Live Now

Rajasthan News Live: जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव की पलटी कार, मौसम विभाग ने 28 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

Rajasthan News Live, 17 August: पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 आज, 6.76 लाख अभ्यर्थी 3705 पदों के लिए देंगे परीक्षा. ताबीज-जींस पर रोक, जनेऊ, कड़ा, किरपान, पगड़ी को अनुमति.

Rajasthan News Live: जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव की पलटी कार, मौसम विभाग ने 28 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 17 August: जयपुर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 कुछ ही देर में शुरू होने वाली है, जिसमें 6 लाख 76 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे. यह परीक्षा 3705 पदों के लिए दो पारियों में, सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. बोर्ड अध्यक्ष मेजर आलोक राज के अनुसार, परीक्षा में ताबीज और जींस पहनने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि जनेऊ, कड़ा, किरपान और पगड़ी की अनुमति दी गई है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

07:58:14 Aug 17, 2025, 03:08 PM (IST)

Rajasthan News Live, 17 August: जयपुर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 कुछ ही देर में शुरू होने वाली है, जिसमें 6 लाख 76 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे. यह परीक्षा 3705 पदों के लिए दो पारियों में, सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. बोर्ड अध्यक्ष मेजर आलोक राज के अनुसार, परीक्षा में ताबीज और जींस पहनने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि जनेऊ, कड़ा, किरपान और पगड़ी की अनुमति दी गई है.

17:28:11 Aug 17, 2025, 05:28 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मानसून के सक्रिय होने से 17 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2025 तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में 17 से 21 अगस्त तक रेड और येलो अलर्ट

15:25:57 Aug 17, 2025, 03:25 PM (IST)

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं. 

15:08:19 Aug 17, 2025, 03:08 PM (IST)

Rajasthan News Live: नाथद्वारा की धायला पंचायत के गुडला गांव में छात्रा की मौत

15:08:11 Aug 17, 2025, 03:08 PM (IST)

Rajasthan News Live: नाथद्वारा की धायला पंचायत के गुडला गांव में छात्रा की मौत

14:56:15 Aug 17, 2025, 02:56 PM (IST)

Rajasthan News Live: प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून

                                                     

14:42:59 Aug 17, 2025, 02:42 PM (IST)

Rajasthan News Live: कांग्रेस का हल्ला बोल !

14:15:57 Aug 17, 2025, 02:15 PM (IST)

Rajasthan News Live: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पुलिया से नीची थार गाड़ी. दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत. नौगांवा थाना पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सोपा. एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल. दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 79.5 पर मूनपुर कर्मीला गांव के पास हुई घटना. कार सवार पियूष तिवारी निवासी दिल्ली और दीपांकर निवासी गुरुग्राम की मौके पर ही मौत हो गई.

14:15:48 Aug 17, 2025, 02:15 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पटवारी भर्ती परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पटवारी भर्ती परीक्षा. अलवर में 26,642 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा. नि:शुल्क बस यात्रा और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम. जिनके लिए 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें 14 सरकारी और 32 निजी विद्यालय शामिल हैं. 8 सतर्कता दल और 32 उप समन्वयक दल तैनात रहेंगे.

13:30:16 Aug 17, 2025, 01:30 PM (IST)

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीएमओ में लेंगे बैठक

12:46:21 Aug 17, 2025, 12:46 PM (IST)

Rajasthan News Live: पाली के सोजत कस्बे के नर्सिंगपुरा कॉलोनी में गिरा बिजली पोल

सोजत कस्बे के नर्सिंगपुरा कॉलोनी में गिरा बिजली पोल, पिकअप गाड़ी के टक्कर मारने से हुई घटना, पोल से टक्कर की वजह से क्षतिग्रस्त हुए 3 पोल, गनीमत रही कि नही हुआ कोई बड़ा हादसा, सूचना पर डिस्कॉम टीम भी पहुंची मौके पर.

12:46:15 Aug 17, 2025, 12:46 PM (IST)

Rajasthan News Live: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का जन्मदिन आज

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी शुभकामनाएं, देवनानी ने बधाई संदेश में कहा राज्यपाल बागड़े के सक्रिय मार्गदर्शन और प्रेरणा से प्रदेश निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उनका सरल, स्नेहिल और अनुकरणीय व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है.

12:46:09 Aug 17, 2025, 12:46 PM (IST)

Rajasthan News Live: लसाडिया क्षेत्र में पैंथर के हमले से ग्रामीण में दहशत का माहौल

सलुम्बर जिले के लसाडिया क्षेत्र में पैंथर के हमले से ग्रामीण में दहशत का माहौल, लसाडिया के कंडेला में लगातार 2 दिन से हो रहा है पैंथर का हमला, गोपालपुरा में भी हुआ पेंथर का हमला, वन विभाग कर रहा है पिंजरे लगाने की तैयारी, मवेशियों को बना रहा है शिकार.

12:46:03 Aug 17, 2025, 12:46 PM (IST)

Rajasthan News Live: एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट, 15 घंटे से नहीं हुई रवाना

एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट, 15 घंटे से नहीं हुई रवाना. जयपुर से आबुधाबी जाने वाली फ्लाइट EY-327 का मामला. बीती रात रवाना होते समय आई थी विमान में तकनीकी खराबी. पहले रात में करीब 4 घंटे यात्रियों को विमान में बैठाए रखा. बाद में रातभर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे यात्री. अभी भी विमान खड़ा हुआ जयपुर एयरपोर्ट पर. वहीं यात्रियों के लिए नहीं किए गए वैकल्पिक इंतजाम.

12:26:24 Aug 17, 2025, 12:26 PM (IST)

Rajasthan News Live: मालपुरा गेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

12:12:13 Aug 17, 2025, 12:12 PM (IST)

Rajasthan News Live: 42 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही पटवारी परीक्षा

11:39:25 Aug 17, 2025, 11:39 AM (IST)

Alwar News: पिता रोजी-रोटी कमाने के लिए आया था अलवर, पर 2 घंटे में हुआ कुछ ऐसा कि...

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में रिश्तेदारी में आए यूपी के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. चूड़ी-कंगन बेचने आए असलम का 5 वर्षीय बेटा सतिफ खेलते-खेलते पानी के कुंड में डूब गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पढ़ें पूरी खबर…

11:31:12 Aug 17, 2025, 11:31 AM (IST)

Rajasthan News Live: जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव की पलटी कार

11:18:07 Aug 17, 2025, 11:18 AM (IST)

Rajasthan News Live: प्रदेश में तापमान के पारे का हाल, पूर्वी हवाओं से बढ़ी उमस

11:04:03 Aug 17, 2025, 11:04 AM (IST)

Rajasthan News Live: प्रदेश में मौसम का हाल, आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

11:03:56 Aug 17, 2025, 11:03 AM (IST)

Rajasthan News Live: शिम्बुपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

10:39:34 Aug 17, 2025, 10:39 AM (IST)

Churu BJP: राजस्थान में फिर से बंटी दिखी भाजपा! सुजानगढ़ में कार्यकर्ताओं की गुटबाजी ने बढ़ाई सिरदर्दी

Rajasthan News: सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की कलह खुलकर सामने आई. बीदासर बैठक में कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, गुटबाजी और अनदेखी के आरोप लगाए. दो गुटों ने तिरंगा यात्रा और अटलजी की पुण्यतिथि के आयोजन भी अलग-अलग किए.

पढ़ें पूरी खबर…

10:27:07 Aug 17, 2025, 10:27 AM (IST)

Rajasthan News Live: अंता विधानसभा सीट पर उप चुनाव का मामला

10:11:33 Aug 17, 2025, 10:11 AM (IST)

Rajasthan News Live: पपुरना के देलवडी मैदान में मिला अधेड़ का शव

09:32:14 Aug 17, 2025, 09:32 AM (IST)

Rajasthan News Live: सुमेरपुर के पास एक छोटे से गांव चामुंडेरी में प्रधानाचार्य की प्रस्तुति

09:32:05 Aug 17, 2025, 09:32 AM (IST)

Rajasthan News Live: 5 अगस्त को उत्तराखंड में बादल फटने का मामला

08:27:42 Aug 17, 2025, 08:27 AM (IST)

Baran News: अंता अस्पताल में हाहाकार,रोज इलाज के लिए आ रहे 1500 मरीज, स्टाफ की कमी से हो रही उपचार में देरी

Baran News: बारां जिले के अंता में स्थित उप जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है. मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. 12 नर्सिंग स्टाफ को डेपुटेशन पर अन्यत्र भेजने से कामकाज प्रभावित हुआ है. गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी केवल दो दिन ही हो पाती है. 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:05:07 Aug 17, 2025, 08:05 AM (IST)

Bhilwara News: भीलवाड़ा में घी और कुकिंग मीडियम पैकिंग का भंडाफोड़, सील गोदाम में चलता मिला काम

Bhilwara News: सुभाष नगर में सील गोदाम में घी व कुकिंग मीडियम की पैकिंग का भंडाफोड़! खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 128 किलो माल सीज किया, लाइसेंस नहीं मिला. नमूने जांच के लिए भेजे गए, FSSAI नियमों के तहत कार्रवाई होगी.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:03:57 Aug 17, 2025, 08:03 AM (IST)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 6 जिलों के लिए भारी आज का दिन, भयंकर बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने आगामी दिनों के लिए राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 17 से19 अगस्त को डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर जिलों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 20 अगस्त को उदयपुर और सिरोही जिलों में भी अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 
 

 पढ़ें वेदर अपडेट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं