&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 26 August 2025: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत द्वारा 130वें संविधान संशोधन विधेयक को असंवैधानिक बताने पर भाजपा नेता अर्जुनराम मेघवाल ने पलटवार किया है. मेघवाल ने सवाल किया कि क्या कोई आपराधिक रिकॉर्ड वाला प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री शासन चला सकता है? उन्होंने इस विधेयक को सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. वहीं, विपक्ष ने इस विधेयक को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए केंद्र पर गैर-बीजेपी शासित राज्यों को अस्थिर करने का आरोप लगाया है.
Rajasthan News Live, 26 August 2025: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत द्वारा 130वें संविधान संशोधन विधेयक को असंवैधानिक बताने पर भाजपा नेता अर्जुनराम मेघवाल ने पलटवार किया है. मेघवाल ने सवाल किया कि क्या कोई आपराधिक रिकॉर्ड वाला प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री शासन चला सकता है? उन्होंने इस विधेयक को सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. वहीं, विपक्ष ने इस विधेयक को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए केंद्र पर गैर-बीजेपी शासित राज्यों को अस्थिर करने का आरोप लगाया है.
अस्पताल के निकट मेडिकल स्टोर पर खड़ी एक बाइक के बैग में से अज्ञात चोर ने चुराई नगदी, झड़वासा गांव निवासी नानूराम ने डेढ़ लाख रुपए बैंक से निकाल कर मोटरसाइकिल के बैग में रखे थे, मेडिकल स्टोर पर खड़ी बाइक के बैग में से डेढ़ लाख रुपये नगदी निकालकर अज्ञात चोर हुए फरार, सिटी पुलिस थाना नसीराबाद को सूचना मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके शुरु की छानबीन.
Rajasthan News: उदयपुर का प्राचीन बोहरा गणेश मंदिर अपनी अनूठी मान्यता के लिए प्रसिद्ध है. कहते हैं कि यहां भगवान गणेश भक्तों को रुपए उधार देकर उनकी मनोकामनाएं पूरी करते थे. आज भी घर-परिवार के शुभ कार्यों में पहला निमंत्रण इन्हें ही दिया जाता है.
Rajasthan News: सवाई माधोपुर में रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश का तीन दिवसीय लक्खी मेला भारी बारिश और बाढ़ जैसी चुनौतियों के बावजूद श्रद्धा के उत्साह के साथ शुरू हुआ. लाखों भक्त दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं. प्रशासन सुरक्षा व व्यवस्थाओं में अलर्ट है.
सायला क्षेत्र के जवाई (सुकड़ी )नदी में छः लोगो के डूबने कि आशंका, नदी किनारे एक बोलेरो व 6 जोड़ी जूते मिलने की खबर, आसाना के पास जवाई (सुकड़ी) नदी कि रपट के पास डूबने की खबर, ग्रामीणों कि सूचना पर सायला पुलिस पहुंची मौके पर, ग्रामीण व पुलिस जुटी जांच में.
नेशनल हाइवे मनवार होटल के पास की है घटना, रोड पर अचानक मवेशी आने से बाइक हुई अनियंत्रित, मवेशी की चपेट में आने से 2 बाइक सवार युवक हुए, उपचार के लिए लाए सोजत हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर, चल रहा है घायलों का प्राथमिक उपचार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस.
Rajasthan News: धौलपुर के पांच युवक वैष्णो देवी दर्शन से लौटते समय जम्मू के डोमेल रोड पर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए. तेज पानी के बहाव में तीन युवक बह गए, जबकि दो ने पेड़ का सहारा लेकर जान बचाई. एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लापता युवकों की तलाश कर रही है.
राजस्थान में लगातार मानसून की बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 26 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. राज्य के 25 जिलों में येलो और ऑरेंज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
यहां पढ़ें अपडेट- राजस्थान के 26-27 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, 25 जिलों में अलर्ट जारी
Churu News: रतनगढ़ के संगम चौराहे से एक युवक दिलीप मेघवाल का अपहरण कर उसे मारपीट और लूट का शिकार बनाया गया. घटना 17 अगस्त की सुबह हुई जब दिलीप ड्यूटी के लिए खड़ा था.
यहां पढ़ें पूरी खबर-Churu News: युवक को रस्सी से बांध लाठी-डंडों से की मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार
RCA प्रदेश के 33 जिलों मे बनाएगा क्रिकेट स्टेडियम. जिलों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा हर संभव प्रयास. आरसीए एडहॉक समिति संयोजक डीडी कुमावत ने बताया. क्रिकेट खिलाड़ियों को दिया जाएगा जिले में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण. आरसीए क्रिकेट ग्राउंड स्टेडियम डेवलपमेंट के लिए किया गया कमेटी का गठन. एडहॉक कमेटी सदस्य आशीष तिवारी के अध्यक्षता मे किया गया कमेटी का गठन.
शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन. 4 वरिष्ठ अध्यापकों को किया सेवा से मुक्त. संस्कृत शिक्षा विभाग के चार शिक्षकों पर गिरी गाज. फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालो पर हुआ एक्शन. विष्णु कुमार सत्येंद्र सिंह लोकेश राठौड़ संजीव कुमार को किया बर्खास्त. निशक्तजन प्रमाण पत्र से लगे थे नौकरी. शिक्षा विभाग ने वापस जांच करवाई तो पाए गए आरोग्य. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा. भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई.
जोधपुर जिले के फलोदी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स बरामद की है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- फलोदी पुलिस ने 8 करोड़ की ड्रग्स की जब्त,गैंग 007 का सदस्य समेत 2 तस्कर गिरफ्तार
Rajasthan Crime: राजस्थान के जोधपुर में दहेज की मांग ने एक और परिवार को तबाह कर दिया. ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस के बाद अब जोधपुर में एक विवाहिता, संजू बिश्नोई, ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर खुद को और अपनी मासूम बेटी यशस्वी को आग लगा दी, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.
Rajasthan Politics: जोधपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को जोधपुर में प्रेस से बातचीत में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आड़े हाथों लिया. बाड़मेर रवाना होने से पहले डोटासरा ने कहा कि वे वरिष्ठ नेता कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि देने मोहनगढ़ जा रहे हैं. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अतिवृष्टि से हुई तबाही पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा –“प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय केवल अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हैं. दिल्ली से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है और उनकी कुर्सी जाना तय है.”उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की 5 साल की मेहनत को डेढ़ साल में बर्बाद कर दिया.
130वें संविधान संशोधन पर अशोक गहलोत के बयान पर अर्जुनराम मेघवाल का पलटवार, मेघवाल बोले– क्या कोई अपराध में लिप्त पीएम, सीएम या मंत्री शासन चला सकता है? 130वां संशोधन विधेयक सुशासन की दिशा में बड़ा कदम: अर्जुनराम मेघवाल गहलोत ने विधेयक को बताया असंवैधानिक, केंद्र पर गैर-बीजेपी राज्यों को अस्थिर करने का आरोप विपक्ष ने विधेयक को लेकर जताई चिंता, कहा– लोकतंत्र पर खतरा.
जयपुर मानसरोवर थाना इलाके से बड़ी खबर, नींव की खुदाई के दौरान गिरी पुराने मकान की दीवार मलबे में दबे दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला सभी को निकाला गया बाहर चारों को गंभीरावस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती.
जयपुर मालपुरा गेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों का अपहरण कर लूटपाट की वारदात का किया पर्दाफाश, पुलिस ने घटना के 24 घंटे में ही 7 बदमाशों को देवली टोंक से दबोचा, कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैरों में आई चोट, कार में डाल युवकों का अपहरण कर फरार हुए थे बदमाश, अपहरण के बाद दोनो युवकों को ले गए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में, जहां दोनो के हाथ–पांव बांध की गई जमकर मारपीट मारपीट के बाद छीनी नकदी और ऑनलाइन ट्रांसफर कराई राशि, वारदात को अंजाम दे बदमाश हो गए थे मौके से फरार, जैसे–तैसे थाने पहुंच पीड़ित युवकों ने बताई आपबीती जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देवली से बदमाशों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ दर्ज है कई संगीन प्रकरण अब की जा रही आरोपियों से पूछताछ.
चूरू, सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल में प्रदर्शन. नया बास वार्ड 25 के लोग कर रहे प्रदर्शन, कल वार्ड में विद्युत पोल की चपेट में आने से भीकमचंद पारीक की हुई थी मौत, परिजनों ने लगाया विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप, मृतक के परिवार जनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की है मांग, पूर्व पार्षद हितेश जाखड़, पार्षद मनोज पारीक, पार्षद दीनदयाल पारीक है मौजूद विद्युत विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे मौके पर.
सवाई माधोपुर, उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत छाण में एक दो मंजिला मकान में लगी आग. आग लगने से मकान में रखा कीमती सामान, फर्नीचर, कपड़े आदि जलकर हुए राख, परिजनों ने आग लगने के बाद भागकर बचाई जान, प्रथमदृष्टया शॉर्टसर्किट के चलते आग लगने की मिल रही है जानकारी, फिलहाल मौके पर लोगों की भारी भीड़. ग्रामीणों द्वारा पानी डालकर आग बुझाने के किये जा रहे है प्रयास, खंडार थाना क्षेत्र का मामला.
जयपुर-थार के रेगिस्तान में अब पानी ही पानी! राजस्थान में बादल तोड तूफानी बारिश का बांधों पर असर, बरसों बाद राज्य के सभी 693 बांधों में 80 प्रतिशत तक पानी, कोटा संभाग में सबसे ज्यादा 91 प्रतिशत,बांसवाड़ा में 88 प्रतिशत, जयपुर संभाग में 80 प्रतिशत, जोधपुर में 55 प्रतिशत, भरतपुर में 55%,झीलों की नगरी उदयपुर में सबसे कम पानी, उदयपुर संभाग में 54 प्रतिशत पानी की मात्रा दर्ज की गई.
धौलपुर, बसेड़ी पंचायत समिति सभागार बसेड़ी में एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद के दिशा निर्देशन में वॉलंटियर्स (विविध कार्मिक) एवं हेल्पडेस्क कार्मिकों का एस आई आर प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया, कार्यकम में कहा कि इस अभियान में प्रत्येक मतदाता का सत्यापन किया जाना आवश्यक है इसके लिए बी एल ओ घर घर जाकर कार्य करेंगें एवं गणना प्रपत्र भरवाएंगे.
जयपुर, गणेश चतुर्थी- सौभाग्य का सिंजारा आज, गणेश मंदिरों में बप्पा होंगे राजसी श्रृंगार से अलंकृत, नौलड़ी के नौलखा हार और स्वर्ण मुकुट से होगा शाही श्रृंगार, मोतीडूंगरी गणेशजी को मेहंदी की जाएगी अर्पित, 3100 किलो मेहंदी भगवान गजानन को होगी अर्पित, भगवान गजानन को मेहंदी अर्पित करने के बाद होगा वितरण.
जयपुर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण. सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मुहाना विद्यालय में पहुंचे मंत्री दिलावर. कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के हॉस्टल का कर रहे निरीक्षण.
Jaipur: RAS-2013 का पेपरलीक के मास्टरमाइंड की मौत. पेपर लीक के मास्टरमाइंड अमृतलाल मीणा की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत. अमृतलाल 21 से 23 अगस्त तक वाराणसी के प्राइवेट हॉस्पिटल में था भर्ती. परिजन उसे 24 वाराणसी से रेफर करवाकर वेंटिलेटर पर ला रहे थे जयपुर. इस दौरान आगरा के पास अमृतलाल मीणा ने तोड़ा दम. हिंडौन सिटी जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा. परिजनों ने नादौती थाने में हत्या का मामला कराया दर्ज. परिजनों ने विषाक्त देकर हत्या का लगाया आरोप. अमृतलाल ने 5 साल में 100 लोगों बनाया था गजटेड अफसर.
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज 26 अगस्त मंगलवार को प्रदेश के करीब 24 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इनमें से 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है.
Kota: कोटा आगार की और से एक मात्र संचालित तारज रात्रिकालीन बस सेवा बन्द. तारज से कोटा के लिए सुबह के समय रवाना होती थी बस, बन्द होने से दर्जनों गावों के लोगों को होना पड़ रहा है परेशान, बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर उर्जा मंत्री हीरालाल नागर को भी लिखा गया पत्र, सुबह के समय कोटा जाने के लिए ग्रामीणों को होना पड़ता है परेशान.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुलाकात की.