Live Now

Rajasthan News Live: सीएम भजनलाल शर्मा ने नगरीय विकास विभाग की ली बैठक, प्रोजेक्ट्स को शीघ्र पूरा करने के लिए दिए दिशा-निर्देश

Rajasthan News Live: राजस्थान में खनन संगठनों की 18 दिन से जारी हड़ताल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हड़ताल कर रहे राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन और राजस्थान स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बातचीत संभव है.

Rajasthan News Live: सीएम भजनलाल शर्मा ने नगरीय विकास विभाग की ली बैठक, प्रोजेक्ट्स को शीघ्र पूरा करने के लिए दिए दिशा-निर्देश
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 18 August 2025: राजस्थान में खनन संगठनों की 18 दिन से जारी हड़ताल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हड़ताल कर रहे राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन और राजस्थान स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बातचीत संभव है. इससे पहले, संगठन के पदाधिकारियों ने विधि मंत्री से मुलाकात की, जहां उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला. मंत्री ने सीएम के समक्ष उनका मुद्दा उठाने का भरोसा दिलाया है. इसी बीच, हड़ताल को आधा दर्जन अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला है, और कल जयपुर में एक विशाल धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

17:03:46 Aug 18, 2025, 05:03 PM (IST)

Tonk News: हिजाब मामले में गरमाई सियासत! कांग्रेस और भाजपा दोनों के खोले मोर्चे

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले के MCH अस्पताल में हिजाब को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है. अब देखना होगा कि इस मामले में अब कितने मोड़ आते हैं.

पढ़ें पूरी खबर…

16:55:37 Aug 18, 2025, 04:55 PM (IST)

Rajasthan News Live: सरपंच पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

16:34:55 Aug 18, 2025, 04:34 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजीविका के सीआरपी संविदाकर्मियों का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन, अपनी विभिन्न मांगो को लेकर की जमकर नारेबाजी, संविदाकर्मियो ने कलेक्टर को सौपा सीएम के नाम ज्ञापन, स्थाई करने सहित विभिन्न मांगो को पूरा करने की रखी मांग.

16:09:53 Aug 18, 2025, 04:09 PM (IST)

Rajasthan News Live: बीकानेर में नहरी पानी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन

बीकानेर में नहरी पानी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन. पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, विधायक सुशीला डूडी सहित कांग्रेस नेताओं ने संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन. आयुक्त ने दिया आश्वासन - 21 अगस्त की बैठक में रेगुलेशन बदलने का होगा प्रयास. कांग्रेस ने दिखाई सख्ती कहा - 21 अगस्त को चार में से दो बारी पानी नहीं मिला तो किसान करेंगे महापड़ाव.    

15:50:23 Aug 18, 2025, 03:50 PM (IST)

Dungarpur News: डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में बंद पड़े AC, मरीज गर्मी और मच्छरों से बेहाल!

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के राजकीय अस्पताल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर मरीजों को गर्मी के बीच एसी के बैठना पड़ रहा है. जिसके चलते मरीज और उनके परिजनों को भारी उमस और मच्छरों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पढ़ें पूरी खबर…

15:19:22 Aug 18, 2025, 03:19 PM (IST)

Rajasthan News Live: ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को बड़ा सम्मान

15:19:14 Aug 18, 2025, 03:19 PM (IST)

Rajasthan News Live: श्रीकरणपुर पदमपुर में गत दिनों एक युवक पर हुए हमले का मामला

CO कार्यालय के बाहर युवक के परिजनों ने लगाया सांकेतिक धरना, धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप, तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग.

15:12:35 Aug 18, 2025, 03:12 PM (IST)

Rajasthan News Live: रतनगढ़ में क्षेत्र में विद्युत कटौती से आमजन परेशान

रतनगढ़ में क्षेत्र में विद्युत कटौती से आमजन परेशान. अघोषित विद्युत कटौती बनी है परेशानी. दिन में कई बार की जाती है अघोषित कटौती. विभाग के अधिकारी नहीं उठाते है फोन. इस तेज धूप व उमस में परेशान हो रहे हैं लोग. आमजन व व्यापारियों में विभाग के खिलाफ आक्रोश. अधिकारियों द्वारा जवाब नहीं देने से जनता में आक्रोश. लोगों का कहना है कि इस तेज गर्मी में विद्युत कटौती कर रही है कोढ़ में खाज का काम.

