Rajasthan News Live: प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होने की आहट, नीट यूजी 2025 में राजस्थान के महेश बने टॉपर

Rajasthan News Live: अलवर की पूजा कपिल मिश्रा को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी महिला मोर्चा की प्रभारी बनाया गया है. पूजा कपिल मिश्रा पहले से ही बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और अब उन्हें बिहार में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. उनकी नियुक्ति को पार्टी की रणनीति के तहत देखा जा रहा है.

Rajasthan News Live: प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होने की आहट, नीट यूजी 2025 में राजस्थान के महेश बने टॉपर
Live Blog

Rajasthan News Live, 14 June: RAS Mains Exam 2024 के प्रवेश पत्र अजमेर में RPSC द्वारा अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी 17 और 18 जून को होने वाली परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड सीधे RPSC की वेबसाइट, https://rpsc.rajasthan.gov.in/admitcardnew?Pie=RAS_MAIN_2024 लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

19:40:28
Rajasthan News Live

बारां में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत एक जान घायल, बैहटा निवासी दो जने आकाशीय बिजली की चपेट में आए. निजी वाहन की सहायता से दोनों घायलों को केलवाड़ा सीएचसी लाया गया. रामस्वरूप पुत्र रंगलु को मृत घोषित किया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुदर्शन पुत्र सीताराम को जिला अस्पताल बारां रैफर किया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

18:05:22
Rajasthan News Live
16:26:06
Rajasthan News Live: ट्रांसफार्मर फटने के दौरान किसान के खेत में जली फसल

400 से ज्यादा प्याज के कट्टे जलकर हुए राख, हाल ही में किसान के खेत में बिजली विभाग ने लगाया था नया ट्रांसफार्मर, किसान परिवार फसल नुकसान के मुआवजे की कर रहे है मांग, किसान ने कहा, बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है बड़ा नुकसान, बिना टेस्टेड किए ट्रांसफार्मर लगने के दौरान हुआ था हादसा, किसान घमड़ा राम गोदारा के खेत में फटा था ट्रांसफार्मर, पडासला गांव की बताई जा रही है घटना, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डुगर सियोल ने बताया कि विभाग द्वारा समय रहते किसान परिवार को मुआवजा राशि नहीं दी गई तो धरना प्रदर्शन कर करेंगे बड़ा आंदोलन, वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा, जोधपुर जिला मुख्यालय से ट्रांसफार्मर आते हैं टेस्टिंग किए हुए, वहीं सहायक अभियंता विनोद तंवर ने कहा कि मतोड़ा डिस्कोम कार्यालय में नहीं है टेस्टिंग की कोई व्यवस्था.

15:55:49
Rajasthan News Live: प्रदेश में प्री-मानसून के एक्टिव होने की आहट!

आधे से ज्यादा हिस्से में येलो अलर्ट जारी, अब से अगले 3 घंटे तक मौसम में बड़ा बदलाव संभव, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवा का अलर्ट, कई इलाकों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश, जैसलमेर, बाडमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चूरू, सिरोही, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, बूंदी, उदयपुर, सीकर, जालौर, बारां, नागौर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलर्ट.

15:34:31
Rajasthan News Live: सीकर के महेश कुमार ने किया नाम रोशन

नीट परीक्षा में देश भर में किया टॉप, 720 में से 686 अंक हासिल कर किया टॉप, नोहर के रहने वाले महेश सीकर में कर रहे थे पढ़ाई, महेश के माता पिता है शिक्षक.

14:36:00
Rajasthan News Live: तृतीय श्रेणी शिक्षकों में आक्रोश

7 सालों से स्थानांतरण नहीं होने पर आक्रोशित हुए शिक्षक, पांच सत्रों से पदोन्नति अटकने से भी शिक्षकों में आक्रोश, अखिल राजस्थान राज्यकर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने CM को भेजा ज्ञापन, स्थानांतरणों पर लगी रोक हटाकर,  तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भी अनिवार्य रूप से स्थानांतरण, पांच सत्रों से अटकी DPC शुरू करने की रखी मांग, महासंघ ने सरकार से शिक्षाविभाग में म्यूचुअल ट्रांसफर की व्यवस्था लागू करने के साथ  हजारों शिक्षकों को मिलेगी राहत, सरकार पर नहीं आएगा कोई आर्थिक भार.

14:35:49
Rajasthan News Live: बाबा श्याम के दरबार में शनिवार को उमड़ रही भक्तों की भीड़

देश के कोने-कोने पहुंच रहे श्याम श्रद्धालु, बाबा की चौखट पर शीश नवाकर दर्शन कर मांगी दुआएं, भीषण गर्मी के दौरान भी भक्तों का लग रहा तांता, एक पल के दीदार कर भक्त हो रहे निहाल, श्री श्याम मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस का जाब्ता है सुरक्षा में तैनात

14:09:39
Rajasthan News Live: महेश केसवानी का NEET 2025 देश में पहला रैंक
14:02:41
Rajasthan News Live: BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यालय में ले रहे मीटिंग
13:41:35
Rajasthan News Live: डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा कल रहेंगे दो जिलों के प्रवास पर
13:40:33
Rajasthan News Live: 74 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से कर रहा था स्मैक सप्लाई, आरोपी स्वयं भी स्मैक पीने का है आदी, राजू निवासी थाना मामचारी को किया गिरफ्तार, मामाचारी थाना, DST और कैलादेवी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जुटी अन्य आरोपियों की तलाश में, करौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम ने दी जानकारी.

13:30:30
Rajasthan News Live: नीट यूजी का परिणाम हुआ जारी

नीट यूजी का परिणाम हुआ जारी. NTA ने जारी किया परिणाम. फाइनल आंसर की में एक सवाल का जवाब बदला. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करेगी अब कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग.

13:24:51
Rajasthan News Live: ऑपरेशन "आग" के तहत चेन स्नेचरों पर जयपुर ईस्ट की बड़ी कार्रवाई
13:13:24
Rajasthan News Live: 2024 के प्रवेश पत्र अपलोड, RPSC ने अपलोड किए प्रवेश पत्र
12:53:59
Rajasthan News Live: धर्म परिवर्तन और दहेज की मांग को लेकर ससुराल जनों ने विवाहिता पर बनाया दबाव
12:29:57
Rajasthan News Live: भीषण गर्मी के दौर में बिजली कटौती

लंबे समय तक बिजली कटौती रहने पर ग्रामीणों में आक्रोश, कांकरोली स्थित नौगामा, एमडी और नादोली सहित अन्य गांव के लोग हैं परेशान, आक्रोशित गांव के ग्रामीण पहुंचे कांकरोली स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर, बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जमकर किया प्रदर्शन, ग्रामीण सुरेश कुमावत ने बताया- लगभग 15 दिनों से गांव के सभी ग्रामीण हैं परेशान.

11:56:32
Rajasthan News Live

अजमेर Ras mains exam 2024 के प्रवेश पत्र अपलोड, rpsc ने अपलोड किये प्रवेश पत्र, 17 और 18 जून को होगी परीक्षा, https://rpsc.rajasthan.gov.in/admitcardnew?Pie=RAS_MAIN_2024 इस लिंक के जरिये अभ्यर्थी कर सकते डाउनलोड.

11:55:52
Rajasthan News Live

जोधपुर, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का जोधपुर दौरा, हाल ही में आए चुनाव नतीजे पर बोले जोगाराम पटेल, भाजपा ने जीती 38 में 22 सीटे इलेक्शन के दौरान होता है राजनीतिक दलों का विश्लेषण,चुनावी नतीजे से हुआ स्पष्ट हमारे खिलाफ नहीं है एंटी इनकंबेंसी गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ में जीते हम.

11:54:12
Rajasthan News Live

अजमेर ras मुख्य परीक्षा 2024, आज जारी होंगे मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र, लोक सेवा आयोग कुछ देर मे अपलोड करेगा प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी sso id के जरिये डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र, 1056 पदों के लिए 17 और 18 जून को होनी है मुख्य परीक्षा.

10:31:22
Rajasthan News Live: प्लेन क्रेश मे हनुमानगढ़ के डॉक्टर मानव भादू की मौत

सफेद कोट पहन मरीजों की सेवा करने का जज्बा लेकर डॉक्टर बनने गया हनुमानगढ़ का मानव, किसने सोचा आज वही होनहार बेटा सफेद कपड़े में लौटेगा, अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रेश मे पीलीबंगा निवासी डॉक्टर मानव भादू की मौत हो गई है, बताया जा रहा है की 10 दिन पहले ही गुजरात गये थे मानव, घटना के समय डॉक्टर मानव भादू बीजी मेडिकल कॉलेज में परिसर में थे, वार्ड नंबर 22,दुलमानी, पीलीबंगा के रहने वाले मानव इकलौते बेटे थे माता-पिता के, हादसे के बाद क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई,  हर कोई स्तब्ध था, आज 14 क़ो जून पीलीबंगा में डॉक्टर भादू का अंतिम संस्कार होगा, हादसे के बाद क्षेत्र के लोग सोशल मीडिया पर परिजनों के प्रति सवेदनायें व्यक्त कर रहे है, हर कोई अपने तरीके से दुःख जाहिर कर रहा है, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क द्वारा फेसबुक पर मानव अन्य मृतक डॉक्टर्स क़ो श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पढ़ें पूरी खबर..

