congress विधायकों की तगड़ी जुबानी जंग, 'खुद को कह रहे शेर, दूसरे को गीदड़'

Rajsamand News: राजसमंद जिले की राजनीति में जबरदस्त जुबानी जंग देखने को ​मिल रही है. बता दें कि बीजेपी से वर्तमान विधायक और कांग्रेस से पूर्व विधायक के बीच जुबानी जंग की जिले में जबरदस्त चर्चा हो रही है. भीम विधानसभा सीट से बीजेपी से विधायक हरिसिंह रावत ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत पर जमकर निशाना साधा. 

पढ़ें पूरी खबर

08:16:03 Aug 14, 2025, 08:16 AM (IST)

Alwar: खेड़ली उपजिला और कठूमर रैफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण, मिली डॉक्टर्स की कमी

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली उप जिला अस्पताल एवं कठूमर रेफरल अस्पताल का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हेड क्वार्टर जयपुर से सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सतीश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने अस्पताल की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. 


पढ़ें पूरी खबर

08:15:33 Aug 14, 2025, 08:15 AM (IST)

Rajasthan में सुदृढ़ होंगी निःशुल्क जांच सुविधाएं, हब और स्पॉक मॉडल से गांव-कस्बों तक पहुंचेगी सेवा

Jaipur News: राजस्थान के हर जिले के हर सरकारी अस्पताल में सभी प्रकार की जांचे हब एवं स्पॉक मॉडल के माध्यम से हो सकेंगी. योजना के तहत जिला चिकित्सालयों में 145, उप जिला व सैटेलाइट चिकित्सालयों में 117, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 101 और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व डिस्पेंसरी में 66 प्रकार की जांचें आउटसोर्स मोड पर उपलब्ध होंगी. 


पढ़ें पूरी खबर

06:45:12 Aug 14, 2025, 06:45 AM (IST)

राजस्थान में आज से ताबड़तोड़ बारिश शुरू! 25 ये ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज 14 अगस्त गुरुवार से कई हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से कड़ी चेतावनी जारी की गई है. एक बार फिर से राजस्थान के तमाम हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो सकता है. आज गुरुवार से कुछ जगहों पर भारी तो कुछ जगह पर अति भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.
 

पढ़ें पूरी खबर

06:44:09 Aug 14, 2025, 06:44 AM (IST)

Rajasthan News Live

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में  आज  होगा सालाना निरीक्षण. 01 साल बाद देवस्थान विभाग की टीम करेगी सालाना निरीक्षण. 13 बिंदुओं पर देवस्थान विभाग की टीम परखेगी. संस्था की रोकड बही-वाऊचर्स,संस्था का बजट-अंकेक्षण. संस्था के किरायेदारों का विवरण (किराया रजिस्ट्रर). संस्था की चल अचल सम्पत्ति की पंजिकाएं. संस्था के विनियोजन की पंजिका. संस्था की इन्वेन्ट्री अथवा स्टॉक पंजिकाएं की जांच. प्रन्यास धारियों की बैठक पंजिका का लेखा-जोखा. संस्था के कर्मचारियों की पंजिका-उनके वेतन सम्बंधी अभिलेख.

06:43:00 Aug 14, 2025, 06:43 AM (IST)

Rajasthan News Live

डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा आज जाएंगे फागी. आज सुबह सवा नौ बजे नगरपालिका फागी जाएंगे. यहां विशाल तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल. दोपहर में वापस जयपुर लौटेंगे डिप्टी सीएम.

06:41:41 Aug 14, 2025, 06:41 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय जोधपुर दौरा. 14 और 15 अगस्त को रहेंगे जोधपुर प्रवास पर. राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि. बीकानेर से जोधपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शर्मा जोधपुर.

06:41:11 Aug 14, 2025, 06:41 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्य सचिव सुधांशु पंत का जोधपुर दौरा, आज जोधपुर के सर्किट हाउस से लेकर शहीद स्मारक और बरकतुउल्लाह स्टेडियम का करेंगे दौरा. अशोक उद्यान और मेहरानगढ़ किला क्षेत्र में भी जाकर खुद लेंगे फीडबैक. आज  फाइनल रिहर्सल को भी देख कर करेंगे रिव्यू. संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह और जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने की है चाक चौबंद व्यवस्थाएं. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने अपनी पूरी टीम के साथ सुरक्षा के किए हैं कड़े इंतजाम.

06:39:13 Aug 14, 2025, 06:39 AM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर के खाजूवाला से खबर, CM भजनलाल शर्मा का  आज  खाजूवाला दौरा, तैयारियों में विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, IG हेमंत शर्मा, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि,एसपी कावेन्द्र सिंह ने  बुधवार को किया दौरा, बॉर्डर इलाके में सीमा चौकी के नजदीक बनाए गए हेलीपैड का लिया जायजा.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More