15:11:25 Aug 18, 2025, 03:11 PM (IST)

Rajasthan News Live: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण. राजसमंद जिले के भोप जी की भागल गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा. बच्चों के पोषण, स्वच्छता, शिक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा. बच्चों से की खूब सारी आत्मीय बातचीत कविताएं सुनी और उन्हें प्रोत्साहित किया. साथ ही कहा– कोई भी बच्चा सुविधाओं से वंचित न रहे आंगनबाड़ी बच्चों के भविष्य की नींव है. गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और पोषणयुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर. निरीक्षण के दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी, समाजसेवी जगदीश पालीवाल, बाल विकास उपनिदेशक दीपेंद्र सिंह राठौड़ समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद.

15:04:37 Aug 18, 2025, 03:04 PM (IST)

Rajasthan News Live: सादुलशहर स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

माकपा नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने नारेबाज़ी कर जताया विरोध, वहीं सादुलशहर इलाके में बढ़ते मेडिकल नशे व बढ़ रही चोरियों व आपराधिक तत्वों पर भी अंकुश लगाने की मांगो को लेकर लामबंद हुए लोग, माकपा नेता ताराचंद सोनी व अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कौर सिंह सहित अन्य लोग रहे मौजूद.

15:04:29 Aug 18, 2025, 03:04 PM (IST)

Rajasthan News Live: यूजर चार्ज को लेकर किराना व्यापारियों का प्रदर्शन

वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी के सभी दुकानें अनिश्चितकाल के लिए की बंद, राजस्थान सरकार द्वारा 13 अगस्त को यूजर चार्ज किया है लागू, यूजर चार्ज थोपने से व्यापार की लागत बढ़ रही है, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.

14:00:53 Aug 18, 2025, 02:00 PM (IST)

Rajasthan News Live: खानपुर(झालावाड़) ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

खानपुर(झालावाड़) ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी सियाराम नागर ने विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण. घघरावता के निजी स्कूल में बिना मान्यता 10वीं-12वीं तक कक्षाएं पाई गई संचालित. जिस पर कार्रवाई के दिए निर्देश. जगदीशपुरा नयागांव विद्यालय में मिला तालेबंद. सोजपुर स्कूल में 6 व खेड़ी बोसर में 3 कार्मिक पाए गए अनुपस्थित. पिपलाज के जगदीशपुरा स्कूल में शिक्षण व्यवस्था मिली संतोषजनक. जहां शिक्षकों की गई सराहना. कक्षा 2 की एक छात्रा द्वारा सही उत्तर देने पर नकद पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित.    

13:59:27 Aug 18, 2025, 01:59 PM (IST)

Rajasthan News Live: छापेमारी पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान

छापेमारी पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान. नकली खाद बीज को लेकर फिर से जल्द शुरू होंगे छापे. विभागीय अधिकारियों की टीम बनाकर मैं खुद करूंगा छापेमारी. रबी की सीजन में किसानों को नकली खाद बीज से बचाने की शुरू करेंगे मुहिम. यूरिया और डीएपी की उपलब्धता को लेकर केंद्रीय उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिलेंगे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा. प्रदेश के यूरिया और डीएपी के कोटे की सुचारू आपूर्ति को लेकर करेंगे चर्चा.    

13:58:42 Aug 18, 2025, 01:58 PM (IST)

Rajasthan News Live: जयपुर जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान

जयपुर में जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान. अभियान के शुरुआत में ही पुलिस को मिली कामयाबी. पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश देवीलाल को किया गिरफ्तार. वर्ष 2012 से फरार चल रहा था देवीलाल. मादक प्रदार्थ तस्करी के मामले में हरमाड़ा थाना पुलिस को थी आरोपी की तलाश. अब की जा रही आरोपी से पूछताछ.    

13:53:27 Aug 18, 2025, 01:53 PM (IST)

Alwar News: राजपरिवार और पूर्व विधायक के बीच जमीन विवाद पर एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

Rajasthan News: अलवर में राजपरिवार के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल के बीच जमीन विवाद पर एडीजे कोर्ट नं. 3 ने आदेश दिया कि राजपरिवार दो माह में सिंघल को 10 लाख रुपये 6% ब्याज सहित लौटाए. सिंघल ने फैसले पर असहमति जताई.