10:27:02
Rajasthan News Live

जयपुर-नागौर कुचामन मेगा हाईवे पर चलती कार में लगी अचानक आग, कार चालक ने कार से कूद कर बचाई अपनी जान, कार में आग लगने के बाद एक बाद एक हुए ब्लास्ट, ग्रामीणों की सूचना पर फुलेरा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू, जोबनेर दमकल को सूचना देने के बावजूद भी नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी, दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी, जोबनेर के माच्छरखानी चौराहे की है घटना.

10:23:32
Rajasthan News Live

जयपुर- बजाज नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शहर में चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, शातिर बदमाश अनिल ठाकुर और उसके साथी को किया गिरफतार, बदमाश से 2 सोने की चेन और एक बाइक की बरामद, शहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका गिरोह, 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल बदमाशों तक पहुंची पुलिस, बदमाश अनिल ठाकुर ने किया पुलिस जीप से कूद फरार होने का प्रयास, इसी प्रयास में टूटी बदमाश की एक टांग, अब बजाज नगर थाना पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ.

10:22:07
Rajasthan News Live

दौसा,स्लीपर बस व ट्रोले में भिड़ंत,हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल,घायलों को सिकराय व जिला अस्पताल में कराया भर्ती,ग्वालियर से जयपुर जा रही थी स्लीपर कोच,पुलिस जुटी मामले की जांच में,अल सुबह N.H 21 पर सीकरी मोड के पास हादसा.

10:00:15
Rajasthan News Live

जयपुर, RAS-2024 अभ्यर्थी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोडी लाल मीणा के आवास, मंत्री किरोड़ी मीणा कल धरना स्थल पर अभ्यर्थियों से मिलकर आए थे और दिया था आश्वासन, सरकार की तरफ से अभी नहीं मिला है स्पष्ट जवाब, किरोड़ी लाल मीणा के आवास पर अभ्यर्थी आएं है लिए आस.

09:28:21
Rajasthan News Live

पाली, जीआरपी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पाली रेलवे स्टेशन पर 1 किलो 125 ग्राम अफीम के दूध के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, जीआरपी चौकी प्रभारी जगदीश सिंह सहित जीआरपी टीम की कार्रवाई , संदिग्ध गतिविधि नजर आने की आशंका  के चलते तस्कर की ली गई तलाशी, सूचना पर मारवाड़ जंक्शन जीआरपी थाना अधिकारी देवाराम देवासी पहुंचे मौके पर आरोपी रायरा कला बगड़ी निवासी महेंद्र सिंह को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, आरोपी तस्कर मध्यप्रदेश से खरीद कर लाया था 1 किलो 125 ग्राम अफीम का दूध, पूना सप्लाई जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का कर रहा था पाली में इंतजार, गिरफ्तार आरोपी से मारवाड़ जीआरपी पुलिस गहन पूछताछ में जुटी.

09:24:11
Rajasthan News Live

झालावाड़,जिले के मनोहरथाना कस्बे में NIA की हलचल, अलसुबह से ही पहुंची हुई है NIA भोपाल की टीम, कस्बे के काजी चौक जामा मस्जिद के पास कर रही कार्यवाही, साजिद नामक व्यक्ति के आवास और प्रतिष्ठान में कर रही जांच, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़ा बताया जा रहा मामला, NIA टीम ने स्थानीय पुलिस की ली है मदद, झालावाड़ पुलिस से भी NIA ने जानकारी नहीं की साझा, फिलहाल मौके पर कार्यवाही जारी.

08:59:54
Rajasthan News Live

जयपुर, तीन IAS, एक IFS और एक IPS को केंद्र में जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने किया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव, IASआशुतोष एटी पेंडणेकर, IASभानुप्रकाश एटूरू और IASभगवती प्रसाद कलाल का सेंट्रल डेपुटेशन, IPSडॉ. किरण कंग संधू को भी केन्द्र में जिम्मेदारी, ब्यूरो ऑफ रिसर्च एवं डवलपमेंट में एसपी के पद पर नियुक्त किया, IFS एस.शरथ बाबू का भी हुआ सेंट्रल डेपुटेशन, केंद्रीय राज्य वन सेवा अकादमी कोयम्बटूर में लेक्चरर पद पर नियुक्ति, 2012बैच के राजस्थान कैडर के IFS अधिकारी हैं एस. शरथ बाबू, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश.

08:55:43
Rajasthan News Live

बालोतरा जिले के पचपदरा मे टेंट हाऊस मे लगी भीषण आग, आग लगने से आसपास के क्षेत्र मे मची अफरा-तफरी, आग को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी सूचना, नगर परिषद व सीईटीपी तथा रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर, आगजनी घटना में टेंट मालिक को लाखो रूपये का हुआ नुकसान, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, सहित पुलिस पहुंची मौके पर.

08:54:12
Rajasthan News Live

सिरोही बीती रात जिलेभर में तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश, तेज अंधड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान. सिलदर, कालंद्री व मेरमंडवाड़ा में हुआ नुकसान, टीन शेड और बड़े-बड़े वृक्ष उखड़े, 100 मीटर तक तेज हवाओं के साथ उड़े टीन शेड, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, तेज तूफान और सतही तेज हवाएं की संभावनाएं.

08:35:34
Rajasthan News Live

सीआईएसएफ के श्रीअन्न अभियान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिसमें जवानों के भोजन में श्रीअन्न (मिलेट्स) की खपत में 30% से अधिक की वृद्धि हुई है. इस अभियान के तहत, सीआईएसएफ ने अपने सभी 434 यूनिट्स और फॉर्मेशन्स में खपत का लक्ष्य पूरा किया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. अभियान की सफलता के पीछे जवानों को शिक्षित करने और उनके परिवारों को शामिल करने के विशेष प्रयास प्रमुख रहे हैं. स्वाद, संस्कृति और स्वास्थ्य का संगम करते हुए सीआईएसएफ ने "श्रीअन्न सारथी" नामक विशेष पुस्तिका भी तैयार की है, जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक श्रीअन्न व्यंजनों को दर्शाया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा मई 2023 में सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के आहार में श्रीअन्न को शामिल करने के निर्णय के बाद यह पहल जवानों के स्वास्थ्य के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है और देशभर में मिलेट्स को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है.

08:31:53
Rajasthan News Live

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जयपुर में नेक्सा एवरग्रीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने जयपुर, सीकर, झुंझुनू और अहमदाबाद में 25 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया और 2.04 करोड़ रुपये नकद, आपत्तिजनक रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरण जब्त किए. इसके अलावा, नेक्सा समूह और उसके सहयोगियों से जुड़े बैंक खातों और क्रिप्टो खातों में लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि भी जब्त की गई है.

यह मामला 62,000 से अधिक लोगों से लगभग 2700 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा है, जिसमें आरोपियों ने निवेशकों को जमीन और फ्लैट देने का वादा किया था. इस मामले में 100 से अधिक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें मुख्य आरोपी सुभाष और रणवीर बिजारणिया शामिल हैं.

08:31:31
Rajasthan News Live

जमवारामगढ़ (जयपुर) के पास एक भीषण हादसा हुआ, जब एक केंटर में दूसरा ट्रक घुस गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए. केंटर में सवार श्रद्धालु खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे, तभी चंदवाजी थाना क्षेत्र के मानपुरा माचेडी के पास सुबह 4:30 बजे यह हादसा हुआ. आरोप है कि पेट्रोलिंग पुलिस ने वाहन को रोककर एंट्री मांगी, जिससे श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच बहस हुई. इसी दौरान कुछ श्रद्धालु नीचे उतरकर बात कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया. चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है.

08:29:00
Air India Plane Crash: हनुमानगढ़ के होनहार डॉक्टर मानव भादू की अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत, पीलीबंगा में शोक की लहर

Air India Plane Crash: हनुमानगढ़ के पीलीबंगा निवासी डॉ. मानव भादू की अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में मौत हो गई. वह डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अहमदाबाद में थे. मानव के निधन की खबर सुनकर उनके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है. वह एक होनहार और सेवा भाव वाले डॉक्टर थे, जिन्होंने अपने जीवन को मरीजों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था.

पढ़ें पूरी खबर
 

Trending news