&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 16 August 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. राजस्थान में जयपुर के गोविंद देव मंदिर में 31 हवाई गर्जना के बीच कान्हा जन्मेंगे. बैंडवादन की स्वर लहरियों के बीच श्रीकृष्ण का जन्म होगा. ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर में भव्य आतिशबाजी होगी. महंत अंजन कुमार गोस्वामी ठाकुरश्रीजी का अभिषेक करेंगे. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
Rajasthan News Live, 16 August 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. राजस्थान में जयपुर के गोविंद देव मंदिर में 31 हवाई गर्जना के बीच कान्हा जन्मेंगे. बैंडवादन की स्वर लहरियों के बीच श्रीकृष्ण का जन्म होगा. ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर में भव्य आतिशबाजी होगी. महंत अंजन कुमार गोस्वामी ठाकुरश्रीजी का अभिषेक करेंगे. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
जयपुर जिले में नाहरगढ़ की पहाड़ियों में आज 16 अगस्त शनिवार को सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नाहरगढ़ की खाई में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- नाहरगढ़ की पहाड़ियों में मिला नर कंकाल, शव की पहचान में जुटी पुलिस
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आराध्य गोविंद देवजी मंदिर पहुंचकर विशेष झांकी के दर्शन किए. मुख्यमंत्री ने पत्नी संग ग्वाल झांकी में ठाकुरजी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की.
यहां पढ़ें पूरी खबर- CM भजनलाल शर्मा ने पत्नी संग किए गोविंद देवजी के दर्शन, मंदिर प्रबंधन ने करवाया चौखट पूजन
Rajasthan News: अजमेर में 16 अगस्त को सुबह उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे, तापमान 33°C तक पहुंचा. दोपहर बाद बारिश से राहत मिली. IMD ने येलो अलर्ट जारी किया. वायु गुणवत्ता मॉडरेट (AQI 92) रही. पढ़ें आपके जिले अजमेर की वेदर रिपोर्ट.
#Jaipur हिट एंड रन केस का नया वीडियो आया सामने @ashishchauhanze @jaipur_police #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/fmEbauy2tD
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 16, 2025
#Sirohi #माउंटआबू में पेट्रोल-डीजल खत्म @Dmsirohi @hlnagar @sharad_tak #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/JmX6jgB0mP
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 16, 2025
#Churu #बीदासर बीजेपी के दिग्गज नेताओं की हुई बैठक@ismailsolanki3 @BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp @RajCMO #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/m376O6xjZc
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 16, 2025
#Jaipur क्या है नर कंकाल की सच्चाई? पुलिस जुटा रही सुराग@avajpanchal @jaipur_police #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/xXX0Ygj8wQ
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 16, 2025
अखिल भारतीय सांगलिया धूणी द्वारा बनवाए जा रहे बाबा बंशीदास हॉस्पिटल के शिलानाथ कार्यक्रम में लेंगे भाग, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सांगलिया धूणी के करेंगे दर्शन, डॉक्टर बैरवा धूणी पीठाधीश्वर स्वामी ओम दास महाराज से मुलाकात कर लेंगे आशीर्वाद.
Rajasthan News: जयपुर की वरिष्ठ अध्यापक कुंबोदिनी मीणा ने आरजीएचएस कार्ड का गलत इस्तेमाल कर सरकार को नुकसान पहुंचाया. रिश्तेदारों का इलाज करवाने का खुलासा होने पर उन्हें निलंबित कर दौसा मुख्यालय तलब किया गया. विभाग ने कुल 6 शिक्षकों को सस्पेंड कर जांच शुरू की है.
#Chittorgarh #बेगूं : सोशल मीडिया पर धर्म विशेष पर विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार@Abhishek_Zee_ @chghpolice @kuldeepbegu #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/MfdAaVusFP
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 16, 2025
कस्बे सहित आसपास के गांवों में अच्छी बारिश का दौर जारी, लोगों को गर्मी और उमश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट, किसानों की खरीफ की फसल को मिला जीवनदान, रिमझिम बारिश का दौर जारी.
फोटो शूट करने को लेकर भी है क्रेज, छोटे बच्चों का कान्हा जी के रूप में हो रहा है फोटोशूट, शहर के कृष्ण मंदिरों को भी सजाया गया, रात्रि में होगा भगवान कृष्ण का जन्म, शहर भर के मंदिरों में दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं.
बड़ा खेड़ा निवासी कन्यालाल पिता पोखर लाल गुर्जर उम्र 27 वर्ष की हुई मौत, युवक 13 अगस्त को 1:00 बजे घर से निकला था इसके बाद वापस घर पर नहीं लौटा था, परिजनों ने गुमशुदी दर्ज करा रखी थी, आसींद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया.
अजमेर सावन माह के बाद अब भादवे मे इंद्रदेव मेहरबान, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज हो रही बारिश, सुबह से रयक रुक कर बारिश का दौर जारी, शहर सहित जिले भर मे हो रही बारिश, नट खट बालगोपाल के आगमन का इंद्रदेव भी मना रहे उत्सव.
जयपुर- ACB की कारवाई के बाद सहकारिता विभाग में हड़कंप, रिश्वतकांड में 2 अधिकारी निलंबित,1APO, 2.75 लाख की रिश्वत लेने वाला इंस्पेक्टर नारायण वर्मा निलंबित, रिश्वतकांड में उप रजिस्ट्रार हरप्रीत कौर का नाम जुड़ने पर सस्पेंड, इंस्पेक्टर नवनीत सैनी को भी किया APO, अभी 2 और अफसरों के मिलीभगत की आशंका-सूत्र, रिश्वतकांड में अभी और अफसरों पर गिर सकती गाज, इस कारवाई के बाद सहकारिता में चर्चाए तेज, आख़िर किसकी मिलीभगत से चल रहा था रिश्वत का खेल?
जयपुर राजधानी में फिर सामने आया हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने कुचला आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन को टक्कर मारने के बाद 10 मीटर तक मृतक को घसीट कर के गई, आरोपी महिला चालक हादसे में नरसा राम जाजड़ा की हुई दर्दनाक मौत, 15 अगस्त की सुबह साइकिल से चित्रकूट स्टेडियम जा रहे थे जाजड़ा, तभी लालरपुरा रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर ,,हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने , एक महिला चला रही थी कार और साथ में बैठा था एक बच्चा, हादसे के बाद मौके से गुजरते रहे कई वाहन लेकिन लोगों ने नहीं रोकी गाड़ी, दुर्घटना थाना पश्चिम द्वारा की जा रही हादसे की जांच.
कोर्ट परिसर में बालाजी के मंदिर को तोड़कर ध्वस्त करने का मामला,सर्व समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग अदालत परिसर में धरने पर,दो दिन से अदालत परिसर में धरना जारी,खण्डित मंदिर का भी पुनः निर्माण देर रात्रि से जारी,प्रशासन के आने की खबर पाकर अदालत परिसर में लोगों की और जुटने लगी भीड़, धरनार्थियों का मंदिर पुनःनिर्माण करवाने सहित भगवान की एक प्रतिमा वापस स्थापना की मांग.
जालोर कोतवाली थाने में एएसपी कैलाश विश्नोई, डीएसपी गौतम जैन और एसडीएम मनोज के नेतृत्व में सीएलजी बैठक आयोजित हुई। इसमें कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और देवझुलनी एकादशी को लेकर कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई, अधिकारियों ने कहा कि शोभायात्राओं के दौरान बीच में कोई वाहन न निकले, इसके लिए आयोजक पहले से पुख्ता इंतजाम करें. साथ ही, किसी भी बड़े कार्यक्रम और भीड़ एकत्रित होने की सूचना पुलिस को जरूर दी जाए.
माखन चोर नंदलाल का जन्मोत्सव शहर के श्रीचारभुजा नाथ मंदिर शाहपुरा के सहित कई मंदिरों व घरों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, शहर के प्रमुख श्रीचारभुजा मंदिर, रुपबिहारी मंदिर सहित कई मंदिरों में घरों में लड्डू गोपाल की झांकी सजाते हुए जन्माष्टमी पर्व पर धूमधाम से मनाया गया, शुक्रवार प्रातः श्रीचारभुजानाथ मंदिर में ठाकुरजी के अभिषेक के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए. श्रद्धालुओं ने मन्दिर को फूल, मालाओं से सजाते हुए मन्दिर पर आकर्षक विद्युत सजावट की. पंडित सुनील भट्ट की पार्टी द्वारा मन्दिर में भजन संध्या में मधुर भजन गाते हुए भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया, रात 12 बजते ही मंदिर के गर्भगृह के कपाट खोले गए. कपाट खुलते ही पुजारी गोपाल पाराशर द्वारा श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा के साथ ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जय घोष के साथ मंदिर गूंज उठा. कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक सजी झांकियों के भक्तों ने दर्शन किये. श्रद्धालुओं ने झूम-झूम कर एक दूसरे को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाइयां दी.
कोटा - हाडोती में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, बाजारों में सजने लगी कृष्ण जन्माष्टमी की पोशाकें और झाकियों की सामग्री, शहर में मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी, कोटा के राधे कृष्ण मंदिर में होगा जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, मंदिरों में गूंजे श्री कृष्ण के जयकारे, दर्शन के लिए भक्तों की लगी भीड़, आज और कल रहेगा मंदिरों में भक्तों का ताता, देर रात जन्मेंगे श्री कृष्ण भगवान.
बीकानेर, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का दौरा, सुबह 11:05 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, दोपहर 12 बजे पंचायत कालासर में डिजिटल लाइब्रेरी, खेल मैदान व स्कूल भवन की चार दीवारों का करेंगे उद्घाटन, 2 बजे पंचायत लखूसर में पंचायत भवन व पशु चिकित्सालय का करेंगे शुभारंभ, शाम 5 बजे रवीन्द्र रंग मंच पर सामूहिक विवाह चैक वितरण एवं बेटी जन्मोत्सव में लेंगे हिस्सा, फिर सीकर के लिए होंगे रवाना.
निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, एक बालिका की मौत के मामला दूसरे दिन हुआ बालिका का अंतिम संस्कार, कल शाम को मुआवजा के 11 लाख की राशि पर आपसी सहमति बनने परिजन पोस्टमार्टम हुआ था, लेकिन देर शाम होने के कारण नहीं हो पाया था अंतिम संस्कार .
कोटा - हाडोती में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, बाजारों में सजने लगी कृष्ण जन्माष्टमी की पोशाकें और झाकियों की सामग्री, शहर में मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी, कोटा के राधे कृष्ण मंदिर में होगा जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, मंदिरों में गूंजे श्री कृष्ण के जयकारे, दर्शन के लिए भक्तों की लगी भीड़, आज और कल रहेगा मंदिरों में भक्तों का ताता, देर रात जन्मेंगे श्री कृष्ण भगवान.
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आज, धार्मिक कार्यक्रमों का हो रहा है आयोजन, बाबा श्याम का किया मनमोहक श्रृंगार, मन्दिरों को आकर्षक रूप से किया श्रृंगार, सम्पूर्ण कस्बा रंग बिरंगी रोशनी से हुआ जगमग, रात्रि में 10:00 बजे बाबा श्याम का होगा पर्दा, मध्य रात्रि 12:00 बजे बाबा श्याम का होगा पंचामृत स्नान, महाआरती के साथ ही पंजीरी का भोग लगाकर प्रसाद होगा वितरण, भक्तों का उमड़ा शैलाब सुरक्षा के है पुख्ता इंतज़ाम.
जयपुर - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, जूली ने अपने शुभकामना संदेश में कहा भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश हर युग में प्रासंगिक हैं, श्रीकृष्ण ने हमेशा जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया, नेता प्रतिपक्ष जूली ने अवसर पर आह्वान करते हुए कहा कि वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को आत्मसात कर, देश और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लें.
जयपुर - पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई, लिखा- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं, फल की चिंता किए बगैर सदैव कर्म करते रहने का संदेश देने वाले भगवान श्री कृष्ण पूरे विश्व को धर्म, न्याय तथा कर्तव्य के पथ पर निरंतर चलने की प्रेरणा देते हैं.
सिरोही माउंट आबू झरने में डूबने से युवक की मौत, चार दोस्तो के साथ जयपुर से घूमने आया था, मृतक आपदा दल के अल्केश गोयल ने शव को बाहर निकाला, मृतक की पहचान जय प्रकाश जाखड़ निवासी, जयपुर के रूप में 20 वर्षीय युवक कालवाड़ रोड जाटवाड़ा का रहने वाला शव को मोर्चरी में रखवाया गया.
मंदिर को तोड़कर ध्वस्त किया आंदोलन शुरू. सीकर के श्री माधोपुर के कोर्ट परिसर में बालाजी के मंदिर को तोड़कर ध्वस्त करने का वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया. कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं लोगों का धरना दिया. धरनास्थल पर ही धरनार्थियों ने कहा कि मंदिर का पुनः पूरा निर्माण नहीं होने तक धरनार्थियों का धरना जारी रहेगा.
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों की दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई. लिखा- ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! यशोदानंदन की असीम कृपा से हम सभी का जीवन सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली से आलोकित हो, यही मंगलकामना है।. जय श्री कृष्णा!
जोधपुर से इस वक्त की बड़ी खबर. दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में यात्रियों का हुआ सामान पार. दिल्ली से जोधपुर चलती है यह ट्रेन. डीडवाना स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन को रुकवाया. कई यात्रियों के सम्मान हुए हैं पार, जिन में आईफोन सहित कई अन्य सामान हुए हैं पार. मंडोर एक्सप्रेस में भी पिछले कुछ दिनों पहले हुई थी ऐसी ही घटना. ट्रेनों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल.
जयपुर: जयपुर के मंदिरों में भी कान्हा जन्मोत्सव की धूम. राधा दामोदर मंदिर में दोपहर 12 बजे होगा जन्मोत्सव. भगवान राधा दामोदर ढाई साल के बाल स्वरूप में विराजित. लाड़लीजी मंदिर, चरण मंदिर में भी दोपहर 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव. चरण मंदिर-जहां मान्यता है, द्वापर युग में कान्हा के चरण पड़े थे. शहर के अलग-अलग कोनों में भक्तों की उमड़ती आस्था की लहर.
जयपुर: जयपुर की गलियों में महक रहा है प्रेम और भक्ति का रंग. वृंदावन-मथुरा की तर्ज पर कान्हा के स्वागत के लिए “छोटी काशी” तैयार. मध्यरात्रि में हवाई गर्जनाओं-आतिशबाजी के बीच कान्हा प्रकट होंगे. इस्कॉन मंदिर में विदेशी फूलों से श्रृंगार,1008 व्यंजनों का भोग. कृष्ण बलराम मंदिर में 108 कलशों से महाअभिषेक. वृद्धि, ध्रुव, श्रीवत्स, गजलक्ष्मी, ध्वांक्ष, बुधादित्य का संयोग. धन, सुख, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक बना पर्व.
Bhilwara: दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर. हादसे में पांच महिलाओं सहित तीन बच्चियां हुई घायल. भादुओं की कोटड़ी चौराहे के निकट हुई घटना. ओवर लोड खाखले से भरा हुआ था ट्रक. सभी घायल शाहपुरा के आमली बंगला के निवासी रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे गांव. घायलों को गुलाबपुरा सीएचसी पहुंचाया गया गुलाबपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची.