&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 21 August 2025: जोधपुर के मोती चौक रोड पर आज हुई भारी बारिश के बाद एक बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट हो गया. यह बाजार कपड़ों के बड़े व्यापार और महिला खरीदारों की भारी भीड़ के लिए जाना जाता है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
Rajasthan News Live, 21 August 2025: जोधपुर के मोती चौक रोड पर आज हुई भारी बारिश के बाद एक बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट हो गया. यह बाजार कपड़ों के बड़े व्यापार और महिला खरीदारों की भारी भीड़ के लिए जाना जाता है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का बयान. कर्नल सोनाराम को कांग्रेस ने नही दिया सम्मान. मोर्चरी की बजाय कांग्रेस कार्यालय में रखा जाना चाहिए था शव. दोनों पार्टियां कर रही किसान कौम का अपमान. बीजेपी ने सतपाल मलिक को नहीं दिया राजकीय सम्मान. इधर कर्नल सोनाराम को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा कांग्रेस का कोई बड़ा नेता. कर्नल सोनाराम बड़े किसान नेता थे जिन्होंने जाट आरक्षण में बड़ी भूमिका निभाई. जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुझे भी मिला कर्नल सोनाराम का मार्गदर्शन.
अमित स्वामी की जगह लगाया गया, आज ज़मीन विवाद सहित कई मामलों के चलते रेंज आईजी ने किया था अमित स्वामी को निलंबित, अब अरविंद भारद्वाज संभालेंगे नोखा थाने की कमान.
नीम का थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी गणेश मीणा आरोपी, आरोपी के खिलाफ दो दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध, नवंबर 2022 में सिकराय एटीएम लुट से जुड़ा प्रकरण, मामले में आठ आरोपी पूर्व में हो चुके गिरफ्तार, एसपी सागर राणा के निर्देश पर मानपुर पुलिस की कार्रवाई.
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन. कर्मचारियों की हड़ताल के चलते छात्रों का प्रदर्शन. हड़ताल के चलते कई दिनों से छात्रों का है मैस बंद. विश्वविद्यालय के छात्रों का आरोप मैस बंद होने के कारण भूखे मरने की स्थिति. जिसके चलते छात्रों ने कुलपति सचिवालय के बाहर प्रदर्शन. हड़ताल के चलते विश्वविद्यालय की सफाई व्यवस्था ठप. विश्वविद्यालय में इन समस्याओं को लेकर आए दिन हो रहे हैं प्रदर्शन. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं व कर्मचारियों के बीच हुई झड़प.
जोधपुर मोती चौक रोड पर बिजली के पोल पर हुआ शॉर्ट सर्किट, इस बाजार में होता है कपड़े बड़ा व्यापार बड़ी संख्या में कपड़ों की दुकाने है स्थित, प्रतिदिन महिला खरीदारों की रहती है भारी संख्या में भीड़, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानि थोड़ी देर पहले ही जोधपुर में आज हुई जमकर बारिश.
जयपुर यूजर चार्ज के विरोध में खाद्य पदार्थ मंडी व्यापारियों का विरोध, प्रदेश की 247 मंडियो के व्यापारियों की आमसभा, विरोध प्रदर्शन, सीकर रोड़ स्थित राजधानी मंडी में धरना प्रदर्शन जारी, मंडियो में लागू 50 पैसे सैकड़ा यूजर चार्ज समाप्त करने की मांग, कृषि ज़िंसो पर मंडी सेस और कृषक कल्याण शुल्क समाप्त करने की मांग आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी की जा रही है चर्चा, सामूहिक हड़ताल को लेकर किया जा सकता है फैसला.
बीकानेर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर की तरह से रेल मंत्री का जताया आभार कहा - बीकानेरवासियों की लम्बे समय से मांग हुई पूरी यह अत्यंत हर्ष का विषय है आदरणीय रेल मंत्री ने रेलवे दोहरीकरण योजना को स्वीकृति देकर बीकानेर की बहुप्रतीक्षित रेलवे फाटको की समस्या के समाधान हेतु भी आश्वस्त किया, बीकानेर के विकास को नई रफ्तार देने वाला अहम कदम.
जयपुर DGIT और आयकर आयुक्त केंद्रीय का नेशनल सम्मेलन, 23 और 24 अगस्त को DGIT कॉन्फ्रेंस उदयपुर में आयोजित, देशभर के करीब 125 वरिष्ठ आयकर अधिकारी शामिल होंगे, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रवि अग्रवाल करेंगे अध्यक्षता, आयकर की दोनों शाखाओं के DGIT Inv.और CCIT Central वरिष्ठ आयकर अधिकारी शामिल होंगे, PDGIT—14, DGIT—10 समेत वरिष्ठ आयकर अधिकारी शामिल होंगे, 10 साल बाद राजस्थान आयकर को DGIT कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी मिली.
बूंदी, सरकारी विद्यालय में एक बार फिर प्लास्टर गिरने का मामला आया सामने शहर के नैनवा रोड क्षेत्र में स्थित सरकारी विद्यालय का बताया जा रहा है मामला, भवन से कुछ दूरी पर बच्चे बैठकर कर रहे थे लंच, टला बड़ा हादसा, प्लास्टर गिरने की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके के लिए हुए रवाना.
अजमेर वरुण सागर रोड पर हुआ भीषण सडक हादसा, पंजाब नंबर ट्रक ने कुचला स्कूटी सवार युवती को, हादसे मे युवती के दोनों पैर कुचले, पिता के साथ स्कूटी पर जा रही थी गंज इलाके, हादसे के बाद ट्रक चालक हुआ फरार, गंभीर हालात मे युवती संध्या को जेएलएन अस्पताल, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की.
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान, कर्नल सोनाराम के निधन पर शोक जता कर कहा अपूरणीय क्षति, उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार को बताया योग्य, राज्य में एक साथ चुनाव करवाने के सवाल पर कहा हम इसके पक्ष में हैं , राज्य चुनाव आयोग के मत पर कहा वह स्वतंत्र संस्था है, अमित शाह के द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर के बिल पेश किए जाने पर कहा कि विपक्ष में भ्रष्टाचारी इस लिए उन्हें परेशानी हो रही है, चुटकी लेते हुए कहा चोर की दाढ़ी में तिनका.
झुंझुनूं: नवलगढ़ के वार्ड 10 में उपचुनाव के लिए मतदान अपडेट. सुबह 11 बजे तक 35.36 प्रतिशत हुआ मतदान. कुल वोटों की संख्या है 1191. मतदान में पहचान पत्र को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी, पुलिस ने आकर संभाला मोर्चा, नवलगढ़ थाना अधिकारी सुगन सिंह मौके पर मौजूद.
जोधपुर: यौन उत्पीड़न में उम्र कैद की सजा काट रहे आसाराम पहुंचे जोधपुर. इंडिगो अहमदाबाद की फ्लाइट से आए हैं आसाराम. कोर्ट से आसाराम को मिली हुई है अंतरिम जमानत. गुजरात हाइकोर्ट ने आसाराम की बढ़ा रखी है 3 सितंबर तक अंतरिम जमानत. एयरपोर्ट से आश्रम जाने की है सूचना.
Rajasthan News Live : राजस्थान हाईकोर्ट ने सांगानेर के आस पास इन जमीनों पर बनी कॉलोनियों के नियमन पर रोक लगा दी है, जहां करीब 86 कॉलोनियां काटकर सोसाइटी के पट्टे जारी किए गये थे.
राजस्थान के बारां शाहाबाद में पैंथर दिखना अब आम बात हो गयी है, लेकिन स्थानीय लोगों को पैंथर की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर
कर्नल सोनाराम का दिल्ली में निधन. पार्थिव देह को लाया जा रहा पालम एयरपोर्ट. अपोलो अस्पताल से सांसद उम्मेदराम बेनीवाल कर्नल सोनाराम के पुत्र डॉक्टर रमन. पार्थिव शरीर को विमान के ज़रिए लेकर पहुँचेंगे बाड़मेर के उत्तरलाई एयरबेस. बाड़मेर में दिनभर आम जनता के अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा पार्थिव शरीर. बीती रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कर्नल सोनाराम ने ली आखरी सांस.
सीकर विधानसभा क्षेत्र
फतेहपुर पंचायत समिति के सदस्य के उप चुनाव आज हूडेरा ग्राम पंचायत मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे चल रहा है मतदान सात बूथ बनाये गए है मतदान के लिए वार्ड न. 6 के लिए हो रहा है आज उप चुनाव भाजपा के प्यारेलाल और निर्दलीय मांगीलाल है प्रत्याशी 22 अगस्त को होगी मतगणना पांच हजार छह सौ 44 हैं मतदाता.
करौली: पंचायत समिति उपचुनाव, मंडरायल पंचायत समिति वार्ड नंबर 6 और मासलपुर वार्ड नंबर 2 के लिए मतदान, धीमी गति के बीच शुरू हुआ मतदान, धीरे-धीरे मतदाता पहुंच रहे मतदान केंद्र मंडरायल में 3823 और मासलपुर में 4539 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, मतदान केंद्रों पर किए गए हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम.
पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, संगीता बेनीवाल, राजेश जाखड़, मनीष भन्नगा, रामनिवास पांगा, रामदयाल डूडी सहित क्षेत्र के लोगों ने जताया शोक, राजनीति में हमेशा दबंगता के साथ राजनीति करने वाले कर्नल चौधरी के निधन से जाट समाज मे भी गहरा शोक.
नवलगढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान आज. नवलगढ़ के वार्ड नंबर 10 में उर्मिला चोटिया के निधन के बाद हो रहा है उपचुनाव. दो प्रत्याशी है मैदान में दोनों में है कड़ा मुकाबला. मतदान को लेकर किए गए कड़े बंदोबस्त.
Jaipur News: जयपुर नगर निगम हेरिटेज में बीजेपी पार्टी के ही पार्षदों ने अपनी ही मेयर कुसुम यादव और कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भ्रष्टाचार और विकास कार्य ठप होने के आरोप लगाते हुए 20 से ज्यादा बीजेपी पार्षद निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. पार्षदों ने यहां तक चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल भी करेंगे.
जयपुर: हावड़ा-जयपुर-हावड़ा के बीच 28 सितंबर से चलेगी पहली फेस्टिव स्पेशल. रेलवे ने शुरू किया दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का संचालन. मुंबई, पुणे, बैंगलुरु, चेन्नई, पटना, गोरखपुर सहित... 10 से अधिक शहरों के लिए भी सितंबर और अक्टूबर में चलेंगी स्पेशल ट्रेन.
प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में जोरदार बारिश कोटा, बारां, झालावाड़ सहित चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सिरोही, जालोर में 1 से 2 इंच तक बरसे मेघ राजधानी में कल शाम से शुरू हुई बारिश रुक– रुक कर हल्की से तेज बारिश रातभर से जारी आज उत्तर पश्चिमी 5 जिलों के अलावा पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू को छोड़कर प्रदेशभर में होगी बारिश 23 अगस्त से और तेज होगा बारिश का दौर.
जयपुर लालसोट तहसीलदार पर हमले का मामला तूल पकड़ा. राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद का प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार. तहसील और उपपंजीयन कार्यालयों में रहा कामकाज ठप. जयपुर में तहसीलदारों ने एडीएम विनीता सिंह को सौंपा ज्ञापन. कल से प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन का ऐलान. परिषद की मांग-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो. FIR दर्ज करने में देरी पर थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग. दोषी अधिवक्ताओं के लाइसेंस रद्द करने की भी मांग. तहसील स्तर पर स्थायी सुरक्षा प्रोटोकॉल-पुलिस बल की तैनाती हो. वीडियो साक्ष्य के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, लोकतंत्र पर सवाल. यह हमला सिर्फ अफसर पर नहीं, प्रशासनिक ढांचे पर है-परिषद.
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, अपनी ही सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का होगा धरना प्रदर्शन आज,राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर होगा प्रदर्शन.