&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 20 September 2025: बांसवाड़ा में शनिवार, 20 सितंबर 2025 को दोपहर 12:36 बजे के आसपास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया गया. वे कॉलेज मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत हुआ. संभागीय आयुक्त और आईजी ने उनका अभिनंदन किया, जबकि डीएम और एसपी ने भी सीएम का स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हो गए. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
Rajasthan News Live, 20 September 2025: बांसवाड़ा में शनिवार, 20 सितंबर 2025 को दोपहर 12:36 बजे के आसपास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया गया. वे कॉलेज मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत हुआ. संभागीय आयुक्त और आईजी ने उनका अभिनंदन किया, जबकि डीएम और एसपी ने भी सीएम का स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हो गए. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
डीडवाना में एक युवती को बहला फुसलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी का ब्रेनवास कर परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- डीडवाना में युवती से जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, पिता को जान से मारने की धमकी
कोटा शहर में बोरखेड़ा इलाके में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पति ने अपनी पत्नी, सास और पत्नी की मौसी के पोता पर चाकू से हमला कर दिया. जिसकी लाइव तस्वीर सामने आई है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- प्रेम प्रसंग के शक के चलते घर में हुई चाकूबाजी, पति ने पत्नी, सास और रिश्तेदार को...
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से करवाई जा रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा भर्ती अभ्यर्थियों के लिए किसी परेशानी से काम नहीं है. अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से पहले रोडवेज बसों में परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान भर्ती परीक्षा 2025: रोडवेज की कमी से अभ्यर्थी परेशान, बसों में भारी भीड़
राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. मानसून के सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 20 सितंबर को राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में आज जमकर बरसेंगे मेघ! इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
राजस्थान में घूमने के लिए कई मशहूर जगहें हैं, लेकिन नवरात्रि में घूमने के लिए कुछ स्पेशल जगहें हैं जहां आप नवरात्रि के दौरान जा सकते हैं. अगर आप नवरात्रि में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको राजस्थान के इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए.
यहां पढ़ें पूरी खबर- नवरात्रि में राजस्थान के इन मंदिरों का करें विजिट, माता रानी का मिलेगा विशेष आशीर्वाद !
नहीं रहे “वृक्षमित्र” साहबराम बिश्नोई, अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. कल साहबराम साथियों सहित अशोक गहलोत के निवास पहुंचे थे. सिविल लाइंस आवास पर ही उनके सीने में तेज दर्द हुआ.पूर्व सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा- उन्हें अविलंब एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया. सघन मेडिकल जांच एवं उपचार के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. गहलोत बोले- मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह बेहद दुखद है. साहबराम विश्नोई की पहचान प्रकृति प्रेमी के रूप में थी. पेड़ों तथा जीवों के सरंक्षण के लिए उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया.

नहीं रहे वृक्षमित्र साहबराम बिश्नोई. अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के थे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल साहबराम साथियों सहित पहुxचे थे अशोक गहलोत के निवास. सिविल लाइंस आवास पर ही उनके सीने में हुआ तेज दर्द. पूर्व सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा- उन्हें अविलंब पहुंचाया गया एसएमएस अस्पताल सघन मेडिकल जांच एवं उपचार के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. गहलोत बोले- मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह बेहद दुखद है, साहबराम विश्नोई की पहचान थी प्रकृति प्रेमी के रूप में. पेड़ों तथा जीवों के सरंक्षण के लिए उन्होंने कई आंदोलनों में लिया भाग.
Sirohi : पिंडवाड़ा अंबेडकर भवन में ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत. 180 पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर निभाई भागीदारी, कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी उत्तम चौधरी ने किया, मौके पर पूर्व ज़िला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया, पूर्व प्रधान लीला बाईसा, राजेंद्र सांखला, अंचल सिंह बालिया, सुरेश रावल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद.
राजस्थान में 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी ने नकल करने के लिए अंडरगारमेंट में स्मार्ट वॉच छिपाकर परीक्षा केंद्र में पहुंचने की कोशिश की. हालांकि, एग्जाम सेंटर की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चौथ ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच किया है, जिसमें 53,749 पदों पर भर्ती होनी है. परीक्षा में नकल को रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं, और परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी तरह की नोटबुक ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है.
Dholpur News: धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बीधौरा में शुक्रवार को सिवायचक की जमीन कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में फायरिंग और लाठीभाटा जंग हो गई. झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल के मुताबिक उसके चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी. गोली पैर में लगी है. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि उक्त जमीन पार्वती नदी के निकट है, जहां से लाल बजरी निकलती है. इसलिए जमीन को कीमती माना गया है.
Bhilwara: माण्डलगढ़ इलाके की बेड़च नदी में नहाने गए दो युवक डूबे. ग्रामीणों ने नदी में डूबते एक युवक को बचा लिया, दूसरा लापता, नदी के तेज बहाव में लापता युवक का नाम उदयलाल कीर बताया जा रहा है, बीगोद थाना क्षेत्र के रामनगर के पास बेड़च नदी में हुआ हैं हादसा, मौक़े पर बीगोद थाना पुलिस और ग्रामीणों के साथ बरुनंदनी सरपंच गजेन्द्र साहू पहुंचे, SDRF, गोताखोर व ग्रामीण लापता युवक की तलाश में जुटे
उदयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उदयपुर प्रवास पर कुछ देर बाद मीडिया से होंगे मुखातिब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे और जीएसटी की नई दरों पर देंगे मीडिया को जानकारी, पीएम दौरे की तैयारियों पर ऑर्बिट रिसोर्ट मे आयोजित बैठक को करेंगे संबोधित.
Dausa : तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बालिका को कुचलने का प्रकरण. ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कर रहे प्रदर्शन, पुलिस और खनन विभाग के खिलाफ जता रहे आक्रोश, ग्रामीणों कहना क्षेत्र में होता अवैध खनन, लेकिन जिम्मेदार मौन आखिर जिम्मेदारों की ऐसी क्या मजबूरी, जो इन अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ नहीं करते कोई कार्रवाई, क्षेत्र की सड़कों पर सरपट दौड़ रहे पत्थरों से भरे ट्रैक्टर, जिसके चलते आए दिन ग्रामीण हो रहे हादसों का शिकार, सदर थाना क्षेत्र के दांतली गांव का मामला.
Viral Video: राजधानी जयपुर में देर रात आसमान में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शुक्रवार देर रात तकरीबन 2 बजे शहर के कई इलाकों में अचानक आसमान से आग के गोले नीचे गिरते दिखाई दिए. घाटगेट इलाके के लोगों ने घरों की छतों पर जाकर इस नजारे को देखा और कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में इसे कैद भी कर लिया.
चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन आज. चार पारियों में बाकी रही है चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा. राजधानी में 200 परीक्षा केंद्रों पर तकरीबन 3 लाख अभ्यर्थी देंगे चतुर्थ श्रेणी परीक्षा.