Live Now

Rajasthan News Live: जमवारामगढ़ में 900 किलो अवैध मादक किया गया नष्ट, 4 करोड़ की बताई जा रही है कीमत

Rajasthan News Live: बूंदी जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते, 23 अगस्त, शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है. 

Rajasthan News Live:  जमवारामगढ़ में 900 किलो अवैध मादक किया गया नष्ट, 4 करोड़ की बताई जा रही है कीमत
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 22 August 2025: बूंदी जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते, 23 अगस्त, शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

20:27:07 Aug 22, 2025, 08:27 PM (IST)

Bikaner News: बीकानेर में बंदरों का खौफनाक आतंक! पुलिसकर्मी तक घायल, दो की हालत नाजुक

Rajasthan News: बीकानेर के गंगाशहर में बंदरों के आतंक से पुलिसकर्मी, बच्चे व महिलाएं घायल हुए. दो गंभीर घायलों को रेफर किया गया. वन विभाग ने दो बंदरों को काबू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा. प्रशासन ने बंदरों को न उकसाने और तुरंत सूचना देने की अपील की.

पढ़ें पूरी खबर…

19:53:48 Aug 22, 2025, 07:53 PM (IST)

Karauli Crime: करौली शर्मनाक घटना से शर्मसार! दलित युवक से मारपीट और महिला से अभद्रता...

Rajasthan Crime News: राजस्थान के करौली जिले के श्री महावीर जी थाना पुलिस ने दलित युवक से मारपीट और महिला के कपड़े फाड़ने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया. मार्च 2025 से फरार ये आरोपी गश्त के दौरान दबोचे गए. पुलिस पूछताछ में जुटी है.

पढ़ें पूरी खबर…

19:12:46 Aug 22, 2025, 07:12 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानू खान बुधवाली का आबूरोड में स्वागत

HC के निर्देश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने की तैयारी. वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम जारी. निकायों-पंचायतों की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम जारी. 49 निकाय और नवगठित निकायों की वोटर लिस्ट होगी तैयार. 24 सितंबर तक वोटर लिस्ट का होगा ड्राफ्ट पब्लिकेशन. 3 नवम्बर को मतदाता सूचियों का होगा अंतिम प्रकाशन. 11 हजार 310 ग्राम पंचायतों की भी वोटर लिस्ट होगी तैयार. 7 हजार 283 ग्राम पंचायत का हो चुका कार्यकाल समाप्त 3 हजार 847 ग्राम पंचायत का सितंबर -अक्टूबर में होगा कार्यकाल समाप्त. 26 सितंबर को वोटर लिस्ट का होगा ड्राफ्ट पब्लिकेशन. 29 अक्टूबर को होगा वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन.

18:47:31 Aug 22, 2025, 06:47 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानू खान बुधवाली का आबूरोड में स्वागत

मुस्लिम समाज के लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, मीडिया से बोले खानू खान – वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन के लिए प्रयासरत, अतिक्रमण हटाने और संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर उठाए ठोस कदम, भविष्य में वक्फ संपत्तियों के विकास के लिए लागू होगी नई योजनाएं, स्वागत में सदर सलीम खान, आजाद खान, शौकत अली नागौरी, मोहम्मद सलीम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राशिद खान, पार्षद नरगिस कायमखानी, पार्षद कांतिलाल परिहार भी रहे शामिल.

18:16:21 Aug 22, 2025, 06:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: उदयपुर में कांग्रेस ने रैली निकाल कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

क्षेत्र में प्रस्तावित बुझा नाका और चक साडमारिया बांधों से विस्थापित होने वाले आदिवासियों के साथ न्याय करने, पाथरपाडी में निर्माणाधीन पीएम श्री स्कूल के कार्यकारी एजेंसी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की. क्षेत्र में बिजली की समस्याएं, जर्जर अवस्था में विद्यालय, परिवहन बसों की सुविधा बढ़ाने सहित कई मांगो को लेकर ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की, इस दौरान पूर्व विधायक हीरालाल दरागी ब्लॉक अध्यक्ष रायसा राम खैर सहित कई पदाधिकारी मौजूद.

16:02:49 Aug 22, 2025, 04:02 PM (IST)

Rajasthan News Live

बूंदी, कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों का 23 अगस्त का अवकाश घोषित, बूंदी जिले में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर, जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शनिवार 23 अगस्त का किया गया अवकाश घोषित.

15:57:50 Aug 22, 2025, 03:57 PM (IST)

Rajasthan News Live

बूंदी, लगातार बारिश से बिगड़े हालात कापरेन, केशोरायपाटन के बीच खेतों में भरा पानी लिंग रोड पानी के तेज बहाव में बही लोग कर रहे हैं पानी के कम होने का इंतजार कई गांव का सीधा संपर्क कटा.

15:56:42 Aug 22, 2025, 03:56 PM (IST)

Rajasthan News Live

पाली, सोजत NH 162 पर बाइक सवार घायल, सोजत नेशनल हाइवे सांडिया गांव के पास बाइक सवार युवक आया मवेशी की चपेट में, युवक बताया जा रहा है झाला की चौकी निवासी, उपचार के लिए  हॉस्पिटल में  करवाया भर्ती,   प्राथमिक उपचार के बाद किया रैफर , सूचना पर मौके पर पहुंची चंडावल पुलिस.

15:00:15 Aug 22, 2025, 03:00 PM (IST)

Rajasthan News Live

उदयपुर के झाडोल से खबर, अवैध क्लिनिक पर युवक की मौत का मामला, घटना को लेकर आया बड़ा अपडेट, 10 लाख रुपए मुआवजा राशि पर निपटा मामला, अवैध क्लिनिक संचालक देगा 10 लाख रुपए, मृतक का झाडोल मोर्चरी में हुआ पोस्टमार्टम, फैसले के बाद उठ रहे कई सवाल, 40 से ज्यादा क्षेत्र में है अवैध क्लिनिक, हर बार मौत होने पर पेसो से बन जाती सहमति, झाडोल के फलासिया कस्बे का मामला.

14:59:22 Aug 22, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live

सवाई माधोपुर सूरवाल बांध में नाव डूबने की मिल रही खबर, नाव में सवार थे 7 से 8 लोग सूचना पर सूरवाल थाना पुलिस एवं सीओ सिटी उदय सिंह मौके के लिए रवाना. ग्रामीणों ने नाव सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचाया.

13:57:18 Aug 22, 2025, 01:57 PM (IST)

Rajasthan News Live

मांडलगढ़ के गोवटा बांध पर हादसा, बाँध की रपट के कुंड में नहाने आया युवक डूबा, युवक मांडल तहसील के रघुनाथ पूरा का बताया जा रहा हैं, मांडलगढ़ थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची, पानी मे रेस्क्यू टीम डूबे युवक की तलाश में जुटी हैं, मौक़े लोगों की भीड़ हुई जमा.

13:56:52 Aug 22, 2025, 01:56 PM (IST)

Rajasthan News Live

पाली, सिकिम्म राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का पाली प्रवास, 24 अगस्त तक अपने पैतृक निवास बेडल में रहेंगे, इस दौरान बेडल फार्म पर मिलने के लिए पहुंच रहे है लोग, माथुर ने भीमाणा गांव में पूर्व प्रधान सामताराम गरासिया के निधन पर जताई संवेदना, बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ व पूर्व सांसद पुष्प जैन रहे साथ.

13:55:51 Aug 22, 2025, 01:55 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर करधनी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, पुलिस ने गिरोह के 2 शातिर बदमाशों को दबोचा, राजेश श्रीवास्तव और रणजीत सिंह को किया गिरफ्तार, बदमाशों से दो लोडेड पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस किए गए बरामद, आरोपियों ने 13 तारीख को रावण गेट से चुराए थे 22 लाख नगद और आभूषण, विश्वकर्मा थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी राजेश श्रीवास्तव विश्वकर्मा में हुए संदीप यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है राजेश, शहर में हुई कई संगीन वारदातों का हुआ खुलासा, बदमाशों से पूछताछ जारी,DCP वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में हुई कार्रवाई.

13:17:03 Aug 22, 2025, 01:17 PM (IST)

Rajasthan News Live

भोपालगढ विधानसभा के कानसिंह की ढाणी पीपाड़ रोड़ से बड़ी खबर, पुराने विद्युत पोल व तार को नहीं बदलने के कारण पीपाड़ रोड सालवा खुर्द शेरसिंह पुत्र भंवर मसिंह के खेत में हुआ बड़ा हादसा,करंट लगने से भैंस की मौके पर मौत, दो महिलाओं को लगा करंट, परिवार का रो- रो कर बुरा हाल, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा.

13:16:25 Aug 22, 2025, 01:16 PM (IST)

Rajasthan News Live

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात,भोपालगढ़ विधानसभा के जाजीवाल कलां से खांगटा वाया सालवां कलां, पीपाड़ रोड,रतकुड़ीया तक 62 कि.मी. सड़क की स्वीकृति सीआरआईएफ के अंतर्गत करवाने की बात दोहराई व हाल ही में इस सड़क निर्माण की मांग को लेकर हुए आंदोलन से मंत्री गडकरी को अवगत करवाया,RLP नेता हंसराज गोलिया व गौरव कटारिया ने दी जानकारी.

13:08:28 Aug 22, 2025, 01:11 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, पंचायत व निकाय चुनाव शीघ्र कराने से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट की एकलपीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील, राज्य सरकार की अपील पर टली सुनवाई, 25 अगस्त को होगी अब मामले में सुनवाई, जस्टिस अवनीश झिंगन की खंडपीठ ने मामले को भेजा नियमित खंडपीठ के समक्ष, एकलपीठ ने गत दिनों पंचायतो में लगे प्रशासकों को हटाने पर लगाई थी रोक, साथ ही चुनाव जल्दी कराने के भी दिए थे निर्देश, इस आदेश को राज्य सरकार ने खंडपीठ में दी है चुनौती.

12:49:24 Aug 22, 2025, 12:49 PM (IST)

Rajasthan News Live

बांसवाड़ा, बागिदौरा से BAP MLA जयकृष्ण पटेल रिश्वत कांड मामला, MLA कों मिली ज़मानत, ज़मानत मिलने पर MLA पहुचे बांसवाड़ा जिले में, जिले में MLA का बीएपी पदाधिकारियों नें किया स्वागत, स्वागत में जगह जगह लगाए होर्डिंग, स्वागत और होर्डिंग की जिले में हो रही चर्चा, होर्डिंग में लिखा मेरे घर की दीवार खतरे में है, किसी ज़ालिम नें हुकूमत की दावेदारी की है, मेरी जुबान कटनी तय है, मेने जालिमो की बस्ती में आवाज बुलंद की है.

10:51:05 Aug 22, 2025, 10:51 AM (IST)

Rajasthan News Live

जमवारामगढ़ में वार्ड 27 से पंचायत समिति सदस्य पद के उपचुनाव के नतीजे, उपचुनाव में विधायक महेन्द्रपाल का डंका चला. भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लाटा ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष शर्मा को मात दी. 757 वोटों के बड़े अंतराल से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया. जीत की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, विधायक महेन्द्रपाल मीणा ने खुद चुनाव की कमान संभाल रखी थी. मतदाताओं ने भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर भरोसा जताया. 

10:05:04 Aug 22, 2025, 10:05 AM (IST)

Rajasthan News Live

सरस घी के दाम में उछाल आई है. 1 लीटर वाला पैक 20 रुपए महंगा हुआ. 568 की जगह 588 रुपये में 1लीटर घी का पैक मिलेगा. वहीं 15 KG वाला टीन 300 रुपये महंगा हुआ.

09:59:26 Aug 22, 2025, 09:59 AM (IST)

Rajasthan News Live

धौलपुर के राजाखेड़ा नगर पालिका वार्ड 9 पर उपचुनाव की मतगणना पूरी, भाजपा प्रत्याशी राजू ने 19 वोट से दर्ज की जीत, भाजपा को कुल 252 वोट मिले. कांग्रेस प्रत्याशी जीशान खान को 233 वोट मिले. तीन वोट नोटा को पड़े. कुल 488 मतदाताओं ने मतदान किया था. भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत की खुशी.

09:42:24 Aug 22, 2025, 09:42 AM (IST)

Rajasthan News Live

डूंगरपुर - पंचायत उपचुनाव 2025, जिला परिषद सीट पीठ की मतगणना, भाजपा के बिहारी पांडोर ने बढ़त बरकरार, तीसरे राउंड में बीएपी के मुकेश मालीवाड़ से 600 मतों से आगे चल रहे.

09:41:33 Aug 22, 2025, 09:41 AM (IST)

Rajasthan News Live

नवलगढ़ वार्ड नंबर 10 उपचुनाव का परिणाम, भाजपा ने 44 वोटों से जीता उप चुनाव, भाजपा की सविता शर्मा विजेता रही. भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल.
 

09:11:03 Aug 22, 2025, 09:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

Jaipur: हिम्मतनगर पुलिया के पास पैंथर का मूवमेंट का मामला. वन विभाग की टीम को देर रात सवा बजे दिखा पैंथर का मूवमेंट. अल सुबह एक बार फिर वन विभाग की टीम ने मौके का किया निरीक्षण. रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम ने आसपास के इलाके का किया निरीक्षण. शेखावत ने कहा पैंथर के वापस लौटने के पग मार्ग दिखाई दिए. जलधारा से जुड़े नाले से होकर चल गया या MNIT होकर चला गया है. एक बार फिर वन विभाग की टीम मौका मुआयना कर पेंशर के लौटने को लेकर संतुष्ट होगी.

09:10:23 Aug 22, 2025, 09:10 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल. दोपहर 3 बजे सीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक. कैबिनेट के बाद होगी मंत्रिपरिषद की बैठक. विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट में होगी चर्चा. विधानसभा में पेश होने वाले बिलों को कैबिनेट की मंजूरी संभव. जिलों के दौरे पर गए मंत्रियों को पहुंचाई गई सूचना. कैबिनेट का एजेंडा आज पहुंच सकता मंत्रियों तक.

09:09:56 Aug 22, 2025, 09:09 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर
नई पंचायतों के गठन का रास्ता साफ. प्रदेश में 3 हजार 443 नई पंचायतों का होगा गठन. जयपुर में बनेगी 149 ग्राम और 4 नई पंचायत समिति. सरकार जल्द जारी कर सकती है गजट नोटिफिकेशन. प्रस्तावित नई पंचायतों के गठन के बाद बढ़ जाएगा ग्राम पंचायतों का आंकड़ा. प्रदेश में हो जाएंगी 14 हजार 784 ग्राम पंचायतें. 433 तक पहुंच सकता है पंचायत समितियों का आंकड़ा. सर्वाधिकपंचायतों के प्रस्ताव मारवाड़ जिलों से.

09:08:59 Aug 22, 2025, 09:08 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: नगरीय निकाय-पंचायतराज उपचुनाव का रण. 17 सीटों के लिए मतगणना शुरू. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

08:29:14 Aug 22, 2025, 08:29 AM (IST)

परिवार ने डाला कमाई का प्रेशर तो नाराज शख्स ने सबको कुल्हाड़ी से काट डाला

Pratapgarh News: ज़िले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के बिल्लीखेड़ा गांव से ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. तड़के सुबह जहां गांव के लोग चैन की नींद सो रहे थे, वहीं एक घर में खून की होली खेली जा रही थी. पति ने पत्नी और बड़े भाई को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं, आरोपी अपने बेटे और भतीजे पर भी वार कर पूरे परिवार को खत्म करने की फिराक में था. लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. 


पढ़ें पूरी खबर

08:28:30 Aug 22, 2025, 08:28 AM (IST)

राजस्थान में आज दिखेगा मानसून का रौद्र रूप! टोंक-बूंदी-कोटा समेत 25 जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. बीते 21 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जगहों पर जलभराव की स्थितियां पैदा हो गई है. दमदार बारिश के चलते प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं, कई जगहों पर हाहाकार मच रहा है. 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:01:48 Aug 22, 2025, 08:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीकर के हर्ष पर्वत पर 3 दिन पहले जिस जगह गाड़ी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी. वहीं पर फिर से सड़क हादसा हुआ. यहां एक कार खाई में गिरते गिरते बच गई. सड़क से करीब 10 फीट दूर जाने के बाद पत्थरों से कार रुक गई. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. आसपास के लोगों ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर शराब के नशे में था. सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से गाड़ी को वापस सड़क पर लेकर आए.
 

07:57:50 Aug 22, 2025, 07:57 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज व्यस्त कार्यक्रम 11:00  बजे सीएम पहुंचेंगे बिड़ला आडिटोरियम. चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल.   आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के नवाचार शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत. 01:15 बजे कृषि विभाग की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री किसानों को यूरिया DAP की आपूर्ति सुनिश्चित करने के देंगे दिशा निर्देश. 03:00 बजे से पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग की सीएम लेंगे बैठक लंबित बजट घोषणाओं की करेंगे समीक्षा. मुख्यमंत्री आवास पर होगी बैठक.

07:56:32 Aug 22, 2025, 07:56 AM (IST)

Rajasthan News Live

सवाई माधोपुर में फिर बाढ़ जैसे हालात. रात भर हुई बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त. भारी बारिश का चलते रणथंभौर नेशनल पार्क सफारी के लिए रहेगा बंद. सभी नदी और नाले पूरी तरह उफान पर. सैकड़ों घरों में घुसा बरसात का पानी. लटिया के उफान से पुराने शहर, राजनगर ,जटवाड़ा, ठिगला, गणेश नगर आदि कई घरों में घुसा पानी.

07:54:53 Aug 22, 2025, 07:54 AM (IST)

Rajasthan News Live

Baran: आज सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू, जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को स्कूलों में किया अवकाश घोषित, 2 दिन से हो रही बारिश के चलते किया अवकाश घोषित, सभी निजी व सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More