Live Now

Rajasthan News Live: परिसीमन की आड़ में चुनाव नहीं करा रही सरकार, पीसीसी चीफ डोटासरा का अल्टीमेटम

Rajasthan News Live: कांग्रेस की 'स्वराज बचाओ रैली' में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार परिसीमन की आड़ में चुनाव नहीं करवा रही है, जो कि जनता को मंजूर नहीं है. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 
 

Rajasthan News Live: परिसीमन की आड़ में चुनाव नहीं करा रही सरकार, पीसीसी चीफ डोटासरा का अल्टीमेटम
Image Credit: Rajasthan News LiveSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News Live, 20 August 2025: कांग्रेस की 'स्वराज बचाओ रैली' में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार परिसीमन की आड़ में चुनाव नहीं करवा रही है, जो कि जनता को मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि 'एक प्रदेश एक चुनाव' का कोई कानून नहीं है और हाईकोर्ट भी साफ कह चुका है कि चुनाव हर हाल में कराने होंगे. डोटासरा ने चेतावनी दी कि पाँच साल में परिसीमन का काम पूरा न करने वाले अफसरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें सजा दिलवाई जाएगी, क्योंकि 'तानाशाही' बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी.राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

06:25:43 Aug 20, 2025, 01:59 PM (IST)

Rajasthan News Live, 20 August 2025: कांग्रेस की 'स्वराज बचाओ रैली' में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार परिसीमन की आड़ में चुनाव नहीं करवा रही है, जो कि जनता को मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि 'एक प्रदेश एक चुनाव' का कोई कानून नहीं है और हाईकोर्ट भी साफ कह चुका है कि चुनाव हर हाल में कराने होंगे. डोटासरा ने चेतावनी दी कि पाँच साल में परिसीमन का काम पूरा न करने वाले अफसरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें सजा दिलवाई जाएगी, क्योंकि 'तानाशाही' बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी.राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

17:51:41 Aug 20, 2025, 05:51 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, खनिज निदेशक दीपक तंवर ने संभाला चार्ज, मुख्यालय में फिर से कार्य पर लौटे दीपक तंवर, स्वास्थ्य कारणों से तंवर गए थे अवकाश पर, पहले 29 अगस्त तक अवकाश पर जाने की थी चर्चा, उनके द्वारा लगाई गई पेनल्टियों को लेकर हो रहा था विवाद. तंवर के मुताबिक, डेटा के आईटी विश्लेषण से लगाई गई थी पेनल्टियां, जबकि लीजधारक पेनल्टियों को गलत बता कर विरोध कर रहे थे, इस बीच कल खनन संगठनों की हड़ताल भी हुई स्थगित। आज फिर कार्यालय पहुंचे निदेशक दीपक तंवर.

17:37:35 Aug 20, 2025, 05:37 PM (IST)

Rajasthan News Live

पंचायत राज विभाग की एलडीसी भर्ती 2013 से जुड़ा मामला मामले में सभी पक्षों की ओर से आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी मामले में सुनवाई पूरी कर अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने फैसला रखा सुरक्षित रमेश चंद सहित करीब 250 से अधिक याचिकाओं पर फैसला रखा सुरक्षित याचिकाओं में अनुभव प्रमाण पत्र, कंप्यूटर योग्यता, आरक्षण सहित दस्तावेज सत्यापन को लेकर लगाई गई है गुहार    

15:03:41 Aug 20, 2025, 03:03 PM (IST)

Rajasthan News Live

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कुछ ही देर में जोधपुर पहुंचने वाले हैं. वे जोधपुर हवाई अड्डे से सीधे 15 अगस्त को हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक छात्र के परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे. इसके बाद, वे अस्पताल जाकर उसी हादसे से प्रभावित एक अन्य छात्र से मुलाकात करेंगे. दिन के अंत में, गहलोत शाम को एक सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

 

13:53:42 Aug 20, 2025, 01:53 PM (IST)

Rajasthan News Live

कॉंग्रेस की स्वराज बचाओ रैली, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, तय समय में चुनाव नहीं करा पा रही सरकार, संविधान की दी हुई ताक़त का दुरुपयोग कर रही सरकार, भरतपुर के जिला प्रमुख का चुनाव अभी तक नहीं हो पा रहा , छात्रसंघ चुनाव कराने की भी सरकार में हिम्मत नहीं, विधानसभा में पंचायत राज और निकाय चुनाव का मुद्दा उठायेंगे, पंचायतों को केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा, मनरेगा का भुगतान नहीं हो पा रहा , सरकार की नाक में नकेल डालेगी काँग्रेस , पंचायतों और निकायों के चुनाव कराने पर सरकार को मजबूर करेंगे.

13:52:41 Aug 20, 2025, 01:52 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर RLD में मंथन , प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना की अध्यक्षता में श्याम नगर स्थित  प्रदेश कार्यालय पर चल रही अहम बैठक, बैठक में अध्यक्ष अवाना प्रदेश पदाधिकारियों से कर रहे अहम चर्चा, बैठक में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर हो रहे ख़ास चर्चा, सभी संभागों में किए जा सकते हैं प्रभारी नियुक्त, स्थानीय चुनावों में मजबूती से भागीदारी की रणनीति बनाने में जुटी RLD टीम.

13:51:36 Aug 20, 2025, 01:51 PM (IST)

Rajasthan News Live

 जयपुर, प्रदेश में मानसून का असर जारी कहीं झमाझम बारिश तो कहीं गर्मी का असर बरकरार, पूर्वी राजस्थान के कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश, पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, प्रदेश में सर्वाधिक बारिश लोहरिया (बांसवाड़ा) में 100 मिलीमीटर हुई रिकॉर्ड, वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड , निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने दी जानकारी.

12:52:54 Aug 20, 2025, 12:52 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, DCP वेस्ट हनुमान प्रसाद के निर्देशन में मिली सफलता, स्कार्पियो से कुचलकर युवक की हत्या मामले का पर्दाफाश, पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार, घटना के 72 घंटे बाद पकड़े गए सभी आरोपी मुरलीपुरा थाना इलाके में हुई थी वारदात, पहले बदमाशो ने एक ब्रीजा गाड़ी पर की थी जमकर तोड़फोड़, फिर बेखोफ होकर युवक को कुचलते हुए हो गए थे फरार, गिरफ्तारी के बाद तीनों बदमाशो का निकाला गया जुलूस, थानाप्रभारी वीरेंद्र कुरील ने निकाला बदमाशो का जुलूस लोगो ने लगाए जयपुर पुलिस जिंदाबाद के नारे, लंगड़ाते हुए चल रहे है तीनो बदमाश लोगो के दिलो से बदमाशो का ख़ौफ़ दूर करने के लिए निकाला गया जुलूस.

12:49:18 Aug 20, 2025, 12:49 PM (IST)

Rajasthan News Live

टोंक दौसा के लालसोट में तहसीलदार से मारपीट मामला टोंक जिले के तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी उतरे घटना के विरोध में टोंक जिले के सभी 11 तहसीलदार, 28 नायब तहसीलदारों ने कार्य बहिष्कार कर सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन कार्य बहिष्कार कर लालसोट रवाना हुए सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार.

11:19:25 Aug 20, 2025, 11:19 AM (IST)

Rajasthan News Live

सवाई माधोपुर रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर 6 से 10 में के लिए विभाग के निर्देश, पार्क भ्रमण के लिए वाहनों के प्रवेश के समय में बदलाव, आज 20 अगस्त से 30 सितंबर तक के लिए किया गया बदलाव, सुबह की पारी का समय 6 से 9:30 बजे, वही शाम की पारी का समय 3 से 6:30 बजे रहेगा रणथंभोर के फील्ड डायरेक्टर अनूप के आर ने जारी किया आदेश.

11:17:33 Aug 20, 2025, 11:17 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर आमेर फोर्ट में पिछले साल की तुलना में बढी पर्यटकों की संख्या, 1 अगस्त से 17 अगस्त—2024 तक 75,666 पर्यटकों की संख्या रही, 1 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक 1,06,906 पर्यटकों की संख्या रही, वर्ष 2024 और 2025 के अंतराल में 31,240 पर्यटकों की संख्या बढी, आमेर फोर्ट में निगरानी के लिए 60 नए सीसीटीवी कैमरें लगेंगे, सीसीटीवी कैमरे महल ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखेंगे, पर्यटन सीजन से पहले से ही पुरातत्व विभाग तैयारियों में जुटा, आने वाले दिनों में आमेर फोर्ट में पार्किंग सुविधा बढेगी, परियों के बाग के पास नई पार्किंग में 600 वाहनों की होगी पार्किंग.

11:15:47 Aug 20, 2025, 11:15 AM (IST)

Rajasthan News Live

डूंगरपुर- पंचायतीराज उपचुनाव 2025 जिला परिषद की एक व पंचायत समिति की एक सीट पर कल होगा मतदान, जिला परिषद की पीठ व सीमलवाडा पंचायत समिति के वार्ड 16 पर होगा मतदान, अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टिया हुई रवाना, एसबीपी कॉलेज से 45 पोलिंग पार्टिया हुई रवाना, दोनों सीटो पर भाजपा, कांग्रेस व बीएपी के बीच होगा त्रिकोणीय मुकाबला.

11:14:43 Aug 20, 2025, 11:14 AM (IST)

Rajasthan News Live

सरमथुरा , धौलपुर - पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन , कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प किये अर्पित , वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर डाला प्रकाश , समाज में भाईचारा शांति एवं सद्भाव का लिया संकल्प , इस दौरान बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद.

09:02:22 Aug 20, 2025, 09:02 AM (IST)

Rajasthan News Live

अलवर: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर, सुबह हुआ भीषण हादसा. खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी बस. हादसे में बस चालक की हुई मौत. रैणी थाना अंतर्गत डेरा के चैनल नंबर 140 पर हुआ हादसा. 15 से 16 व्यक्ति हुए घायल, पिनान अस्पताल में इलाज जारी. जोधपुर से दिल्ली जा रही थी बस. रैणी थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड में कराकर सुचारु किया दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे.    
 

08:02:10 Aug 20, 2025, 08:02 AM (IST)

Rajasthan: Tonk में धमाके के साथ गिरी सरकारी स्कूल की छत, दहशत में छात्राएं, मचा हड़कंप

Tonk Government School Roof Collapse: टोंक ज़िले में मंगलवार सीनियर सेकेंडरी बालिका विद्यालय में कमरे की छत भरभरा कर धराशायी हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस कमरे की छत गिरी है, उसी के पास में कक्षा 9 और कक्षा 10 की छात्राओं के टेस्ट पेपर लिए जा रहे थे. जैसे ही तेज धमाके के साथ छत गिरी तो छात्राएं दहशत में आ गई…वो तो ग़नीमत रही कि छत के साथ कमरे की बाहर की दीवार नहीं गिरी. अगर यह दीवार भी गिर जाती तो फिर हादसा राजस्थान में झालावाड़ से भी बड़ा होता.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:01:13 Aug 20, 2025, 08:01 AM (IST)

Jaipur: गलता गेट इलाके से लापता हुए 2 सगे भाइयों की XUV गाड़ी में मिली लाश, मचा कोहराम

Jaipur News: राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. गलता गेट थाना क्षेत्र के नागतलाई इलाके में मंगलवार शाम लापता हुए दो सगे भाइयों के शव घर से महज 20 मीटर दूर एक बंद पड़ी XUV गाड़ी से बरामद हुए. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनस और 5 वर्षीय अहसान के रूप में हुई है.
 

पढ़ें पूरी खबर

06:46:30 Aug 20, 2025, 06:46 AM (IST)

राजस्थान के 23 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, रहें अलर्ट

Rajasthan Weather Update: बुधवार के मौसम की बात करें तो आज करीब 23 जिलों में काले बादल छाए रहेंगे और बारिश की चेतावनी दर्ज की गई है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम इसी तरह का रहने वाला है.
 

पढ़ें पूरी खबर

06:45:42 Aug 20, 2025, 06:45 AM (IST)

Rajasthan News Live

जेडीए आज से लागू करेगा ई - केवाईसी की नई व्यवस्था,जेडीए से जुड़ी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन में नई व्यवस्था, ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों पूरी करनी होगी ई केवाईसी, चेहरा प्रमाणीकरण प्रक्रिया से ही पूरी करनी होगी ई - केवाईसी, ई - केवाईसी के लिए आवेदक का पास कल से रहेगा विकल्प, यह प्रक्रिया पूरी करते ही ऑनलाइन आवेदन में होगी स्वत: दर्ज.

06:45:03 Aug 20, 2025, 06:45 AM (IST)

Rajasthan News Live

सहकारिता  कांड में अफसरों को मिलेगी चार्जशीट,अफसरों को थमाये गए नोटिस

06:44:51 Aug 20, 2025, 06:44 AM (IST)

Rajasthan News Live

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में कल सजेगी मोदकों की अद्भुत झांकी, आज से नौ दिवसीय श्रीगणेश जन्मोत्सव का होगा श्रीगणेश, 251-251 किलो के दो विशाल मोदक होंगे आकर्षण का केंद्र, सवा किलो के 1100मोदक,51-51 किलो के 5 मोदक, और 21-21 किलो के 21मोदक अर्पित होंगे, भक्ति के स्वाद में घुलेंगे 2500किलो घी,3हजार किलो बेसन, 9000किलो शक्कर, 100 किलो से ज्यादा सूखे मेवों का भी होगा उपयोग, हजारों छोटे मोदक भी सजेंगे झांकी में, भक्ति और स्वाद का अनोखा संगम, बाहर से लाया गया प्रसाद मंदिर में नहीं चढ़ाया जाएगा.

06:44:04 Aug 20, 2025, 06:44 AM (IST)

Rajasthan News Live

कांग्रेस की स्वराज बचाओ रैली आज, PCC के सामने जुटेंगे कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता, पंचायती राज एवं निकाय चुनाव बहाली की करेंगे माँग, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई विधायक रहेंगे मौजूद, पंचायत राज विभाग अध्यक्ष डॉ.सीबी यादव ने कहा,रैली के बाद शहीद स्मारक तक काँग्रेस कार्यकर्ता करेंगे मार्च, जनप्रतिनिधियों की होगी संसद,चरखे के ज़रिए खींचा जाएगा ध्यान, लोकगीतों के ज़रिए सरकार पर बनाया जाएगा दबाव, सुबह 10 बजे रैली होगी शुरू.


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More