&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 27 August 2025: जयपुर में डिप्टी सीएम दिया कुमारी की सख्ती के बाद PHED विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए XEN प्रशांत कुमार को एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया है. यह कार्रवाई बीसलपुर प्रोजेक्ट-2 उत्तर में हुई लापरवाही को लेकर की गई है. कुछ दिन पहले जनसुनवाई के दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बीसलपुर परियोजना में चल रही गड़बड़ियों और विभागीय उदासीनता पर स्पष्ट नाराजगी जताई थी. इसके बाद से ही अधिकारी पर कार्रवाई के संकेत मिल रहे थे.
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भ्रष्टाचार के मामले में फंसे बाप विधायक के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दे दी गई है. उन्होंने कहा कि अब इस मामले में न्यायपालिका अपनी भूमिका निभाएगी.
यहां पढ़ें पूरी खबर- 16वीं राजस्थान विधानसभा का चौथा सत्र 1 सितंबर से शुरू, कल सर्वदलीय बैठक होगी आयोजित
जयपुर का ऐतिहासिक मोती डूंगरी गणेश मंदिर आज गणेश चतुर्थी पर भक्तिभाव से सराबोर रहा. बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं सपत्नीक दर्शन करने पहुंचे.
यहां पढ़ें पूरी खबर- गणेश चतुर्थी पर CM भजनलाल ने लिया मोती डूंगरी गणेश का आशीर्वाद, महंत ने करवाई पूजा-अर्चना
राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में मानसून ने फिर से पकड़ी रफ्तार, इन 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
कपासन, चित्तौड़गढ़ बनास नदी में बहे लोगों से जुड़ी बड़ी खबर, जिला कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी मनीष त्रिपाठी मौके पर मौजूद, कपासन विधायक अर्जूनलाल जीनगर भी पहुंचे घटनास्थल पर, गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता, वाहन तेज बहाव में बह गया, भीलवाड़ा से लौट रहे थे परिवार के 9 सदस्य, उपरेड़ा निवासी अब्दुल जब्बार ने बहादुरी दिखाते हुए बचाई 5 जानें, अब तक 3 शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी, सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं.
श्रीकरणपुर श्री गंगानगर DM डॉ मंजू, SP डॉ अमृता दुहन के निर्देशन मे ऑपरेशन सीमा संकल्प कार्यक्रम, ब्लॉक के गांव 10 ओ तेजेवाला मे हुआ कार्यक्रम का आयोजन, SDM श्योराम, DSP संजीव चौहान, EO संदीप बिश्नोई के नेतृत्व मे कार्यक्रम, आर्टिस्ट सहीराम ने नशे के खिलाफ कहानी के माध्यम से किया नाटकीय मंचन, शिक्षकों, विधार्थियो को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ, विद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार ने नशे के साथ मोबाईल के दुष्परिणाम बताकर किया जागरूक
श्रीकरणपुर श्रीगंगानगर PWD ने कराया गजसिंहपुर रोड़ पर नई CC रोड़ का निर्माण, लगभग 1 महीने से सड़क पर पसरा कीचड़ आमजन के लिए बना बड़ी समस्या, आसपास के दुकानदारों के लिए जी का जंजाल बना कीचड़, कल कॉलेज की छात्राओं के नई CC रोड़ पर गिरने का भी समाचार है, वहीं गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, 12PS गुरुद्वारा जाने वाले नागरिकों को बड़ी समस्या.
जयपुर-डिप्टी CM दिया कुमारी की नाराजगी के बाद XEN APO. PHED XEN प्रशांत कुमार को APO किया. बीसलपुर प्रोजेक्ट में लापरवाही पर APO किया. कुछ दिन पहले जन सुनवाई में दिया कुमारी ने जताई थी नाराजगी. बीसलपुर प्रोजेक्ट 2 उत्तर से APO किया गया. संयुक्त सचिव प्रवीण लेखरा ने इस संबंध में जारी किए आदेश.
16वीं विधानसभा का चौथा सत्र एक सितंबर से होगा शुरू. इससे पहले कल होगी सर्वदलीय बैठक आयोजित,
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता मे होगी बैठक. कल दोपहर 12.30 बजे विधानसभा मे आयोजित होगी बैठक. सत्र को निर्बाध चलाने के लिए सभी दलो से होगा संवाद. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अपोजिशन हो लेकिन ओबस्ट्रक्शन ना हो, प्रदेश की 8 करोड़ जनता अपने जनप्रतिनिधियों को लाइव देखती है. जनहित मे समर्पित होना चाहिए सत्र का हर दिन.
निगम हैरिटेज में ऋषि पंचमी की छुट्टी. लेकिन निगम ग्रेटर में छुट्टी के आदेश का इंतजार. निगम हैरिटेज में 28 अगस्त के छुट्टी के आदेश जारी. लेकिन निगम ग्रेटर में अब तक नही हुए आदेश जारी. मेयर पॉवर का रहती ऋषि पंचमी का अवकाश. निगम ग्रेटर के अधिकारी-कर्मचारी कर रहे छुट्टी के आदेश का इंतजार.
7 उप-कारागृह को जिला कारागृह किया घोषित. बालोतरा, ब्यावर, डीग, कोटपुतली, डीडवाना, फलौदी और सलूंबर उप-कारागृह को कारागृह किया घोषित. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना.
केलवाड़ा समेत आसपास के आदिवासी क्षेत्र में वायरल बुखार का कहर. लगभग प्रत्येक घर में 1 से 2 मरीज पाए जा रहा है वायरल बुखार. वायरल बुखार के खांसी जुकाम. तीन दिन तक लगातार तेज बुखार. हाथ पैरों सिर में तेज दर्द रहने के हैं लक्षण. बारिश थमने के बाद क्षेत्र में एकाएक बढ़ा है वायरल बुखार. बीते तीन-चार दिन से उप जिला अस्पताल केलवाड़ा की ओपीडी में वायरल बुखार के आ रहे 400 से 500 मरीज. क्षेत्र के अन्य सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प होने से बढ़ रहे मरीज.
सीबीईओ मालपुरा का निजी स्कूल संचालकों को फरमान. बिना सरकारी आदेश के निजी स्कूलों की बसों को अधिग्रहित करने का जारी किया आदेश. आदेश के विरोध में उतरे निजी स्कूल संचालक. निजी स्कूल संचालकों ने नियम विरुद्ध बताया आदेश. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी ने दूरभाष पर दिया बयान. कहा-आदेश की करवा रहे जांच.
Alwar Crime News: अलवर के बगड़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जब दबंगों ने पीड़िता के चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद पीड़िता के चाचा को गंभीर हालत में पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता का आरोप है कि दबंग लगातार उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं. यह मामला जनवरी 2025 में तब सामने आया था, जब पीड़िता ने गांव के ही इस्लाम, उन्नस, रईस सहित अन्य लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला बगड़ थाने में दर्ज कराया था.
जयपुर, अदालती आदेश के बावजूद हत्या के आरोपी की समय पूर्व रिहाई नहीं करने का मामला, हाईकोर्ट ने 3 सितंबर तक पालना के दिए आदेश पालना नहीं होने पर जेल अधीक्षक, जयपुर कलेक्टर और डीसीपी पूर्व को पेश होने के आदेश, जस्टिस अवनीश झिंगन की खण्डपीठ ने दिए आदेश, संजय जैन की अवमानना याचिका पर दिए आदेश. हाईकोर्ट ने 4 जुलाई, 2025 को याचिकाकर्ता को समय पूर्व रिहाई के दिए थे आदेश, लेकिन आदेश की नहीं हुई पालना.
जोधपुर, जम्मू-कश्मीर गए जोधपुर समाज के 6 लोग लापता, 24 घंटे से नहीं हो रहा है कोई संपर्क, परिजन जिलाधीश से लगा रहे गुहार, लापता लोगों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी, वैष्णोदेवी यात्रा पर गए थे सभी समाजजन, प्रशासन से जल्द पता लगाने की अपील.
जोधपुर यौन दुराचार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का मामला, आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट में अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाने से क्या इनकार , सिविल हॉस्पिटल अहमदाबाद की रिपोर्ट को आधार मानते हुए नहीं बढ़ाई अंतरिम जमानत , अब 30 अगस्त को आसाराम को सेंट्रल जेल में करना होगा सरेंडर, आवश्यकता पड़ने पर आसाराम दोबारा कर सकते हैं आवेदन, जस्टिस दिनेश मेहता व जस्टिस विनीत कुमार माथुर की डबल बेंच का आदेश.
भोपालगढ़ पुलिस थाने में कार्यरत ASI डालाराम चौधरी का राजकार्य के दौरान हुए शहीद, जोधपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर से श्रद्धांजलि,SP नारायण टोगस,डिप्टी भूराराम खिलेरी,SHO मांगीलाल विश्नोई, DST प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया सहित पुलिस के जवानों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि, पैतृक गांव गोपासरिया ओसिया में होगा अंतिम संस्कार.
गणेश चतुर्थी को लेकर आज भोपालगढ़ में घर-घर होगी गणेश स्थापना, 3 साल बाद एक बार फिर आई बुधवार को गणेश चतुर्थी,गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 5 बजे से कतार में लगकर श्रद्धालु कर रहे दर्शन, पंडित चंद्रशेखर दाधीच ने की पूजा -अर्चना, शहर में 20 से ज्यादा लगेगी प्रतिमा,वहीं आसोप में भी होगा 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का कार्यक्रम.
कपासन, चित्तौड़गढ़ के राशमी थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा, गूगल मैप के कारण वैन सोमी-उपरेड़ा पुलिया से नदी में बह गई, वैन में सवार थे एक ही परिवार के 9 सदस्य गाडरी समाज से जुड़े लोग, 3 महिलाओं व बच्चों की मौत हो चुकी, एक बच्ची की तलाश अभी भी जारी, मृतकों में चंदा पत्नी हेमराज, ममता पत्नी मदन और 4 साल की खुशी शामिल, 5 लोगों को ग्रामीणों और पुलिस ने नाव की मदद से सुरक्षित निकाला, पुलिया तीन साल से बंद पड़ी थी और उस पर पानी का तेज बहाव था, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी.
पूगल/बीकानेर 2 साल से फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, 2 वर्ष से एनडीपीएस मामले में फरार चल रहा था आरोपी, पूगल पुलिस टीम ने 10 P पतरोङा निवासी 34 वर्षीय गुरदीप सिंह को किया गिरफ्तार, NDPS मामले में फरार आरोपी की पूगल पुलिस को थी तलाश, एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में पूगल थानाधिकारी पवन सिंह की कार्रवाई.
जालौर, सायला सुकड़ी नदी में 6 लोगों के डूबने की आशंका का मामला, एक युवक का नदी से मिला शव आसाणा सुकड़ी नदी में 6 लोगों के डूबने की आशंका से जुड़ा मामला, कल रात से ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की ओर से चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन, नदी से एक युवक का मिला शव, टीम की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी, एसडीएम सूरजभान बिश्नोई एसपी मोटाराम गोदारा सहित अधिकारी मौके पर मौजूद.
अजमेर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें, प्रदेशवासियो को शुभकामनायें देते हुए अपने सन्देश मे कहा, आप सभी को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, समस्त शुभ-मंगल कार्यों के स्वामी मंगलमूर्ति, सिद्धि विनायक भगवान श्री गणेश जी की कृपा सभी पर बनी रहे, विघ्नहर्ता सबके कष्ट हरें, अन्न के भंडार भरें और हर घर-द्वार खुशियों के फूल खिलें, यही प्रार्थना है, आइये, इस गणेशोत्सव स्वदेशी को अपनाएं और अपने देश में बने सामान को खरीदने का संकल्प लें.
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर के फतहपुरा में एक जिम ट्रेनर ने एक नामी स्कूल में 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं. इतना ही नहीं, जब उसका मन भर गया तो वह वहां से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
चित्तौड़गढ़: भदेसर थाना क्षेत्र में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया गया. दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई गई. गनीमत रही कि सिर्फ टैंकर के केबिन तक ही सीमित रही आग, तेज धमाकों के बाद भी बड़ा हादसा टल गया, जिला कलेक्टर आलोक रंजन पूरी घटना की लगातार कर रहे हैं मॉनिटरिंग, भदेसर थानाधिकारी धर्मराज मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे रहे, हाईवे पर रोका गया यातायात अब धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है, लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग पर पाया गया काबू.
जयपुर: मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ रहा आस्था का सैलाब. सुबह 4 बजे हुई मंगला आरती. विशेष पूजन सुबह 11.20 बजे होगा. शृंगार आरती सुबह 11.30 बजे, भोग आरती दोपहर 2.15 बजे. संध्या आरती शाम सात बजे और शयन आरती रात 11.30 बजे होगी.
जयपुर: गणेश चतुर्थी पर तीन साल बाद बुधवार को योग-संयोग. सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग, शुभ योग, शुक्ल योग का विशेष संयोग. शारदीय नवरात्र से पहले खरीदारी का स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त. सोना-चांदी,इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहनों की होगी खरीदारी. प्रॉपर्टी और भूमि पूजन के लिए दिन को फलदायी. टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर की एडवांस बुकिंग से ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम. इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, एसी, किचन अप्लायंसेज की डिमांड. रियल एस्टेट सेक्टर में फ्लैट और प्लॉट की बुकिंग के लिए आकर्षक ऑफर. सभी राशियों के लिए गणेश पूजन को शुभ और फलदायी माना गया.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगस्त के आखिर तक झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सवाई माधोपुर में हालात सबसे गंभीर हैं. आज टोंक और बूंदी में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. मौसम विभाग ने 27 अगस्त को सिरोही और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि राजसमंद, डूंगरपुर, पाली और जालौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.