Live Now

Rajasthan News Live: SI भर्ती पर गृह राज्य मंत्री जवाहर बेदाम का बयान, कहा- CM भजनलाल शर्मा हैं युवा हितैषी

Rajasthan News Live: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर आ सकते हैं. वे 21 जून को योग दिवस के अवसर पर खुहड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं.

Rajasthan News Live: SI भर्ती पर गृह राज्य मंत्री जवाहर बेदाम का बयान, कहा- CM भजनलाल शर्मा हैं युवा हितैषी
Image Credit: Rajasthan News Live:

Rajasthan News Live: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर आ सकते हैं. वे 21 जून को योग दिवस के अवसर पर खुहड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं. हालांकि उनकी यात्रा के संबंध में अधिक्त मिनट-टू-मिनट सूचना प्रशासन को नहीं मिली है. परंतु उनकी यात्रा को लेकर खुहड़ी के धोरों पर युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

08:13:55 Jun 18, 2025, 04:34 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर आ सकते हैं. वे 21 जून को योग दिवस के अवसर पर खुहड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं. हालांकि उनकी यात्रा के संबंध में अधिक्त मिनट-टू-मिनट सूचना प्रशासन को नहीं मिली है. परंतु उनकी यात्रा को लेकर खुहड़ी के धोरों पर युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं.

16:39:04 Jun 18, 2025, 04:39 PM (IST)

Rajasthan News Live : आवारा को बेसहारा करने के अलावा बीजेपी ने कोई काम नहीं किया- टीकाराम जूली

दिल्ली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से गौशालाओं को लेकर दिए गए बयान कहा है, कि बीजेपी का गौ माता में विश्वास ही नहीं है. जूली ने कहा कि मदन दिलावर का विवादों से पुराना नाता रहा है इसीलिए जब एक मंत्री ने गौशालाओं की तारीफ की तो उन्होंने गौशालाओं की खिलाफ बोलना शुरू कर दिया. पढ़ें पूरी खबर 

16:38:10 Jun 18, 2025, 04:38 PM (IST)

Rajasthan News Live : RUIDP का धीमा काम, बारिश में लोगों के लिए बन सकता है जानलेवा

 डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर में आरयूआईडीपी की ओर से करवाए जा रहे, सीवरेज और पेयजल पाइप लाइन के कार्य में आरयूआईडीपी और ठेकेदार की लापरवाही जनता पर भारी पड़ती जा रही है.  इधर मानसून पूर्व हुई हल्की बारिश ने ही शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे लोगों का आवागमन में परेशानी हो रही है. स्थिति ये है कि ज़िम्मेदार अधिकारी अब भी लापरवाह बने हुए हैं. देखें तस्वीरें 

16:36:55 Jun 18, 2025, 04:36 PM (IST)

Rajasthan News Live: : कोटपूतली में महिलाओं का जलदाय विभाग पर हल्ला बोल

बानसूर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर के बामनवास कांकड़ में पेयजल संकट गहरा गया है. कई महीनों से चल रही इस समस्या के समाधान के लिए महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. पढ़ें पूरी खबर 
 

16:35:36 Jun 18, 2025, 04:35 PM (IST)

Rajasthan News Live: : सीकर में शहर का गंदा पानी एक जगह जमा, कई किमी तक बदबू और गंदगी

सीकर के नानी बीहड़ में शहर का भरने वाला गंदा पानी ओवर फ्लो होने के बाद नानी गांव इलाके और हाईवे पर जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई किलोमीटर तक यह गंदा पानी भरा हुआ है. जिससे लोगों का गुजारना मुश्किल हो गया है, तो वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पढ़ें पूरी खबर 

16:34:17 Jun 18, 2025, 04:34 PM (IST)

मैं फर्जी गौशालाओं के खिलाफ, जो सिर्फ कागजों पर चलती हैं- मदन दिलावर

गौशाला को लेकर राजस्थान में जारी सियासी बवाल पर मंत्री मदन दिलावर ने अपनी स्थिति को स्पष्ट किया और कहा मैं फर्जी गौशालाओं के खिलाफ हूं. हम जल्द ही ग्वाला की पुरानी परंपरा शुरू करने जा रहे है. जिसमे गांव की सभी गायों को एक ग्वाला चराने ले जाएगा और शाम को वापस लेकर आएगा. पढ़ें पूरी खबर 
 

16:24:42 Jun 18, 2025, 04:24 PM (IST)

SI भर्ती पर गृह राज्य मंत्री जवाहर बेदाम का बयान

SI भर्ती पर गृह राज्य मंत्री जवाहर बेदाम का बयान. कहा- CM भजनलाल शर्मा हैं युवा हितैषी. सरकार जो भी करेगी अच्छा ही करेगी. एक जुलाई को सरकार करेगी हाई कोर्ट में जवाब पेश.  

16:08:39 Jun 18, 2025, 04:08 PM (IST)

Rajasthan News Live: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर दौरे पर आ सकते हैं सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर आ सकते हैं. वे 21 जून को योग दिवस के अवसर पर खुहड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं. हालांकि उनकी यात्रा के संबंध में अधिक्त मिनट-टू-मिनट सूचना प्रशासन को नहीं मिली है. परंतु उनकी यात्रा को लेकर खुहड़ी के धोरों पर युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रशासन का बेड़ा व्यापक तैयारियां कर रहा है. पंचायती राज से लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग व राजस्व अधिकारी हाई अलर्ट पर है. सार्वजनिक निर्माण विभाग ने वीआईपी विजिट को ध्यान में रखते हुए खुहड़ी में हेलीपेड व अन्य विकास कार्यों को लेकर टेंडर जारी कर दिये हैं.
 

16:05:25 Jun 18, 2025, 04:05 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान में मानसून की एंट्री, जिलों में बारिश-आंधी का कहर

मानसून की एंट्री, जिलों में बारिश-आंधी का कहर. पाली, बूंदी, सीकर में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी. 40–60 किमी तक तेज हवा चलने की संभावना. मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और अचानक तेज बारिश का खतरा. 14 जिलों में बारिश, आंधी का येलो अलर्ट जारी. भीलवाड़ा, झुंझुनू, अजमेर, राजसमंद, जयपुर, टोंक, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, जालौर, कोटा, अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर जिलों और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट.

16:00:18 Jun 18, 2025, 04:00 PM (IST)

Rajasthan News Live: नकाबपोश बाइक चालक द्वारा रहड़ में बच्चे का अपहरण करने का मामला

परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद, पुलिस जुटी जांच में, बच्चे के अपहरण की आशंका, विभिन्न मार्गो पर नाका बंदी करवाते हुए, पुलिस जांच दल घटना स्थल की ओर रवाना.
 

15:21:50 Jun 18, 2025, 03:21 PM (IST)

Rajasthan News Live: छबड़ा केंद्र सहकारी बैंक के घोटाले व किसानों की खाद नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गबन की जांच को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बैंक कर्मी व एमडी की मिली भगत की जांच की मांग की, गबन में शामिल लोगों को पद से हटाने की मांग की.
 

15:00:54 Jun 18, 2025, 03:00 PM (IST)

Rajasthan News Live: पुलिस मुख्यालय से खबर

उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर 8 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, हेड कांस्टेबल प्रदीप और भवानी चौधरी को किया गया ASI के पद पर पदोन्नत, कांस्टेबल मोहन राम, गोपाल राम, मदन लाल, दिनेश कुमार, मुकेश और धनाराम को किया गया हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड एडीजी बिपिन कुमार पांडे ने जारी किए आदेश.
 

14:59:36 Jun 18, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live: अनूपगढ़ SFI के जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का मामला

SFI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कल SFI अनूपगढ़ पुलिस थाने का करेगी अनिश्चितकालीन घेराव, कल सुबह 11 बजे विभिन्न मांगों को लेकर होगा आंदोलन, जिलाध्यक्ष सुदेश बिश्नोई ने ASI कालूराम मीणा, कांस्टेबल श्रवण पर लगाए थे मारपीट करने के आरोप, दोषी पुलिसकर्मियों सस्पेंड करने और मुकदमा दर्ज करने की है मांग, अनूपगढ़ के व्यापार मंडल भवन में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस.

14:59:12 Jun 18, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live: अवैध देशी पिस्टल 315 बोर एवं दो जिन्दा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

सदर पुलिस की कार्रवाई, लीलावाली गांव निवासी आरोपी रोशन सिंह के खिलाफ पूर्व में हत्या, मारपीट के 7 मुकदमे दर्ज, एसपी हरी शंकर के निर्देशन में की कार्रवाई, भादू पैट्रोल पम्प, गांव जण्डावाली के पास किया गिरफ्तार, थानाधिकारी अजय गिरधर के नेतृत्व में पुलिस टीम ASI लालचंद, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार,महमूद,विनोद कुमार ने की कार्रवाई, विशेष भूमिका कांस्टेबल महेन्द्र कुमार और महमूद की रही.

14:51:36 Jun 18, 2025, 02:51 PM (IST)

RPSC द्वारा फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा और UGC NET परीक्षा के टकराव पर अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना

RPSC First Grade Exam: राजस्थान में फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इस बीच राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी इस विषय पर सोशल मीडिया प्लोटफॉर्म X पर ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

पढ़िए पूरी खबर…

14:43:36 Jun 18, 2025, 02:43 PM (IST)

Rajasthan News Live: प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक!

प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक! मानसून ने सामान्य से 7 दिन पहले दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में किया प्रवेश, जोधपुर, जयपुर से होकर गुजर रही मानसून की उत्तरी सीमा, अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के और हिस्सों में बढ़ेगा मानसून, गुजरात और बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हो रहे दो सिस्टम, 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, 18, 19, 20 जून को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में भी कई जगह भारी बारिश के आसार, 21-23 जून को कोटा-भरतपुर में फिर से हो सकती है मूसलाधार बारिश.
 

14:43:28 Jun 18, 2025, 02:43 PM (IST)

Rajasthan News Live: नाबालिग का अपहरण और बलात्कार के आरोपी को 10 साल की कैद

17 अप्रैल 2024 को सुखदेव ने पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी, पीड़िता ने अगले दिन परिवार को बताई आप बीती तो थाने पहुंचा मामला, गुलाबपुरा पुलिस ने सुखदेव बैरवा को गिरफ्तार कर चार्जशीट की दाखिल, पॉक्सो कोर्ट ने सुखदेव को दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कैद और 59,000 रुपये जुर्माना लगाया, विशिष्ट लोक अभियोजक धर्मवीर सिंह ने दी जानकारी.
 

14:43:22 Jun 18, 2025, 02:43 PM (IST)

Rajasthan News Live: संदिग्ध हालत में घायल अवस्था में मिली कोचिंग छात्रा

हॉस्टल से नीचे गिरकर घायल होने का बताया जा रहा है मामला, गंभीर घायल अवस्था में करवाया अस्पताल में भर्ती, फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है छात्रा, 13 साल की बताई जा रही छात्रा.

14:18:42 Jun 18, 2025, 02:18 PM (IST)

Rajasthan News Live: किशनगढ़ मे मंत्री किरोड़ीलाल मीणा द्वारा नकली खाद फैक्ट्री कार्रवाई मामला

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने लिया एक्शन, नकली खाद निर्माता और विक्रेता की जांच के लिए समिति गठित, समिति सदस्य जगह जगह जाकर कर रहे पड़ताल, दुकानों पर बिकने वाली खाद की कर रहे जांच, साथ ही दुकानदारो को भी किया जा रहा जागरूक, नियमों और सज़ा की जानकारी बताकर नकली खाद से परहेज की दे रहे जानकारी, नकली खाद निर्माता के खिलाफ कठोर कार्रवाई के प्रावधानो मे होगी सजा.

14:18:36 Jun 18, 2025, 02:18 PM (IST)

Rajasthan News Live: हत्या के प्रयास के मामले में 10 हजार के इनामी बदमाश राहुलगुर्जर को किया गिरफ्तार

हेडकांस्टेबल कपिल शर्मा के विशेष विशेष योगदान व सटीक सूचना पर गिरफ्त में आया ईनामी, करीब 2 साल से फरार चल रहे आरोपी को कंचनपुर पुलिस ने दबोचा, भरतपुर निवासी आरोपी को कैथरी बॉर्डर से किया गया गिरफ्तार, 2023 में दीनानाथ गुर्जर के घरमें घुसकर की थी फायरिंग और तोड़फोड़, फायरिंग के दौरान दीनानाथ के वाहन को भी किया था क्षतिग्रस्त, आरोपी ने दी थी 1.50 लाख रुपये की फिरौती की धमकी.

14:18:29 Jun 18, 2025, 02:18 PM (IST)

Rajasthan News Live: 50 हजार के इनामी गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़

थानाधिकारी योगेंद्र राजावत के नेतृत्व में डीएसटी टीम सहित भारी, पुलिस बल कर रहा था गौतस्करों की तलाश, टीमों को देख गौतस्करों ने कर दी थी फायरिंग, आत्मरक्षा में पुलिस को भी करनी पड़ी थी फायरिंग, मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी गौतस्कर काडा मेव और उसका बेटा के घायल होने की मिल रही सूचना, घायलों को पहुंचाया पहाड़ी सीएचसी, कई माह से पुलिस टीमें कर रही थी गौतस्कर की तलाश.

14:18:22 Jun 18, 2025, 02:18 PM (IST)

Rajasthan News Live: नाबालिग का अपहरण और बलात्कार के आरोपी को 10 साल की कैद

17 अप्रैल 2024 को सुखदेव ने पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी, पीड़िता ने अगले दिन परिवार को बताई आप बीती तो थाने पहुंचा मामला, गुलाबपुरा पुलिस ने सुखदेव बैरवा को गिरफ्तार कर चार्जशीट की दाखिल, पॉक्सो कोर्ट ने सुखदेव को दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कैद और 59,000 रुपये जुर्माना लगाया, विशिष्ट लोक अभियोजक धर्मवीर सिंह ने दी जानकारी.

14:09:50 Jun 18, 2025, 02:09 PM (IST)

Rajasthan News Live

भीलवाड़ा- नाबालिग का अपहरण और बलात्कार के आरोपी को 10 साल की कैद, 17 अप्रैल 2024 को सुखदेव ने पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी, पीड़िता ने अगले दिन परिवार को बताई आप बीती तो थाने पहुंचा मामला, गुलाबपुरा पुलिस ने सुखदेव बैरवा को गिरफ्तार कर चार्जशीट की दाखिल, पॉक्सो कोर्ट ने सुखदेव को दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कैद और 59,000 रुपये जुर्माना लगाया विशिष्ट लोक अभियोजक धर्मवीर सिंह ने दी जानकारी.

13:17:17 Jun 18, 2025, 01:17 PM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री ने की थी 5 साल में चार लाख भर्तीयों की घोषणा- जूली,  यह घोषणा धरातल पर कहीं नहीं आ रही नजर, भर्तीयों की तारीख भी बिना तैयारी के कर दी गई जारी, भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष की भी बात नहीं मानी जा रही, प्रदेश अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से वादा कर की थी सीएम से बात, दोनों डिप्टी सीएम और कई विधायकों ने भी लिखे थे सीएम  को पत्र, इतने नेताओं और पदाधिकारियों की नहीं मानी गई बात, भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

13:15:08 Jun 18, 2025, 01:15 PM (IST)

Rajasthan News Live

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां हुई शुरू, शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों में किया जा रहा रजिस्ट्रेशन, 21 जून को भोपालगढ़ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम परसराम मदेरणा स्टेडियम में होगा आयोजित,सीबीईओ अलपुराम टाक व आरपी भागीरथ कड़वासड़ा ने सभी स्कूलों में सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को योग दिवस में भाग लेने के लिए दिए निर्देश.

12:29:44 Jun 18, 2025, 12:29 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजसमंद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजसमंद जिला दौरा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीपैड से सीधे पहुंचे कांकरोली स्थित द्वारकाधीश मंदिर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी के किए दर्शन, प्रभु द्वारिकाधीश जी के दर्शन करने के बाद नो चौकी की पाल पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी हैं साथ में मौजूद.

12:29:02 Jun 18, 2025, 12:29 PM (IST)

Rajasthan News Live

सुलताना झुन्झुनू सोलाना के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गिरी आकाशीय बिजली, बिजली गिरने से हुआ लाखो रुपयो का हुआ नुकसान, आकाशिय बिजली गिरने से स्वास्थ्य केन्द्र मे रखे बिजली ऊपकरण सहित मकानो मे आई हल्की दरारे.

11:42:46 Jun 18, 2025, 11:42 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 15 जून को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. स्कूल की कंप्यूटर ऑपरेटर पूजा अग्रवाल ने इस मामले में सिंधी कैंप थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस को खंगालने में जुट गई है.

11:34:09 Jun 18, 2025, 11:34 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, जयपुर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई–मेल मिलने के बाद थाने में दर्ज हुई FIR, 15 जून को स्कूल को मिला धमकी भरा मेल, स्कूल कंप्यूटर ऑपरेटर पूजा अग्रवाल ने कराया सिंधी कैंप थाने में मामला दर्ज, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने दर्ज की FIR, मामला दर्ज कर आईपी एड्रेस खंगालने में जुटी साइबर सेल.

11:03:02 Jun 18, 2025, 11:03 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी युवक को टक्कर हादसे में गंभीर घायल युवक को ले जाया गया एसएमएस अस्पताल, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई युवक की मौत, मृतक के भाई हेमराज ने कराया तुंगा थाने में मामला दर्ज, हाथीपुरा गांव का बताया जा रहा घटनाक्रम, ट्रैक्टर नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस.

11:01:49 Jun 18, 2025, 11:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर जवाहर नगर थाना पुलिस की कार्रवाई सेक्टर 2 स्थित स्कूल के पास से किया मादक पदार्थ तस्कर सुनील बिश्नोई को गिरफ्तार, आरोपी से 325 ग्राम से अधिक डोडा चूरा किया बरामद, आरोपी से तस्करी के नेटवर्क को लेकर की जा रही पूछताछ, सचिवालय कर्मियों ने दी धरने की चेतावनी, पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग.

09:43:29 Jun 18, 2025, 09:52 AM (IST)

Rajasthan News Live : राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट, पर्यटन इकाई स्थापना के लिए भूमि आवंटन

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पर्यटन इकाई स्थापना के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा होगी. मुख्य सचिव सुधांश पंत इसको लेकर बैठक लेंगे. MOU प्रकरणों में भूमि आवंटन पर विचार विमर्श होगा.निजी निवेशकों द्वारा राजकीय भूमि आवंटन के लिए एमओयू होगा. लेकिन वर्तमान में भूमि आवंटन के प्रकरण लम्बित है.राजस्थान पर्यटन इकाई नीति, 2024 के तहत प्रावधान है कि राजकीय भूमि चिन्हिकरण, लैण्ड बैंक की स्थापना हो

09:07:11 Jun 18, 2025, 09:07 AM (IST)

Lawrence Bishnoi Gang: लास्ट वार्निंग थी... या तो सुधर जाए, वरना अगली बार छाती में मारेंगे गोली, लॉरेंस गैंग में रियल एस्टेट कारोबारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग...

श्रीगंगानगर में मंगलवार सुबह 10 बजे एक रियल एस्टेट कारोबारी पर बदमाश ने गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश द्वारा गोलियां चलाने की घटना कैद हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पढ़ें पूरी खबर..

08:18:31 Jun 18, 2025, 08:18 AM (IST)

Rajastan News Live

राजस्थान में मानसून की एंट्री का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून तय समय से पहले प्रदेश में प्रवेश कर सकता है. सामान्य तिथि 25 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है, और अगले 1-2 दिन में इसकी एंट्री हो सकती है. वर्तमान में गुजरात और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से मानसून दक्षिणी राजस्थान की ओर बढ़ सकता है. इस बार प्रदेश में सामान्य से 15 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है. इससे पहले प्री-मानसून की गतिविधियों ने गर्मी से राहत दिलाई है, जिससे अधिकतर शहरों के तापमान में 4-6 डिग्री तक की गिरावट आई है. जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर और अन्य शहरों में तापमान में कमी दर्ज की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं