Live Now

Rajasthan News Live: अब दो दिन बंद रहेगी नॉनवेज की दुकान, बूचड़खानों पर भी लटके मिलेंगे ताले

Rajasthan News Live: जोधपुर के लालसागर स्थित आदर्श डिफेन्स एवं स्पोर्ट्स एकेडमी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की.आज राजस्थान में भीषण बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. 

Rajasthan News Live: अब दो दिन बंद रहेगी नॉनवेज की दुकान, बूचड़खानों पर भी लटके मिलेंगे ताले
Image Credit: rajasthan news live

Rajasthan News Live, 25 August 2025: जोधपुर के लालसागर स्थित आदर्श डिफेन्स एवं स्पोर्ट्स एकेडमी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की. समारोह में भामाशाह आर. के. दमामी विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि मार्गदर्शन यतीन्द्र शर्मा (विद्याभारती), कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक अतुल भंसाली, विधायक देवेंद्र जोशी, विद्यालय समिति अध्यक्ष निर्मल गहलोत, वीएचपी प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल और डॉ. आनंद गोयल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई. वहीं उदयपुर सहित 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया .

23:13:46 Aug 25, 2025, 11:13 PM (IST)

Rajasthan News Live

शिक्षा विभाग ने निर्वाचन विभाग के साथ एमओयू किया किया है. जिसमें 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब मतदाता जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाएगा व निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी.

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा मताधिकार का पाठ, शिक्षा और निर्वाचन विभाग के बीच हुआ MOU

22:11:19 Aug 25, 2025, 10:11 PM (IST)

Rajasthan News Live

सवाई माधोपुर जिले में मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी है. जिले के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं. सबसे भयावह तस्वीर जड़ावता गांव से सामने आई है, जहां खेत दरिया और गहरी खाई में तब्दील हो गए हैं.

यहां पढ़ें पूरी खबर- जड़ावता गांव में बाढ़ से तबाही! खाई में समाए मकान और मंदिर

19:50:49 Aug 25, 2025, 07:50 PM (IST)

Rajasthan News Live: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे नाहिडा सिकंदरा 

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे नाहिडा सिकंदरा. बेढम बाबू महाराज मंदिर में आयोजित कुश्ती दंगल में हुए शामिल. कुश्ती दंगल में हजारों की तादाद में श्रद्धालु और लोग एकट्ठे हुए. इस मौके पर गृह राज्यमंत्री बेढम ने जनसभा को संबोधित किया. बेढम ने कहा, भारतीय संस्कृति में लोकदेवताओं का बहुत बड़ा महत्व है. परिवार की समृद्धि के साथ इलाके की सुख शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. प्रदेश में मुख्यमंत्री ने मालासेरी डूंगीरी, सवाई भोज मंदिर, जोधपुरिया मंदिर, जगदीश महाराज का मंदिर के विकास के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए. बेढम ने कहा, आपकी कृपा से आपका बेटा मंत्रिमंडल में शामिल है. अस्सी वर्ष हो गई तालियां बजाते बजाते हथेलियां घिस गई. कांग्रेस ने इन मंदिरों के विकास के लिए अस्सी पैसे नहीं दिए दिए गए. अब सरकार की भावना जागृत हो गई, ढाई सौ करोड़ की परियोजना होगी.

19:01:20 Aug 25, 2025, 07:01 PM (IST)

राजस्थान की धरती उगल रही है करोड़ों साल पुराने राज! जैसलमेर में मिली लगभग 20 करोड़ साल पुरानी मगरमच्छ की हड्डियां

Rajasthan News: जैसलमेर में वैज्ञानिकों को जुरासिक काल का फाइटोसॉर जीवाश्म और अंडा मिला. इससे प्रजनन व्यवहार पर नई जानकारी मिली. हाल ही में यहां डायनासोर व सरस्वती नदी क्षेत्र से भी जीवाश्म मिले थे, जिससे जैसलमेर बड़ा जीवाश्म केंद्र बन रहा है.

पढ़ें पूरी खबर…

18:31:24 Aug 25, 2025, 06:31 PM (IST)

Rajasthan News Live: सरकार स्कूल भवनों की लेगी सुध

सीएम भजनलाल शर्मा के महामंथन में हुई चर्चा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा- केंद्रीय शिक्षा मंत्री राजस्थान को दे रहे भरपूर मदद.

17:00:15 Aug 25, 2025, 05:00 PM (IST)

3 दिन की बारिश की मार से 55 फीट जमीन धंसी, राजस्थान में दिखा खौफनाक मंजर

Rajasthan News: राजस्थान में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हैं. सवाई माधोपुर के सुरवाल बांध ओवरफ्लो होने से जड़ावता गांव के पास 2 किमी लंबी व गहरी खाई बन गई. घर, दुकानें और मंदिर ढह गए. सेना-राहत दल तैनात हैं, मंत्री ने दौरा किया, हालात कोटा-बूंदी में भी गंभीर.

पढ़ें पूरी खबर…

15:55:17 Aug 25, 2025, 03:55 PM (IST)

Rajasthan News Live: फागी स्कूल परिसर बने तालाब, बारिश के पानी से कई स्कूल हुए जलमग्न

बच्चों के थमें डगर, आखिर कैसे होगी पढ़ाई, स्कूल बने हुए कहां तालाब, प्रशासन ने जलभराव स्कूलों का किया निरीक्षण, मोहनपुरा, हचुकडा और डालनिया में स्कूल परिसर से पानी निकासी में जुटा प्रशासन, एसडीएम राकेश कुमार के निर्देश पर फागी नगर पालिका, प्रशासन के सहयोग से मोहनपुरा स्कूल से निकाला जा रहा है पानी, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने उठाया कदम, स्कूलों में भरे पानी को निकाला जाएगा बाहर, ट्रैक्टर से निकाला जा रहा है पानी, पानी भराव से स्कूलों के दीवारों में आई दरारें.

15:55:10 Aug 25, 2025, 03:55 PM (IST)

Rajasthan News Live: नीमकाथाना में आज फिर से मौसम का बदला मिजाज

नीमकाथाना सहित आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दौरा हुआ शुरु, बारिश से शहर की सड़कें बनी दरिया, कई कालोनियां हुई जल मग्न, वाहन चालकों और राहगीरों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना.

15:34:54 Aug 25, 2025, 03:34 PM (IST)

Rajasthan News Live: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर दौरा

कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद विशेष विमान से रवाना, वायु सेना स्टेशन से विशेष विमान से हुए रवाना, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत भी है साथ.

14:59:43 Aug 25, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live: बांसखो विद्युत निगम से बड़ी खबर

14:59:34 Aug 25, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live: मनीषा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग

बैरागी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड कार्यालय छबड़ा पर सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन में छात्रा मनीषा की 11 अगस्त को धारदार हथियार से हत्या करने वाले दोषियों को सख्त सजा दिलाने की समाज के लोगों ने की मांग, पूरे प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाकर शीघ्र न्याय की मांग.

14:39:13 Aug 25, 2025, 02:39 PM (IST)

Rajasthan News Live: मारवाड़ राजपूत सभा भवन में वीरांगनाओं का सम्मान समारोह

मारवाड़ राजपूत सभा भवन में वीरांगनाओं का सम्मान समारोह. गजेन्द्रसिंह शेखावत का सम्बोधन. संबोधन में कहा कि कार्यक्रम के लिए समय निकालने  पर राजनाथ सिंह जी का आभार. मारवाड़ में 1948 में युद्ध से पहले भी पहले ओर दूसरे युद्ध के अलावा सभी युद्ध मे मारवाद के सपूतों ने रक्त दिया. EWS की कैटेगरी में आने से बहुत से लोगो को फायदा हुआ. EWS आरक्षण में रिवीजन की रखी मांग ताकि राजस्थान के लोगो को भी मिले केंद्र में फायदा. चौपासनी स्कूल को सैनिक स्कूल बनाने पर धन्यवाद.

13:47:37 Aug 25, 2025, 01:47 PM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर आदर्श डिफेन्स एवं स्पोर्ट्रस एकेडमी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सम्बोधन यहां की वीर भूमि से नौजवान सेना में मिलते है, इस क्षेत्र से उस अनुपात सेना में शामिल हो जो केवल सैनिक नही बल्कि अधिकारी भी हो, रक्षा व सुरक्षा दोनो एक साथ होना जरूरी है यह रक्षा एवं खेल के साथ आगे बढेगा, इन दोनो का पुराना नाता है खिलाडी के भीतर सैनिक और सैनिक के अन्दर खिलाडी होता है.

12:12:23 Aug 25, 2025, 12:12 PM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लालसागर, आदर्श डिफेन्स एवं स्पोर्ट्रस एकेडमी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण, समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, अति विशिष्ठ अतिथि आर के दमामी भामाशाह, मार्ग दर्शन यतीन्द्र शर्मा विद्याभारती अ भा सह संगठन मंत्री, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,विधायक अतुल भंसाली,विधायक देवेन्द्र जोशी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष निर्मल गहलोत ,वीएचपी प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल, डॉ आनन्द गोयल.

11:43:11 Aug 25, 2025, 11:43 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, पूर्वी राजस्थान में बारिश से जन जीवन प्रभावित, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौटे डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा, CMR के बाहर मीडिया से बातचीत में बोले डॉक्टर किरोड़ी कहा,बाढ़ से हुए, नुकसान की भरपाई करेंगे, जिनकी जान गई है उनको मुआवजा देगी सरकार, 1 सितंबर को रामगढ़ में फिर क्लाउड सीडिंग होगी , ड्रोन से फिर बारिश कराएगी सरकार, पहले कंपनी ने 250 करोड़ का खर्चा बताया था, हमने मना कर दिया तब कंपनी निशुल्क कर रही है कृत्रिम बारिश.

11:34:12 Aug 25, 2025, 11:34 AM (IST)

Rajasthan News Live

 जोधपुर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायु सेना के विशेष विमान से कुछ ही देर में पहुंचेंगे जोधपुर, वायु सेना स्टेशन पर सेना के अधिकारी करेंगे अगुवाई, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे अगुवाई, भाजपा पदाधिकारी करेंगे रक्षा मंत्री का स्वागत, आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकादमी के नवनिर्मित भवन का करेंगे लोकार्पण, हनवन्त आदर्श विद्या मंदिर लाल सागर में है कार्यक्रम का आयोजन, मारवाड़ राजपूत सभा भवन में शहीद वीरांगनाओं का करेंगे सम्मान.

10:52:19 Aug 25, 2025, 10:52 AM (IST)

Rajasthan News Live

उदयपुर, खेरवाड़ा क्षेत्र में देर रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी, खेरवाड़ा उपखंड के अकोट पाडलिया गांव पानी में डूबा, मूसलाधार बारिश से कई घर पानी में डुबें, ग्रामीण अपने घर छोड़ गांव से निकले बाहर, फिलहाल प्रशासन की और से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा.

10:51:08 Aug 25, 2025, 10:51 AM (IST)

Rajasthan News Live

सलूम्बर शहर सहित आसपास क्षेत्रो में हुई भारी बारिश, बारिश से चारो ओर जलाशय हुए जल मग्न, जिले के मानपुर स्थित अम्बा माता डेम, सरणी नदी सहित कई जलाशय उफान पर, सरणी नदी पुलिया पर पानी की डेढ़ फिट की चल रही चादर, पानी को देखने के लिए शहरवासियों का जमावड़ा, भारी बारिश को देखते हुए जिले के कई विद्यालयों में घोषित हुआ अवकाश.

10:50:16 Aug 25, 2025, 10:50 AM (IST)

Rajasthan News Live

बांसवाड़ा, माही नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे संगमेश्वर मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया है, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है, बारिश का यह दृश्य क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर रहा है.
 

09:12:35 Aug 25, 2025, 09:12 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर: मारवाड़ राजपूत सभा भवन में शहीद वीरांगनाओं का सम्मान, दोपहर को वीरांगनाओं का होगा सम्मान. केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे सम्मान. केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत जोधपुर के पूर्व महाराज गजसिंह भी रहेंगे मौजूद. मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा ने दी जानकारी.    

08:27:48 Aug 25, 2025, 08:27 AM (IST)

Rajasthan News Live

सरदारशहर: जोहड़ में डूबने से दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत.15 वर्षीय शुभम पारीक और 15 वर्षीय कृष्ण कुमार पारीक की हुई मौत. दोनों बच्चे कल सुबह 9 बजे निकले थे घर से. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो जौहड़ के पास मिली चप्पल. देर रात पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवो को निकलवाया गया बाहर. शवों को रखवाया गया है राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में. सरदारशहर के नजदीकी गांव पुलासर की है घटना.

06:52:25 Aug 25, 2025, 06:52 AM (IST)

Rajasthan News Live

आमेर से बड़ी खबर, लगातार 3 दिन से बारिश के चलते मावठा सरोवर छलका, 12 साल में दूसरी बार आमेर का मावठा सरोवर की मोरी चली, सूत्रों के अनुसार वर्ष 2012 फिर 2024 में लगा था मोरी. लगातार बारिश से आमेर के सागर, बावड़ियां हुईं लबालब, आमेर फोर्ट की खूबसूरती पर मावठा सरोवर लगा रहा चार चाँद, बडी संख्या में लोग मावठा सरोवर को देखने के लिए उमड रहे, लाईटिंग और सूर्य की रोशनी में दिख रहा महल का प्रतिबिम्ब, देसी-विदेशी पर्यटक सेल्फी लेकर यादें संजो रहे.

06:51:06 Aug 25, 2025, 06:51 AM (IST)

Rajasthan News Live

राजसमंद के चारभुजा से खबर, गोमती-धानीन रोड पर पलटी निजी बस, हादसे में चार से पांच लोगों के आई चोटें, सभी घायलों को भिजवाया गया आरके हॉस्पिटल, आरके हॉस्पिटल में घायलों का किया गया उपचार, निजी बस में सवार बताए जा रहे 25 से 30 लोग.

06:50:37 Aug 25, 2025, 06:50 AM (IST)

Rajasthan News Live

पर्यावरण जागरूकता के लिए शिक्षा विभाग की बड़ी पहल, अब बोर्ड परीक्षा में पौधरोपण करने वाले बच्चों को दिए जाएंगे अलग से अंक.

06:50:24 Aug 25, 2025, 06:50 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीएम भजनलाल शर्मा आज बालोतरा दौरे पर, जोधपुर होते हुए सीएम पहुंचेंगे रिफाइनरी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी पहुंचेंगे कार्यक्रम में, रिफाइनरी के कामकाज की होगी समीक्षा.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More