Live Now

Rajasthan News Live: माउंट आबू समेत जिले में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, चित्तौड़गढ़ में बाइक सवार दंपति और 3 बच्चियां भी पानी में बहीं

Rajasthan News Live: अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले में "बिश्नोई गैंग" शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है. 

Rajasthan News Live: माउंट आबू समेत जिले में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, चित्तौड़गढ़ में बाइक सवार दंपति और 3 बच्चियां भी पानी में बहीं
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 29 August 2025: अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले में "बिश्नोई गैंग" शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज एक शांतिप्रिय और पर्यावरण संरक्षक समाज है, और इस तरह के शब्दों से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. प्रवक्ता ने न्यायालय से इस शब्द को फैसले से हटाने का आग्रह किया, ताकि समाज की गरिमा की रक्षा हो सके.

ट्रेंडिंग न्यूज़

06:33:51 Aug 29, 2025, 04:54 PM (IST)

Rajasthan News Live, 29 August 2025: अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले में "बिश्नोई गैंग" शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज एक शांतिप्रिय और पर्यावरण संरक्षक समाज है, और इस तरह के शब्दों से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. प्रवक्ता ने न्यायालय से इस शब्द को फैसले से हटाने का आग्रह किया, ताकि समाज की गरिमा की रक्षा हो सके.

17:11:08 Aug 29, 2025, 05:11 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारश का येलो अलर्ट जारी किया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में मूसलाधार बारिश का दौर जारी! इन 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

16:55:31 Aug 29, 2025, 04:55 PM (IST)

Rajasthan Weather Update

राजस्थान में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. जानिए मौसम का ताजा अपडेट. 

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान के 11 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी 

16:54:42 Aug 29, 2025, 04:54 PM (IST)

Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की नगरी में सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने 11 हजार केवी के विद्युत पोल को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया. 

यहां पढ़ें पूरी खबर-Khatu Shyam Ji: तेल टैंकर ने बिजली के खंभे को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

16:06:01 Aug 29, 2025, 04:06 PM (IST)

Dholpur News

धौलपुर में बिजली चोरी के खिलाफ डिस्कॉम की बड़ी कार्रवाई हुई है. XEN गोविंद सिंह के नेतृत्व में गेंदापुरा, लंका डांडा, छत्रीपुरा समेत आधा दर्जन कॉलोनियों में छापेमारी कर 150 से अधिक अवैध जंपर काटे गए. 

यहां पढ़ें पूरी खबर-धौलपुर में बिजली चोरी के 150 से अधिक अवैध जंपर जब्त, 1 लाख का जुर्माना
 

16:04:57 Aug 29, 2025, 04:04 PM (IST)

Dholpur News

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर स्थित तीर्थराज मचकुंड पर ऋषि पंचमी से शुरू हुए देवछठ के लक्खी मेले में दूसरे दिन राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया. 

यहां पढ़ें पूरी खबर- Dholpur: तीर्थराज मचकुंड पर देवछठ स्नान, उर्स और मेले में उमड़ा जनसैलाब

16:04:24 Aug 29, 2025, 04:04 PM (IST)

Alwar News

अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के खेड़ी गांव में बीती रात दो गरीब किसानों भोंजूराम जाट और बुद्धसिंह सैनी की पांच भैंसें अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गईं. भैंसों की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई गई है. 

यहां पढ़ें पूरी खबर-Alwar: खेड़ी गांव में 2 किसानों की लाखों की भैंसें चोरी, 200 से ज्यादा लोगों ने किया थाने का घेराव 

15:18:07 Aug 29, 2025, 03:18 PM (IST)

Rajasthan News Live: चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े

शहर के खांदू कॉलोनी चौराहा की घटना, एक दुकान में 12 हजार के आसपास की हुई चोरी, पीड़ित दुकानदारों ने राजतालाब थाने में कराया मामला दर्ज.

15:03:52 Aug 29, 2025, 03:03 PM (IST)

Rajasthan News Live: अरांई में राजमार्ग जाम और पथराव व लाठी चार्ज के बाद बनी शांति

14:27:28 Aug 29, 2025, 02:27 PM (IST)

Rajasthan News Live: बीएसएफ के जवान रमेश पोपावत की पार्थिव देह पहुंची जोधपुर

इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट से पार्थिव देह आई है जोधपुर, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने परिवार को बंधाया ढाढस, पार्थिव देह को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया नमन, सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव बोयल में होगा अंतिम संस्कार, एयरपोर्ट पर समाज के लोगों की भारी भीड़ मौजूद, ट्रेन में अचानक तबियत बिगड़ने से हो गई थी मौत.

14:27:22 Aug 29, 2025, 02:27 PM (IST)

Rajasthan News Live: एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन में चितलवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

23 ग्राम एमडी ड्रग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल पर सेड़वा से गुजरात एमडी लेकर जा रहे थे आरोपी, सिवाड़ा पुलिस चौकी पर चितलवाना पुलिस ने एमडी जब्त कर दोनों तस्करों को किया गिरफ्तार, थानाप्रभारी अमृतलाल के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई.

14:10:02 Aug 29, 2025, 02:10 PM (IST)

Rajasthan News Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायु सेना के विशेष विमान से पहुंचें जोधपुर

वायु सेना स्टेशन पर सेना के अधिकारीयो ने की अगुवाई, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की अगुवाई, भाजपा पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री का किया स्वागत, आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकादमी के नवनिर्मित भवन का करेंगे लोकार्पण, हनवन्त आदर्श विद्या मंदिर लाल सागर में है कार्यक्रम का आयोजन, मारवाड़ राजपूत सभा भवन में शहीद वीरांगनाओं का करेंगे सम्मान.

14:09:57 Aug 29, 2025, 02:09 PM (IST)

Rajasthan News Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जोधपुर प्रवास पर

भामाशाह स्वर्गीय सोनी देवी-देवीलाल गहलोत पवेलियन एवं ग्राउंड परिसर का नामकरण एवं मूर्ति अनावरण और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम, समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, माली समाज के नेता सुनील परिहार, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सोलंकी, महापौर उत्तर कुंती देवडा सहित समाज के लोग मौजूद.

13:41:58 Aug 29, 2025, 01:41 PM (IST)

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे टोडारायसिंह

13:23:39 Aug 29, 2025, 01:23 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजसमंद के आमेट से खबर

13:11:17 Aug 29, 2025, 01:11 PM (IST)

Rajasthan News Live: भर्ती रद्दीकरण पर बिश्नोई असंतोष

SI भर्ती परीक्षा रद्द करने का मामला. मामले को लेकर अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवराज बिश्नोई बोले - हम माननीय न्यायालय का सम्मान करते हुए ये कहना चाहते हैं कि बिश्नोई संप्रदाय एक शांतिप्रिय, जीव रक्षक, पर्यावरण संरक्षण करने वाला संप्रदाय हैं, SI भर्ती रद्द करने का जो भी फैसला माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय ने दिया है, बिश्नोई संप्रदाय उस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, परंतु माननीय न्यायालय ने 202 पेज के फैसले में कई बार "बिश्नोई गेंग" शब्द का इस्तेमाल किया हैं जो कतई उचित नहीं प्रतीत होता, क्योंकि इस प्रकार के शब्दों से सम्पूर्ण बिश्नोई संप्रदाय की भावनाएं आहत हुई हैं , अतः हम माननीय न्यायालय से विनती करते हैं कि "बिश्नोई गेंग" शब्दों को इस फैसले से हटाकर पूरे बिश्नोई सम्प्रदाय की भावनाओं की रक्षा करें.

13:09:37 Aug 29, 2025, 01:09 PM (IST)

Rajasthan News Live: 20 वर्ष से पुराने वाहनों की आरसी रिन्यूअल फीस बढ़ाई

20 वर्ष पुराने दुलाई वाहन के लिए 100 रुपए फीस लगेगी, तिपहिया-चौपहिया ( क्वाड्रिसाइकिल) के लिए 5000 रुपए.

