Rajasthan News Live: भजनलाल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IAS अफसरों के तबादले, 21 को अतिरिक्त चार्ज

Rajasthan News Live: उदयपुर में डॉक्टर की मौत का मामला गरमाया! री-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर, रेजिडेंट डॉक्टर्स की स्ट्राइक जारी. आज 10:30 बजे होगी महत्वपूर्ण बैठक, आगामी रणनीति को किया जाएगा तय.

Rajasthan News Live: भजनलाल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IAS अफसरों के तबादले, 21 को अतिरिक्त चार्ज
Live Blog

Rajasthan News Live, 22 June Sunday: उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में करंट लगने से रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. कल मृतक डॉक्टर के शव का एसएमएस अस्पताल की टीम द्वारा री-पोस्टमार्टम किया गया था. इस टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट बंद लिफाफे में कलेक्टर नमित मेहता को सौंपी. देर रात मृतक के परिजन और रेजिडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी कलेक्टर से मिले. बताया जा रहा है कि दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी अंतर है, जिससे मामले में सस्पेंस बढ़ गया है. रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों पर अड़े रहते हुए आज 10:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी. फिलहाल रेजिडेंट डॉक्टर्स की स्ट्राइक आज भी जारी रहेगी.

13:29:27
Rajasthan News Live: किसान आंदोलन के बाद राज्य सरकार की खुली नींद

गंगनहर में पानी चोरी रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई, राज्य सरकार और श्रीगंगानगर कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्रवाई, पंजाब-राजस्थान का संयुक्त गश्ती दल ने शुरू की प्रभावी कार्रवाई, पंजाब क्षेत्र में नहर से पानी चोरी कर रही पाइपें हटाई, पंजाब क्षेत्र में बीकानेर कैनाल के कई जगहों से पाइपें पकड़ी, पंजाब-राजस्थान के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई को दिया अंजाम, पानी चोरो के खिलाफ पंजाब सिंचाई विभाग करवाएगा FIR दर्ज.

13:28:45
Rajasthan News Live: सदर थाने में सुसाइड मामला, धरना हुआ समाप्त

मृतक मनीष पांडे की मौत के बाद ब्राह्मण समाज बैठा था धरने पर,प्रशासन से हुई वार्ता के बाद समाज ने खत्म किया धरना, पीड़ित परिवार की मांगों को प्रशासन ने माना, स्थानीय नेताओं और प्रशासन की मौजूदगी में बनी सहमति, धरना समाप्त  पर मामले की निष्पक्ष जांच की उठी मांग, स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा ने प्रशासन से बात कर करवाया धरना समाप्त.
 

13:28:34
Rajasthan News Live: जोधपुर डिस्कॉम में बड़ा घोटाला

शिवगंज से 909 ट्रांसफर्मर गायब का आरोप, AEN अशोक मीणा व स्टोर कीपर निलंबित, तीन इंजीनियर और ठेकदार सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज करने के जारी किए आदेश, जोधपुर डिस्कॉम के एमड़ी डॉ.भंवर लाल नें दिखाई गंभीरता किया सस्पेंड, 909 ट्रांसफर्मर और 23 हजार लीटर ऑयल गायब का है आरोप, सरकारी सामान बेचने और गबन का आरोप, अब होंगी पूरे मामलें में टेक्निकल ऑडिट.

13:21:24
Rajasthan News Live: बारिश में खुली सड़कों की पोल मंडार रानीवाडा स्टेट हाईवे की हालत दयनीय

बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े गड्ढों में भरा पानी, वाहन चालकों का सड़क पर गुजरना हुआ दुश्वार, बजट में हुई थी रानीवाडा मंडार आबूरोड तक हाईवे निर्माण की घोषणा, मंडार से आगे गड्ढों भरी सड़क हादसों को दे रही न्यौता.
 

13:00:06
Rajasthan News Live: शंभूगढ़ थाने के अंतर्गत खेत पर कृषि कार्य करते समय सर्पदंश से महिला की हुई मौत

मोटरास निवासी निर्मला देवी पत्नी कान सिंह वर्मा उम्र 29 वर्ष की हुई मौत, अच्छी वर्षा होने के बाद खेत पर साफ सफाई करते समय सर्प के काटने से महिला हुई थी घायल, घायल को आसींद लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस पहुंची मौके पर शव को आसींद मोचरी में रखवाया.
 

12:43:57
Rajasthan News Live: सिंधी कैंप बस स्टैंड पर गेट खोलने को लेकर हुआ विवाद
12:26:45
Rajasthan News Live: खाद फैक्ट्री पर कृषि विभाग की कार्रवाई
12:20:28
मजदूर पिता का सपना बेटी ने उठाया! 16 साल की रज्जी बन रही है पहलवानी की नई मिसाल

Alwar Pahalwan: पिता के पहलवानी के सपने को पूरा करने के लिए 16 वर्ष की बालिका रज्जी अखाड़े में पसीना बहा रही है. बालिका रज्जी का सपना है कि वह एक दिन अच्छी पहलवान बने. और देश के लिए पहलवानी में मेडल लाकर पिता बल्ले पहलवान का सपना पूरा करे

पढ़ें पूरी खबर…

12:10:29
Rajasthan News Live: नदबई रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत
12:09:29
Rajasthan News Live: बाल सुधार गृह में यौन उत्पीड़न के प्रयास का मामला आया सामने
11:57:16
Rajasthan News Live: उपखण्ड क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल में चंबल सफारी हुई बंद

कोटा बैराज से पानी की निकासी के बाद बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लिया निर्णय, निर्धारित समय से 8 दिन पहले हुई चंबल सफारी बंद, चंबल नदी में संचालित वोटों को निकालने के दिये निर्देश, पालीघाट रेंजर किशन कुमार सांखला ने किए निर्देश जारी, हालांकि पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया निर्णय, आदेश जारी होने के बाद वोटो को चंबल नदी से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.
 

11:57:11
Rajasthan News Live: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर में

जनसुनवाई में प्रतिध्वनित हुई आमजन की आवाज, सर्किट हाउस में संसदीय कार्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश, जनकल्याण ही सर्वोच्च प्राथमिकता-संसदीय कार्य मंत्री हर परिवाद पर गंभीरता से मंथन, अधिकारियों को दी जवाबदेही सुनिश्चित करने की हिदायत.
 

11:19:15
Rajasthan News Live: उदयपुर के गोगुंदा से बड़ी खबर

उदयपुर के गोगुंदा से बड़ी खबर.  गोगुन्दा टोल बूथ के केबिन से तेज रफ्तार ट्रेलर के टकराने का मामला, हादसे के सीसीटीवी वीडियो आया सामने, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रही ट्रेलर चालक की लापरवाही, अनियंत्रित हुआ ट्रेल रोंग साइड के टोल बूथ से टकराया, गनिमत रही सामने से नही आ रहा था कोई वाहन, ऐसे में हो सकता था बड़ा हादसा, गोगुन्दा थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच, पिंडवाड़ा से उदयपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर.
 

11:03:55
Rajasthan News Live: पुलिस कमिश्नरेट से खबर

साउथ जिले के मानसरोवर वृत्त में दो नए थाने, दो नए थानों के लिए जारी हुई अधिसूचना, नारायण विहार और पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र की अधिसूचना, दोनों थानों थानों के क्षत्रों की भी हुई घोषणा, दोनों नए थाने जल्द शुरू होने की उम्मीद.
 

11:03:50
Rajasthan News Live: गंगनहर में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन

किसानों के समर्थन में धान मंडी में मजदूर कल कामकाज करेंगे ठप, सिंचाई पानी की मांग को समर्थन करते हुए 23 जून को हड़ताल पर रहने की घोषणा, दूसरी और किसानों के आंदोलन को लेकर गांव में भी हो रहा है जनसंपर्क, जिला मुख्यालय सिंचाई पानी की मांग को लेकर है किसानों का आंदोलन.
 

11:00:54
शाम ढलते ही बदल जाता है जहाज जैसे मंदिर का रूप, देखने उमड़ती है भीड़

Swastidham Mandir: राजस्थान में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं. लेकिन आज हम आपको राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक ऐसे अद्भुत मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी बनावट देखने पर किसी जहाज जैसी लगती है.

पढ़ें पूरी खबर…

10:37:24
Rajasthan News Live: गृह मंत्रालय में तैनात आर्मी जवान के घर बड़ी चोरी

कमरे की खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी, बक्शे तोड़कर चोरी किए सोने चांदी के जेवरात, आर्मी जवान दिलबाग सिंह 3 दिन पहले ही छुट्टी काटकर परिवार सहित गया दिल्ली, रात में दूसरे बेटे के घर चली गई थी मां सोने सुबह घर पर आकर देखा तो बिखरा हुआ था सामान, करीब 5 से 6 लाख रुपए के जेवरात सहित नकदी रुपए किए चोरी, खेतड़ी थाने के तिहाड़ा गांव की घटना.
 

10:04:58
Rajasthan News Live
08:35:58
Rajasthan Weather Update: धधकते राजस्थान को ठंडक देगा आज का मौसम, ताबड़तोड़ बारिश से भीगेंगे जयपुर, भीलवाड़ा समेत 35 जिले, आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज का मौसम राहत लेकर आ रहा है, जहां कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश होने की संभावना है. जयपुर, भीलवाड़ा समेत 35 जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी. इसके अलावा, आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


पढ़ें पूरी खबर

08:35:20
Churu News: मास्टरमाइंड नहीं खाताधारक ही कर रहे थे साइबर फ्रॉड, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Churu News: पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि ये आरोपी मास्टरमाइंड नहीं थे, बल्कि खाताधारक थे जिन्होंने अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को किराए पर दिया था. पुलिस ने इन आरोपियों को दबोचकर साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:34:49
Karauli News: हिंडौन से कट गया दो दर्जन गांवों का संपर्क, ओवरब्रिज निर्माण बना परेशानी का कारण

Karauli News: हिंडौन सिटी से झारेड़ा, अलीपुरा और भोपुर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग 3 वर्षों से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण बाधित है, जिससे करीब 2 दर्जन गांवों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है! 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:34:24
Kota News: अमृत भारत योजना की पोल खोलती बारिश, बह गए करोड़ों के विकास कार्य

Kota News: अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद, दो दिन की बारिश ने विकास कार्यों को बहा दिया! गुणवत्ता और स्थायित्व पर सवाल खड़े हो गए हैं. 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:33:51
Karauli News: जिला प्रभारी मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, जल संरक्षण के लिए किया जल पूजन"

Karauli News: आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने हिण्डौन के श्रीमहावीर जी पंचायत समिति की अकबरपुर ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की. रात्री चौपाल से पूर्व जिला प्रभारी मंत्री ने श्रीमहावीर जी में गम्भीर नदी पर जल पूजन कर जल संरक्षण के महत्व को दर्शाया और कहा कि जल ही जीवन है, पानी की बचत करें, जल स्रोतों का बेवजह अनावश्यक दोहन न करें, जल का संरक्षण करें और भावी पीढ़ी को जीवनदाई सौगात अर्पित करें. इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:33:22
Jaipur News: ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ रिकवरी पर रोक, अदालत ने तलब किया जवाब

Jaipur News: राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण ने करौली की मंडरायल पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ निकाली 3.70 लाख रुपए की रिकवरी रोक लगा दी है. इसके साथ ही अदालत ने मामले में प्रमुख पंचायती राज सचिव और स्थानीय जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य से जवाब तलब किया है. अधिकरण के अध्यक्ष विकास सीताराम भाले और सदस्य लेखराज तोषावडा ने यह आदेश बनवारी लाल की अपील पर दिए.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:32:51
Chomu Accident: चोमू में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने राहगीर को मारी टक्कर, मौके पर मौत...

Chomu Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा चौमूं के रामपुरा पुलिया के पास हुआ. सूचना मिलते ही चौमूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चौमूं सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:32:04
Rajasthan News Live

चौमूं में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां NH 52 पर एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान समसु अली के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और जयपुर के विद्याधर नगर में रहता था. हादसा रामपुरा पुलिया के पास हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

08:31:33
Rajasthan News Live

भरतपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. गंगा मंदिर और चौबुर्जा चौक के पास से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने 21 दुकानदारों को नोटिस थमाया है. यह कार्रवाई भारतीय पुरातत्व विभाग की शिकायत पर एडीएम सिटी के निर्देश पर की जा रही है. नोटिस में दुकानदारों को 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं. अगर दुकानदार ऐसा नहीं करते हैं तो नगर निगम का पीला पंजा चलेगा. दुकानदारों में इस नोटिस के बाद हड़कंप मच गया है. यह कार्रवाई लोहागढ़ किले के खेमकरण गढ़ी की दीवार पर अतिक्रमण कर निर्माण करने की शिकायत के बाद की जा रही है.

08:30:58
Rajasthan News Live

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मनीष खंडेलवाल के रूप में हुई है, जो जयपुर के करधनी का निवासी था. पुलिस के अनुसार, मनीष शराब का आदी था और करीब एक साल से घर से लापता था. दो दिन पहले ही वह अपने एक दोस्त के पास कबीर कॉलोनी में रहने आया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है और परिजनों तथा करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं.

08:30:21
Rajasthan News Live

सीकर के पलसाना कस्बे में एक 30 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान दीपक पटवा के रूप में हुई है, जो अलवर के बरठोद का निवासी था और पलसाना के खंडेला रोड पर पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था. पुलिस ने बताया कि शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

08:29:44
Rajasthan News Live

उदयपुर के गोगुंदा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पिंडवाड़ा से उदयपुर की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर गोगुंदा टोल बूथ के केबिन से टकरा गया. ट्रेलर रॉन्ग साइड से आकर टोल बूथ से टकराया, जिससे ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त टोल बूथ पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना मिलते ही गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Trending news