&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 2 September 2025: जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में बैठक हुई. कांग्रेस कल सदन में आक्रामक भारी बारिश और फसलों के खराबे पर सरकार को घेरेगी. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.
नागौर के खरनाल में स्थित वीर तेजाजी जन्मस्थली पर तेजा दशमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं. बीती रात जागरण के साथ ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था.
यहां पढ़ें पूरी खबर- तेजा दशमी पर खरनाल पहुंचे हनुमान बेनीवाल, बोले- 2028 में किसानों की सरकार बनेगी
चूरू के भाजपा नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाक़ात, विधायक हरलाल सारण के नेतृत्व में हरिभाऊ बागड़े से मिले. काकड़िए और मतीरे देकर राज्यपाल का स्वागत किया. रेगिस्तान का काकड़िए और मतीरे ऋतुफल है. राज्यपाल ने आत्मीयता से की चूरू के नेताओं से मुलाक़ात.
राजस्थान के अनूपगढ़ में बजरी से भरा ओवरलोडेड ट्रक 220 केवी की विद्युत तार तोड़ गया. गली में खेल रहे चार बच्चे इस हादसे से बाल-बाल बचे.
यहां पढ़ें पूरी खबर- अनूपगढ़ में टला बड़ा हादसा, टूटा हाई वोल्टेज तार, खेल रहे थे 4 बच्चे
राजस्थान में आज एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को दखते हुए कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट भी जारी किया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में आज दिखेगा मौसम का रौद्र रूप! मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
झुंझुनूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां 9वीं की छात्रा ने हॉस्टल में खुदकुशी कर ली, छात्रा के पिता का कहना है, कि वो ऐसा नहीं कर सकती है, लेकिन स्कूल प्रबंधन किसी आरोप को नकार रहा है.
पढ़ें पूरी खबर
वसुंधरा राजे कुछ कहें और उसके सियासी मायने ना निकाले जाएं ये हो नहीं सकता है, पहले धौलपुर में वनवास पर और अब जोधपुर में इच्छाओं पर दिया बयान चर्चा में है...पढ़ें पूरी खबर
ब्यावर में तेजाजी मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि तेजा जी महाराज ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा लगा दिया. शेखावत ने कहा की मेलों के माध्यम से लोकल फोर वोकल मंत्र को ताकत मिलती है. पढ़ें पूरी खबर
भिवाड़ी में तेज बारिश के चलते जलभराव, तालाब बनी सड़कों पर ट्रैक्टर सहारा बना है. रेस्क्यू के काम के लिये भी ट्रैक्टर का ही सहारा लिया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर
अलवर से 20 किलोमीटर दूर सिलीसेढ़ झील में लगातार 10 दिन से पानी की चादर ऊपर चल रही है और मगरमच्छ सड़कों पर है. पढ़ें पूरी खबर
Sikar News : राजस्थान के सीकर में आए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट के पैर छूने वाले जाट नेताओं को कहा कि मुझे शर्म आती है, जब ...
पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान के अलवर शहर के उद्योग नगर में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट लेकर गए, जहां से चिता से उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Alwar: युवक को चिता से उठा पहुंचाया गया अस्पताल! श्मशान घाट पर भिड़े दो गुट
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बीते 7 सालों से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही नाबालिग से बालीग हो चुकी युवती को भी दस्तियाब किया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Pratapgarh: 7 साल तक नाबालिग से किया रेप, मां और 6 साल की बच्ची के साथ पकड़ा गया
बयाना में 1 माह पूर्व टूटी पुलिया बनी जान का जंजाल. चहल गांव के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाली गंभीर नदी को कर रहे पार. प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे लोग. 7 किमी का फेर बचाने के लिए कर रहे जिंदगी से खिलवाड़. ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर पत्थरों से अस्थाई रास्ता बनाने की कोशिश लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण फिर टूट गया अस्थाई बनाया रास्ता. ग्रामीणों प्रशासन से लिखित शिकायत देकर पुलिया का निर्माण करवाने की कर चुके है मांग. बयाना उपखंड क्षेत्र के चहल गांव में स्थित गंभीर नदी की पुलिया का है मामला.
उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की 2022 में हुई हत्या के मामले में आरोपी जावेद की जमानत रद्द करने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. यह याचिका एनआईए और मृतक के बेटे यश तेली ने दायर की थी.
यहां पढ़ें पूरी खबर- SC ने जावेद की जमानत की रद्द, कन्हैया लाल के बेटे और NIA ने दायर की थी याचिका
राजस्थान में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी 2 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
पोकरण, जैसलमेर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुँची पोकरण, जोधपुर से सड़क मार्ग से पोकरण पहुँची राजे, पोकरण पहुँचने पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत , पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी व जुगल किशोर व्यास के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, राजस्थानी चुनरी ओढ़ाकर पुष्प वर्षा कर पूर्व सीएम का किया गया भव्य स्वागत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंचेगी मोहनगढ़, जहा पूर्व MP स्व कर्नल सोनाराम चौधरी की शोक सभा मे पहुंच कर देगी श्रद्धांजलि.
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज लेंगे बैठक , थोड़ी देर बाद CMO में राजस्व विभाग की सीएम लेंगे बैठक, लंबित बजट घोषणाओं की समीक्षा करेंगे सीएम, बजट क्रियान्वयन को लेकर देंगे जरूरी दिशा निर्देश , 02.00 बजे यूडीएच एवं एलएसजी विभाग की बैठक लेंगे सीएम.
जोधपुर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा, निवास स्थान पर लगा भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं का तांता, आमजन भी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे हैं शेखावत के निवास शेखावत का कुछ देर में खेजड़ली मेले में जाने का कार्यक्रम, मेले में शामिल होने के बाद आज दोपहर को ही दिल्ली जाने का है कार्यक्रम.
जयपुर-मरुधरा में मूसलाधार बारिश से बांध फुल, 24 घंटे में ही प्रदेश के 13 बांध ओवरफ्लो हुए, जल संसाधन विभाग ने जारी किए ताजा आकंडे, जोधपुर में सबसे ज्यादा 211 एमएम बारिश दर्ज, 206 बांध ओवरफ्लो, 370 बांध आंशिक रूप से भरे, अब राजस्थान में सिर्फ 117 बांध ही खाली.
सांभरलेक(जयपुर), सांभरलेक SDM ऋषि राज कपिल निकले निरीक्षण पर, SDM अधिकारियों के साथ बारिश प्रभावित क्षेत्र का कर रहे दौरा, सांभरलेक क्षेत्र में भारी बारिश के बाद झील में हो रही पानी की आवक, सांभरलेक-नरेना स्टेट हाईवे पर भरा है दो फीट पानी, सांभरलेक-रूपनगढ़ स्टेट हाईवे पर भी चल रही चादर, प्रशासन ने एतिहात के तौर पर दोनों ही हाईवे किए बंद, भारी बारिश से दो दिन से नलियासर और झील में आ रहा है पानी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव भी रहे मौजूद.
श्रीमाधोपुर में लगातार बारिश के कारण 250 साल पुराने श्री राम गोपाल मंदिर का बरामदा गिर गया. गनीमत रही कि हादसे के समय कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. मंदिर लंबे समय से जर्जर हालत में था, जिससे अब सुबह की आरती भी नहीं हो सकी.
सिरोही गणपति विसर्जन के बाद नहाने गए युवक के डूबने का मामला, लगातार 36 घंटे की मशक्कत के बाद मिला युवक का शव, घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर नदी में मिला शव, एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर, आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली स्थित बनास नदी की घटना, विसर्जन के बाद पांच युवक उतरे थे नदी में नहाने, एक बह गया था तेज बहाव में युवक की तलाश में पुलिस, गोताखोर व ग्रामीण भी लगातार कर रहे थे प्रयास.
Rajasthan RAS Officer Manisha Resham: राजस्थान की मिट्टी में न सिर्फ संस्कृति की खुशबू है, बल्कि ऐसे लोग भी हैं जो मेहनत, लगन और अपनी प्रतिभा से मिसाल कायम करते हैं. आरएएस ऑफिसर मनीषा रेशम उनमें से एक चमकता हुआ सितारा हैं. वे सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा, महिलाओं के लिए रोल मॉडल और राजस्थान की खूबसूरती का जीता-जागता चेहरा हैं.
जयपुर: शिक्षा विभाग ने प्रवेश तिथि में की बढ़ोतरी. निदेशक सीताराम जाट ने जारी किया आदेश. कक्षा 9 से 12 के लिए प्रवेश तिथि में फिर से बढ़ोतरी. 31 अगस्त से बढ़कर की 15 सितंबर. अब कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के प्रवेश होंगे 15 सितंबर तक. सभी राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों के लिए जारी की आदेश. बारिश के कारण नहीं रह जाए कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित. इसको ध्यान में रखते हुए फिर से बढ़ाई गई प्रवेश तिथि.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भादो महीने के दौरान भी भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. 2 सितंबर को मौसम विभाग ने 18 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए जयपुर, दौसा और करौली में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. प्रशासन सतर्क है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.
दौसा रात्रि में जमकर बरसे बदरा. निचले इलाकों में बसी कालोनियां हुई जलमग्न. जयपुर रोड की कालोनियों में भरा पानी. वहीं, बांधों में हुई तेजी से पानी की आवक. अभी भी आकाश में छाए हुए हैं बादल. मौसम विभाग की चेतावनी अभी ओर हो सकती बारिश.
जयपुर: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से दुखद खबर, लायन सफारी से दुखद खबर, शेरनी सृष्टि ने एक मृत शावक को दिया जन्म, संभावना जताई जा रही है कि शेरनी और शावकों को दे सकती जन्म. वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी.
जयपुर: कांग्रेस विधायक दल की आज होगी बैठक. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में होगी बैठक, कांस्टीट्यूशन क्लब में होगी बैठक, बैठक में विधानसभा सत्र की रणनीति को लेकर होगा मंथन. पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा समेत पार्टी के लगभग सभी विधायक बैठक में रहेंगे मौजूद. हाल ही में हुई घटनाओं पर विपक्ष सत्तापक्ष के ख़िलाफ़ बनायेगा आक्रामक रणनीति. सरकार को जवाब देने पर मजबूर करने की रणनीति. जर्जर स्कूल भवन, बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विपक्ष कल से सदन में दिखेगा सरकार के ख़िलाफ़ हमलावर.