12:27:56 Aug 29, 2025, 12:27 PM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर- SI भर्ती परीक्षा रद्द करने का मामला, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का बयान 'हम माननीय न्यायालय का सम्मान करते हुए ये कहना चाहते हैं' 'बिश्नोई संप्रदाय एक शांतिप्रिय, जीव रक्षक, पर्यावरण संरक्षण करने वाला संप्रदाय' , 'SI भर्ती रद्द करने का जो भी फैसला माननीय हाईकोर्ट ने दिया' 'बिश्नोई संप्रदाय उस फैसले पर नहीं करना चाहता कोई टिप्पणी', 'परंतु माननीय न्यायालय ने 202 पेज के फैसले में... ...कई बार "बिश्नोई गेंग" शब्द का किया है इस्तेमाल', 'जो कतई उचित नहीं प्रतीत होता' , 'क्योंकि इस प्रकार के शब्दों से सम्पूर्ण बिश्नोई संप्रदाय की भावनाएं हुई हैं आहत' . अतः हम माननीय न्यायालय से करते हैं विनती' , "बिश्नोई गेंग" शब्दों को इस फैसले से हटाकर... ... पूरे बिश्नोई सम्प्रदाय की भावनाओं की करें रक्षा'. 

12:25:22 Aug 29, 2025, 12:25 PM (IST)

Rajasthan News Live

नवलगढ़ एसडीएम के खिलाफ चल रहा वकीलों का धरना , 15 वें रोज भी जारी बीते रोज नवलगढ़ विधायक ने दिया था वकीलों को आश्वासन, आज मीटिंग में वकीलों ने कहा आश्वासन नहीं ट्रांसफर का ऑर्डर लाकर दो, ऑर्डर आने के बाद हटेगा वकीलों का धरना.

11:38:07 Aug 29, 2025, 11:38 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट 6E 6198 लेट, दिल्ली -जोधपुर की है फ्लाइट एयरपोर्ट पर यात्री फ्लाइट का कर रहे हैं इंतजार, सुबह 10:25 बजे जोधपुर पहुंचने का है समय सुबह 9:10 बजे दिल्ली से उड़ने का है समय, अब तकरीबन 11:30 बजे दिल्ली से भरेगी उड़ान दोपहर 12:30 बजे तक जोधपुर पहुंचने की है संभावना, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृती मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आ रहे हैं इसी फ्लाइट से जोधपुर.

11:36:55 Aug 29, 2025, 11:36 AM (IST)

Rajasthan News Live

झुंझुनूं गुढ़ा रोड़ स्थिति ट्रेन की पटरियों पर लेटी महिला ट्रेन की पटरियों पर, महिला को लेटा देख लोगो ने तुरंत बचाया, सदर थानाक्षेत्र एक गांव की बताई जा रही है महिला, सुचना पर पहुंची पुलिस , महिला को ले गई अपने साथ प्राथमिक तौर पर महिला पति की मारपीट से परेशान बताई जा रही है.

10:31:15 Aug 29, 2025, 10:31 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा का जोधपुर दौरा, ट्रेन मार्ग से दिल्ली से बिट्टा पहुंचे जोधपुर, भारी सुरक्षा में रेलवे स्टेशन से पहुंचे सर्किट हाउस, कई निजी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, कुछ देर में नाकोड़ा तीर्थ जाने का कार्यक्रम.

10:30:18 Aug 29, 2025, 10:30 AM (IST)

Rajasthan News Live

अरांई, अजमेर अरांई में सिरोंज रोड़ पर शराब ठेके पर चोरी की वारदात, शराब ठेके के ताले तोड़ कर नकदी व शराब चोरी, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात से दहशत का माहौल, सूचना पर अरांई पुलिस मौके पर मुआयना कर जांच में जुटी पुलिस.

09:30:40 Aug 29, 2025, 09:30 AM (IST)

Rajasthan News Live

धौलपुर, सामाजिक समरसता के प्रतीक मचकुंड मेले में दिख रहा है भक्ति का संगम, पुलिस ने भी की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, SP विकास सांगवान के निर्देशन में करीब 350 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को किया गया है तैनात, 3 एडीशनल एसपी और 3 सीओ के जिम्मे है मेले की सुरक्षा व्यवस्था, मेले में हर चौराहे नुक्कड़ घाट आदि पर तैनात हैं पुलिसकर्मी, यातायात पुलिस मेला ग्राउंड में संभाल रही हैं पार्किंग की व्यवस्था,महिला पुलिस गश्ती दल महिलाओं की सुरक्षा में कर रहा है गश्त.

08:50:17 Aug 29, 2025, 08:50 AM (IST)

Rajasthan News Live

चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा राजमार्ग पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की चित्तौड़गढ़ सेल ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है. गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने एक ट्रक को रोका, जिसमें आयुर्वेदिक दवाओं के कार्टून बॉक्स के नीचे 482 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा चूरा छिपाकर ले जाया जा रहा था. उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में ट्रक और बरामद डोडा चूरा को जब्त कर लिया गया. वहीं चालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

08:50:02 Aug 29, 2025, 08:50 AM (IST)

Rajasthan News Live

चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी और थाने का टॉप टेन बदमाश कासम खान पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. 52 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर कासम खान पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को ईशाकाबाद, बडोली रोड से दबोचा गया. 

08:15:06 Aug 29, 2025, 08:15 AM (IST)

Rajasthan News Live

मसूदा: डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज देवमाली में, भगवान देवनारायण के करेंगे दर्शन, विधायक वीरेंद्र कानावत सहित कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, दिया कुमारी के स्वागत की तैयारी में जुट कार्यकर्ता, आज करीब 11 बजे देवमाली पहुंचने का हे कार्यक्रम, इन दिनों देवमाली धाम ने देश में एक अलग पहचान बना रखी है.

08:14:26 Aug 29, 2025, 08:14 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आज जोधपुर दौरा. 10:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे शेखावत. शाम 4:30 बजे सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत गौशाला मैदान में खेल महाकुंभ का करेंगे शुभारंभ. गौशाला मैदान हॉल में करेंगे पत्रकार वार्ता.

08:13:53 Aug 29, 2025, 08:13 AM (IST)

Rajasthan News Live

धौलपुर तीर्थराज मचकुंड का लक्खी मेला आज, जिले में आज का रहेगा अवकाश जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिले में अवकाश घोषित, आज देवछठ मचकुण्ड मेला का रहेगा स्थानीय अवकाश, हिंदुओं में माने जाली वाली है देवछट, आधी रात से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु मचकुंड, यूपी एमपी सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु आते हैं मेले में, नवविवाहित जोड़ो के सहरे की कलंगी को सरोवर में विसर्जित कर उनके जीवन के लिए की जाती है मंगलकामना, मेले में आते हैं हजारों की संख्या में नवविवाहित जोड़े.

08:12:21 Aug 29, 2025, 08:12 AM (IST)

Rajasthan News Live

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक की अपील: अतिवृष्टि के इस दौर में नदी-नालों से बनाए रखें दूरी, चित्तौड़गढ़ जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, तेज बारिश में किसी भी हालत में नाले या नदी न करे पार, अनजान बहते पानी में वाहन ले जाने से बचें, खतरनाक जगहों को पिकनिक स्पॉट बनाने से सख्त करें परहेज, आपदा की स्थिति में तुरंत पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दें, जनहित में चित्तौड़गढ़ पुलिस ने सतर्क रहने की अपील जारी की.

08:11:48 Aug 29, 2025, 08:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर सांसद खेल महोत्सव: खेल भावना और फिट इंडिया का संदेश घर-घर तक आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में शाम 4.30 बजे होगा शुभारंभ महोत्सव के उद्घाटन समारोह में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे खेलों की विविधता, सबकी भागीदारी केन्द्रीय मंत्री शेखावत प्रेस से भी करेंगे वार्ता.

08:11:26 Aug 29, 2025, 08:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: प्रदेश में मौसम का हाल. अगले दो सप्ताह और मानसून एक्टिव रहने की संभावना. मानसून ट्रफ गंगानगर, शिवपुरी, दमोह होते हुए वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही है. एक अन्य ट्रफ मध्य प्रदेश के सेंट्रल से दक्षिणी पंजाब की ओर गुजर रही. इसके चलते 10 सितंबर तक मानसून एक्टिव फेज में रहेगा. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं तेज बरसात होने का अनुमान . आज भी 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट. जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में बारिश का अनुमान.    

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.