Live Now

Rajasthan News Live: नवरात्रि का छठा दिन आज, हो रही मां कात्यायनी की पूजा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आएंगे जड़खोर गोधाम

Rajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. आज नवरात्रि का छठा दिन है. मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा को समर्पित है, इस दिन भक्त मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना करते हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के दिवंगत पिता पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.
 

Rajasthan News Live: नवरात्रि का छठा दिन आज, हो रही मां कात्यायनी की पूजा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आएंगे जड़खोर गोधाम
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 28 September 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. आज नवरात्रि के छठवें दिन घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा हो रही है. आज प्रतापगढ़ के अंबा माता में सीएम भजनलाल शर्मा राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के दिवंगत पिता पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुंचेंगे. बीजेपी दिव्यांगजन, बेसहारों का सम्मान करेगी. पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सम्मान किया जाएगा. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

06:30:28 Sep 28, 2025, 08:37 AM (IST)

Rajasthan News Live, 28 September 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. आज नवरात्रि के छठवें दिन घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा हो रही है. आज प्रतापगढ़ के अंबा माता में सीएम भजनलाल शर्मा राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के दिवंगत पिता पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुंचेंगे. बीजेपी दिव्यांगजन, बेसहारों का सम्मान करेगी. पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सम्मान किया जाएगा. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

12:14:57 Sep 28, 2025, 12:14 PM (IST)

अजमेर में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक, खींचा गया तैयारियों का खाका

Ajmer News: राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को सजीव करने वाला अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला इस बार 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. मेले का औपचारिक शुभारंभ 30 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ होगा.
 

पढ़ें पूरी खबर

10:27:40 Sep 28, 2025, 10:27 AM (IST)

Tonk में छेड़छाड़ और जबरन धर्मांतरण मामला, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ताहिर मेवाती और उसके साथी फाईज को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ था.


पढ़ें पूरी खबर

09:48:36 Sep 28, 2025, 09:48 AM (IST)

Rajasthan News Live

प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से कुछ देर में पहुंचने वाले हैं प्रतापगढ़ के अंबामाता, सीएम सीधे जयपुर से हेलीकॉप्टर से पहुचं रहे हैं अंबामाता का खेड़ा, पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की भीड़, मंत्री गौतम दक, क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय भी पहुंचे, कई मंत्री व दिग्गज नेता भी प्रतापगढ़ पहुंचे.    

08:38:16 Sep 28, 2025, 08:38 AM (IST)

Rajasthan News Live

Tonk: मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार 1 मोटरसाइकिल की जब्त. कोतवाली थाना पुलिस ने की कार्यवाही आरोपी झुंझार सिंह को किया गिरफ्तार. पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में कार्यवाही.
 

08:37:32 Sep 28, 2025, 08:37 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर छठा नवरात्रि: जयपुर के मंदिरों में गूंजे माता रानी के जयकारे. माता कात्यायनी की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में लगा मेला. राजापार्क पंचवटी मंदिर में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार. मां कात्यायनी की झांकी देखने उमड़े श्रद्धालु, भजन-कीर्तन में झूमे भक्त. कन्या पूजन और जागरण का आयोजन, बच्चियों को कराया गया भोज. ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से गूंज उठा मंदिर परिसर. महिलाओं और युवाओं श्रद्धालुओं को नहीं हुई कोई परेशानी. बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़. श्रद्धालु सप्तमी और अष्टमी की तैयारियों में जुटे. मंदिर के महंत पंडित मदन लाल ने दी जानकारी.    
 

08:37:03 Sep 28, 2025, 08:37 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आएंगे जड़खोर गोधाम. श्रीकृष्ण- बलराम गो आराधन महोत्सव- 2025 में होंगे शामिल. दोपहर 1:15 बजे जड़खोर गोधाम पहुंचने का कार्यक्रम. जड़खोर गोधाम हेलीपैड पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा. यहां से सीधे आएंगे कार्यक्रम स्थल पर मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज की कथा में होंगे शामिल. सन्त राजेंद्र दास जी महाराज से मुलाकात का भी कार्यक्रम गो संरक्षण, संवर्धन और गो माता के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किया जा रहा है महोत्सव. देश के कई बड़े साधु, संत, प्रबुद्धजन भी रहेंगे मौजूद महोत्सव में देशभर से आए गो भक्तों को संबोधित भी करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा. आयोजन स्थल पर सभी तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप.
 

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.