&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 27 September 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. आज सीएम भजनलाल शर्मा नागौर के मेड़ता स्थित मीरा बाई मंदिर दर्शन कर पंचगौरव में चिंहित मीरा बाई पैनोरमा में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करेंगे. दोपहर दो बजे कृषि उपज मंडी में शहरी सेवा शिविर का अवलोकन रखेंगे. लद्दाख के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर लेह में हुए आंदोलन को भड़काने के आरोप आरोप मे गिरफ़्तार हुए सोशल मीडिया एक्टिविस्ट सोनम सोनम वांगचुक को एयरलिफ्ट कर कल रात करीब 8.30 बजे राजस्थान के जोधपुर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का निधन. अहमदाबाद के निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस. राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के पिता थे नंदलाल मीणा. राजस्थान सरकार में चार बार रहे मंत्री सांसद भी रह चुके हैं नंदलाल मीणा. आदिवासी समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए आख़िर तक किया संघर्ष.
जोधपुर: पांचवी रोड के पास निगम कर्मियों से धक्का मुक्की का मामला. पांचवी रोड के पास 23 सितंबर को हुई थी घटना. अब दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज करवाया गया नामजद मामला. नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी ने दर्ज करवाया मामला सरदारपुरा थाने में दर्ज करवाया मामला.
सिरोही के आबूरोड से बड़ी खबर. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे पहुंचे आबू रोड. कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल का काफिला पहुंचा शांतिवन. उपखंड अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल की अगवानी. राज्यपाल का सांसद लुंबाराम चौधरी,आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, भाजपा नेता पुनीत रावल सहित संस्था के पदाधिकारी ने भी किया स्वागत. अभिनंदन राज्यपाल अल्प विश्राम के बाद मीडिया महासम्मेलन में लेंगे भाग. जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी डा.पीएल शिवरान, एसडीएम डॉ अंशु प्रिया, डीएसपी गोमाराम चौधरी आदि मौजूद.
बांसवाड़ा दशहरे मेले में हुई चाकूबाजी आपसी विवाद के कारण हुई चाकूबाजी. युवक के पीठ पर मारा चाकू घायल युवक क़ो एमजी चिकित्सालय मे किया भर्ती राजतालाब थाना पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज 100 साल का हो गया. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से संघ स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में हुई थी हालांकि देशी पंचांग के हिसाब से विजयदशमी 2अक्टूबर को संघ 100 साल का होगा. आज विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के रूप में काम कर रहा है. RSS शताब्दी वर्ष में संघ का देश के सभी 6 लाख 35000 में पहुंचने का लक्ष्य है. संघ स्वयंसेवक घर-घर संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड स्तर तक पहुंचेगे.
बाड़मेर में कांग्रेस पार्टी में बड़ा हंगामा शुक्रवार की सुबह दिखा. बाड़मेर शहर और आसपास एक दृश्य मेवाराम जैन के विरोध में पोस्टर वार. चारों तरफ पोस्टर जिसमें CD के जिक्र के साथ संदेश बाड़मेर बालोतरा जैसलमेर कांग्रेस कमेटी का हवाला कहा नहीं चाहिए. पार्टी में ऐसा व्यक्ति जो नारी सम्मान के विपरीत आचरण का दोषी रहा हो. पोस्टर लड़ाई का बाड़मेर भर में जिक्र अब प्रशासन और पुलिस के सामने भी हैं. चुनौती आज मेवा राम जैन बाड़मेर आयेंगे, स्वागत का भी हैं कार्यक्रम उससे पहले पोस्टर्स लड़ाई ने फ़िजा में बधाई मुद्दे की गर्मी.