Rajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. एक तरफ जहां राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने मण्डी बंद की घोषणा की है. राजस्थान की 247 मण्डियों में आज से 5 जुलाई तक व्यापार बंद रहेगा. तो वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश में आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 2 July 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन है, तो दूसरी तरफ राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ सांकेतिक व्यापार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेगा. मण्डी सेस के विरोध में 247 मण्डियां बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगी. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
जयपुर मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी. सुबह 10 बजे तक भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, पाली और अजमेर जिले में भारी बारिश हो सकती है. एक-दो दौर में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की सलाह सुरक्षित स्थान पर रहें लोग. इसी तरह 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी.
बांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर आज से ट्रायल रन. जयपुरबांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर आज से ट्रायल रन. जयपुर से दिल्ली का सफर आसान और कम समय में होगा यानी ढाई से तीन घंटे का रह जायेगा जयपुर से दिल्ली का सफर. दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे को जयपुर से जोड़ने के लिए बनाया. बांदीकुई-जयपुर लिंक एक्सप्रेस वे का आखिरकार ट्रायल शुरू. एक सप्ताह से लेकर दस दिन तक इस एक्सप्रेस वे पर ट्रायल. हालांकि ट्रायल के दौरान नही लगेगा वाहनों का टोल. किसी तरह की खामी नहीं पाई गई तो फिर इसे स्थाई रूप से खोला जाएगा. स्थायी रूप से खोलने के साथ टोल वसूली भी शुरू हो जाएगी. 1368 करोड़ से 66.91KM लम्बा बांदीकुई जयपुर एक्सप्रेस वे बनाया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं. सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं. सीएम ने लिखा- कुशल संगठनकर्ता, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सफ़लता की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही हैं. प्रभु श्री राम की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है.
सरिस्का बाघ परियोजना में एक जुलाई से 30 सितंबर तक जंगल सफारी पर आंशिक रूप से पाबंदी लगा दी है. केवल दो मुख्य रूटों पर ही सफारी होगी. जबकि, अन्य रूट बंद रहेंगे. सरिस्का डीएफओ अभिमन्यु सहारण के अनुसार पहला रूट टहला गेट से कालीघाटी होते हुए ऊमरी तिराहा तक रहेगा. इसी रास्ते से वापसी भी होगी. दूसरा रूट सदर गेट से कालीघाटी होते हुए ऊमरी - तिराहा तक रहेगा. तीन महीने तक पर्यटक इन्हीं दो रूटों पर - सफारी कर सकेंगे. इसके अलावा अलवर बफर जोन में भी सफारी की अनुमति पहले की तरह जारी रहेगी.
राजस्थान में हवाई और रेल सेवाओं में बदलाव देखा जा रहा है. एक तरफ जहां जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नोटम में बदलाव किया गया है. 3 माह बाद अब जयपुर एयरपोर्ट पर दिन की अवधि में भी फ्लाइट संचालित होंगी.
राजस्थान पुलिस को आज नया मुखिया मिल सकता है. IPS राजीव शर्मा मंगलवार शाम हुए केंद्र से रिलीव. आज राजस्थान सरकार किसी भी वक्त कर सकती है. राजीव शर्मा को DGP नियुक्त करने के आदेश जारी. राजीव शर्मा आज डीजीपी का पदभार ग्रहण कर सकते हैं. मेहरड़ा के सेवानिवृत होने के बाद संजय अग्रवाल के पास है डीजीपी का चार्ज. संजय अग्रवाल से डीजीपी का चार्ज लेंगे राजीव शर्मा. पुलिस मुख्यालय कर चुका राजीव शर्मा के स्वागत की पूरी तैयारी. महज नियुक्ति का आदेश जारी होने की औपचारिकता बाकी.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन आज. मदन राठौड़ अपने गृह क्षेत्र पाली में मनाएंगे जन्मदिन. बीजेपी मीडिया सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम करेगा. सुबह 8 बजे मानसरोवर शिप्रा पथ स्थित पारसश्रेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे. मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाएगा. मानसरोवर क्षेत्र की कच्ची बस्तियो, जयपुरिया अस्पताल में फल वितरित किए जाएंगे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे 21 किलो का लड्डू प्रसाद वितरित किया जाएगा. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे.
प्रदेश में आज 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल से नया सिस्टम एक्टिव होगा. बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बना है, नजो झारखंड की तरफ आ गया है. इस सिस्टम के आज और कल और आगे बढ़ने की संभावना पश्चिमी दिशा की तरफ आने की संभावना. इसी के साथ प्रदेश के सभी जिलों में होगी बारिश. पश्चिमी राजस्थान में 3-4 जुलाई को बारिश की संभावना.
राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने मण्डी बंद की घोषणा. राजस्थान की 247 मण्डियों में आज से 5 जुलाई तक व्यापार बंद रहेगा. सांकेतिक व्यापार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएंगा. राज्य सरकार ने 1 प्रतिशत मण्डी सेस प्रभावी किया. मण्डी सेस के विरोध में 247 मण्डियां बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगी. व्यापार संघ ने कृषक कल्याण फीस 0.50 प्रतिशत की मांग की थी. कृषक कल्याण फीस 3 साल के लिये करने की मांग की थी.