&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 20th June 2025: जयपुर में जोधपुर रेजिडेंट डॉ. राकेश बिश्नोई की आत्महत्या से जुड़े मामले में एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी पर जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रशासन ने सांसद हनुमान बेनीवाल सहित 5 नेताओं को नोटिस जारी किया है.इन नेताओं पर बिना अनुमति धरना देने, टेंट लगाकर नारेबाजी करने और सड़क अवरुद्ध करने का आरोप है, जिससे अस्पताल में मरीजों की आवाजाही बाधित हो रही है. प्रशासन का कहना है कि एसएमएस राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है और इस तरह के प्रदर्शन से गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ने और तेज नारेबाजी से हार्ट व बुजुर्ग मरीजों के जीवन को खतरा है. सोशल मीडिया पर भी भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया था. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि बिना अनुमति प्रदर्शन जारी रहा तो आयोजक इसके लिए जिम्मेदार होंगे.
Rajasthan News Live, 20th June 2025: जयपुर में जोधपुर रेजिडेंट डॉ. राकेश बिश्नोई की आत्महत्या से जुड़े मामले में एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी पर जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रशासन ने सांसद हनुमान बेनीवाल सहित 5 नेताओं को नोटिस जारी किया है.इन नेताओं पर बिना अनुमति धरना देने, टेंट लगाकर नारेबाजी करने और सड़क अवरुद्ध करने का आरोप है, जिससे अस्पताल में मरीजों की आवाजाही बाधित हो रही है. प्रशासन का कहना है कि एसएमएस राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है और इस तरह के प्रदर्शन से गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ने और तेज नारेबाजी से हार्ट व बुजुर्ग मरीजों के जीवन को खतरा है. सोशल मीडिया पर भी भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया था. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि बिना अनुमति प्रदर्शन जारी रहा तो आयोजक इसके लिए जिम्मेदार होंगे.
मानसून को देखते हुए SDRF अलर्ट
32 जिलों में तैनात की गई 57 टीमें
आपदा राहत उपकरणों से लैस टीमें की गई तैनात
2018 से 2024 तक SDRF ने प्रदेश में
424 रेस्क्यू ऑपरेशन चला 12995 लोगों की बचाई है जान
राजस्थान के टोंक जिले में मानसून से पहले ही पानी में डूबने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं. पिछले 11 दिनों में डूबने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गरीबों तथा मध्यम वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करीब 3700 महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों की स्थापना की।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 20, 2025
इस फैसले से करीब 6.50 लाख विद्यार्थियों को अंग्रेजी शिक्षा मिलता शुरू हुई।
अंग्रेज़ी माध्यम…
सीकर जिले में कोटपूतली-कुचामन हाईवे स्थित मारुति नंदन बालाजी मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर मंदिर से किमती सामान चुरा कर ले गए.
पढ़ें पूरी खबर- मारुति नंदन बालाजी मंदिर में चोरी, चांदी के छत्र और नगदी लेकर फरार हुए चोर
जोधपुर रेजिडेंट डॉक्टर सुसाइड मामला गरमाया. एसएमएस मोर्चरी हनुमान बेनीवाल पहुंचे. हनुमान बेनीवाल ने कहा- डॉक्टर को सस्पेंड, 2 करोड़, डॉक्टर की पत्नी को नौकरी. जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल से परिजनों की वार्ता चल रही है. सांसद ने कहा कि अगर वार्ता सफल नहीं हुई, तो हजारों की संख्या में कूच करेंगे. लगातार प्रदर्शनकारियों का धरना प्रदर्शन जारी, SMS मोर्चरी का रास्ता बंद कर नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस ने CM हाउस कूच रोकने के लिए बैरिकेड लगाए. पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त स्पेशल टास्क फोर्स को तैनात किया. भारी संख्या में धरनास्थल पर लोग जुटे. धरना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तकरार के आसार. एडिशनल एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने तय किया 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पौधारोपण अभियान की योजना को लेकर बिरला समीक्षा बैठक हुई खत्म.
Rajasthan News: प्रतापगढ़ में आज एक खेत पर कृषि कार्य कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया, अचेत हालत में मजदूर को जिला चिकित्सालय लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मारपीट मामले में 6 साल से फरार चल रही थी तीनों महिलाएं, वार्ड 12 निवासी संगीता, रंजू, रेणु जांगिड़ को किया पुलिस ने गिरफ्तार, चूरू स्पेशल पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने की कार्रवाई, थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एरिया डॉमिनेशन अभियान में हुई कार्रवाई.
राजधानी जयपुर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव, जगतपुरा अंडरपास पर भरा पानी, सड़कें बनी तालाब, लोगों की आवाजाही हुई मुश्किल, पानी के तेज बहाव के कारण ट्रैफिक पूरी तरह रोका, वाहन चालकों को भारी परेशानी – कई टू-व्हीलर फंसे.
लाखेरी के पास दो ट्रकों में आमने सामने की भिड़ंत, बाल-बाल बचे दोनों ट्रक के चालक, दूसरे हादसे में लोनाबा धाम के पास ट्रक पलटा, ब्रेक लगाते समय बिगडा संतुलन, ट्रक चालक को आई मामूली चोटें.
प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित होंगे शिविर, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने की तैयारी की समीक्षा, सभी अधिकारियों को गंभीरता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश, इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी, अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, नगर निगम के उपायुक्त कुलराज मीणा सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद, वहीं सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में जुड़े.
Rajasthan News: घाट की गुणी क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दुर्दशा इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए पीड़ा का कारण बनी हुई है. मंदिर के पास सड़क की हालत जर्जर है और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी हर ओर फैला रहता है.
सांचौर बिश्नोई समाज ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, मामले की उच्च स्तरीय जांच की रखी मांग, आरोपी HOD पर हत्या की संगीन धाराओं में गिरफ्तार करने की मांग, डॉ. राकेश विश्नोई के परिवार को 2 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा देने की भी की मांग, डॉ. राकेश बिश्नोई की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग, पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई, बिश्नोई महासभा के जिला प्रधान सुरजनराम बिश्नोई सहित बिश्नोई समाज के लोग रहे मौजूद.
Rajasthan Crime News: अलवर जिले के साइबर पुलिस थाने में कंपनी में निवेश कर दुगुनी रकम करने का झांसा देकर 47 लाख 93 हजार रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है.
अविकसित बताया जा रहा भ्रूण, सिटी कोतवाली थाना इलाके की घटना, पुलिस लेकर पहुंची पीबीएम हॉस्पिटल, पुलिस कर रही मामले की पड़ताल, थानाधिकारी जसवीर ने दी जानकारी.
व्यापारियों की दुकान बंद, विधायक अतुल भंसाली सुबह पहुंचे थे भीतरी शहर में, जगह-जगह अवैध निर्माण और दुकान के बाहर सामान रखने की बात आई थी सामने, इसके बाद मौके पर कुर्सी लगाकर बैठ गए थे भंसाली, मौके पर बुलाया गया निगम के अधिकारियों को, निगम कर्मियों को करनी पड़ी करवाई, अब व्यापारी बना रहे दबाव.
23 जून को शिक्षा संकुल जयपुर में किया जाएगा धरना प्रदर्शन, वोकेशनल टीचरों की नियुक्ति की गई थी रद्द, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने किया था आदेश जारी, विभिन्न मांगों को लेकर वोकेशनल टीचर करेंगे विरोध प्रदर्शन, प्रदेशभर के वोकेशनल टीचर एकत्रित होंगे शिक्षा संकुल जयपुर, प्रदेश प्रवक्ता योगेश गौतम ने दी जानकारी.
बाइक सवार की जेब में फटा मोबाइल, युवक के कपड़े जले, हुआ घायल, जूनागढ़ किले के पास हनुमान मंदिर के पास की घटना, ब्लास्ट के पीछे गर्मी या अन्य कोई वजह फिलहाल जांच का विषय.
टक्कर में स्विफ्ट कार में सवार 4 युवक हुए गम्भीर घायल, सभी घायलों का लाया गया नाचना अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को किया गया रेफर, बीकानेर मार्ग भदडीया गांव के पास की है घटना, नाचना पुलिस पहुंची घटना स्थान पर.
सूचना पर सी आई सुरेश कुमार, एसआई गोपाललाल, लालचंद, किशनलाल खींची पहुंचे मौके पर, परिजनों की मौजूदगी में शव को लिया कब्जे में, जिला चिकित्सालय में करवाया जाएगा पोस्टमार्टम, शाहपुरा के भीलों के शमशान, गुड़ली नाडी के पास की है घटना.
#Jaipur : स्पेशल बीएसटीसी सहित कई डिप्लोमा में मिलेगा सीधे दाखिला@Dineshtiwaridau @rajeduofficial #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/cAAQSUTpg7
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 20, 2025
सरकारी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान नजर आई अव्यवस्थाएं अस्पताल के इमरजेंसी में स्टॉफ की स्कूटी चार्जिंग होते देख बिफरे SDM, अस्पताल स्टॉफ को सुनाई खरी-खोटी, निरीक्षण में अस्पताल प्रभारी समेत कई स्टॉफ रहा नदारद, SDN ने उपस्थिति पंजिकाएं की जप्त, निरीक्षण के दौरान वार्डों में न स्टॉफ मिला और न बैड पर बेडसीट, अस्पताल स्टॉफ का.
सेना के अधिकारी से साइबर ठगे ने की 2 लाख की ठगी, धनंजय कुमार सिंह ने कराया करधनी थाने में मामला दर्ज, मामला दर्ज कर ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर जांच में जुटी पुलिस.
पूर्व सीएम विजय रुपाणी को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित, गांधीनगर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी श्रद्धांजलि सभा, सीएम भजनलाल शर्मा रुपाणी को करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित, प्लेन क्रैश में पूर्व सीएम रुपाणी का हुआ था निधन.
सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, कहा- सरकार ने रामजल सेतु लिंक परियोजना पर कार्य शुरू किया है, इससे प्रदेश के 17 जिलों के लोगों को पेयजल मिलेगा, सरकार ने यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, देवास परियोजना, माही बांध सहित विभिन्न परियोजनाओं का भी काम हाथ में लिया है.
उदयपुर में खाद-बीज से जुड़ी फैक्ट्रियों की कर रहे जांच, पटेल फॉस्कैम लिमिटेड खेमली यूनिट पहुंचे कृषि मंत्री, कल भी कृषि मंत्री ने उदयपुर में की थी कई जगह जांच.
Rajasthan Famous Foods: गर्मी के मौसम में ‘फलों का राजा’ कहलाने वाले आम की मांग हमेशा से अधिक रहती है. वैसे तो राजस्थान के साथ-साथ पूरे भारत में आम की कई वैरायटी प्रसिद्ध हैं. लेकिन राजस्थान में भारत का सबसे महंगे आम ने आज कल अपनी सुर्खियां बटोरी हैं.
Dausa Fire News: दौसा जिले के महवा में स्थित प्रधान जी के कटले में रेडीमेड की दुकान में अचानक आग लग गई. आग की खबर कस्बे में फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई.
Rajasthan News: पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले में रुक-रुक पड़ रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं. खरीफ फसल की बुवाई समय से किसान कर सकेंगे. राजस्थान में मानसून मौसम विभाग के मुताबिक 7 दिन पहले सक्रिय हुआ है.
आज देशभर के नेता दे रहे बधाई, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के जरिए दी बधाई. टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य में दीर्घायु की कामना करता हूं.
जयपुर में टोरेंटो गैस की लाइन के कारण शहर की सड़कें छलनी हो गई हैं. गंगा जमुना पेट्रोल पंप के सामने हाल ही में एक बड़ा गड्ढा हो गया, जो लगभग 6 से 7 फीट बड़ा है. यह समस्या एक महीने पहले डाली गई गैस लाइन के कारण हुई है. गड्ढे के कारण यातायात को सुरक्षित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है.
बीकानेर उपखंड पुगल में सहायक अभियन्ता कार्यालय का उद्घाटन, पुगल क़स्बे में पेयजल के लिए जलप्रदाय पुनर्गठन योजना के तहत 4 करोड़ 80 लाख रूपये से बन रहे जलाशय का शिलान्यास, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल आज करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश रैगर, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे उपस्थित, भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने दी जानकारी.
पीपलखूंट ग्राम पंचायत बोरी पी में देर रात को आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब नारायण पिता नानका की भैंस जंगल में घास चरने गई थी. घटना की जानकारी देते हुए सरपंच प्रेम शंकर निनामा ने बताया कि भैंस जंगल क्षेत्र में चरने गई थी, तभी अचानक मौसम बदलने के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है.
मौसम विभाग ने फिर जारी की तात्कालिक चेतावनी, जयपुरमौसम विभाग ने फिर जारी की तात्कालिक चेतावनी, 11.30 बजे तक के लिए जारी की तात्कालिक चेतावनी।
जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में हल्की मध्यम बारिश की चेतावनी, तेज बारिश की भी जताई गई संभावना, वहीं करौली, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, सिरोही जिले के लिए बारिश येलो अलर्ट जारी.
टोंक, मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट , मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश का जारी किया अलर्ट , अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी दी चेतावनी
आमजन से सुरक्षित जगह पर रहने की अपील, अल सुबह से आसमान में छाई काली घटाएँ , कई जगहों पर हो रही रिमझिम बारिश , ग्रामीण अंचल में चल रही तेज हवाएं भी , ख़राब मौसम होने के चलते कई इलाक़ों में बिजली आपूर्ति हुई ठप , मानसून की दस्तक के साथ ही ईंद्रदेव की मेहरबानी से किसानों के खिले चेहरे.
जयपु, जोधपुर रेजिडेंट राकेश बिश्नोई आत्महत्या से जुड़ा मामला, एसएमएस अस्पताल मोर्चरी पर विरोध प्रदर्शन को लेकर नोटिस जारी, सांसद हनुमान बेनीवाल समेत 5 नेताओं को प्रशासन ने भेजा नोटिस, डॉ. राकेश विश्नोई आत्महत्या प्रकरण पर बिना अनुमति धरना देने का आरोप, बिना परमिशन टेंट लगाकर नारेबाजी करने पर नोटिस, प्रशासन का आरोप -सड़क अवरुद्ध कर अस्पताल आने-जाने में हो रही परेशानी, सोशल मीडिया पर भी भीड़ जुटाने का किया गया आह्वान,एसएमएस राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल, मरीजों की आवाजाही बाधित,
अस्पताल के गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ने का जताया अंदेशा,तेज नारेबाजी से हार्ट व बुजुर्ग मरीजों के जीवन को खतरा, प्रशासन की चेतावनी – बिना अनुमति प्रदर्शन जारी रहा तो जिम्मेदार होंगे आयोजक.
जयपुर, मौसम विभाग ने फिर जारी की तात्कालिक चेतावनी, 11.30 बजे तक के लिए जारी की तात्कालिक चेतावनी, जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में हल्की मध्यम बारिश की चेतावनी, तेज बारिश की भी जताई गई संभावना, वहीं करौली, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, सिरोही जिले के लिए बारिश येलो अलर्ट जारी.
जयपुर, बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, जल्द जारी होगी पटवारी भर्ती परीक्षा की संशोधित विज्ञप्ति, चयन बोर्ड को मिली पदों में बढ़ोत्तरी की अभ्यर्थना, पदों में बढ़ोत्तरी के साथ जारी होगी संशोधित विज्ञप्ति, अब 3 हजार 727 पदों के लिए होगी भर्ती परीक्षा, 17 अगस्त को प्रस्तावित पटवारी भर्ती परीक्षा.
जयपुर के SMS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर स्व. डॉ. राकेश बिश्नोई के परिजन पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं और लगातार न्याय की मांग कर रहें हैं।
इस प्रकरण में सरकार को संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
उदयपुर में RNT मेडिकल कॉलेज के…
जयपुर, धोरों की धरती पर रहेगी योग दिवस की धूम, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे जैसलमेर में, आज शाम जैसलमेर पहुंचेंगे सीएम भजनलाल शर्मा, 07.30 बजे गढीसर तालाब पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, पूजा एवं संध्या आरती में शामिल होंगे सीएम, जैसलमेर में ही रात्रि विश्राम करेंगे सीएम , कल योग दिवस के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, प्रातः 06.15 बजे खुड़ी सेण्ड ड्यूनस पहुंचेंगे सीएम. अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लेंगे भाग, सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होगा योग उत्सव.
जयपुर , जयपुर सेंट्रल जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी ने किया सुसाइड , जेल के बाथरूम की खिड़की से कपड़े की रस्सी बना फंदा लगा किया सुसाइड , कैदी नरेश मुलानी उर्फ निशु हत्या के मामले में काट रहा था सजा, साल 2022 में नाहरगढ़ इलाके में किन्नर की हत्या के मामले में , नरेश काट रहा था आजीवन कारावास की सजा , जेल के बैरक 8 की बाथरूम में किया नरेश ने सुसाइड, फिलहाल पूरे मामले की होगी मजिस्ट्रेट द्वारा जांच, आज मेडिकल बोर्ड का गठन कर किया जाएगा शव का पोस्टमार्टम, वहीं इस घटनाक्रम के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश, मृतक के परिजन जता रहे हत्या का शक.
जयपुर, प्रदेश में मौसम का अलग-अलग अंदाज, एक तरफ बरस रहे हैं बदरा, तो दूसरी तरफ गर्मी भी दिखा रही रंग, पश्चिमी राजस्थान सूर्य देव के तेवर अभी भी कायम. जैसलमेर,फलोदी,बीकानेर,श्रीगंगानगर में रही तेज गर्मी, जैसलमेर में रही सबसे ज्यादा रहा तापमान. यहां 44.6 डिग्री तापमान हुआ दर्ज. गंगानगर, बीकानेर, फलौदी में 42 डिग्री से ऊपर रहा पारा.
कोटा , RPF ने मिशन वात्सल्य में बचाए 89 बच्चे , आरपीएफ की मानव तस्करी रोकने के लिए सेमिनार आयोजित , मानव तस्करी रोकने पर रहेगा फोकस, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते में पुनर्वास पर की चर्चा , ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के माध्यम से मई2025 तक वर्ष 2024 की तुलना में 50% अधिक सक्रिय, प्रोजेक्ट ऑफिसर ज्योति पाण्डेय CWC राजेन्द्र राठौड़ रहे उपस्थित
जयपुर मौसम विभाग ने 10 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया है. करौली, दौसा, भीलवाड़ा, बारां और टोंक जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, साथ ही अंधड़ की भी आशंका जताई गई है. इन जिलों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा धौलपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, बूंदी, जयपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
जयपुर प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश, मौसम विभाग की ओर से 23 जून तक के लिए बारिश का अलर्ट, आज भी 28 जिलों में बारिश का अलर्ट कहीं होगी तेज बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बरसात, वहीं गुरुवार जयपुर सहित 9 शहरों में जमकर बरसे बदरा जयपुर, कोटा, बांसवाड़ा, जालोर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, भीलवाड़ा, पाली सहित कई जिलों में हुई अच्छी बारिश. अस्पतालों, दुकानों, पुलिस थानों तक में भरा पानी. राजधानी जयपुर में कई सड़कें बन गई दरिया घाट की गुणी, अंडरपास में बारिश के बाद पानी भर गया. जलभराव से परेशान नजर आए लोग, चौमूं पुलिस थाने में बारिश के बाद पानी भर गया, अन्य जिलों में पानी से लोगों को हुई परेशानी की खबरें मिली.
जयपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल. जयपुर में 2.51लाख से ज्यादा लोग करेंगे योगाभ्यास. शहर में सवाई मानसिंह स्टेडियम 3000 प्रतिभागी, अल्बर्ट हॉल 200 प्रतिभागी, बिड़ला मन्दिर 600 प्रतिभागी, सिटी पार्क मानसरोवर 200 प्रतिभागी, हवामहल के सामने 100 प्रतिभागी, पत्रिका गेट 700 प्रतिभागी, सेन्ट्रल पार्क 600 प्रतिभागी, जलमहल 1000 प्रतिभागी, आमेर फोर्ट 600 प्रतिभागी, श्रीगलताजी मंदिर 200 प्रतिभागी, सिटी पैलेस 100 प्रतिभागी, श्रीगोविन्ददेव जी मन्दिर 200 प्रतिभागी, जयगढ़ फोर्ट 100 प्रतिभागी होंगे शामिल, जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में जमवाय माता मन्दिर, जमवारामगढ, शीतला माता मंदिर, शाकम्भरी माता मन्दिर (कोरसीना), श्री दादू धाम पीठाधीश्वर मंदिर, नरैना, ब्लॉक स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर एवं सभी आयुर्वेद चिकित्सालय, औषधालय, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में भी होगा योगाभ्यास.
टोडाभीम में हो रही झमाझम बारिश, आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी. बारिश से कस्बे के गली मोहल्लों सहित मुख्य मार्ग में भरा पानी. ग्रामीण इलाकों में कई जगह बारिश के पानी से मार्ग हुये क्षतिग्रस्त, जलभराव व मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में हो रही परेशानी, अच्छी बारिश से तापमान में आई गिरावट , लोगो को गर्मी व उमस भरी गर्मी से मिली निजात. बारिश से किसानों के चेहरों पर दौड़ी खुशी, खाद बीज विक्रेताओं की दुकानों पर किसानों की उमड़ रही भीड़.
कोटा की बेटी ने फिर राष्ट्रीय स्तर पर दोहराया कीर्तिमान , दिव्यांशी बनी नेशनल वुशु चेम्पियन , 70kg वर्ग में जीता गोल्ड, प्रतिद्वंद्वी को मात्र 30 सेकंड में किया आउट , जयपुर में 14 से 19 जून तक आयोजित 34वी सिनियर महिला-पुरुष नेशनल वुशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण , फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट डॉक्टर नुपुर शर्मा का प्रतियोगिता में मिला साथ , कोटा अकेडमी की खिलाड़ी पर शहर को गर्व.
कोटा, ग्रामीण अंचल को मिलेगी रफ्तार 40 करोड़ की लागत से 26 सड़कों को मिली मंजूरी, बजट घोषणा 2025-26 के तहत जिले में 75.80KM की26 ग्रामीण सड़को को मंजूरी, 144 करोड़ लागत से पीपल्दा-लाडपुरा व सांगोद क्षेत्र की प्रमुख 2 लेन सड़को को मिली मंजूरी, रामगंजमंडी में 5 मिसिंग लिंक रोड, पीपल्दा में 6 सड़क, लाडपुरा में 5 सड़को को मिली मंजूरी , ग्रामीण अंचल के सर्वांगीण सुगम आवागमन दिशा में महत्वपूर्ण कदम- स्पीकर ओम बिरला.