&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 22 September: जयपुर डेयरी और राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद सरस डेयरी उत्पादों की कीमतों में कमी की घोषणा की है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है. आज से लागू नई कीमतों के तहत सरस घी, बटर, पनीर और दूध के दाम कम हो गए हैं. 200 ग्राम पनीर अब 77 रुपये के बजाय 74 रुपये और 1 किलो पनीर 380 रुपये के बजाय 362 रुपये में उपलब्ध होगा. सामान्य घी (1 लीटर) की कीमत 588 रुपये से घटकर 551 रुपये और गाय का घी 608 रुपये से घटकर 570 रुपये हो गया है.
Rajasthan News Live, 22 September: जयपुर डेयरी और राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद सरस डेयरी उत्पादों की कीमतों में कमी की घोषणा की है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है. आज से लागू नई कीमतों के तहत सरस घी, बटर, पनीर और दूध के दाम कम हो गए हैं. 200 ग्राम पनीर अब 77 रुपये के बजाय 74 रुपये और 1 किलो पनीर 380 रुपये के बजाय 362 रुपये में उपलब्ध होगा. सामान्य घी (1 लीटर) की कीमत 588 रुपये से घटकर 551 रुपये और गाय का घी 608 रुपये से घटकर 570 रुपये हो गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरे पर आ रहे हैं, जिसके लिए बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है. वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच बांसवाड़ा पहुंच चुके हैं. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पीएम मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए नेता जुटे हुए हैं. बांसवाड़ा-डूंगपुर जिलों के प्रत्येक गांव से लोगों को लाया जाएगा. उदयपुर संभाग से मंडल स्तर से लोगों को जुटाने की जिम्मेदारी बीजेपी की है. नापला गांव में होने वाली सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परमाणु बिजलीघर का शिलान्यास करेंगे. सभा के लिए भीड़ जुटाने के लिए जनप्रतिनिधि और नेता सभाएं कर रहे हैं.
Jaipur Dandiya Night 2025: शारदीय नवरात्रि (22 सितंबर से 1 अक्टूबर) शुरू हो चुकी है, और गरबा व डांडिया नाइट्स का उत्साह राजस्थान में चरम पर है. ये नौ रातें मस्ती और भक्ति से भरी होती हैं, जहां हजारों लोग पारंपरिक नृत्य में शामिल होते हैं. लेकिन भीड़भाड़ और उत्सव के माहौल में सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. क्राइम, असुविधा या आपात स्थिति से बचने के लिए इन छह सावधानियों को अपनाएं, ताकि आप नवरात्रि का आनंद सुरक्षित और बेफिक्र होकर उठा सकें.
Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर के रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर स्नान के दौरान डूबे 25 वर्षीय मनोज जाट का शव 24 घंटे बाद बरामद. सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम ने गहरे पानी से निकाला शव. पितृ अमावस्या पर भीड़ के चलते स्नान पर रोक.
KOTA उद्योग नगर इलाके में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ एवं हमला, आधा दर्जन से अधिक बदमाश शराब के नशे में घुसे घर में, चाकू एवं सरिया से किया हमला, हमले में एक युवक का पैर टूटा, साथ ही अन्य पर चाकू से किया हमला, घायलों का एमबीएस अस्पताल में ईलाज जारी, पुलिस जुटी मामले की जांच में , उद्योग नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी नगर का मामला
Jaipur News: नरेगा कार्यस्थल पर दिनभर पसीना बहाने वाले श्रमिक अब पंक्तिबद्ध बैठकर क, ख, ग लिखते नज़र आते हैं. कल तक जिन हाथों में केवल मजदूरी की कुदाल थी, आज वही हाथ मस्टररोल पर हस्ताक्षर करने का आत्मविश्वास दिखा रहे हैं. जयपुर जिला प्रशासन के नरेगा आखर अभियान ने इन ग्रामीण श्रमिकों को निरक्षरता के अंधेरे से बाहर लाकर नई पहचान दी है.
Rajasthan Weather Update: जयपुर मौसम विभाग ने राजस्थान के पांच जिलों- बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण अगले 48 घंटों में ये क्षेत्र भीग सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि भारी बारिश से नदियां-नाले उफान पर आ सकते हैं.
Tonk News: केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने डिग्गी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने एक पेड़ मां के नाम जब शुरू किया था तो कहा था कि दो ही लोगो का हम पर अहसान है एक जिस मां ने हमे जन्म दिया और दूसरी धरती माता का जो हमे पालने का काम धरती माता कर रही है दुनिया ने भले ही कितनी ही तरक्की कर ली हो लेकिन क्या कोई ऐसी फेक्ट्री है जो अनाज का उत्पादन कर सके दुनिया बिजली और गाड़ी बिना नही चलती है लेकिन बिजली बनाने का रिसोर्स भी धरती माता ही है क्यो की चाहे पानी से बने बिजली या हवा या धूप से या यूरेनियम से यह रिसोर्स धरती माता की बदौलत है मीडया से बात करते हुए भूपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वेदशी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हमे आगे आने की जरूरत है वही प्रकृति को बचाने के पौधे लगाना जरूरी है इस लिए हम सब एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं.
Beawar News: जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा व वृत्ताधिकारी राजेश कसाना के सुपरविजन में जवाजा पुलिस ने अवैध नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है.
Shri madhopur News: श्रीमाधोपुर शहर में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है. सोमवार सुबह निजी महाविद्यालय और मीणा चौक रोड पर दो सांडों की आधे घंटे की भिड़ंत ने बाजार में दहशत फैला दी. इस घटना से स्थानीय लोग भयभीत हैं, क्योंकि सांडों की लगातार लड़ाई से जान-माल का खतरा बना हुआ है.
Baran Crime: बारां जिले के अंता में रात्रि को नकाबपोश आधा दर्जन लुटेरों द्वारा पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारियों को बंधक बनाकर लुट की घटना को अंजाम दिया गया वही लुटेरे पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए .