Live Now

Rajasthan News Live:PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर CM भजनलाल शर्मा पहुंचे श्री मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, की पूजा-पाठ

Rajasthan News Live: जयपुर नगर निगम हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर को मिलाकर अब एक ही जयपुर निगम बनाया जाएगा. इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है और इसका गजट नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा. 

Rajasthan News Live:PM मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर CM भजनलाल शर्मा पहुंचे श्री मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, की पूजा-पाठ
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 17 September 2025: जयपुर नगर निगम हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर को मिलाकर अब एक ही जयपुर निगम बनाया जाएगा. इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है और इसका गजट नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा. यह बदलाव इस प्रकार हैं, जयपुर में चल रहे दो नगर निगमों (हेरिटेज और ग्रेटर) को एक किया जाएगा. नए निगम में कुल 150 वार्ड होंगे। वर्तमान में हेरिटेज में 100 और ग्रेटर में 150 वार्ड हैं. यह कदम पिछली कांग्रेस सरकार के निर्णय को पलटता है, जिसने दो निगम बनाए थे। अब आगामी नगर निगम चुनाव इसी नए परिसीमन के आधार पर होंगे. दोनों निगमों के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है, जिसके बाद एक निगम की प्रक्रिया पूरी होगी.

20:28:45 Sep 17, 2025, 08:28 PM (IST)

20:26:01 Sep 17, 2025, 08:26 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर हेरिटेज निगम ने छह अवैध निर्माण किए सीज. हवामहल-आमेर जोन में बिना स्वीकृति के चल रहे निर्माणों पर कार्रवाई. 217 सी कंवर कालोनी, 26 चंद्र शेखर कालोनी गंगापोल. 78 जगदीश कालोनी रामगढ़ मोड़, 12 मीणा कॉलोनी. सिल्वर स्क्वायर शोरूम के पीछे पुराना आमेर रोड और 10 मीरा मार्ग गोविंद नगर पूर्व में की गई सीज की कार्रवाई. जोन कार्यालय ने निर्माणकर्ताओं को जारी किए थे नोटिस. नोटिस देने के बाद भी निर्माण जारी रहने पर  सीज की कार्रवाई. राजस्व अधिकारी पार्वती सोनी के नेतृत्व में की गई. 

14:06:13 Sep 17, 2025, 02:06 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर-अपेक्स बैंक में फर्जी डिग्री का बड़ा फर्जीवाड़ा, 41 अफसरों ने फर्जी डिग्री से दो वेतन वृद्धि मिली, अपैक्स बैंक एमडी की जांच में खुली फर्जीवाड़े की पोल, स्टडी कैंपस खोलने की मंजूरी नहीं,उन्ही से ली फर्जी डिग्री, 2012 में कर्मचारियों और सरकार के बीच हुआ था समझौता, एमएससी डिग्री धारकों को दो वेतन वृद्धि अतिरिक्त मिलेगी, यूजीसी रेगुलेशन 2003 के नियमों का हुआ खुला उल्लंघन, फर्जीवाड़ा करने वाले अफसरों से वसूला जाएगा अवैध वेतन, प्रमुख सचिव-रजिस्ट्रार मंजू राजपाल इस संबंध में करेगी कार्रवाई.

14:05:17 Sep 17, 2025, 02:05 PM (IST)

Rajasthan News Live

धौलपुर- दर्दनाक सड़क हादसा, 6 साल की मासूम बच्ची की मौके पर हुई मौत, माता-पिता बच्ची को दवा दिलाने जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में बाडी रोड स्थित सुंदरम होटल के पास आवारा जानवर से टकराई बाइक, हादसे में बच्ची के मां-बाप हुए गंभीर घायल, दोनों को कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, पुलिस जुटी मामले की जांच में.

14:04:32 Sep 17, 2025, 02:04 PM (IST)

Rajasthan News Live

 जयपुर के कालाडेरा से खबर कालाडेरा रेनवाल सड़क मार्ग पर सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क हादसे बाइक सवार दो लोगों की मौत कालाडेरा पुलिस पहुंची मौके पर.

14:03:06 Sep 17, 2025, 02:03 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, निगम जयपुर के 150 वार्डों के परिसीमन के प्रस्ताव पर लगी मुहर, 150 वार्डों के परिसीमन पर मुहर, जल्द जारी होगा गजट नोटिफिकेशन, निगम हैरिटेज और ग्रेटर निगम अब मर्ज होकर होंगे एक जयपुर निगम, वर्तमान में निगम हैरिटेज में 100वार्ड और ग्रेटर निगम में 150 वार्ड , कांग्रेस सरकार के समय किए गए थे जयपुर में दो नगर निगम, वार्डों के गठन का प्रारूप आपत्तियों के बाद सरकार को भेजा गया था, वार्ड गठन के प्रारूप पर आपत्तियों पर विचार करने के बाद लगी मुहर, भाजपा सरकार आने के बाद शुरू हो गई थी एक निगम की कवायद, नवंबर माह में खत्म हो रहा दोनों नगर निगम के बोर्ड का कार्यकाल, इसी के साथ भूगोल के साथ बदलेगी अब जयपुर निगम की राजनीति, अब नगर निगम चुनाव इसी परिसीमन के आधार पर होंगे.

12:40:01 Sep 17, 2025, 12:40 PM (IST)

Rajasthan News Live: PM मोदी के जन्मदिन पर मदन राठौड़ ने सुनाया यादगार किस्सा, जब पीएम ने अपने हाथ से पिलाई थी चाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश भर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. इस खास मौके पर बीजेपी ने 'My Modi Story' कैंपेन शुरू किया, जिसके तहत नेता पीएम मोदी के साथ अपने यादगार पल साझा कर रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान बीजेपी प्रमुख मदन राठौड़ ने एक बेहद दिलचस्प कहानी सुनाई, जो प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व की सादगी और विनम्रता को दर्शाती है.

पढ़ें पूरी खबर…

12:37:59 Sep 17, 2025, 12:37 PM (IST)

Rajasthan News Live

बांसवाड़ा, पीएम नरेंद्र मोदी प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरा, 25 सितंबर क़ो आने का है पीएम का कार्यक्रम, माही परमाणु बिजली घर परियोजना का करेंगे शिलान्यास, माँ त्रिपुरा सुंदरी आने का भी है कार्यक्रम पीएम बनने के बाद पहली बार त्रिपुरा सुंदरी आएंगे, पीएम जिला प्रसाशन और पुलिस विभाग जुटा तैयारीयों में डीएम डॉ इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी जुटे, तैयारीयों में आज दोनों अधिकारियो ने किया माँ त्रिपुरा सुंदरी का दौरा, माही परमाणु बिजली घर परियोजना स्थल का भी किया दौरा संबधित अधिकारियो क़ो दिए जरुरी दिशा निर्देश.

08:05:00 Sep 17, 2025, 08:05 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामना दी. मां भारती के अनन्य उपासक, सनातन संस्कृति के संरक्षक तथा विकसित भारत के शिल्पकार, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभु की असीम अनुकंपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्राप्ति हो. आपके यशस्वी नेतृत्व में माँ भारती की कीर्ति निरंतर बढ़ती रहे और समस्त देशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से आलोकित रहे, यही मंगलकामना है.

06:45:43 Sep 17, 2025, 06:45 AM (IST)

Rajasthan News Live

  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का  आज जन्म दिन. प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर शहर में होंगे कई आयोजन. भाजपा की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन शहर भाजपा व देहात भाजपा की ओर से होंगे आयोजन. शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल एवं देहात दक्षिण अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी सेवा पखवाडा के तहत होंगे विभिन्न आयोजन.

06:45:08 Sep 17, 2025, 06:45 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 7:00 सिटी पार्क मानसरोवर से स्वच्छता सेवा पखवाड़े अभियान की करेंगे शुरुआत. 

06:44:50 Sep 17, 2025, 06:44 AM (IST)

Rajasthan News Live

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का  आज बस्सी दौरा, कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी पहुंचे बस्सी, कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर दिए दिशा निर्देश,  सीएम शर्मा ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर अभियान का करेंगे आगाज, ग्रामीण शहरी सेवा में आमजन की समस्याओं का होगा निस्तारण.

06:44:36 Sep 17, 2025, 06:44 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रहेंगे दिनभर व्यस्त. सुबह 07.00 बजे- स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में करेंगे सीएम होंगें शामिल. सिटी पार्क, मानसरोवर में होगा कार्यक्रम 09.00 बजे पीएम मोदी जन्म दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन. जवाहर कला केन्द्र में आयोजित होगी प्रदर्शनी 10.00 बजे शहरी सेवा शिविर का सीएम करेंगे उद्घाटन सामुदायिक केन्द्र, तिलक नगर, मालवीय नगर में होगा कार्यक्रम 11.30 बजे- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का करेंगे कार्यक्रम आगाज इन्दौर से प्रधानमंत्री मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे कार्यक्रम से .

06:43:43 Sep 17, 2025, 06:43 AM (IST)

Rajasthan News Live

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत बीकानेर में पहली बार “Tour de Thar” साइकिल रैली का आयोजन, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे रैली का नेतृत्व,  सुबह 8:30 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ किले तक होगी रैली, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मुख्य उद्देश्य. बीकानेर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने की अनूठी पहल.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More