Rajasthan News Live 2 August Saturday: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. JDC (जयपुर विकास आयुक्त) आनंदी ने सभी कर्मचारियों के लिए समय पर कार्यालय आना और I-Card पहनना अनिवार्य कर दिया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live 2 August Saturday: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. JDC (जयपुर विकास आयुक्त) आनंदी ने सभी कर्मचारियों के लिए समय पर कार्यालय आना और I-Card पहनना अनिवार्य कर दिया है.यह फैसला JDA सचिव निशांत जैन के औचक निरीक्षण के बाद लिया गया, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालयों में नहीं मिले थे। सचिव ने इस पूरे मामले से JDC को अवगत कराया, जिसके बाद यह निर्देश जारी किए गए. अब गार्ड से लेकर चीफ इंजीनियर, डीसी और सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अनिवार्य रूप से I-Card पहनना होगा. JDC आनंदी का कहना है कि इससे कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.
यूक्रेन की फर्स्ट लेडी और डिप्टी PM आएंगी जयपुर, यूक्रेन की डिप्टी PM तारस कचका कल आएंगी जयपुर, यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जिलेंस्की भी आएंगी साथ में, कल सुबह 6 बजे यूक्रेन के राजकीय विमान से जयपुर आगमन प्रस्तावित.
सेखसरिया कॉलेज के नजदीक पुरानी हवेली को किया गया ध्वस्त, राज्य सरकार के निर्देश पर नगरपालिका ने चिड़ावा शहर में 9 इमारतों को किया है चिन्हित, ईओ रोहित मील के निर्देश पर जेईएन आकाश जांगिड़ के नेतृत्व में कार्रवाई जारी.
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का होगा अब पुनः निर्माण, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 32 कमरों का करवाएगी मंदिर कमेटी निर्माण, झालावाड़ विद्यालय हादसे के बाद श्री श्याम मंदिर कमेटी ने उठाया कदम, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने प्रधानाचार्य को सौंपी लिखित स्वीकृति, करीब 5- 6 करोड़ रुपए की लागत से भवन का होगा निर्माण, शिक्षा विभाग से स्वीकृति के साथ ही निर्माण होगा शुरू.
गार्ड ऑफ ऑनर पुलिस टीम द्वारा किया गया थाने का निरीक्षण, पेंडिंग फाइलों के निस्तारण, मालखाने का निरीक्षण, क्राइम फाइलों को लेकर भी चर्चा की, अपराध पर अंकुश सहित क्षेत्र की गतिविधियों से ली हुए अवगत, डिप्टी भूराराम खिलेरी,थानाधिकारी मांगीलाल विश्नोई भी रहे मौजूद.
बांसवाड़ा और सलूम्बर के धौलागढ़ के कार्यक्रम में शामिल हो एयरपोर्ट लौटे थे सीएम शर्मा, प्रस्थान के समय उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, बेंगू विधायक सुरेश धाकड़, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर नमित मेहता रहे उपस्थित.
डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, साथ ही विंडो ट्रेंलिंग का किया निरीक्षण, इस दौरान रेलवे के अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, निरीक्षण के दौरान रेलवे से जुड़े सभी अधिकारी मौके पर रहे मौजूद.
गुर्जर समाज ने सरकार को दी चेतावनी, पीलूपुरा समझौते के 8 में से 52 दिन हुए पूरे, लेकिन जिन 7 बिंदुओं को लेकर हुआ था समझौता, उन पर नहीं हुआ अभी तक कोई काम, ऐसे में 7 दिन में सरकार दिखाए सकारात्मक रुख, नहीं तो गुर्जर समाज फिर से आहूत करेगा महापंचायत, विजय बैंसला के निर्देशों का पालन करने की कही बात, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने की प्रेस वार्ता.
बारिश के इस मौसम में शमशान घाट परिसर में जलभराव व कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों की बढ़ जाती परेशानी, जिससे अंतिम संस्कार जैसी कार्य में भी होती बाधा उतपन्न, ग्रामीणों ने प्रशासन को कई अवगत कराया, लेकिन प्रशासन ने अब तक नही दिया समस्या की ओर ध्यान, जिसके चलते ग्रामीणों को शव कंधे पर उठाए कीचड़ और पानी भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता हैं, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी व्यवस्था की मांग की.
लगातार जिले के थानाधिकारियों द्वारा कार्रवाई जारी, कांकरोली पुलिस और डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई, टीम ने जुआ खेलते हुए कुल 25 लोगों को किया गिरफ्तार, दाव पर लगाई गई 112940 रूपए भी मौके से किए बरामद, टीवीएस तिराहे पर स्थित एक मकान में खेला जा रहा था जुआ, कांकरोली थानाधिकारी हंसाराम सिरवी के नेतृत्व में टीम की कार्रवाई.
ग्रामीण क्षेत्र में सामने आया है अधिक नुकसान, शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में ही सामने आया है नुकसान, नुकसान का सर्वे रिपोर्ट उपखंड अधिकारी को हुई प्राप्त, उपखंड अधिकारी ने सहायता राशि को लेकर दिए निर्देश, तहसीलदार को सहायता राशि के प्रस्ताव भिजवाने के दिए निर्देश.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे बपावर, कस्बे में जगह-जगह किया जा रहा है दोनों का स्वागत, गौण मंडी प्रांगण में आयोजित होगा कार्यक्रम, लोकसभा अध्यक्ष बिरला व ऊर्जा नागर को राखियां बांधेंगी महिलाएं, सांगोद सहित क्षेत्र से सैकड़ों महिलाएं पांडाल में मौजूद.
435 विद्यार्थियों ने किया मतदान, हेड गर्ल के लिए 3 छात्रा और हेड बॉय के लिए 2 छात्र थे उम्मीदवार, युवराज पुरी हेड बॉय और नैना शुक्ला बनी हेड गर्ल, प्रधानाचार्य केशर सिंह राव ने दी विजेताओं को शुभकामनाएं.
बात करे बाड़ी रोड स्थित निभीं के ताल में पानी की तादाद इतनी हुई की उर्मिला सागर बांध के गेट टूटने की कगार पर पहुंच गए, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग को तोड़ना पड़ा, जिससे लोगों का आना जाना हो बाधित वैकल्पिक रास्ते से भी लोगों का गुजराना मुश्किल हुआ, क्योंकि रास्ते पर पानी से होकर गुजरने वाले वाहन फंसते और बाइक सवार गिरते नजर आए.
अजगर ने मॉनिटर लिजार्ड को कसकर जकड़ा, शिकार का प्रयास, घंटों जद्दोजहद के बाद वन्यजीव प्रेमी ने बचाई मॉनिटर लिजार्ड की जान, गांव में अजगर आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल.
तीसरे दिन भी बरस रहे बादल, बदहाल पानी निकासी बनी जी का जंजाल, पिछले 2 दिन में आई बरसात का पानी अभी भरा है सड़कों और गलियों में, ज्यादा बरसात आने से और बिगड़ सकते हैं हालात, बारिश की वजह से विद्युत आपूर्ति भी हो रही बाधित, लोगों में नगरपरिषद और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा.
चिकित्सा विभाग को मिले ऑर्गन डोनेशन डे पर दो अवार्ड, एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस के लिए मिला पहला पुरस्कार, इमर्जिंग स्टेट इन ऑर्गन डोनेशन के लिए मिला दूसरा अवार्ड, चिकित्सा सचिव अमरीश कुमार ने अपनी टीम के साथ ग्रहण किया अवार्ड, केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जेपी नड्डा ने चिकित्सा शिक्षा सचिव अमरीश कुमार को प्रदान किया अवार्ड, दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित समारोह में दिया गया पुरस्कार.
बैठक ग्राम पंचायत 2MLD पुरानी मंडी के सभागार में संपन्न हुई, सुरेश सरगरा बने जिला प्रतिनिधि, विनोद डाबला को मिली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी, रमनदीप कौर को बनाया गया ब्लॉक उपाध्यक्ष, नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर हुआ स्वागत, बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने की, बैठक में किशन सिंह सैनी, कमल वर्मा सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे.
पॉक्सो और धर्मांतरण केस की जांच में लापरवाही बरतने पर कोर्ट ने की टिप्पणी, कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को DYSP रेवदर मनोज गुप्ता को प्रशिक्षण के लिए भेजने के दिए आदेश, केवल आरोपी पक्ष से पूछताछ कर दाखिल किया आरोप पत्र, कोर्ट ने कहा- अधिकारी को दाण्डिक प्रक्रिया का नहीं है ज्ञान, न्यायालय ने माना अनुसंधान में हुई है गंभीर त्रुटियां, जांच अधिकारी ने खुद को कानून से ऊपर समझा, धर्मांतरण चैट स्क्रीनशॉट के बावजूद आरोपी से नहीं की पूछताछ, पीड़ित के पक्ष की अनदेखी पर कोर्ट ने जताई नाराजगी.
सीमलवाड़ा में पूर्व सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक, आगामी पंचायतीराज चुनाव और संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा व बीएपी पर साधा निशाना, धर्म व जाति की राजनीति करने के लगाए आरोप, कहा- युवाओं को भटकाकर अपना उल्लू सीधा कर रही बीएपी.
महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक ने महिला का गला दबाकर की मारपीट, थाने में मामला दर्ज करवाने पर भी आरोपी युवक ने महिला को दी जान से मारने की धमकी, FIR में 19 जुलाई का बताया गया घटनाक्रम, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर हेड कांस्टेबल लीलाधर कर रहे जांच.
मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण कार्यक्रम, प्रताप नगर स्थित महालक्ष्मी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री शेखावत का संबोधन हुआ शुरू.
शिवपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बिलाड़ा क्षेत्र के आरोपी हरिदास और दिनेश पटेल से की जा रही है पूछताछ, इस दौरान अन्य वारदातों के खुलासे की है संभावना, शिवपुरा SHO उर्जाराम के नेतृत्व में 7 सदस्य टीम को मिली सफलता, सीओ सोजत जेठूसिंह करनोत ने की प्रकरण की मॉनिटरिंग.
प्रतापगढ़ के अधिकारियों ने गमना पल छोटीसादड़ी के पास एक व्यक्ति से 167.130 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा किया बरामद, दूसरे मामले में अजमेर जयपुर राजमार्ग पर 114 ग्राम प्रतिबंधित मेफेड्रोन ड्रग्स की बरामद, अन्य मामले में झालावाड़ नम्बर की स्विफ्ट कार से 0.281 ग्राम हेरोइन के 3 पैकेट किये बरामद, उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के निर्देशन में हुई बड़ी कार्रवाई.
बहाली की मांग को लेकर संभाग स्तर पर किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष संजय मीणा होंगे शामिल, बीकानेर संभाग से युवा मित्र प्रदर्शन कर जताएंगे विरोध, प्रदेश सचिव ब्लॉक युवा मित्र रहे रामचंद्र नायक ने दी जानकारी.
भारी बारिश के बाद सुरतगढ़ का सिटी थाना हुआ जलमग्न, बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण पुलिस थाना बना तालाब, आने जाने वाले राहगीर हो रहे परेशान, वहीं नगरपालिका के अधिकारी नींद में सोए.
आठवीं कक्षा तक स्कूल में पांच विधार्थी और पांच अध्यापक, आखिर सरकार को नहीं है इसका ध्यान या जान बूझकर बनी मूकदर्शक, एक तरफ काफी स्कूलों में अध्यापकों की कमी तो यहां प्रत्येक बच्चे पर अध्यापक पदस्थापित, अरांई के नजदीक कल्याणपुरा गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला.
स्वीप एक्टिविटी के जिला नॉडल अधिकारी CEO राजपाल सिंह के निर्देशन पर हुआ कार्यक्रम आयोजन, डिजिटल मीडिया विषय पर चौपाल का हुआ आयोजन, लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, रविन्द्र श्रीवास्तव, स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन, व्याख्याता व बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे मौजूद.
Rajasthan News: राजस्थान के अकबरपुर क्षेत्र में एक दलित बुजुर्ग ग्यारसीराम बैरवा को मंदिर में प्रवेश करने पर बेरहमी से पीटा गया. पुजारी और अन्य लोगों ने छुआछूत का हवाला देते हुए लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी और पैर टूट गए. पीड़ित की हालत नाजुक बताई जा रही है.
कहा - मोदी जी ने किसान सम्मान निधि जारी की है. मोदी जी गुजरात से आते है और बांसवाड़ा की समस्याओं को जानते है, राजस्थान के किसानों को बधाई देता हूं, आज उनके खातों में किसान सम्मान निधि की किस्त आई है, किसानों के लिए पीएम बहुत सोचते है, किसानों के सम्मान और विकास के लिए हमारी सरकार बहुत काम करती है.
घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को लाया जिला अस्पताल, साइकिल सवार नरपतसिंह राजपुरोहित निवासी जसोल की उपचार के दौरान दर्दनाक हुई मौत, घटना की जानकारी पर परिजन और समाज के लोग पहुंचे नाहटा हॉस्पिटल, परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा उपचार में लापरवाही बरती गई, भाजपा नेता गोविंद सिंह कालूडी, उमेश सोनी जसोल पहुंचे हॉस्पिटल.
मवेशी सामने आने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, घायलों को 108 की सहायता से पहुंचाया राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय, घायलों का डॉक्टरो ने किया प्राथमिक उपचार शुरू.
Rajasthan News: भरतपुर के भुसावर में युवक ने मजदूरी कर पत्नी को शिक्षक बनाया. नौकरी लगते ही पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया और खुद को अविवाहित बताकर सरकारी नौकरी हासिल की. पति ने कोर्ट व जिला कलेक्टर को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई तो वहीं पत्नी ने बाल विवाह का दावा किया है.
जयपुर - JDA में नजर आएगी सख्ती। समय पर आना व आई कार्ड किया अनिवार्य JDC आनंदी ने दिए निर्देश, जवाबदेही व पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए लिया निर्णय JDA सचिव निशांत जैन ने किया औचक निरक्षण निरीक्षण के दौरान नहीं मिले अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालयों में सचिव निशात जैन ने पूरे मामले से JDC आनंदी को करावाया अवगत उसके बाद JDC ने सख्ती करने के दिए निर्देश अब गार्ड से लेकर चीफ इंजिनियर हो या डीसी या प्रशासनिक अधिकारी आई कार्ड अनिवार्य JDC आनंदी ने कहा- जवाबदेही व पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा.
ब्यावर, राजस्थान पुलिस मुखयालय की और से प्रदेशभर में चलाए जा रहे आपरेशन त्रिकाल के तहत ब्यावर जिला पुलिस ने कार्यवाहीं करते हुए विगत दो वर्षो से फरार चल रहे 25 हजार रूपए के ईनामी राज्यस्तरीय आपराधी मौखमसिंह को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है, जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में ऑपरेशन त्रिकाल के तहत वृताधिकारी वृत्त ब्यावर राजेश कसाना के नेतृत्व में जिलास्तर गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए राज्यस्तर के टॉप 25 वांछित अपराधियों में चयनित अपराधी लसानी प्रथम निवासी मौखम सिंह पुत्र साबिर मेहरात को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है.
बीकानेर, बज्जू क्षेत्र में वन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर किया हमला, सरकारी भूमि पर पेड़ काटने से रोकने पर हुआ हमला, वन प्रेमियों ने विभागीय लापरवाही पर जताया रोष, कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, पर्यावरण प्रेमियों ने चेताया—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन. वन विभाग ने दो दिन में पेड़ काटने वाली पिकअप और ट्रैक्टर-थ्रेसर जब्त किए.
राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के बाद भी एनपीएस फंड अटका होने से नाराज कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के नाम पीपलखूंट उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. NMOPS से जुड़े कर्मचारियों ने कहा कि 1 अप्रैल 2022 से OPS लागू होने के बावजूद NPS फंड अब तक NSDL में अटका है. कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं.
सीकर जिले के रानोली थाना पुलिस ने महिला होमगार्ड के साथ मारपीट करने के आरोप में भोपाल व बीरबल को गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार महिला होमगार्ड खाटू श्याम जी में ड्यूटी कर चार दिन पूर्व अपने घर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में रायपुर के पास शराब ठेके के आगे पहुंची तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी स्कूटी रुकवा कर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की, गिरफ्तार आरोपीरायपुर निवासी भोपाल और बीरबल है.
पीपलखूंट उपखंड की ग्राम पंचायत बकतोड़ में स्कूल भवनों और सड़कों की खस्ता हालत ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया है. राजकीय विद्यालयों, चिकित्सालय और आंगनबाड़ी केंद्रों की इमारतें जर्जर हैं, शौचालय टूट चुके हैं और बच्चों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है. भड़कलियापाड़ा स्कूल मार्ग गड्ढों से भरा है, जिसे ग्रामीण स्वयं सुधारने को मजबूर हैं। आजादी के 75 वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ.
सीकर जिले के सामी गांव में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध नकली देसी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है. फैक्ट्री सामी गांव के बाहर एक खेत में बने एक कमरे में संचालित हो रही थी. जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीनारायन देवंदा ने 6 कार्टून तैयार शराब, 200 लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांड के 10 हजार खाली पवे ,10 हजार ढक्कन तथा ढक्कन पैकिंग मशीन सहित अन्य सामान जप्त किया है.
सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने नीमकाथाना दौरे पर रहे उन्होंने भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की जन सुनवाई में आमजन की समस्या सुनकर अधिकारियों को समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया । बाजोर ने अधिकारियों से मौसमी बीमारियों से निपटने और जल भराव की समस्या समधन के तत्काल निस्तारण के भी निर्देश दिए.
सीकर के बलारां थाना इलाके के जोगियों का बास में ड्राइवर सुनील के घर के पास खड़ा डंपर चोरी होने का मामला सामने आया है. तीन घंटे बाद डंपर में लगे जीपीएस की लोकेशन झुंझुनू के चिड़ावा में मिली, इसके बाद जीपीएस भी बंद है।डंपर की कीमत करीब 45 लाख रुपए है। बलारा पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस संबंध में डंपर मालिक दीनदयाल जांगिड़ निवासी कोलिड़ा ने मामला दर्ज करवाया है.
सरदारशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीलामपुरिया कुआं के पास ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे वार्ड 34 निवासी 48 वर्षीय राजेश सर्राफ पुत्र पुरुषोत्तमलाल सर्राफ, चौधरी कुआं निवासी 38 वर्षीय विपिन कुमार उर्फ गोविंद पुत्र हनुमानमल सोनी, वार्ड 20 सेवगो का मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र सीताराम सोनी, सूर्य मंदिर के पास निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र प्रदीप कुमार सोनी, वार्ड 34 निवासी 38 वर्षीय कैलाश सोनी पुत्र मुरलीधर सोनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी के पास से 39 हजार 520 नगद रुपए नगद और ताश पत्ती बरामद की है. थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर एएसआई गोरुराम प्रजापत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुमनसिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार चौधरी, नंदलाल डूडी, पवन, श्रवण कुमार ने सीलमपुरिया कुआं के पास सत्तू दरजी के घर के आगे ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे पांच जनों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने हत्या के मामले में बीते दो माह से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, प्रतापगढ़ में पुलिस ने हत्या के मामले में बीते दो माह से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है, जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा.सालमगढ़ थाना अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में एसपी बी आदित्य के निर्देशन में वांछित एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
विराटनगर नगरपालिका की वार्ड 15 गोनाडी में जाने वाले आम रास्ते पर कीचड़ जमा होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यहां पानी भर जाता है पानी के निकासी की यह कोई व्यवस्था नहीं है, इस संबंध में पूर्व में भी नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया लेकिन नगरपालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है, ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या समाधान की मांग की है.
उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वृद्ध दंपति से लूट हुई के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की कस्बे में परेड भी निकाली, आरोपी करीब 1 महीने पहले वृद्ध दंपति के हाथ से 1.75 लाख की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गया था, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लूट की चार अन्य वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है.
धौलपुर में चंबल नदी में बाढ़ की हालात पैदा होने के चलते जिला प्रशासन ने सेना को बुलाया, सेना के जवान लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांव में राहत कार्य एवं मेडिकल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी हुई है.
Rajasthan Top 15 Local News (2 अगस्त 2025 दिन शनिवार): राजस्थान में हर रोज की घटनाएं घटित होती हैं. इनमें राजनीति, अपराध, खेल, मौसम से जुड़ी तमाम खबरें होती हैं. ऐसे में राजस्थान की गांव-ढाणी से जुड़ी अगर कोई खबर छूट जाए तो आप यहां पढ़ें.
बानसूर में सुभाष चौक पर एक सड़क हादसा पेश आया. जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. घटना में अर्जुन सिंह (50), बुरा की ढाणी का निवासी सुभाष चौक पर एक मिस्त्री के पास ट्रैक्टर की मशीन ठीक करवाने आया था. मशीन के एक आवश्यक पार्ट की जरूरत पड़ने पर वह सड़क के दूसरी तरफ खड़ी अपनी बाइक से सामान लाने जा रहा था. टक्कर के बाद बोलेरो सवार चालक व सवारियों ने घायल व्यक्ति को राजकीय अस्पताल मे भर्ती करवाया.
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भरतपुर-डीग मार्ग पर स्थित कंजौली पुल से आगे एक कार धुलाई सेंटर के पास तीन शव पाए गए. इन शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस आसपास के लोगों को शव दिखाकर पहचान की कोशिश में जुटी है. घटनास्थल पर पहुंचे एसपी दिगंत आनन्द ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहर खाकर खुदकुशी का लग रहा है. पुलिस और एफएसएल टीम मौका का निरीक्षण कर रही है और मामले की जांच में जुटी है. मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्चा शामिल है. एसपी दिगंत आनन्द खुद इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रहे हैं.
Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के लिए पॉलिसी लाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. वर्तमान में इस पॉलिसी को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. सरकार की उम्मीद है कि एआई तकनीक की पॉलिसी से प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेजी से बढ़ावा दिया जा सकेगा. इस पहल से राजस्थान में तकनीकी विकास और नवाचार को नई दिशा मिलने की संभावना है.
Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि गुरदासपुर से लोकसभा सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के पुत्र पर गैंगस्टरों द्वारा की गई फायरिंग और जेल से धमकी देना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. जूली ने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं और कानून व्यवस्था की कमियों को उजागर करती हैं.
Jaipur News: राजस्थान में खनन और परिवहन कार्य ठप! ऑल राजस्थान स्मॉल माइंस और राजस्थान स्टोन क्रेशर एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे 18 हजार खदानें प्रभावित होंगी. खान विभाग की नीतियों के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है.
Ajmer News: अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ मेगा ऑपरेशन शुरू हुआ है. कलेक्टर लोक बंधु ने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए हैं. क्षेत्र को 6 सेक्टर में विभाजित कर डेढ़ दर्जन कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. वन विभाग, प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड और सिविल डिफेंस के कार्मिक भी मौजूद हैं. इस कार्रवाई में 268 चिन्हित अतिक्रमण हटाए जाएंगे. मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यह अजमेर में अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई है. प्रशासन का दावा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह से कानून के अनुसार की जाएगी. तारागढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.
Bharatpur News: यूआईटी से प्रमोट होकर बने भरतपुर विकास प्राधिकरण में भूखंड घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है. जहां आम लोग प्लॉट के लिए सालों से इंतजार कर रहे हैं, वहीं बीडीए के अफसर खुद ही ''खरीदार'' बन गए. जिन पर ईमानदारी से आवंटन की जिम्मेदारी थी, उन्हीं ने सिस्टम को ठेंगा दिखाकर करोड़ों की जमीन हथिया ली. भरतपुर के सेक्टर-13 की ये कहानी सिर्फ़ भ्रष्टाचार की नहीं, बल्कि सिस्टम की चाबी अपने हाथ में करने की साज़िश है.