Live Now

Rajasthan News Live: बाड़मेर के हरपालिया आश्रम में बच्चों ने शिक्षक पर गर्म चिमटे से जलाने का लगाया आरोप, हनुमान बेनीवाल ने भी किया ट्वीट

Rajasthan News Live:  बाड़मेर के सेड़वा उपखंड के हरपालिया में स्थित हरपालेश्वर महादेव सेवा समिति में रह रहे बच्चों के उनके शिक्षक ने कथित मारपीट की. बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनके शिक्षक ने उन्हें गर्म वस्तु से जलाकर प्रताड़ित किया. 

Rajasthan News Live: बाड़मेर के हरपालिया आश्रम में बच्चों ने शिक्षक पर गर्म चिमटे से जलाने का लगाया आरोप, हनुमान बेनीवाल ने भी किया ट्वीट
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 19 August 2025: बाड़मेर के सेड़वा उपखंड के हरपालिया में स्थित हरपालेश्वर महादेव सेवा समिति में रह रहे बच्चों के उनके शिक्षक ने कथित मारपीट की. बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनके शिक्षक ने उन्हें गर्म वस्तु से जलाकर किया प्रताड़ित. पीड़ित बच्चों द्वारा अपने शिक्षक पर गर्म चिमटे से जलाने के आरोप लगाते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दर्जनों बच्चे अपने शिक्षक पर उनके साथ मारपीट करने और लोहे की गर्म वस्तु से जलाने का आरोप लगा रहे है. हालांकि, इस सम्बन्ध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ. इस मामले को लेकर हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट भी किया है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

23:27:56 Aug 19, 2025, 11:27 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान विधानसभा का अगला सत्र 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

यहां पढ़ें पूरी खबर- 1 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र, टीकाराम जूली ने सत्ता पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

22:11:19 Aug 19, 2025, 10:11 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों में हो रही देरी पर सख्त टिप्पणी को लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई. जयपुर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं था.

यहां पढ़ें पूरी खबर- पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, नेता प्रतिपक्ष बोले- चुनाव कराने की सरकार की मंशा नहीं

20:40:56 Aug 19, 2025, 08:40 PM (IST)

Barmer News

बाड़मेर के सेड़वा उपखंड के हरपालिया में स्थित हरपालेश्वर महादेव सेवा समिति में रह रहे बच्चों के उनके शिक्षक ने कथित मारपीट की. बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनके शिक्षक ने उन्हें गर्म वस्तु से जलाकर किया प्रताड़ित. पीड़ित बच्चों द्वारा अपने शिक्षक पर गर्म चिमटे से जलाने के आरोप लगाते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दर्जनों बच्चे अपने शिक्षक पर उनके साथ मारपीट करने और लोहे की गर्म वस्तु से जलाने का आरोप लगा रहे है. हालांकि, इस सम्बन्ध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ. इस मामले को लेकर हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट भी किया है. 

19:58:10 Aug 19, 2025, 07:58 PM (IST)

Rajasthan News Live

झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ पुलिस ने कुमावास गांव में आवारा कुत्तों को गोली मारने के मामले में आरोपी श्योचंद बावरिया निवासी डुमरा को गिरफ्तार किया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- बकरियों के बहाने शख्स ने 25 आवारा कुत्तों का किया था नरसंहार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

18:12:14 Aug 19, 2025, 06:12 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है.

यहां पढ़ें पूरी खबरें- राजस्थान में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

16:48:33 Aug 19, 2025, 04:48 PM (IST)

Rajasthan News Live: सीए सदस्यों का दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस

16:25:55 Aug 19, 2025, 04:25 PM (IST)

Rajasthan News Live: कोटा-बूंदी में एयरपोर्ट को मंजूरी

कोटा-बूंदी में एयरपोर्ट को मंजूरी. केंद्रीय कैबिनेट का सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया आभार. 1507 करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट. हाडौती में पर्यटन शिक्षा और रोजगार को मिलेगी गति. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकसित राजस्थान की तरफ बढा रहा कदम.

15:36:04 Aug 19, 2025, 03:36 PM (IST)

Alwar News: 'मुआवजा नहीं, जमीन जबरन ली जा रही है' अलवर-जयपुर फोर लेन सड़क विवाद पर किसानों का आरोप

Rajasthan News: अलवर-जयपुर मार्ग पर ढाई पेढ़ी से बारा बियर तक फोर लेन सड़क निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है. किसानों का आरोप है कि एजेंसी बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन व पेड़ जबरन ले रही है. विरोध के बाद काम रोक दिया गया है, आगे और संघर्ष की आशंका है.

पढ़ें पूरी खबर…

15:26:42 Aug 19, 2025, 03:26 PM (IST)

Rajasthan News Live: जोधपुर नाबालिक स्कूली बच्चे द्वारा स्कूटी चलाने का वीडियो वायरल

जोधपुर नाबालिक स्कूली बच्चे द्वारा स्कूटी चलाने का वीडियो वायरल. बिना हेलमेट स्कूटी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल. जोधपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा नाबालिक गाड़ी चलाते मिलने पर तुरंत कारवाई के दिए हैं आदेश. 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाने का दिया है आदेश. जोधपुर में स्कूली नाबालिक बच्चे सबसे अधिक मात्रा में चलाते हैं स्कूटी. जी राजस्थान न्यूज़ नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि.

15:25:57 Aug 19, 2025, 03:25 PM (IST)

Rajasthan News Live: देलवाड़ा की बालिका विद्यालय को बॉयज स्कूल में विलय करने का मामला

देलवाड़ा की बालिका विद्यालय को बॉयज स्कूल में विलय करने से जुड़ा मामला. अदालती आदेश की पालना में जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर हुए हाईकोर्ट में पेश. अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया स्कूल का नया भवन एक माह में हो जाएगा तैयार. इस पर अदालत ने राज्य सरकार से पूछा बालिका स्कूल के बजट से बन रहा नया भवन किस काम में लिया जाएगा. अदालत ने 7 दिन में इसकी रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश. जस्टिस अनूप कुमार ढंड ने दिए आदेश. याचिकाकर्ता प्रिया डामेर सहित अन्य छात्राओं की याचिका पर दिए आदेश. याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट रामप्रताप सैनी ने रखा पक्ष.

15:07:44 Aug 19, 2025, 03:07 PM (IST)

Rajasthan News Live: नवलगढ़ में अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना

नवलगढ़ में अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना. पांचवें दिन भी जारी वकीलों ने की एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी. लोगों के काम अटके, इधर-उधर भटकने को मजबूर एसडीएम को हटाने के बाद ही लौटेंगे वकील काम पर.

15:05:57 Aug 19, 2025, 03:05 PM (IST)

Rajasthan News Live: श्रीडूंगरगढ़ में खबर स्मार्ट मीटर को लेकर डिस्कॉम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

श्रीडूंगरगढ़ में खबर स्मार्ट मीटर को लेकर डिस्कॉम कार्यालय के सामने धरना हुआ शुरू. बिजली की समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में पहुंचे किसान. पूर्व विधायक की गिरधारी लाल महिया के नेतृत्व में शुरू हुआ प्रदर्शन. किसानों का XEN ऑफिस पहुंचना जारी भारी तादाद में जुट रहे हैं किसान.

14:18:31 Aug 19, 2025, 02:18 PM (IST)

Rajasthan News Live: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना दिल्ली में वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले

पर्यावरण व कृषि समन्वय पर उच्च स्तरीय निर्णय. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने की मुलाकात. दिल्ली में वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की. बैठक में प्रदूषण नियंत्रण, कृषि में उपचारित जल के उपयोग और अंतर-मंत्रालयी समन्वय को और मजबूत करने पर हुई चर्चा. फिर पर्यावरण मंत्रालय के सचिव तन्मय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक. इसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष विक्रम सिंह और अतिरिक्त सचिव नरेश पाल गंगवार भी रहे उपस्थित. बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय. लिक्विड डिस्चार्ज पॉलिसी में 65% उपचारित जल की... रिसाइक्लिंग कर सिंचाई हेतु उपयोग करना अनिवार्य होगा. इस दिशा-निर्देश को नीति का अभिन्न अंग बनाया जाएगा. जिससे कृषि को सीधा लाभ मिलेगा और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी.

14:15:32 Aug 19, 2025, 02:15 PM (IST)

Rajasthan News Live: इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

जयपुर - इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई. लिखा - सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री बी सुदर्शन रेड्डी जी को इंडिया गठबंधन द्वारा भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राहुल गांधी कहते हैं कि यह विचारधारा का संघर्ष है, देश के संविधान को बचाने का संघर्ष है, मुझे पूरा विश्वास है कि श्री रेड्डी का इस लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा.

13:57:02 Aug 19, 2025, 01:57 PM (IST)

Rajasthan News Live: बीकानेर के नापासर में स्कूल परिसर बना अखाड़ा!

Rounak Vyas Bikaner बीकानेर के नापासर से बड़ी खबर स्कूल परिसर बना अखाड़ा! युवकों की दबंगई स्कूल में घुसकर की मारपीट. नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव की घटना. नापासर थाने में दी गई रिपोर्ट. नापासर पुलिस कर रही है मामले की जांच. सोशल मीडिया पर घटनाक्रम का वीडियो हो रहा वायरल. मामला बताया जा रहा 18 अगस्त का. स्कूल स्टाफ और प्रबंधन के साथ मारपीट का आरोप.

13:56:15 Aug 19, 2025, 01:56 PM (IST)

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे दिल्ली

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे दिल्ली. एयरपोर्ट से जोधपुर हाउस के लिए हुए रवाना. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील, मनसुख मांडवीया धर्मेंद्र प्रधान से करेंगे मुलाकात. आज शाम प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों की बैठक लेंगे. बीकानेर हाउस में मुख्यमंत्री लेंगे भाजपा सांसदों की बैठक.

12:29:11 Aug 19, 2025, 12:29 PM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर आरजेएस सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम किया गया जारी 27 जुलाई 2025 को प्रारम्भिक परीक्षा का हुआ था आयोजन, 44 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन, कट ऑफ मॉर्क्स भी किए गए है जारी जनरल 78,जनरल एक्स सर्विसमैन 46,जनरल विडो वूमन 46 एससी 64,एसटी 65,ओबीसी एनसीएल 74,एमबीसी एनसीएल 59 ईडब्ल्यूएस 75 सहित अन्य कैटेगरी के कट ऑफ जारी फाइनल आंसर की जारी करते हुए सात सवाल किए गए डिलीट.

12:28:06 Aug 19, 2025, 12:28 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में आज किया जा रहा देह दान,  आज करीब 300 देह दान हो चुके है पूरे  देह दान करने से मेडिकल कॉलेज के छात्रों को मिलती है मदद, मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिलती है मदद, NIA जयपुर की जागरूकता की वजह से अभी तक करीब 300 देह दान करवाए जा चुके है, पूरे  देह दान को लेकर कर बढ़ती जागृति के कारण अब लोग आ रहे है आगे.

12:26:55 Aug 19, 2025, 12:26 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर- सेक्टर रोड का अलाइनमेंट बदलने का विरोध, फैसले के खिलाफ JDA मुख्यालय पर प्रदर्शन, प्रतापनगर सांगानेर स्थित अजय मार्ग का मामला, जेडीए के सुरक्षाकर्मियों ने गेट किया बंद,  जेडीसी से मुलाकात करने की मांग कर रहे स्थानीय लोग, नियम को दरकिनार कर अलाइनमेंट बदलने का आरोप, मास्टर प्लान के मुताबिक अलाइनमेंट से सड़क बनाने की मांग, जेडीए अफसरों पर मिलीभगत का आरोप. नियमों के मुताबिक सड़क बनाने की मांग.

11:36:47 Aug 19, 2025, 11:36 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर, यौन उत्पीड़न के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का मामला , गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत को बढ़ाया आगे, 3 सितंबर तक अंतरिम जमानत को गुजरात हाई कोर्ट ने बढ़ाई, राजस्थान हाई कोर्ट से भी 29 अगस्त तक मिली हुई है अंतरिम जमानत .

11:23:24 Aug 19, 2025, 11:23 AM (IST)

Rajasthan News Live

गुलाबपुरा, किसानों की फ़सलो में पैदावार में नुक़सान की आशंका, पहले ज़्यादा बारिश और अब बारिश नहीं होने से उपज में आई 60 प्रतिशत कमी. उड़द, ज्वार, कपास, मक्की, तिल, मूंग सहित फ़सलो में पीला रोग शुरू, गुलाबपुरा सहित हुरडा तहसील क्षेत्र है प्रभावित.

11:21:54 Aug 19, 2025, 11:21 AM (IST)

Rajasthan News Live

शेरगढ़, ग्रामंचल में चोरों का आतंक और भय, तेना गांव में चोरों ने लगाई दो घरों में सेंध, एक सुने मकान में कुछ नहीं मिला वही राजू पुत्र जसराज महाजन के घर से चुरा ले गए बक्सा, बक्से में करीब 35 तोला सोने आभूषण ढाई किलो चांदी और 50000 रुपए थे नकद, छत के रास्ते से चोर घुसे घर के अंदर, घटना के समय राजू अपने परिवार सहित सो रहा था बैठक के कमरे में.

11:20:25 Aug 19, 2025, 11:20 AM (IST)

Rajasthan News Live

रतनगढ़, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रतनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास आर्य समाज स्कूल के सामने की घटना, मृतका बताई जा रही है करीब 50वर्षीय, GRP व RPF के जवान पहुंचे मौके पर, शव रखवाया शिनाख्त के लिए मोर्चरी में, ट्रैक क्रॉस करते समय हुआ हादसा.

09:55:55 Aug 19, 2025, 09:55 AM (IST)

Rajasthan News Live

टोंक, जनाना अस्पताल में हिजाब से जुड़े विवाद का मामला, जानकर सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाक्टर हनुमान प्रसाद बैरवा ने तैयार की पूरे मामले में तथ्यात्मक जाँच रिपोर्ट, जनाना अस्पताल प्रभारी डाक्टर विनोद परवेरिया से ली पूरे मामले में जानकारी, डिलेवरी वार्ड के कार्मिकों से भी की गई विभागीय पूछताछ, चिकित्सा विभाग निदेशक को बिते दिन देर शाम को भेजी जा चुकी तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट, दो पक्षों के भी लिए गए मामले में बयान, जानकारी जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को भी भेजी गई तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट,पूरे मामले में अब जयपुर चिकित्सा विभाग निदेशक करेंगे कार्रवाई, हालाँकि जाँच रिपोर्ट को रखा जा रहा पूरी तरह से गोपनीय.

09:53:44 Aug 19, 2025, 09:53 AM (IST)

Rajasthan News Live

करौली, उत्तरकाशी आपदा में सपोटरा निवासी जवान भी लापता, सपोटरा की भरतून ग्राम पंचायत के बुद्धपुरा गांव निवासी जवान अजीत सिंह के लापता होने की सूचना, 14 दिन बीतने के बाद भी जवान अजीत सिंह का नहीं लगा सुराग, बुद्धपुरा गांव निवासी अजीत सिंह 14 राजपूताना राइफल्स में है कार्यरत, 4 अगस्त को परिजनों की अजीत सिंह से हुई थी बात, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने अधिकारियों से की बात, करौली कलेक्टर, उत्तरकाशी जनपद कलेक्टर व आर्मी बेस हर्षिल कैप्टन से भी दूरभाष पर की बात.

09:52:39 Aug 19, 2025, 09:52 AM (IST)

Rajasthan News Live

ब्यावर -आयकर विभाग टीम कानपुर की ब्यावर में भी छापेमारी की कार्रवाई, शहर के करीब तीन से 4 जगहों पर टीम की कार्रवाई जारी, आयकर विभाग टीम की ब्यावर में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में मचा हड़कंप, शहर के कॉलेज रोड जटिया कॉलोनी में एक मकान पर टीम कर रही कार्रवाई, पुलिस जाब्ता के साथ टीम दे रही कार्रवाई को अंजाम, मौके पर लोगो की भीड़ हुई जमा, फिलहाल टीम ने मीडिया से बनाए रखी है दूरी.

08:29:34 Aug 19, 2025, 08:29 AM (IST)

Rajasthan News Live

जालोर: बागरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नाड़ी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई मौत, तीनों बच्चों की गांव की नाड़ी में डूबने से हुई मौत, सूचना पर बागरा पुलिस पहुंची मौके पर,तीनों बच्चों के शव को नाड़ी निकाल कर लिया कब्जे में, पुलिस ने सियाणा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए तीनों मृतक बच्चों के शव, तीन बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, बागरा थाना क्षेत्र के बिबलसर गांव की है घटना.

08:15:10 Aug 19, 2025, 08:15 AM (IST)

Crime: वेब सीरीज देखकर पत्नी ने की मर्डर की प्लानिंग, फिर दोस्तों से करवा दी पति की हत्या

Jaipur News: राजस्थान में राजधानी जयपुर में मुहाना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने जन्माष्टमी के दिन सुमेर नगर में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है. यहां ई–रिक्शा चालक मनोज कुमार की गला रेतकर हत्या की गई थी.

पढ़ें पूरी खबर

08:14:18 Aug 19, 2025, 08:14 AM (IST)

राजस्थान में फिर छाई काली घटाएं, इन जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. हर रोज नए-नए रंग दिखा रहा मौसम पलटी मार चुका है. शॉर्ट ब्रेक के बाद एक बार फिर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घनघोर घटाएं छा गई हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:13:45 Aug 19, 2025, 08:13 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: अगस्त महीने में हाल-ए-मौसम. सावन जाने के साथ ही रुठा मानसून. अगस्त महीने के 18 दिन में सिर्फ 28 मिमी पानी बरसा. इस महीने में औसत 75 प्रतिशत कम हुई बारिश. अक्सर जून-जुलाई में होती है कम बारिश. अगस्त में जमकर बरसते हैं बादल. लेकिन इस बार जून में हुई थी सामान्य से तीन गुना बारिश. जबकि जुलाई में डेढ़ गुना ज्यादा बरसे थे बादल. अब अगस्त के आखिरी हफ्ते में मानसून के एक्टिव होने की उम्मीद. नया सिस्टम डवलप होने से हल्की से मध्यम बारिश के आसार.    

08:12:49 Aug 19, 2025, 08:12 AM (IST)

Rajasthan News Live

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश का दौरा कल से, आज से दो दिवसीय दौरे में रहेंगे किशोर मकवाना, इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा, जनप्रतिनिधियों से भी मिलेगे 3 सदस्यीय आयोग विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की करेगा समीक्षा.

08:11:49 Aug 19, 2025, 08:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई हुई महंगी. मेडिकल कॉलेज की फीस 6 हजार रुपए बढ़ाई गई. MBBS में प्रवेश पर अब देने होगी 1.25 लाख रुपए फीस. पहले यह फीस थी 1.19 लाख रुपए. प्रदेश में हैं 30 सरकारी और राजमेस के मेडिकल कॉलेज.    

08:11:28 Aug 19, 2025, 08:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने वाले का खुला राज. बधिर बनकर ली थी नौकरी. मेडिकल बोर्ड के सामने भेजा था डमी. फलौदी भादूनगर निवासी ग्रेड प्रथम लिपिक अशोक की खुली पोल. अशोक ने सीएमओ तक पा ली थी पोस्टिंग. री-इन्वेस्टिगेशन में कर्मचारी की खुली पोल. कार्मिक विभाग ने कर्मचारी और डमी के खिलाफ कराई एफआईआर. हालांकि राज खुलने के बाद फरार हो गया कर्मचारी. वहीं एसओजी के आदेश के बाद तीन कर्मचारियों की हुई जांच. तीन में से दो निकले फर्जी. एक की रिपोर्ट अभी आना है बाकी.    

08:11:10 Aug 19, 2025, 08:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

CM भजनलाल शर्मा आज जायेंगे दिल्ली. 11:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे मुख्यमंत्री. 11:45 बजे पहुंचेंगे दिल्ली 12:40 बजे जोधपुर हाउस. पहुंचेंगे मुख्यमंत्री. दिल्ली में आज कई केंद्रीय नेताओं से सीएम करेंगे मुलाक़ात. राजस्थान से जुड़ी विकास परियोजनाओं के संबंध में करेंगे चर्चा. रात्रि विश्राम जोधपुर हाउस में करेंगे सीएम भजनलाल शर्मा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो