&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 21 September: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का फागी में स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने डिग्गी कल्याण जी महाराज के दर्शन किए और किसानों की समस्यां सुनीं. फागी प्रधान प्रेम देवी चौधरी ने उन्हें फसल खराबे के मुआवजे, आपदा प्रबंधन में मदद और जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे को 4 लेन बनाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा.
Rajasthan News Live, 21 September: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का फागी में स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने डिग्गी कल्याण जी महाराज के दर्शन किए और किसानों की समस्यां सुनीं. फागी प्रधान प्रेम देवी चौधरी ने उन्हें फसल खराबे के मुआवजे, आपदा प्रबंधन में मदद और जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे को 4 लेन बनाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा.
राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. मानसून के सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 21 सितंबर को राजस्थान के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में मानसून का दौर जारी! इन चार जिलों में येलो अलर्ट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से नशा छोड़ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि युवा एक कदम आगे बढ़ाएंगे, तो राजस्थान 100 कदम तेजी से चलेगा.
यहां पढ़ें पूरी खबर- फिट इंडिया के तहत शुरू हुई "नमो युवा रन", CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी
राजस्थान के चूरू जिले में राजीव गांधी मैदान में खेल रहे क्रिकेट प्रेमियों ने बोला कि भारत पाकिस्तान मुकाबले में भारत पाकिस्तान को पटकनी देगा. दुबई में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार शाम को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेगी.
यहां पढ़ें पूरी खबर- India vs Pakistan Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में होगा महामुकाबला
जयपुर शुद्ध आहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई. जगतपुरा बालाजी मोड स्थित श्री श्याम पनीर डेयरी से 420 किलो दूषित पनीर जब्त, नष्ट किया गया. पाम ऑयल, मिल्क पाउडर से तैयार घटिया पनीर होटल-ढाबों में सप्लाई, 180 में खरीद, 220 में बेच रहे थे दूषित पनीर – खुलासा, केंद्रीय दल की देर रात छापेमारी, रिपोर्ट पर सेक्शन 64 के तहत होगी सख्त कार्रवाई, FSO अमित शर्मा और देवेंद्र सिंह राणावत की टीम ने मारा छापा, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ टी शुभमंगला के निर्देशन में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का देर रात छापा.
तारानगर, कॉलेज छात्रा पर हुए कातिलाना हमले को लेकर आमजन में आक्रोश, पूर्व प्रधान तिलोकाराम कस्वां एवं हरिसिंह बेनिवाल के नेतृत्व में डीएसपी को दिया ज्ञापन, प्रधान कस्वां के निवास पर हुई बैठक, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, नारेबाजी करते हुए पहुंचे थाने, ज्ञापन के माध्यम से बढ़ते अपराध को रोकने की रखी मांग.
जयपुर सेंट्रल जेल से दो बंदियों के फरार होने का प्रकरण, बंदी अनस उर्फ दानिश और नवल किशोर हुए थे फरार, जेल की दीवार फांद अलग–अलग दिशाओं में भागे थे दोनों बंदी, अनस हुआ था जेल के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे वाली दीवार से फरार, वहीं नवल किशोर भागा था दूसरी दिशा में, अब आया बंदी अनस उर्फ दानिश का CCTV फुटेज, फुटेज में अनस दिख रहा पेट्रोल पंप के पीछे से आता हुआ नंगे पांव और दीवार से कूदने पर अनस के सिर में लगी, चोट भी दिख रही फुटेज में हालांकि दोनो बंदियों को कर लिया गया है गिरफ्तार.
जयपुर, राजधानी जयपुर से बड़ी खबर, जेल से दो बंदियों के फरार होने का मामला, जयपुर पुलिस को मिली दूसरी सफलता, फरार हुए दूसरे बंदी नवल किशोर को भी दबोचा, मालपुरा गेट थानाप्रभारी मुनीन्द्र सिंह, कांस्टेबल करण और DST ईस्ट के कांस्टेबल राजेश को मिली सफलता, बंदी नवल किशोर को प्रताप नगर इलाके में बड़ के फाटक के पास दबोचा, इससे पहले कल फरार हुए अनस उर्फ दानिश को भी पकड़ा था पुलिस ने, अब किया गया बंदी नवल किशोर को लालकोठी थाना पुलिस के सुपुर्द, अब की जा रही दोनो बंदियों से पूछताछ.
जालोर के चितलवाना से बड़ी खबर,एलडीसी दलाराम देवासी ने मूल वेतन से पांच गुना उठाई सेलरी, प्रतिमाह अपनी 22 हजार सेलरी की जगह 1 लाख 6 हजार उठाये, प्रधानाचार्य से ओटीपी लेकर 14 माह में 19 लाख रुपये उठाये, प्रिंसिपल से ओटीपी लेकर बनाता रहा वेतन,एलडीसी के पास स्कूल से सम्बंधित ऑनलाइन पोर्टल के आईडी पासवर्ड थे, जीपीएफ कार्यालय ने गड़बड़ी पकड़कर प्रधानाचार्य को दी जानकारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डुंगरी का मामला.
जोधपुर मध्यरात्रि में आसमान में दिखे आग़ के गोले जैसी चमकीली वस्तु, 1 मिनट तक आसमान में दिखे यह आग़ के गोले 1 मिनट बाद आसमान में ही नष्ट हो गए, ये गोले आसमान में दिखे इस रोशनी को लेकर किए जा रहे हैं, अलग-अलग दावे संभवतः हो सकते हैं उल्कापिंड पिछले दो-तीन दिनों से जयपुर, नागौर ,हरियाणा सहित कई जगह पर दिख चुके हैं यह आग के गोले.
दौसा इशरदा पाइप लाइन बिछाते समय हादसा, विद्युत लाइन की चपेट में आया मजदूर मजदूर की मौके पर ही हुई मौत, क्रेन से पाइप को उठाया जा रहा था ऊपर उस दौरान बेलेंस के लिए मजदूर ने पकड़ रखा था पाइप, जैसे ही क्रेन चालक ने पाइप को लिया ऊंचा तो ऊपर होकर गुजर रही विद्युत लाइन के टच हो गई, क्रेन मौके से लोगो ने पुलिस को भी दी हादसे की सूचना.
रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल जा रहे यात्रियों को पीछे से बाइक चालक ने मारी टक्कर, हादसे में लवारन निवासी झमू देवी की अस्पताल में हुई मौत, बाइक चालक भी हुआ घायल, देचू थाना क्षेत्र के गुमानपुरा फांटा से पहले हुआ हादसा, घायलों को लाया गया देचू अस्पताल महिला को डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित किया , वहीं बाइक चालक को जोधपुर किया रेफर , एक अन्य महिला को भी लगी मामूली चोटे.
जयपुर शिला माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि कल से, विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में आज से हाथी सफारी बंद, नवरात्र के चलते 2 अक्टूबर तक हाथी सफारी रहेगी बंद, आमेर स्थित हाथी गांव में पर्यटक कर सकेंगे हाथी सवारी, नवरात्रों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय, पर्यटकों के लिए महल सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही खुलेगा, महल के सिंहपोल गेट पर रहेगी पर्यटकों के लिये टिकिट बुकिंग की व्यवस्थाए, शिला माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियों जोरो शोरो से शुरू, मेले में सुरक्षा,बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद, आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने दी जानकारी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'नमो युवा रन' कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा. सेवा, संकल्प और समर्पण ही नया राजस्थान गढ़ेगा कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं, और यह हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम समाज और देश के लिए कुछ करें. राजस्थान में सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे. मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि 21वीं सदी में स्वामी विवेकानंद ने कहा था – ‘उठो, जागो और देश में छा जाओ’, और आज मैं युवाओं से कहना चाहता हूं – नशा छोड़ो, और आज ही छोड़ो. सुबह दौड़ो, तभी स्वस्थ और मस्त रहोगे. उन्होंने बताया कि सरकार ने 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, जिनमें से अब तक 75 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं, और 25 सितम्बर को 25 हजार और नौकरियां दी जाएंगी. अंत में उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा – आप एक कदम चलिए, राजस्थान आपके साथ 100 कदम चलेगा.
कोटा के सांगोद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोटा ग्रामीण के कनवास थाने में गैंगरेप का प्रकरण दर्ज किया गया है. एक छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है. यह घटना कनवास थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिनों पूर्व घटी बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.