&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 18 September 2025: बीकानेर में आज SSC CGLE 2025 परीक्षा के दौरान कंप्यूटर में आग लगने से हड़कंप मच गया. छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए पेपर लीक होने का संदेह जताया. पुलिस मामले की जाँच कर रही है, और सेंटर पर दोबारा परीक्षा का नोटिस लगाया गया है.
Rajasthan News Live, 18 September 2025: बीकानेर में आज SSC CGLE 2025 परीक्षा के दौरान कंप्यूटर में आग लगने से हड़कंप मच गया. छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए पेपर लीक होने का संदेह जताया. पुलिस मामले की जाँच कर रही है, और सेंटर पर दोबारा परीक्षा का नोटिस लगाया गया है.
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी बाजरा रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थानी बाजरा रोटी आपने टेस्ट किया क्या? एक बार खाए तो बार-बार करेगा खाने का मन!
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने खुद फावड़ा उठाया, गंदगी से भरे तसले को अपने सिर के ऊपर रखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला. मंत्री को अपने बीच देखकर ग्रामीण भी भावुक हो उठे.
यहां पढ़ें पूरी खबर- पहले फावड़े से इकठ्ठा किया कचरा, फिर सिर पर रखकर फेंका, मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जीता लोगों का दिल
राजस्थान में मानसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश देखने को मिल रही है. आज 18 सितंबर गुरुवार को कुछ जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में इस दिन विदा होगा मानसून! आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
1-1 लाख रु जुर्माना से भी किया दंडित, पुरानी रंजिश में लालूराम की हुई थी हत्या, डग थाना क्षेत्र का था मामला, मामले में 24 गवाह और 62 दस्तावेज हुए पेश, न्यायालय ने शंकरसिंह, दिलीपसिंह,गोविंद,सरदार सिंह, लखन सिंह को पाया दोषी, एससी एसटी कोर्ट न्यायाधीश सुनीता मीणा ने सुनाया फैसला, लोक अभियोजक महेश पाटीदार ने दी जानकारी.
पुलिस ने फरार आरोपी रमेश मीणा को किया गिरफ्तार, उस दौरान एक क्विंटल 41 किलो वजनी मिले थे पौधे, लालसोट के नगरियावास गांव का मामला, झापदा थानाधिकारी को दिया था जांच का जिम्मा, एसपी सागर राणा के निर्देश पर हुई कार्रवाई.
अपराधियों को वारदात करने की फिराक में घूमने की सूचना, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, जिला पुलिस कप्तान कार्यालय पर होगा मामले का जल्द खुलासा.
बाढ़ प्रभावित ख्यावदा, रिहाणा मालियों की बाड़ी का करेंगे दौरा, बाढ़ ग्रसित लोगों के हालात का लेंगे जायजा, राहत कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में युवक कमलेश पुत्र केवलाराम ने धारदार हथियार से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव में था. पुलिस जांच कर रही है.
"वोट चोर, गद्दी छोड़" अभियान के तहत महेश सेवा सदन में सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम, जिला प्रभारी सुनील पारवानी, विधानसभा प्रभारी सुनील पारीक, जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, कांग्रेस प्रत्याशी रहे घासी लाल चौधरी रहेंगे अतिथि.
इस मामले में वागड़ में गरमाई राजनीती, बीजेपी इसे भ्रम फैलाने की कह रही बात, तो कांग्रेस बीजेपी पर साध रही निशाना, कांग्रेस MLA अर्जुन बामनिया ने कहा आदिवासी समाज और शहीदों का अपमान. उदयपुर MP पर भी बामनिया ने दिया बड़ा बयान, यह RSS और बीजेपी के इशारे पर आदिवासी समाज को कर रहे गुमराह
भगतसिंहनगर में आने वाले नशेड़ियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर, दुर्गा मंदिर में हुई बड़ी बैठक में लिया गया अहम निर्णय, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह दुग्गल व प्रशासक मोटनदास नायक रहे मौजूद, थाना अधिकारी महावीर बिश्नोई भी बैठक में पहुंचे, पुरुषों व महिलाओं के ग्रुप बनाए जाएंगे, नशेड़ियों का करेंगे घेराव व जगह-जगह नाके लगाएंगे, सैकड़ों महिलाओं ने इस मुहिम में दिया समर्थन.
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने किया शिविरों का निरीक्षण, शहर के सहकार भवन में लाभार्थियों को सौंपे लाभ पत्र, कार्यों में देरी करने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश.
#Jaipur : राजस्थान वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई@jaipur_police @DamodarAmer #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/6jK0DWckJa
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) September 18, 2025
मेड़ता सिटी नागौर मेड़ता नगरपालिका अध्यक्ष गौतम टाक को एक बार फिर अयोग्य घोषित कर हटाया अध्यक्ष पद से, स्वायत्त शासन विभाग ने 6 साल के लिए अयोग्य घोषित कर पुनर्निर्वाचन पर लगाई रोक, शोभा लाहोटी फिर से बनीं नगर पालिका अध्यक्ष, स्वायत्त शासन विभाग द्वारा 8 माह में 4 बार हटाएं गए हैं गौतम टाक.
बीकानेर से बड़ी खबर CGLE 2025 परीक्षा, एसएससी के पेपर से जुड़ी खबर परीक्षा सेंटर पर कम्प्यूटर में लगी आग, पहली पारी का था आज पेपर, रानी बाज़ार में विजडम कंप्यूटर में सेंटर की घटना, पेपर के बाद अभ्यर्थियों ने जताई आपत्ति, परीक्षा रद्द करने की माँग, लीक होने का भी जाता रहे संदेह, पुलिस की टीम मौके पर अब सिस्टम जुटा सत्यता की जाँच में, सेंटर पर रिसिड्युअल का नोटिस चिपकाया गया.
जयपुर राजस्थान वाणिज्यिक कर विभाग की बडी कार्रवाई, बाबा मेटल्स फर्म द्वारा जीएसटी चोरी पर कार्रवाई की, बोगस बिल और बिना बिल के माल खरीदना—बेचना पर कार्रवाई, 4 माह पूर्व से फर्म पर सर्च के दौरान जीएसटी चोरी पकडी, एसजीएसटी ने 9.5 करोड की जीएसटी चोरी पकडी, फर्म मालिक महेंद्र कुमार खंडेलवाल को गिरफ्तार किया, जयपुर के वीकेआई रोड न.—1 पर एसजीएसटी की कार्रवाई.
जयपुर, सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों का रोडवेज मुख्यालय पर प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन। ईपीएस की हायर पेंशन के विकल्प पत्र स्वीकार कराने, चालकों व परिचालकों को बकाया ओवरटाइम भत्ता दिए जाने, साप्ताहिक अवकाश और जीएच का भुगतान आदि प्रमुख मांगें. रोडवेज मुख्यालय के गेट पर की नारेबाजी. सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों के समाधान को लेकर प्रदर्शन.
बांदीकुई (दौसा) पिचूपाड़ा कलां निवासी लल्लू राम प्रजापत का शव दमगिरिया पुलिया पास मिलने का मामला, मृतक माधोगंज मंडी में परचूनी की दुकान पर करता था मजदूरी, भाई कहना है 15तारीख को एक लाख रुपए लेकर निकला घर से, 16तारीख को थाने पहुंच भाई के घर ना लौटने की बताई थी बात, परिजनों और ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में की आनाकानी, लोग हत्या की जता रहे आशंका, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे पुलिस थाने, पुलिस ने शव रखवाया अस्पताल मोर्चरी में.
बीकानेर से खबर नहरी सिंचाई पानी का मामला, टेल तक पहुचा किसानों के पास पानी, 530 क्यूसक पानी को लेकर लंबे समय से किसान कर रहे थे माँग, कल पानी कम देने की उठी थी माँग, किसान नेता श्याम सिंह भाटी के प्रयास के बाद 24 घंटे बाद टेल तक मिला पानी, किसानों के चेहरे पर खुशी, बरसलपुर ब्रांड 860 हेड से जुड़ा है मामला.
बांसवाड़ा, पीएम नरेंद्र मोदी का 25 सितंबर क़ो प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरा, माही परमाणु बिजली घर परियोजना का शिलान्यास करेंगे पीएम, इसी कार्यक्रम में पीएम रेलवे परियोजना की कर सकते है घोषणा, रतलाम - डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा रेल परियोजना की कर सकते है घोषणा, रेलवे विभाग इस परियोजना की तैयारीयों में जुटा हुआ, सीएम भजनलाल शर्मा लगातार रेल मंत्री से लगातार कर रहे चर्चा, रेल बोर्ड के अध्यक्ष और अधिकारीयों के भी आने की मिल रही सूचना, बांसवाड़ा जिले की जनता आजादी के बाद से रेल का कर रही इंतजार.
जयपुर: शहर बीजेपी उपलब्ध करवाएगी रोजगार के संसाधन. घुमंतू बस्ती के परिवारों को काम धंधे के लिए देगी हाथ ठेले. जयसिंहपुर खोर की चेतना बस्ती के लोगों को मिलेगा रोजगार. संघ के घुमंतू जाति उत्थान न्यास के प्रयास ला रहे रंग. न्यास से महानगर संयोजक राकेश कुमार शर्मा के प्रयास से मिल रहा रोजगार. बस्ती के 51 परिवारों को काम धंधे के लिए दिए जाएंगे ठेले. एक एक ठेले पर करीब 25-25 हजार रुपए. जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा ठेलों पर काम धंधे के लिए सामग्री भी दी जाएगी. पार्टी के सामाजिक सरोकार के तहत इन परिवार को दिए जा रहे है रोजगार के संसाधन.
जयपुर: सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वच्छता का दिया संदेश, जंतर मंतर के आसपास झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश, पर्यटन, पुरातत्व विभाग के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता व आमजन स्वच्छता अभियान में शामिल.
Jaipur: अब 15 वर्ष पुराने डीजल व्यावसायिक वाहन होंगे डि-रजिस्टर. परिवहन विभाग करने जा रहा इस तरह की कवायद. दरअसल एनजीटी आदेश के मुताबिक, जयपुर शामिल है नॉन अटेनमेंट सिटी की सूची में. जहां 15 वर्ष से पुराने डीजल व्यावसायिक वाहन नहीं किए जा सकते संचालित. इन वाहनों के आरसी नवीनीकरण, परमिट और ट्रांसफर पर है रोक. विभाग वाहन 4.0 पोर्टल पर 15 वर्ष पूर्ण होते ही करेगा डि-रजिस्टर. परिवहन विभाग की तकनीकी टीम कर रही इसके पहलुओं का अध्ययन.