पढ़ें पूरी खबर…

13:20:47 Aug 18, 2025, 01:20 PM (IST)

Rajasthan News Live: तालेड़ा में करंट से युवक की मौत

तालेड़ा में करंट से युवक की मौत से जुड़ा मामला. ग्रामीण पहुंचे तालेड़ा थाने के बाहर. मामले की निष्पक्ष जांच की मांग. 50 लाख रुपए मुआवजे की कर रहे हैं मांग.

13:20:06 Aug 18, 2025, 01:20 PM (IST)

Rajasthan News Live: रामगढ़ बांध पर क्लाउड सीडिंग को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक

रामगढ़ बांध पर क्लाउड सीडिंग को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक. कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू करेंगे बैठक. क्लाउड सीडिंग के लिए 10000 फुट की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ाने को लेकर होगी बैठक. किरोड़ी लाल मीणा 10000 फीट पर ड्रोन उड़ाने के लिए उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी लेने पहुंचे दिल्ली. दो बार की कोशिशें के बावजूद तकनीकी खामियों के कारण फेल हो रहा है क्लाउड सीडिंग का प्रयोग. अब 10000 फुट की ऊंचाई से फिर से क्लाउड सीडिंग करने की की जाएगी कोशिश.

13:09:48 Aug 18, 2025, 01:09 PM (IST)

Rajasthan News Live: श्रीमोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी महोत्सव

श्रीमोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी महोत्सव. मोतीडूंगरी गणेश मंदिर महंत कैलाश शर्मा की प्रेसवार्ता. 9 दिन चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर तैयारियां. 20 अगस्त-श्रीगणेशजी महाराज के जन्मोत्सव उत्सव का श्रीगणेश. 20 अगस्त-मोदकों की झांकी के साथ होगा उत्सवों का श्रीगणेश. झांकी का मुख्य आकर्षण 251-251 किलोग्राम के दो विशाल मोदक होंगे. 51-51 किलोग्राम के 5 मोदक, 21-21 किलोग्राम के 21 मोदक. 1.25-1.25 किलोग्राम के 1100 मोदक, हजारों की संख्या में अन्य छोटे मोदक होंगे. प्रसादी को बनाने में करीब 2500 किलोग्राम शुद्ध घी, 3 हजार किलोग्राम बेसन, 9 हजार किलोग्राम शक्कर और करीब 100 किलोग्राम सूखे मेवों का उपयोग. 21 अगस्त पुष्प पंचामृत अभिषेक होगा, शाम को ध्रुपद गायन. 21 से 24 अगस्त तक ध्रुपद गायन और कत्थक नृत्य का आयोजन. 26 अगस्त-मेंहन्दी पूजन और सिंजारा शाम 7.00 बजे. 27 अगस्त-भगवान श्रीगणेशजी महाराज जन्मोत्सव दर्शन. 28 अगस्त को भगवान श्रीगणेशजी महाराज नगर भ्रमण पर निकलेंगे.    

13:08:51 Aug 18, 2025, 01:08 PM (IST)

Rajasthan News Live: ​उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रीचारभुजा नाथ के दर्शन किए

​उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रीचारभुजा नाथ के दर्शन किए. राजसमंद स्थित श्रीचारभुजा नाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कमाना की. दिया कुमारी ने कहा कि  भगवान चारभुजा नाथ का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा बना रहे.

12:28:29 Aug 18, 2025, 12:28 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर पिस्टल का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, खुद को आर्मी में कर्नल बता लाइसेंस दिलाने के नाम पर पीड़ित से ठग लिए, 16 लाख रुपए ललित सिंह ने कराया करधनी थाने में मामला दर्ज , एस प्रेम कुमार और किरण ज्योति के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस.

12:27:09 Aug 18, 2025, 12:27 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, राजस्थान में खनन संगठनों की हड़ताल के बीच अपडेट, आज संगठन पदाधिकारियों की सीएम से बातचीत संभव। संगठन पदाधिकारियों की विधि मंत्री  से हुई मुलाकात, पटेल ने हड़ताल को लेकर दिया सकारात्मक आश्वासन, सीएम भजनलाल शर्मा के समक्ष मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन, 18 दिन से जारी है खनन संगठनों की हड़ताल, राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन और राजस्थान स्टोन क्रेशर एसोसिएशन की ओर से जारी है हड़ताल, हड़ताल को राज्य के आधा दर्जन अन्य संगठनों ने दिया समर्थन। वहीं कल जयपुर में प्रस्तावित है विशाल धरना-प्रदर्शन.

