Rajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. आज बारां जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन होगा. पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा. अब रोडवेज की सुपरलग्जरी बसों में कैटरिंग सुविधा मिलेगी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 26 September 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. किसानों एवं आमजन की समस्याओं को लेकर बारां जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन आज पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में होगा. इसमें छबड़ा, छीपाबड़ौद, अटरू, शाहबाद, अंता समेत जिले से भर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में भाग लेंगे. अब रोडवेज की सुपरलग्जरी बसों में कैटरिंग सुविधा मिलेगी. 28 सितंबर से कैटरिंग सेवा की शुरुआत होगी. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
Rajasthan News Live, 26 September 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. किसानों एवं आमजन की समस्याओं को लेकर बारां जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन आज पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में होगा. इसमें छबड़ा, छीपाबड़ौद, अटरू, शाहबाद, अंता समेत जिले से भर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में भाग लेंगे. अब रोडवेज की सुपरलग्जरी बसों में कैटरिंग सुविधा मिलेगी. 28 सितंबर से कैटरिंग सेवा की शुरुआत होगी. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
जयपुर में मेवाराम जैन की कांग्रेस में फिर से वापसी हो गई. कथित अश्लील सीडी कांड में बरी होने के बाद मेवाराम की वापसी का पहले ही रास्ता साफ हो गया था.
यहां पढ़ें पूरी खबर- मेवाराम चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, हरीश चौधरी ने खोला मोर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी की बांसवाड़ा की सभा से जुडा मामला. कल भारतीय वायु सेना के चार हेलीकाप्टर आए थे बांसवाड़ा. जिसमें से सभा के बाद पीएम मोदी क़ो लेकर 3 हेलीकॉप्टर हुए रवाना. स्पेयर मे आए एक हेलीकॉप्टर मे आई तकनिकी खराबी. कल से भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर नापला हेलीपेड पर खड़ा हुआ. इस हेलीकॉप्टर मे तकनिकी स्टॉफ आया था. हेलीकॉप्टर क़ो सही करने की कवायत जारी.
Mukhyamantri Rajshree Yojana: मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार की पहल है, जो 1 जून 2016 से लागू है. इसके तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक 6 किस्तों में कुल 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है. इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा देना है.
नागौर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मेड़ता सिटी दौरा कल, दोपहर एक बजे जयपुर से रवाना होकर पहुंचेंगे मेड़ता, मेड़ता स्थित मीरा बाई मंदिर दर्शन कर पंच गौरव के तहत चिंहित मीरा बाई पैनोरमा में स्वच्छता अभियान के तहत करेंगे श्रमदान, दोपहर दो बजे कृष उपज मंडी में शहरी सेवा शिविर का रखेंगे अवलोकन, 3 बजकर 45 मिनट पर कात्यायनी गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का करेंगे अवलोकन, सवा चार बजे हैलिकॉप्टर से जयपुर के लिए होंगे रवाना.
अलवर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सभापति शशि तिवारी के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे भाजपा परिवार में गहरा दुःख व्याप्त है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जैसे ही सूचना मिली. उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम तुरंत निरस्त कर दिए और अलकापुरी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भारी हृदय से श्रद्धांजलि दी.
जोधपुर नए एयरपोर्ट टर्मिनल से पांच बत्ती चौराहे तक बनेगा नया ओवर ब्रिज. जेडीए ओवरब्रिज के लिए दो रूट पर करेगा सर्वे. पहला रूट जीत अपार्टमेंट से सांसी बस्ती होते हुए नए एयरपोर्ट तक. दूसरा रूट पांच बत्ती से सांसी बस्ती होते हुए नए एयरपोर्ट तक. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कलेक्टर और जेडीए को लिखा पत्र. जेडीए ओवरब्रिज की संभावनाएं तलाशने के लिए जल्द सर्वे करेगा शुरू.
जैसलमेर जिले मे ओरण बचाने को लेकर रैली आज, रैली गड़ीसर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी जहाँ जिला कलेक्टर कों मुख्यमंत्री के नाम सोपेगे ज्ञापन, रैली मे बड़ी संख्या में ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और साधु-संत होंगे शामिल, दस दिनों से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने जारी है पर्यावरण प्रेमियों का धरना, ओरण गोचर कों राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने की मांग.
जयपुर : दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन आज से शुरू. अलग-अलग शैक्षिक संगठनों के आयोजित किया जा रहे हैं सम्मेलन, अधिकांश शैक्षिक संगठनों के सम्मेलन आयोजित हो रहे राजधानी जयपुर में, तबादला नीति वेतन विसंगतियां सहित विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर की जाएगी चर्चा, डीपीसी व तबादला नीति शिक्षकों की अहम समस्या, इन समस्याओं के समाधान को लेकर होगी आज चर्चा, अधिकांश शैक्षिक संगठनों की आम समस्या पर होगी चर्चा.
CM भजनलाल शर्मा हैदराबाद रवाना. एयरपोर्ट से सीएम हुए हैदराबाद के लिए रवाना. हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में करेंगे शिरकत. IT और फार्मा कंपनीज को राजस्थान में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित. सरकार के आला अफ़सर भी सीएम के साथ रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद.
Meat Thrown Shiv Temple Jaipur: जयपुर के चांदपोल क्षेत्र में स्थित निर्विकारेश्वर महादेव मंदिर के सामने अज्ञात लोगों ने सूअर का मांस फेंका, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.