Live Now

Rajasthan News Live: जयपुर में एडवोकेट के घर में घुसपैठ की कोशिश, कुल्हाड़ी-चाकू लेकर पहुंचा बदमाश...

Rajasthan News Live: जयपुर के गांधी नगर में एक वकील के घर में हथियारबंद बदमाश घुसने की कोशिश कर रहा था. सीसीटीवी में कैद हुई इस वारदात में बदमाश कुल्हाड़ी और चाकू से गेट की जाली काट रहा था.

Rajasthan News Live: जयपुर में एडवोकेट के घर में घुसपैठ की कोशिश, कुल्हाड़ी-चाकू लेकर पहुंचा बदमाश...
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 14 September: जयपुर के गांधी नगर में एक वकील के घर में हथियारबंद बदमाश घुसने की कोशिश कर रहा था. सीसीटीवी में कैद हुई इस वारदात में बदमाश कुल्हाड़ी और चाकू से गेट की जाली काट रहा था. घरवालों के जागने और शोर मचाने पर वह धमकी देकर भाग गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है.

13:07:16 Sep 14, 2025, 01:07 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर हथियारबंद बदमाश की घर में घुसपैठ की कोशिश, एडवोकेट के घर कुल्हाड़ी-चाकू लेकर चोरी करने पहुंचा बदमाश, गेट की जाली काटने के दौरान जागे परिजन, शोर मचाने पर भागा आरोपी, गांधी नगर थाना क्षेत्र की वारदात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना। CCTV में एक हाथ में कुल्हाड़ी, दूसरे में चाकू लिए दिखा बदमाश. महज 2 मिनट में काटी जाली, कुंदी खोलने की कोशिश में पकड़ा गया मूवमेंट. धमकी देकर फरार, पुलिस ने फुटेज के आधार पर शुरू की तलाश। झालाना डूंगरी फेज-3 निवासी एडवोकेट के घर हुई वारदात, समय पर जागे परिजन, टल गई बड़ी अनहोनी.

13:02:06 Sep 14, 2025, 01:02 PM (IST)

Rajasthan News Live

टोंक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का मामला, गूगल मैप की गलत लोकेशन आने से परीक्षा अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी नेहरू कॉलेज और संत सुधा सागर दोनों परीक्षा केंद्र की बताई जा रही, लोकेशन सीओ सिटी राजेश विद्यार्थी ने संभाला मोर्चा, परीक्षार्थी को पहुंचा रहे सही लोकेशन पर हालांकि अभ्यर्थियों को हो हो रही परेशानी.

11:38:39 Sep 14, 2025, 11:38 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीकर जिले के ग्राम पंचायत चोमू पुरोहितान में पिछले 30 सालों से रहने वाले 80 वर्षीय कानाराम बावरिया की मौत,  उसके परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए संतोषपुरा एवं भवानीपुरा में भटकते रहे, उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में संतोषपुरा में स्थित गोचर भूमि में शव का अंतिम संस्कार किया गया.

11:36:52 Sep 14, 2025, 11:36 AM (IST)

Rajasthan News Live

ब्यावर, आबकारी विभाग ने जवाजा क्षेत्र के धौलादांता गांव में दबिश देकर एक रिहायशी मकान से अवैध नकली शराब का जखीरा बरामद किया है, कार्यवाहीं के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की. प्रहराधिकारी ब्यावर छीतरमल ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देशों की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन अजमेर राधेश्याम डेलू तथा उपायुक्त विजय जोशी के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी राजसमंद विकास शर्मा के नेतृत्व में धौलादांता निवासी दिलीपसिंह के रिहायशी मकान पर दबिश देकर मौके से 144 पव्वें अवैध नकली हीर-रांझा तथा 8 लीटर अवैध नकली तैयार शराब बरामद की. साथ ही करीब 32 सौ विभिन्न ब्रांड के देशी व अंग्रेजी शराब के पव्वों के ढ़क्कन, 120 लेबल, 6 सौ हाल मार्क के रैपर तथा ढक्कन पैकिंग मशीन बरामद की.

11:35:34 Sep 14, 2025, 11:35 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीकर के रींगस कस्बे के वार्ड संख्या 7 की बेनीवालो की ढाणी में बोरिंग की मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी ढहने से मजदूर मोहनलाल के दबने से मौत हो गई, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा व बोरिंग मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण उप जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया.

