Live Now

Rajasthan News Live: हाईकोर्ट द्वारा SI भर्ती परीक्षा रद्द करने पर बोले हनुमान बेनीवाल, कहा - सत्य और संघर्ष की हुई जीत

Rajasthan News Live: टोंक में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार बताया है. इसी के साथ ही राजस्थान के हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने का फैसला सुनाया है.

Rajasthan News Live: हाईकोर्ट द्वारा SI भर्ती परीक्षा रद्द करने पर बोले हनुमान बेनीवाल, कहा - सत्य और संघर्ष की हुई जीत
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 28 August 2025: टोंक में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार बताया है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की तुलना भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से करते हुए कहा कि वे मोदी जी का साथ दे रहे हैं. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

06:17:51 Aug 28, 2025, 01:32 PM (IST)

Rajasthan News Live, 28 August 2025: टोंक में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार बताया है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की तुलना भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से करते हुए कहा कि वे मोदी जी का साथ दे रहे हैं. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

17:30:38 Aug 28, 2025, 05:30 PM (IST)

Rajasthan News Live: SI भर्ती से लेकर परीक्षा रद्द होने के फैसले तक बिंदू

SI भर्ती से लेकर परीक्षा रद्द होने के फैसले तक बिंदू. 859 पदों पर एसआई भर्ती के लिए 3 फरवरी 2021 को विज्ञप्ति जारी की गई. 10 मार्च 2021 आवेदन करने की आखिरी तारीख रखी गई. 11  परीक्षा केंद्रां पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई. 3 लाख 97 हजार 30 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया. 3 लाख 83 हजार 728 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए. लिखित परीक्षा परिणाम 24 दिसम्बर 2021 को आया, 20364 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. 12 फरवर से 18 फरवरी 2022 तक रेंज स्तर पर फिजीकल परीक्षा हुई, 3294 अभ्यर्थी पास हुए. 23 जनवरी से 30 मई 2023 तक इंटरव्यू हुए और 3094 पास हुए. 1 जून 2023 को अंतिम परिणाम घोषित किया गया, 859 अभ्यर्थी चयनित हुए. 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2023 तक 824 को ज्वॉइनिंग दी गई.

16:53:47 Aug 28, 2025, 04:53 PM (IST)

रेलवे अलर्ट! 17 से 21 सितंबर तक 27 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रा करने से पहले एक बार जरूर देखें लिस्ट

Rajasthan News: उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में अंडर ब्रिज निर्माण कार्य करेगा. इसके चलते 17 से 21 सितंबर तक 27 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. इनमें 6 ट्रेनें रद्द, 12 आंशिक रद्द और 7 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की गई.

पढ़ें पूरी खबर…

16:27:18 Aug 28, 2025, 04:27 PM (IST)

Rajasthan News Live: विशेष रूप से बनी अमर निवास के महाराजा की प्रतिमा

16:27:11 Aug 28, 2025, 04:27 PM (IST)

Rajasthan News Live: सपोटरा कालीसिल बांध के ओवरफ्लो पानी में एक लड़के के बहने की सूचना

बांध के ओवरफ्लो में चेतराम प्रजापत निवासी रानीपुरा के बहने की सूचना, सूचना मिलने पर सपोटरा थाना अधिकारी धारासिंह मीणा और तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल पहुंचे मौके पर, प्रत्यक्षदर्शियो और ग्रामीणों के अनुसार ओवरफ्लो से 500 मीटर आगे तेज बहते पानी में मछली पकड़ रहे थे दो युवा, पानी में बहे युवक चेतराम प्रजापत की स्थानीय गोताखोरो द्वारा तलाश जारी, कालीसिल बांध पर फिलहाल चल रही है दो फिट की चादर.

16:27:04 Aug 28, 2025, 04:27 PM (IST)

Rajasthan News Live: CMO से जुड़े से विभागों के सवालों के लिए मंत्री अधिकृत

5 मंत्रियों को किया गया अधिकृत, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, जोगाराम पटेल, जवाहर सिंह बेढ़म अधिकृत, सीएमओ ने जारी किए आदेश.

15:59:02 Aug 28, 2025, 03:59 PM (IST)

रो पड़ा पूरा गांव! जब शहीद इकबाल की 10 साल की बेटी मायरा को सौंपा गया तिरंगा

Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए झुंझुनूं के हवलदार इकबाल खान को लालपुर गांव में अंतिम विदाई दी गई. तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. सेना अधिकारियों ने शहीद की 10 वर्षीय बेटी मायरा को तिरंगा सौंपा. नेताओं व अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

पढ़ें पूरी खबर…

15:17:11 Aug 28, 2025, 03:17 PM (IST)

Rajasthan News Live: लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ रेल्वे कॉलोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अपराध नियंत्रण हेतु 7 दिवसीय विशेष अभियान में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, सूरजप्रकाश प्रजापति,याकूब अली उर्फ अक्कू एवं जयकुमार वाल्मीकि को किया गिरफ्तार, क्रमशः 10,7 एवं 5 वर्षो से फरार थे आरोपी, शहर SP तेजवस्विनी गोतम के नेतृत्व में रेल्वे कॉलोनी पुलिस की कार्रवाई.

14:58:49 Aug 28, 2025, 02:58 PM (IST)

Rajasthan News Live: सुजानगढ़ सालासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जुआ खेलते 9 जनों को किया गिरफ्तार, 1,13041 रूपए और तीन मोटर साइकिल जब्त, गांव गुडावड़ी में स्थित एक बाड़े में दबिश देकर की कार्रवाई, सालासर थाना प्रभारी सत्यनारायण ने की कार्रवाई.

14:58:40 Aug 28, 2025, 02:58 PM (IST)

Rajasthan News Live: कोलायत धार्मिक नगरी में ऋषि पंचमी के अवसर पर कपिल सरोवर में हुई श्रावणी

ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने पितरो को दी श्रद्धांजलि, श्री कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर आयोजित हुआ श्रावणी कार्यक्रम, पंच मंदिर में पितृ पूजन के तहत किया हवन व महा पूजन आयोजित, पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य में आयोजित हुआ श्रावणी का कार्यक्रम.

14:43:03 Aug 28, 2025, 02:43 PM (IST)

Rajasthan News Live: SI भर्ती परीक्षा रद्द मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का ट्वीट

SI भर्ती परीक्षा को रद्द करने का हाईकोर्ट का फैसला स्वागत योग्य. कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के हित में करती रही है कार्य. देश में पेपर लीक के खिलाफ उम्रकैद तक की सजा एवं 10 करोड़ रुपये जुर्माना. दोषियों की संपत्ति कुर्क जैसा कठोर कानून सबसे पहले राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार ने ही बनाया. कांग्रेस सरकार के समय रीट परीक्षा लेवल 2 की परीक्षा में अनियमितताएं सामने आईं. जिसे सरकार ने रद्द कर समयबद्ध तरीके से पुन: परीक्षा आयोजित करवाई. 50,000 युवाओं को दी थी नौकरी. भाजपा जनता में तो सब-इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर करती है अलग बातें. परन्तु अदालत में इस परीक्षा रद्द न करने के लिए करती रही प्रयास. इससे भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र भी आ गया है सामने.

14:38:49 Aug 28, 2025, 02:38 PM (IST)

प्रतापगढ़ में मगरमच्छ ने रेस्क्यू टीम संग खेला लुका-छिपी का खेल, ढूंढने में लग गए 8 घंटे

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में उस वक्त सनसनी फैल गई. जब एक रिहायशी इलाके में 9 फीट का मगरमच्छ देखा गया. गनीमत रही कि एक स्थानीय शिक्षिका की समझदारी से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई.

पढ़ें पूरी खबर…

13:33:44 Aug 28, 2025, 01:33 PM (IST)

Rajasthan News Live

टोंक , पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का बड़ा बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया भगवान राम का अवतार , गृहमंत्री अमित शाह की भगवान लक्ष्मण से की तुलना , कहा-मोदी जी नहीं कोई साधारण व्यक्ति , वो भगवान राम का अवतार है , गृहमंत्री अमित शाह छोटे भाई लक्ष्मण की तरह दे रहे साथ.

13:18:28 Aug 28, 2025, 01:18 PM (IST)

Rajasthan News Live

नागौर, SI भर्ती परीक्षा रद्द होने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के घर के बाहर आतिशबाजी, हनुमान बेनीवाल के समर्थको ने आतिशबाजी करते हुए की नारेबाजी, पिछले लंबे समय से हनुमान बेनीवाल SI भर्ती रद्द करवाने की मांग को लेकर कर रहे थे शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन, आखिरकार आज हाई कोर्ट ने SI भर्ती रद्द करने के दिए आदेश.

13:14:08 Aug 28, 2025, 01:14 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर  स्कूलों मे सत्र प्रारम्भ के दो महीने बाद भी नहीं पहुंचा पाठ्यक्रम, दो माह बाद भी छात्र व शिक्षक कर रहे पाठ्यक्रम का इंतजार, बिना पाठ्यक्रम बच्चों ने दिया प्रथम अधिगम परख, अब 5 सितम्बर तक पाठ्यक्रम पहुंचाने के दिए निर्देश, शिक्षा सचिव को करना पड़ा हस्तकक्षेप, शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने 5 पांच सितंबर तक पुस्तके वितरण के दिए निर्देश.

13:12:55 Aug 28, 2025, 01:12 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, हाई कोर्ट से बड़ी खबर SI भर्ती परीक्षा 2021 को किया रद्द, SOG द्वारा किया गया था SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण का खुलासा, 60 से अधिक ट्रेनी SI किए जा चुके हैं गिरफ्तार, प्रकरण में कुल 100 से अधिक आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार.

13:11:58 Aug 28, 2025, 01:11 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा को किया रद्द, जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने दिए आदेश, कैलाश चंद व अन्य की याचिका दिए आदेश, हाईकोर्ट ने मामले में आरपीएससी की कार्यप्रणाली पर भी किए सवाल खड़े, साथ ही RPSC की कार्यप्रणाली को लेकर लिया स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान मामले को जनहित याचिका के तौर पर सुनने के लिए भेजा सीजे के समक्ष.

10:18:11 Aug 28, 2025, 10:18 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर, गणेश चतुर्थी को लेकर घर-घर गूंज रहे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे,भन्नगा की ढाणी में कुम्भारा धूणा महंत बुधनाथ महाराज के सानिध्य में,वहीं क्षेत्र के सभी गांव में भी गणपति बप्पा मोरिया की रखी गई मूर्तियों, सुबह शाम आरती के समय उमड़ती श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़,आसोप में अध्यक्ष गंगाराम दायमा के नेतृत्व में चल रहा गणेश महोत्सव कार्यक्रम.

10:17:36 Aug 28, 2025, 10:17 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर रिंग रोड करवड़ से डांगियावास 125A पर बने फ्लाईओवर की हालत खस्ताहाल, एक वर्ष के अंदर ही काफी जर्जर और खराब हो चुका,निर्माण की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की,फ्लाईओवर कभी भी बड़े हादसों का कारण बन सकता,जिससे आमजन की जान–माल को बड़ा खतरा हो सकता,युवा नेता गौरव कटारिया ने की मांग,निर्माण कार्य करने वाली कंपनी का अनुबंध रद्द,संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार इंजीनियर के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई.

10:17:06 Aug 28, 2025, 10:17 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 30 को रतकुड़िया आएंगे, चौधरी गुलाराम राउमावि में शिक्षा विभाग की 69 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ, विकास के कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण,  पूर्व सांसद रामनारायण डुडी, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा,पाली सांसद पीपी चौधरी सहित कई अतिथि लेंगे भाग.

09:27:17 Aug 28, 2025, 09:27 AM (IST)

Rajasthan News Live

BAP विधायक जयकृष्ण पटेल की मुश्किलें बढ़ना तय. सदाचार कमेटी कल सौंपेगी स्पीकर वासुदेव देवनानी को रिपोर्ट. सूत्रों के हवाले से खबर- रिपोर्ट में कमेटी कर सकती विधायक की सदस्यता निरस्त करने की सिफारिश. BAP विधायक की रिश्वत लेते हुई थी गिरफ्तारी. हालांकि इस वक्त जमानत पर हैं विधायक पटेल. सदाचार कमेटी अध्यक्ष कैलाश वर्मा ने तैयार की रिपोर्ट.

08:42:08 Aug 28, 2025, 08:42 AM (IST)

Rajasthan News Live

नागौर: वैष्णो देवी में भूस्खलन का मामला. नागौर के एक व्यक्ति की भी हुई मौत. इंदिरा कॉलोनी निवासी संदीप की मौत. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ गए थे वैष्णो देवी.

08:41:37 Aug 28, 2025, 08:41 AM (IST)

Rajasthan News Live

सुजानगढ़: वैष्णो देवी भूस्खलन हादसे में सुजानगढ़ के दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की हुई मौत. सुजानगढ़ निवासी अनिल सोनी-अरविंद सोनी के साथ सारोठिया निवासी गजानंद सोनी और नागौर निवासी संदीप सोनी की हुई मौत. अनिल और अरविंद है सगे भाई. गजानंद, अनिल और अरविंद ने मंगलवार दोपहर को हादसे से पहले परिजनों से की थी फोन पर बात. हादसे की सूचना के बाद शव लेने के लिए परिजन और रिश्तेदार हुए रवाना.

08:11:43 Aug 28, 2025, 08:11 AM (IST)

'मेरी बेटी मर रही थी, वो पैसे मांग रहे थे... 1 घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया', मां बोली- इन लोगों ने मार दिया

Jaipur News: राजस्थान में जयपुर के सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय में 10 दिन में इलाज के अभाव में दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है. ताज़ा मामले में 7 महीने की गर्भवती निकिता स्वामी की मौत पर परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज शुरू करने से पहले पैसे मांगे गए और डॉक्टर देर से पहुंचे. अस्पताल में दोपहर बाद सीनियर डॉक्टरों की अनुपस्थिति और लापरवाही पर शहरवासियों में आक्रोश है तथा सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.
 

पड़ें पूरी खबर

07:19:40 Aug 28, 2025, 07:19 AM (IST)

राजस्थान में मानसून हुआ कमजोर, फिर भी इन जिलों में मचेगी बारिश की तबाही

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. हाल के दिनों में भारी बारिश के बाद अब बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है. बुधवार को जयपुर, जोधपुर और भरतपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित रहा. वहीं राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
 

पढ़ें पूरी खबर

07:19:01 Aug 28, 2025, 07:19 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: आईपीएस हेमंत कलाल का तबादला. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा के पद पर तबादला. कार्मिक विभाग ने जारी किये आदेश.  

07:18:04 Aug 28, 2025, 07:18 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: मोतीडूंगरी से गणपति का नगर भ्रमण महंत कैलाश शर्मा करेंगे मुख्य रथ की आरती. हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड-बाजों संग निकलेगी शोभायात्रा. 60 झांकियां शामिल, 30 स्वचालित झांकियां कोलकाता के कारीगरों ने बनाई. चंद्रयान-3, शिवशक्ति प्वाइंट, विक्रम-प्रज्ञान पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र. भोलेनाथ नंदी पर, हनुमानजी शिवलिंग की आरती करते हुए दिखेंगे. राम-लक्ष्मण के कंधे पर बैठे गणेश जी की झलक. शेर पर सवार मां शेरावाली के सामने नृत्य करते गणपति. लक्ष्मीजी भगवान विष्णु के चरण दबाती नजर आएंगी झांकी में. महाकाल के कांवड़ चढ़ाते और महाभारत लिखते गणेश जी का दृश्य. तिरंगा झांकी और रिद्धि-सिद्धि संग गणपति का विशेष श्रृंगार. बालरूप गणेश जी पिता शिव की पीठ पर खेलते हुए. मोतीडूंगरी रोड से गढ़ गणेश मंदिर चौक तक जाएगी शोभायात्रा. जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती से होगा स्वागत.    

07:13:23 Aug 28, 2025, 07:13 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर जिले में भारी वर्षा के दृष्टिगत 28 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित भारी वर्षा एवं जलभराव की स्थिति. मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ घंटों में भारी से मध्यम वर्षा की संभावना. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 एवं 34 के अंतर्गत अवकाश घोषित. जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर जिला जोधपुर के समस्त सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 अगस्त को अवकाश घोषित किया अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए प्रभावी होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.