&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 19 September: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पहली पारी की परीक्षा शुक्रवार को जयपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. यह आयोजन बोर्ड के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ, जिसमें 84 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई. यह आंकड़ा परीक्षा की व्यवस्था और सुचारू संचालन की सफलता को दर्शाता है. बोर्ड ने कड़े सुरक्षा इंतजामों और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ इस परीक्षा को संपन्न कराया.
Rajasthan News Live, 19 September: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पहली पारी की परीक्षा शुक्रवार को जयपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. यह आयोजन बोर्ड के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ, जिसमें 84 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई. यह आंकड़ा परीक्षा की व्यवस्था और सुचारू संचालन की सफलता को दर्शाता है. बोर्ड ने कड़े सुरक्षा इंतजामों और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ इस परीक्षा को संपन्न कराया.
दौसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के दांतली गांव में स्कूल से घर लौट रही बालिका को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- स्कूल से घर जा रही बालिका को ट्रैक्टर ने कुचला, हादसे में नाबालिग की मौत
सीकर जिले में खाटूश्यामजी कस्बे की जयपुर वालों की धर्मशाला में रविवार को पुजारी सेवक महासंघ का द्वितीय प्रांतीय महाधिवेशन आयोजित हुआ.
यहां पढ़ें पूरी खबर- खाटूश्यामजी में पुजारी महासंघ का द्वितीय महाधिवेशन, पुजारियों ने भरी हुंकार
डीग जिले में खोह थाने के गांव हिंगोटा में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है. ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
यहां पढ़ें पूरी खबर- हत्या या आत्महत्या... डीग में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
BSF War Practice Video: राजस्थान के जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में #BattleAxeDivision ने वार्षिक फील्ड फायरिंग अभ्यास में दमदार प्रदर्शन किया. भारतीय सेना के जांबाजों ने इंफेंट्री हथियारों से फोकस, फोर्टिट्यूड और फायरपावर का परिचय दिया. नई पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों के साथ हुई इस शानदार युद्धक तैयारी ने सेना की कॉम्बैट रेडीनेस और सीमाओं की सुरक्षा की अटूट प्रतिज्ञा को और मजबूत किया.
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत हो रहा आयोजन, 1539 गोपालको को ऋण वितरण होगा, बैंक खातों में होगा पैसा ट्रांसफर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सहकारिता मंत्री गौतम दक विधायक संदीप शर्मा कल्पना देवी, चेनसिंह राठौड़, बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश जैन प्रेम गोचर कार्यक्रम में मौजूद, नाबार्ड सहकारिता के माध्यम से कृषकों को मिलेगा लाभ, सरकार के माध्यम से होगा ब्याज का आवंटन.
पहले भी गलत तरीके से पोस्ट डाल चुका यह युवक, सूचना पर बपावर पुलिस पहुंची मोईकलां, पोस्ट डालने वाले युवक को लिया हिरासत में, कुछ देर बाद ही छोड़ दिया युवक को, युवक को छोड़ने पर लोगों ने खड़े किए सवाल, पूरे मामले की जांच में जुटी बपावर पुलिस.
वर्षों से दर्ज था गलत नाम पप्पूलाल, होती थी परेशानी, प्रकाश प्रजापत के लिए राहत लेकर आया खरनोटा गांव में लगा ग्रामीण सेवा शिविर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से संचालित ग्रामीण सेवा शिविर, ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामवासियों के लिए बनते जा रहे हैं राहत शिविर, राजसमंद के कुम्भलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खरनोटा का है मामला, कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के नेतृत्व में शिविरों की मॉनिटरिंग है जारी, राजसमंद एडीएम नरेश बुनकर, एसडीएम बृजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग.
ट्रक से बैट्री चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी व चोरी की गई बैट्री को किया बरामद, कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेंद्र और नरेंद्र को किया गिरफ्तार, पुलिस जुटी मामले की जांच में.
मवेशियों को पानी पिलाने ले गया था युवक, पैर फिसलने से हुआ हादसा, सदर थाना क्षेत्र के पाल देवल गांव की घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, मामला दर्ज कर जांच की शुरू.
जयपुर में 3 रूटों पर जल्द चलेंगे वाहन. परिवहन मुख्यालय जल्द जारी करेगा स्कोप निर्धारित. सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम. 8 से 10 सीटर मैजिक वाहन किए जा सकेंगे संचालित. तीनों रूटों पर 50-50 मैजिक चलाई जा सकेंगी. सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक, महापुरा से जीवन रेखा अस्पताल तक और बीलवा चौराहे से खोले के हनुमान जी तक चलेंगी मैजिक गाड़ियां.
जयपुर राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह करेंगे संभालेंगे जिम्मेदारी आज लंच के बाद राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यभार. 1989 बैच के रिटायर IAS अधिकारी हैं राजेश्वर सिंह . आगामी निकाय और पंचायत चुनाव का रहेगा बड़ा टॉस्क. राजेश्वरसिंह की प्रशासनिक पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती. गहलोत सरकार में ACS ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग रह चुके. पंचायत-निकाय चुनाव कराने का दारोमदार निर्वाचन आयुक्त पर होता. राजस्व मण्डल,जयपुर,भरतपुर, उदयपुर संभागीय आयुक्त, ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग, पशुपालन, टूरिज्म सहित कई जिलो की कलेक्ट्री भी कर चुके राजेश्वर सिंह.
पुजारी सेवक महासंघ का द्वितीय प्रांतीय महा अधिवेशन होगा आज, महा अधिवेशन को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, प्रांतीय संरक्षक महंत मोहनदास सिंह चौहान के सानिध्य में होगा महा अधिवेशन, प्रदेश भर से करीब पांच हजार पुजारी अधिवेशन में लेंगे भाग, पुजारियों की समस्यायों को लेकर होगा मंथन, राज्य सरकार द्वारा मंदिरों की जमीनों का अधिकरण करने के आदेश होगा विस्तार से मंथन, जयपुर धर्मशाला में आयोजित होगा महाधिवेशन.
भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज. दोपहर 12.00 बजे होगी बैठक. पीएम मोदी के दौरे पर होगी चर्चा. कैबिनेट के बाद होगी मंत्रिपरिषद की बैठक सेवा नियमों को लेकर भी बैठक में होगा विचार.