09:47:24 Sep 14, 2025, 09:47 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीकर के श्रीमाधोपुर न्यायालय परिसर में बने बालाजी मंदिर को हटाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत को काला दिवस के रूप में मनाया, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और विहिप कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टियां बांधकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया और लोक अदालत की कार्यवाही में सहयोग करने से इंकार कर दिया.

09:06:30 Sep 14, 2025, 09:06 AM (IST)

Transgender Madhu Murder: किन्नर मधु शर्मा की हत्या के 4 दिन बाद खेत में मिली जली हुई बाइक, हत्यारा अभी भी फरार...

नीमराना रीको के ईपीआईपी औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई किन्नर मधु की हत्या के मामले में पुलिस को जागुवास रोड के पास खेतों में एक जली हुई बाइक मिली है जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया मान जा रहा है. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और बाइक को जब्त कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच को तेज किया गया है.

पढ़ें पूरी खबर..

09:03:16 Sep 14, 2025, 09:03 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीकर में हादसा, गोकुलपुरा में दासा की ढाणी पुलिया के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार वेटनरी डॉक्टर की मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए.  मृतक पशु चिकित्सक कानाराम निवासी गोकुलपुरा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

09:02:02 Sep 14, 2025, 09:02 AM (IST)

Rajasthan News Live

बानसूर थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार सुनील उर्फ टूल्ली हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. नई सड़क निवासी अंकित उर्फ मोनू की गिरफ्तारी के साथ अब तक 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया 24 जून को बानसूर के अलवर बाईपास रोड स्थित एक टेलर की दुकान में शराब ठेकेदार की हत्या की गई थी। हमलावरों ने 20 राउंड फायर किए थे। हत्या के बाद कृष्ण पहलवान ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी. पुलिस ने अब तक अखिल सैनी, पवन सैनी, मनीष गुर्जर, मनोज मीणा, सुमेर मीणा, पूर्ण मीणा, पवन सैनी, अनिल यादव और कृष्ण यादव उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया है. हत्याकांड में शामिल विकास उर्फ विक्का, विकास यादव, संजय कालबा, हरचंद उर्फ हैरी बॉक्सर और नाहरा गुर्जर अभी फरार हैं, पुलिस टीम इन आरोपियों की तलाश में जुटी है.

08:57:42 Sep 14, 2025, 08:57 AM (IST)

Rajasthan News Live

दौसाबांदीकुई के बसवा रोड पर दो बाईकों की भिड़ंत मामला, हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने, जहां कट पर घुमाव के दौरान भिड़ी दो बाइक, हादसा इतना भीषण था दोनों बाइक सवार गिरे काफी दूरी पर, हादसे में दो लोग हुए थे घायल, एक को प्राथमिक उपचार के बाद किया था जयपुर रेफर, जिसकी देर रात उपचार के दौरान हो गई मौत, वहीं दूसरे का बांदीकुई में उपचार जारी.

08:56:32 Sep 14, 2025, 08:56 AM (IST)

Rajasthan News Live

रींगस में बोरिंग के गड्ढे में मजदूर के दबने का मामला, मुंडरु निवासी मजदूर मोहनलाल सैनी की हुई मौत, प्रशासन व परिजनों के बीच नहीं बनी सहमति, कई दौर की वार्ताएं रही विफल, पिछले 16 घंटों से उप जिला अस्पताल के बाहर धरना जारी, 50 लाख की आर्थिक सहायता सहित विभिन्न मांगों को लेकर दे रहे धरना.

08:10:58 Sep 14, 2025, 08:10 AM (IST)

Ajmer Crime News: अजमेर से 4 साल के मासूम की किडनैपिंग, रोडवेज बस में बैठाकर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे किडनैपर, दो दबोचे

Ajmer News:  अजमेर की गंज थाना पुलिस ने 4 साल के मासूम का अपहरण करने के मामले में दो किडनैपर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी रात में घर से ही बच्चे का अपहरण कर ले गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को नाकाबंदी कर आदर्श नगर स्थित बस स्टॉप के सामने एक बस से पकड़ लिया. दोनों मासूम को लेकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहे थे. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More