12:23:37 Aug 18, 2025, 12:23 PM (IST)

Rajasthan News Live

कोटा, NH52 पर कोटा से झालावाड़ जाने वाले भारी वाहनों के लिये चेतावनी, भारी लोडिंग वाहनों को आज 12 से 4 बजे तक प्रवेश बन्द, अमझार की पुलिया पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बन्द रहेगा यातायात, मोड़क SHO उत्तम सिंह ने ड्राइवर से की अपील, अन्य मार्ग का चयन करें या वाहनों को दूर साइड में खड़ा करके इंतजार कर.

12:22:35 Aug 18, 2025, 12:22 PM (IST)

Rajasthan News Live

कोटा, केबल नगर निवासी युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, मां से पारिवारिक मामले में अनबन होने पर की आत्महत्या की कोशिश, पूर्व में भी हो चुकी मा से कई बार अनबन, गंभीर अवस्था में बृजेश भील को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती, रानपुर थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में, फिलहाल ICU में भर्ती है युवक.

10:40:00 Aug 18, 2025, 10:40 AM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर से खबर 132 केवी जीएसएस पूगल में हुआ ब्लास्ट, देर रात ब्लास्ट से बीकानेर शहर के चार दीवारी के भीतर हुई थी बिजली गुल, राजस्थान विधुत वितरण निगम के जीएसएस में ब्लास्ट से प्रभावित हुई बिजली सप्लाई, दो दिन में हुई दो घटनाएं, हालांकि पहली घटना के बाद जल्द कर लिए गए थे हालात ठीक, लेकिन देर रात हुई घटना के बाद सप्लाई को लेकर लोगो में नाराज़गी, विधुत सप्लाई को लेकर ग्रामीण इलाको में भी लोगो को करना पड़ रहा परेशानी का सामना.

10:25:50 Aug 18, 2025, 10:25 AM (IST)

Rajasthan News Live

भरतपुर डीजीपी राजीव शर्मा भरतपुर में,रेंज आईजी कार्यालय में डीजीपी को दिया जा रहा गार्ड ऑफ ऑनर,डीजीपी करेंगे पौधरोपण, उसके बाद लेंगे रेंज की क्राइम बैठक.

10:01:08 Aug 18, 2025, 10:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

रेनवाल (जयपुर) अस्पताल परिसर में युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से फैली सनसनी, सूचना पर रेनवाल थाना पुलिस पहुंची मौके पर, करणसर निवासी रोहित वर्मा के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त. पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर कब्जे में लिया शव, पुलिस ने उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव. फिलहाल मौत के कारणों का नहीं लगा पता, करणसर गांव के सरकारी अस्पताल परिसर में पेड़ से लटका हुआ था शव. रेनवाल थाना प्रभारी देवेंद्र चावला कर रहे मामले की जांच.

09:48:26 Aug 18, 2025, 09:48 AM (IST)

Rajasthan News Live

झुंझुनूं RAC कांस्टेबल पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर की आत्महत्या, वारदात के बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, मृतक RAC कांस्टेबल निवासी इंडाली का राजकुमार कांटीवाल, वहीं गंभीर घायल कविता बताई जा रही है , एलडीसी वहीं गंभीर घायल महिला को बीडीके अस्पताल से जयपुर किया रेफर, पति पत्नी दोनों किसान कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहते थे, गृह-क्लेश चलते बताई जा रही वारदात, कोतवाली पुलिस जांच मे जुटी.

09:46:27 Aug 18, 2025, 09:46 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीकर हर्ष पहाड़ी से कार गिरने का मामला गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो लोगों की मौत तीन जाने हुए है गंभीर, घायल सदर थाना और जीण माता थाना पुलिस मौके पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर दिल्ली के बताए जा रहे है सभी लोग.

09:07:14 Aug 18, 2025, 09:07 AM (IST)

Rajasthan News Live

जैसलमेर के लाठी से बड़ी खबर. लाठी क्षेत्र में नहीं थम रही है जानवरों से क्रूरता. सनावड़ा गांव के पास घास चर रहे गाय के मुंह में फटा विस्फोटक पदार्थ. विस्फोटक पदार्थ फटने से गाय का उड़ा जबड़ा. क्षेत्र में जंगली सुअरों को मारने के लिए जगह-जगह डाल रखे हैं विस्फोटक पदार्थ. विस्फोटक पदार्थ खाने से गाय हुई गंभीर रूप से घायल. गाय के जबड़ा फटने कि सुचना से क्षेत्र में मचा हड़कंप. सुचना मिलने पर महावीरसिंह राठोड़ सहित गोरक्षक पहुंचे मौके पर. गोरक्षकों ने घायल गाय का उपचार करवाकर भेजा भादरिया गौशाला. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों औ गोरक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त.

09:04:55 Aug 18, 2025, 09:04 AM (IST)

Bundi Accident News: लाखेरी में कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर 2 ट्रकों की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत

Bundi News: राजस्थान के बूंदी से बड़ी खबर सामने आई. लाखेरी में कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई. 

 

पढ़ें पूरी खबर

08:39:04 Aug 18, 2025, 08:39 AM (IST)

Rajasthan News Live

झुंझुनूं: किसान कॉलोनी में महिला पर धारदार हथियार से हमला. पति ने ही किया पत्नी पर हमला. गृह-कलेश के चलते पति ने दिया वारदात को अंजाम. हमले में महिला हुई गंभीर घायल. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस. गंभीर हालत में महिला को बीडीके अस्पताल से जयपुर किया गया रेफर.

08:37:48 Aug 18, 2025, 08:37 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: नेशनल फॉरसिंक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस जयपुर में होगा शुरू. सितंबर में प्रतापनगर स्थित कोचिंग हब में होगा शुरू. इसके कोचिंग हब के 40 कमरों का टावर यूनिवर्सिटी को दिया गया. फोरेंसिक साइंस के दो प्रोग्राम में 80 सीटों के साथ होगी शुरूआत. वहीं सीमा सुरक्षा से जुड़े फोरेंसिक केसों की भी जयपुर में होगी जांच. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में जांच होगी तेज. ड्रोन, ड्रग तस्करी जैसे अन्य आपराधिक मामलों की जांच में आएगी तेजी.    

08:11:47 Aug 18, 2025, 08:11 AM (IST)

Alwar Accident: रोते हुए मां बोली- 'मेरे बेटे की जान निकल गई, डॉक्टर आधार कार्ड मांग रहे थे'

Alwar News: जिले के नौरंगाबाद के पास हुए सड़क हादसे में एक सरकारी स्कूल के व्याख्याता की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान उमेश यादव निवासी पड़ीसल के रूप में हुई है. यहां अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के डॉक्टरों की संवेदनहीनता भी सामने आई. कि बिना आधार कार्ड के डॉक्टरों ने दुर्घटना में घायल व्याख्याता को देखने से मना कर दिया.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:11:06 Aug 18, 2025, 08:11 AM (IST)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 48 घंटे झमाझम बरसेंगे बादल, 27 जिलों में चेतावनी जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. उमस और गर्मी के बाद एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने की स्थिति में आ चुका है. बीते रविवार को जहां प्रदेश के कोटा, उदयपुर, श्रीगंगानगर, सिरोही और राजसमंद आदि जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई तो वहीं पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की कमी के चलते गर्मी और उमस महसूस की गई. आज 18 अगस्त सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. 
 

पढ़ें पूरी खबर

07:16:36 Aug 18, 2025, 07:16 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: गाजियाबाद की फ्लाइट अब स्थाई रूप से बंद. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट हो रही थी गाजियाबाद के लिए संचालित. फ्लाइट IX-1176/1178 हो रही थी संचालित. गाजियाबाद से सुबह 8:55 बजे जयपुर पहुंचती थी फ्लाइट. जयपुर से सुबह 9:30 बजे फ्लाइट होती थी गाजियाबाद के लिए रवाना. 15 अगस्त से बंद हुआ फ्लाइट का संचालन. गाजियाबाद की एकमात्र फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को परेशानी.    

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More