&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 23 August 2025: जयपुर में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण आमेर महल स्थित आरामबाग की एक दीवार गिर गई. इस घटना के बाद पर्यटन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है. इस हादसे ने मशहूर पर्यटन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
Rajasthan News Live, 23 August 2025: जयपुर में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण आमेर महल स्थित आरामबाग की एक दीवार गिर गई. इस घटना के बाद पर्यटन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है. इस हादसे ने मशहूर पर्यटन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
Rajasthan News: सवाई माधोपुर में भारी बारिश से बने बाढ़ हालात का जायजा लेने आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और गृहमंत्री जवाहर सिंह बेड़म हेलीकॉप्टर से पहुंचे. दोनों मंत्रियों ने ट्रैक्टर से प्रभावित गांवों का दौरा किया और राहत व मुआवजे का आश्वासन दिया.
कागल में सरपंच जगदीश डुडी, रतकुड़िया में पूर्व मंत्री रामनारायण डुडी ने किया स्वागत, वहीं बागोरिया माताजी के मंदिर व चटालिया गांव में झुझार जी महाराज के मंदिर में किया दर्शन, देश व प्रदेश में सुख-शांति की कामना की, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ व भामाशाह अशोक डुडी भी साथ में मौजूद रहे.
प्रात: 8 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होंगे आयोजित, घनश्याम चौहान को बनाया चुनाव अधिकारी, नरेश सोलंकी को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक, चुनाव की तैयारियों को दिया गया अंतिम रुप, उपशाखा अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने दी जानकारी.
Jaipur News: राजस्थान सरकार की भूमि नीति 2015 और 2025 में बड़ा बदलाव हुआ है. 2015 में भूमि आवंटन मुख्यतः स्कूल, अस्पताल और धार्मिक संस्थाओं के लिए था, जबकि 2025 की नीति में उद्योग, किसानों व निवेशकों को प्रोत्साहन देने पर फोकस किया गया है.
#Jaipur बीजेपी प्रदेश में शुरू करेगी सांसद खेल महोत्सव@arjunrammeghwal @gtiwariindia @npanchariyabjp @MPSumedhanand @RaoRajendraBJP @Manju4bjp @byadavbjp @DushyantDholpur @BJP4Rajasthan @VishnuRajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/THTBas67p1
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 23, 2025
कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ,एसपी लोकेश सोनवाल पहुंचे मंडरायल क्षेत्र में, चंबल नदी पुल और तटीय गांवो का निरीक्षण कर लिया जायजा, कलेक्टर एसपी ने मंडरायल करनपुर क्षेत्र के अधिकारियों को दिए निर्देश, आपात स्थिति में ग्रामीणों को रेस्क्यू करने और आपदा प्रबंध सुनिश्चित रखने के निर्देश.
Rajasthan News: जयपुर के आमेर किले की 200 फीट लंबी दीवार भारी बारिश से ढह गई. हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं. विशेषज्ञों ने समय-समय पर मरम्मत और ड्रेनेज सिस्टम की जरूरत बताई, वहीं किले के कुछ हिस्सों पर रोक लगी.
आठ फीट के बराव के बाद चली चादर,करीब दो फिट चल रही चादर, पानी की लगातार हो रही आवक,हिंडोली से काछोला, कांस की आंतरी का अवागमन का हुआ रास्ता हुआ बंद, नाले की तरफ काछोला जाने के रास्ते में पुलिया पर चल रहा तीन फिट पानी, चादर लगने पर नाले को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, पानी के भाऊ से दूर रहने के लिए किया प्रशाशन ने किया अलर्ट.
#Jaipur भजनलाल कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग@BhajanlalBjp @RajCMO @JogarampatelMLA @Ra_THORe @VishnuRajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/M8gyRFBaco
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 23, 2025
खंडेला पुलिस ने दिखाई तत्परता, SHO इंद्र प्रकाश यादव व कॉन्टेबल मुकेश महला की रणनीति आई काम, पुलिस के हत्थे चढ़ा फिरौती का आरोपी, फतेहपुरा निवासी युवक सुवालाल है आरोपी,आरोपी ने दुकानदार अजय कुमावत से मांगी थी पचास रूपए की फिरौती, पीड़ित दुकानदार ने खंडेला कस्बे के जैनमोहल्ला में कर रखी है दुकान.
करीब 18 घंटे तक चले धरने के बाद सीएमएचओ ओर एसडीएम पहुंचे मौके पर, सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया ने अस्पताल प्रभारी डॉ अशोक वर्मा को किया एपीओ, मांगो पर बनी सहमति, धरना प्रदर्शन किया किया समाप्त, प्रसव के दौरान हुई मौत, नवजात का सीकर जिला अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम.
गलना डेम की 5 फीट चादर चलने से ओवरफ्लो पानी भरा, शहर में अब तक तीन अलग-अलग जगहों से क़रीब 39 लोगों का किया रेस्क्यू, कुंडियां में खेत पर बने मकान में फंसा परिवार, परिवार के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर, उनियारा कस्बे में दो एसडीआरएफ और एक सिविल डिफेंस की टीम कर रही लगातार रेस्क्यू, एसडीएम शत्रुघ्न गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक उनियारा सहित अधिकारी सआदत नगर में ले रहे जायजा, आमजन से जल भराव और तेज बहाव वाले इलाके से दूर रहने की अपील.
बपावर 33 केवी फीडर पर सुबह 10 से 12, मोईकलां 33 केवी फीडर पर 12 से 2 व सनखेड़ा 33 केवी फीडर पर 3 से 5 बजे तक बन्द रहेगी बिजली, बपावर 132 केवी जीएसएस पर प्रस्तावित है आवश्यक मरम्मत कार्य.
अलीगढ़ (टोंक) उनियारा उपखंड क्षेत्र में दो दिन से बारिश कहर, उनियारा के गलवा बांध की चादर 5 फिट चली, अलीगढ़ में शिखरचंद जैन के वैयरहाऊस में पानी भरने से लाखों रूपए की सरसों हुई खराब, उखलाना एनीकेट टूटा, अलीगढ़ कस्बा हुआ पूरी तरह जलमग्न, कालोनियों, दुकानों व घरों में भरा पानी.
-भिवाड़ी(खैरथल) , भिवाड़ी के खुशकेड़ा औद्योगिक इलाके की एक फेक्ट्री में लगी भीषण आग, आग से फेक्ट्री का एक तल जलकर हुआ खाक, मौके पर करीब एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़िया कर रही है आग बुझाने का प्रयास, ऑटो पार्ट्स बनाने की मिल रही है जानकारी, मौके पर फायर अधिकारी है मौजूद, फेक्ट्री से सभी मजदूरों को निकाला बाहर.
जयपुर, आमेर महल स्थित आरामबाग की दीवार गिरने का मामला, प्रदेश में बारिश का कहर, जयपुर में सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश, आमेर महल स्थित आरामबाग की दीवार गिरी, दीवार ढहने से भूस्खलन की आशंका, पर्यटन स्थल पर मची अफरा-तफरी, सुरक्षा इंतज़ामों पर उठे सवाल, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया.
बेगूं, चित्तौड़गढ़ बेगू क्षेत्र में नहीं थम रहा चंदन के पेड़ों की चोरी का सिलसिला, नगर के चेची मार्ग स्थित शमशान के पास से काटकर ले गए चंदन का पेड़, पप्पू गुर्जर के भूखंड से अज्ञात चोरों ने पेड़ किया चोरी, रात के अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम, जाग होने पर परिजनों के आवाज करने पर चोरों ने फेंके पत्थर, लगातार हो रही चंदन चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा, पुलिस मामले की जांच में जुटी, चोर अब भी फरार.
जयपुर, सरकार का तोहफा-बुजुर्गों को शांति की डगर, जिलेवार कोटा तय-25 से 29 अगस्त तक जिलेवार लॉटरी, आस्था एक्सप्रेस की सीटी, बुजुर्गों का सपना साकार. हर तीसरे बुजुर्ग का टिकट पक्का, मन की मुराद पूरी, रेल-हवाई मार्ग से श्रद्धा का सफर, 56 हजार की तीर्थयात्रा। वरिष्ठ नगरी तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी से तय होगी भक्ति की राह। जयपुर से सबसे ज्यादा 4,905,सलूंबर से सबसे कम 463 तीर्थयात्री. 1.84 लाख में से चुने जाएंगे सौभाग्यशाली यात्री. आस्था की पगडंडी, सुकून की मंजिल-वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना, लॉटरी से होगी दर्शन की डगर तय, भावनाओं की बड़ी जीत.
बूंदी में बाढ़ से हालात बिगड़े, सेना ने संभाला मोर्चाः नाले में बहने से महिला की मौत, कलेक्टर एसपी फील्ड में उतरकर ले रहे हैं बारिश से बिगड़े हालातो का जायजा तेज बारिश से रेल पटरी के नीचे की मिट्टी खिसकी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लाखेरी, नमाना, कापरेन और नैनवां क्षेत्र में कई गांव जलमग्न हो गए हैं. कई गांव का संपर्क कटा, कई गांव बने टापू , गुढा बांध के 6 गेट 2 फीट तक खोलकर की जा रही है पानी की निकासी.
सवाई माधोपुर जिले में हो रही भारी बारिश के बाद सूरवाल बांध पर चादर चल रही है, जबकि बांध में अब भी पानी की आवक लगातार जारी है. भारी बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Pratapgarh News: कुएं में समा गई तस्करों की पिकअप, पुष्पा-स्टाइल में हुआ फिल्मी हादसा
राजस्थान के कोटा में 23 अगस्त की सुबह से ही बादलों का डेरा देखा गया और मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया था. यह अलर्ट सुबह 12:21 बजे तक प्रभावी रहा.
यहां पढ़ें पूरी खबर- कोटा में 23 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल‘नेशनल स्पेस डे’आयोजन, पर्यटन विभाग के सहयोग से स्पेस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में
जयपुर के विश्व धरोहर जंतर-मंतर पर शाम 6 बजे कार्यक्रम का आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. जंतर मंतर से चंद्रयान तक विषय पर विशेष व्याख्यान होगा. साथ ही इंटरैक्टिव साइंस जोन के तहत सुरक्षित सूर्यावलोकन, सौरमंडल वॉक मॉडल,स्पेस क्विज,वॉटर रॉकेट लॉन्च और बच्चों के लिए स्पेस थीम आर्ट-क्राफ्ट कार्यक्रमों का आयोजन, रात को टेलिस्कोप से चंद्रमा, शनि, बृहस्पति, गैलेक्सी और तारामंडल का लाइव अवलोकन करवाया जाएगा.
लाडनूं, डीडवाना: पाबोलाव के निकट भीषण सड़क हादसा. रोडवेज बस और स्कॉर्पियो मे हुई जबरदस्त भिडंत. हादसे में चार जनों की हुई मौत. मोमासर व राजलदेसर के बताये जा रहे है मृतक. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर.
मौसम का बदला मिजाज. अल सुबह 30 मिनट से बारिश का दौर जारी. पिछले दो दिन से बारिश के चलते मौसम हुआ सुहावना. आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुई. पर्यटन स्थल आमेर फोर्ट पर भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी. पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से दिनभर जाम के हालात बन जाते.
सांगोद (कोटा): बारिश के चलते कैथून-धरनावदा स्टेट हाइवे 51 बन्द. कैथून-कैनाल मार्ग की पुलिया हुई क्षतिग्रस्त. कोटा से सांगोद आने वाले वाहनों को पलायथा होकर आना पड़ेगा. गेहूंखेड़ी पुलिया के बराबर आया पानी. किसी भी समय बंद हो सकता है सांगोद-बपावर मार्ग. बारां-झालावाड़ मार्ग पर फिलहाल सुचारू है यातायात.
राजसमंद से बड़ी खबर. रोडवेज बस और मिनी ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत. हादसे में दो व्यक्तियों की मौत, 8 से ज्यादा लोग घायल. राजसमंद के गोमती चौराहे के पास की घटना. पुलिस-स्थानीय लोगों ने घायलों को भिजवाया अस्पताल.
रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, परिवहन विभाग ने मेले में आने वाले वाहनों को दी छूट, 25 अगस्त से 7 सितंबर की अवधि में रहेगी टैक्स में छूट, अन्य राज्यों से रामदेवरा, जैसलमेर आने वाले यात्री वाहनों को छूट, अधिकतम 10 दिन के लिए 6500 रुपए लगेगा टैक्स,वैसे आम दिनों में 10 दिन के लिए टैक्स बनता है 17 हजार रुपए,इस पर देंगे खबर.
भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज, विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों को कैबिनेट देगी मंजूरी.