&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस आलोक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा कि आलोक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. सीएम ने अपने संदेश का समापन ॐ शांति के साथ किया.
Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस आलोक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा कि आलोक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. सीएम ने अपने संदेश का समापन ॐ शांति के साथ किया.
श्री गंगानगर के गजसिंहपुर से खबर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय. गजसिंहपुर में बदला मौसम का मिजाज. आसमान में काले बादलो ने डाला डेरा. काले बादलों के साथ शुरू हुई हल्की बारिश. तापमान में आई 6 से 7 डिग्री की गिरावट. 2 से 5 जून तक है मौसम का अलर्ट.
#Jaipur बनी पार्क थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 2, 2025
घर से लाखों की नकदी और आभूषण चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, पुलिस ने चोरी करने वाले घरेलू नौकर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी स्वागतम कुमार, उसके पिता सतेंद्र दास और एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी की…
#Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ देर में पहुंच रहे है बीजेपी कार्यालय @BhajanlalBjp @VishnuRajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/i0z735KPvU
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 2, 2025
#Dholpur : अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ डीएसटी टीम और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कारवाई
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 2, 2025
डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह चौधरी की सूचना पर अवैध चंबल बजरी से भरे ट्रक को किया जब्त, NH 44 हाईवे पर ट्रक को पकड़ा पुलिस ने डीएसटी टीम के हेड कांस्टेबल लोकेश शर्मा के साथ डीएसटी टीम रही मौजूद…
#Jaipur : पोकरण विधायक महेंद्र प्रताप पुरी की मीडिया से बात @PratapPuriJi @VishnuRajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/E5QvGodzFK
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 2, 2025
#Bundi सीएम भजनलाल शर्मा का 5 या 6 जून को प्रस्तावित बूंदी दौरे से जुड़ी खबर
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 2, 2025
कलेक्टर SP पहुंचे केशवराय पाटन, सीएम भजनलाल शर्मा का केशवरावपाटन क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित, दौरे को लेकर जिला पुलिस – प्रशासन हुआ अलर्ट, चंबल नदी किनारे केशव भगवान मंदिर में स्वदेश दर्शन योजना के तहत…
Rajasthan Crime News: बांसवाड़ा जिले के परतापुर कस्बे में आज सुबह एक एक रेस्टोरेंट में नेपाली युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया.
#Udaipur राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त मधुकर गुप्ता उदयपुर दौरे पर
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 2, 2025
ईवीएम भंडार गृह फ़र्राशखाना निरीक्षण करने पहुंचे गुप्ता, ईवीएम की उपलब्धता एवं वस्तुस्थिति का ले रहे जायजा, चुनाव प्रकिया संपूर्ण होने के पश्चात फर्राशखाने में सुरक्षित रखी जाती हैं ईवीएम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी…
#Jaipur पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाया मुद्दा@ashokgehlot51 @INCRajasthan @babulaldhayal18 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/1ENB9nMIrC
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 2, 2025
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां के बाड़ी शहर के वार्ड 28 के कीड़ी मोहल्ले में जलदाय विभाग द्वारा डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन के काम से अब नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं.
बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय में कुछ देर में शुरू होगी. कार्यशाला में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर अभियान को लेकर होगी चर्चा. इस दौरान संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम. प्रदेश के सभी 44 जिलों से जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, अभियान के जिला संयोजक, संभाग प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी कार्यशाला में होंगे शामिल. कार्यशाला के लिए पदाधिकारियों का प्रदेश कार्यालय पहुंचना शुरू.
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आज कोटपूतली दौरा. जिला विकास समन्वय व निगरानी दिशा की बैठक मे लेंगे भाग. जयपुर ग्रामीण सासंद राव राजेंद्र सिंह भी होंगे साथ. सभी विभाग के अधिकारियों से केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत लेंगे फीडबैक. साथ ही जिले की चारों विधानसभा के विधायक भी होंगे शामिल. जिला कलेक्टर कार्यालय कोटपूतली-बहरोड़ मे आयोजित होंगी बैठक. प्रशासनिक अधिकारियों ने की पूरी तैयारी. करीब 12 बजे के आसपास शुरू होगी बैठक.
जयपुर, 2 से 16 जून के बीच चयन बोर्ड की बम्पर परीक्षाएं, NHM, LSA, हॉस्पिटल एडमिस्ट्रेटिव, ब्लॉक प्रोग्रामर सहित विभिन्न परीक्षा आयोजित, 2 से 16 जून के बीच होगी 21 प्रतियोगी परीक्षा, कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर अलोक राज ने छात्रों से की अपील, परीक्षा मे नहीं रहे अनुपस्थित, 2 परीक्षा मे अनुपस्थित रहने पर कर दी जाएगी SSO ID ब्लॉक, फिर पेनेल्टी देकर करवानी होगी अनब्लॉक.
जेईई एडवांस्ड 2025 में कोटा के छात्रों ने मारी बाजी! रजित गुप्ता ने पाई ऑल इंडिया टॉप रैंक, एलन कोचिंग के 4 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह.
कोटा, एशियन यूथ गेम्स 2025 में कोटा की तानिया राठौर का चयन, 22-31 अक्टूबर तक बहरीन में आयोजित होगी प्रतियोगिता, ताशकंद उज़्बेकिस्तान में आयोजित एशियन जूडो प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर चुकी तान्या राठौर, नेशनल में लगातार तीन पदक हासिल साथी बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीता, मंगलेश्वर महादेवव्यायाम साल छावनी की शिष्या रह चुकी तानिया, जुडो संघ सचिव भानुप्रताप सुमन ने दी जानकारी.
झालावाड़, मंदिर दर्शन करने गए व्यक्ति की हत्या, मंडावर निवासी सुरेंद्र मेवाड़ा सुबह हनुमान मंदिर गया था दर्शन करने, अज्ञात बदमाशों ने सुरेंद्र पर हमला कर किया घायल, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, मंडावर कस्बे के हनुमान मंदिर समीप की घटना.
कोटा, जेईई -एडवांस का परिणाम जारी, शिक्षा नगरी कोटा ने फिर रचा इतिहास, एलन कोटा के क्लास रूम स्टूडेंट राजीत गुप्ता ने की ऑल इंडिया किया टॉप, कोटा कोचिंग संस्थानों में खुशी का माहौल. एलन कोटा के चार स्टूडेंटों ने ऑल इंडिया टॉप 10 में बनाई जगह, टॉप 10 टॉप 50 व टाप 100 में भी कोटा एलन कोचिंग का दबदबा कायम.
कोटा, मानव तस्कर विरोधी यूनिट द्वारा प्रभावी कार्यवाही 3 दिन से गुमशुदा 13 वर्षीय बालिका को किया दस्तयाब , 48 घण्टे में रींगस से किया रेस्क्यू, RK पुरम थाने में FIR को संज्ञान में लेकर बबिता चौधरी ने की त्वरित कार्यवाही, पुलिस थाना रींगस के सराहनीय सहयोग से मिली कामयाबी, शहर SP अमृता दुहन के नेतृत्व में मानव तस्करी विभाग की कार्यवाही जारी.
जयपुर, जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम जारी, इंजीनियरिंग कॉलेजो में एडमिशन के लिए दी जाने वाली परीक्षा का परिणाम जाए, जेईई की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया परीक्षा परिणाम, देश के टॉप 23 इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जारी किया गया परिणाम, आईआईटी कानपुर ने जारी किया जेईई के फर्स्ट व सेकंड पेपर का परिणाम, 360 अंकों की हुई थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, परिणाम जारी होने के बाद योग्य छात्र कर सकते हैं काउंसलिंग के लिए अप्लाई, 3 जून से शुरू होगी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, 18 मई को देश भर में आयोजित हुई थी जेईई परीक्षा.
राज्य में लम्पी स्किन डिजीज के टीकाकरण अभियान की होगी शुरुआत. आज पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत करेंगे शुभारंभ. लम्पी रोग की रोकथाम व नियंत्रण हेतु चलेगा टीकाकरण अभियान. आज दोपहर 12 बजे पिंजरापोल गौशाला में मंत्री करेंगे अभियान की शुरुआत. गौ वंश को लगाए जाएंगे प्रदेशभर में टीके. मानसून पूर्व टीके लगाकर हर्ड इम्युनिटी विकसित करने के लिए लगेंगे टीके. राज्य में कुल 111.57 लाख गौवंश को लगाए जाएंगे टीके.
खाजूवाला से बङी खबर हाइवे पर दौङ रहे ट्रेलर में लगी आग, देर रात ट्रेलर पलटने से लगी आग, करीब तीन घंटे लगा रहा हाइवे पर जाम, सूचना के काफ़ी देर बाद पहुंची छतरगढ पुलिस, हादसे की सुचना के बाद दमकल गाङी भी देरी से पहुचने के ग्रामीणों ने लगाए आरोप, ग्रामीणों ने अपने स्तर पर टेंकरो से पाया आग पर काबू, छतरगढ के मोतीगढ़ के पास हुई आगजनी, हालांकि ट्रेलर में सवार ड्राइवर खलासी सुरक्षित.
जयपुर. जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे आज से शुरू. अब दिल्ली जाना हुआ और आसान. 67 KM लंबा यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली के सफर को करेगा कम. 30 मिनट और 20 KM छोटा रहेगा सफर. टू-व्हीलर, ट्रैक्टर, ऑटो और जुगाड़ वाहनों की एंट्री बैन. 146 CCTV कैमरों से निगरानी, सुरक्षा पुख्ता. एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा होंगे ऑटोमैटिक. जयपुर-दौसा हाईवे का ट्रैफिक 40% कम होने का अनुमान. अब जयपुर से दिल्ली तक का सफर और भी सुरक्षित. पहले 10 दिन ट्रायल,सफल होने के बाद टोल लगेगा.
जयपुर IAS आलोक का निधन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई संवेदना गहलोत ने कहा-'वरिष्ठ IAS, राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है.' 'श्री आलोक की पहचान एक काबिल अधिकारी की रही. उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा.' 'मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं.'
जयपुर प्रदेश के मौसम को लेकर अपडेट आज 30 जिलों में बारिश की चेतावनी अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक बीकानेर, चूरु, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट इसी तरह अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलावाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ा, कोटा, प्रतापगढ़ राजसमंद, सिरोही, उदयपुर जिलों के येलो अलर्ट जारी कल और परसों भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हो सकती है बारिश
जयपुर दीपक गोयल 1993 बैच के IAS आलोक का निधन. ब्यूरोक्रेसी में शोक की लहर. आलोक ने 5 जिलों में की कलेक्ट्री. बूंदी,सवाई माधोपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर में की कलेक्ट्री. इसके अलावा दिल्ली में भी प्रतिनियुक्ति पर रहे आलोक. एनर्जी और इंफ्रा के मामलों में आलोक को थी पहचान. 13 फरवरी 2024 को एनर्जी डिपार्टमेंट की मिली थी आलोक को जिम्मेदारी. जयपुर प्रभारी सचिव के तौर पर भी आलोक ने किया काम. पिछले कुछ दिनों से IAS आलोक चल रहे थे बीमार.
राजस्थान के आईएएस अधिकारी आलोक का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आलोक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी थे और वर्तमान में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है।
जोधपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद बगसरा की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, विनोद बगसरा शाम को घर पर बिजली का प्लग ठीक कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया. उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विनोद बगसरा के शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां कल शव का पोस्टमार्टम होगा. विनोद बगसरा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1997 में एनएसयूआई के टिकट पर छात्र संघ चुनाव जीतकर की थी.
IAS आलोक का निधनसीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान…