&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने ऑब्जर्वर लगाए. राजस्थान के कई नेताओं को जिम्मेदारी मिली. अशोक चांदना, मनीष यादव, सीताराम लाम्बा को जिम्मेदारी मिली. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कुल 58 ऑब्जर्वर लगाए.
Rajasthan News Live: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने ऑब्जर्वर लगाए. राजस्थान के कई नेताओं को जिम्मेदारी मिली. अशोक चांदना, मनीष यादव, सीताराम लाम्बा को जिम्मेदारी मिली. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कुल 58 ऑब्जर्वर लगाए.
चूरू जिले में तारानगर की एक 18 वर्षीय युवति को पुलिस के द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट के ओमान उड़ान भरने से पहले दस्तयाब किया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान की लड़की का ब्रेनवॉश कर ओमान भेजने की कोशिश, मानव तस्करी का मामला उजागर
20 वर्षीय युवती के साथ रेप के मामले में बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया अरेस्ट, विदेश भेजने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप
जयपुर में जेके लोन अस्पताल दुर्लभ बीमारियों के इलाज में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहा है. ये बिमारी दुनियाभर में अब तक केवल 60 मामलों में देखी गई है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- तीन साल की उम्र में शुरू हुआ पीरियड, गंभीर बीमारी से डॉक्टर भी रहे अंजान, 14 साल तक करते रहे कैंसर का इलाज
मौसम ने माउंट आबू की खूबसूरती बढ़ाई. माउंट आबू में तीन दिन में 40 हजार पर्यटक पहुंचे. शुक्रवार से रविवार तक हिल स्टेशन पर भारी भीड़, 8059 वाहनों की आवाजाही से पालिका को आय हुई. नगर पालिका को 7 लाख 60 हजार रुपए की आय हुई. इस सीजन की अब तक 13 इंच बारिश दर्ज हुई. वादियों में कोहरा और हरियाली का नजारा. सैलानी रिमझिम बारिश और ठंडक का लुत्फ उठा रहे.
राजस्थान में इन दिनों जोरदार बारिश का दौर चल रहा है. सबसे ज्यादा मानसून प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय है. ऐसे में आज कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में मानसून का हाहाकार! जून में टूटा 6 साल का रिकॉर्ड, 2 जुलाई से बारिश मचाएगी तबाही
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज बीकानेर के दौरे पर रहे. इस दौरान अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.
यहां पढ़ें पूरी खबर- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने संविधान को बदला और तोड़ा-मरोड़ा
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार किया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- किसान गोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार
किसान आंदोलन पर सबसे बड़ी अपडेट. श्री गंगानगर में किसानों का आंदोलन समाप्त. नहरी पानी मामले पर किसानों की बड़ी जीत. कुछ देर पहले प्रशाशन से वार्ता में हुआ समझौता. कल श्री गंगानगर में किसानो का था ट्रैक्टर मार्च कार्यक्रम. सभागार में चली वार्ता में प्रशाशन की किसानो के साथ बनी सहमति. RD 45 पर आज हुआ 2200 क्यूसेक पानी. गंगनहर में निर्धारित शेयर 2500 क्यूसेक पानी की थी मांग.
सिरोही नेशनल हाईवे 27 पर हादसे को दावत देती चट्टानें. पिंडवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर लगातार गिर रही चट्टानें बारिश में ढागा घाटी क्षेत्र में बढ़ा हादसों का खतरा यातायात हुआ बाधित. जानमाल का बना खतरा. सुरक्षा के इंतजाम नहीं से राहगीरों में आक्रोश. लगातार चट्टाने गिरने के बावजूद जिम्मेदार मौन न रिटेनिंग वॉल न चेतावनी बोर्ड लगे. स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षा दीवार बनाने की मांग.
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को झुंझुनूं के दौरे पर रहे. रविवार को जिले के चिड़ावा कस्बे में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद वे आपातकाल की बरसी पर झुंझुनूं में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू, नवलगढ़ विधायक विक्रम जाखल, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित कई पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.
कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ आंदोलन पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़. कांग्रेस को याद करना चाहिए आपातकाल. राठौड़ ने कहा कि उस समय छीन ली गई थी बोलने की आजादी. कांग्रेस ने सरकारें बर्खास्त कर दी थी. घड़ियाली आसूं बहा रही है कांग्रेस. कांग्रेस को अपना इतिहास याद करना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर मदन राठौड़ ने कहा कि जो जैसा होता, वो ऐसा सोचते हैं. उनके समय आपस में झगड़ते होते थे.
काशीराम जयपुर. जयपुर एयरपोर्ट पर फिर विस्फोटक धमाके की धमकी! एयरपोर्ट प्रशासन को दी गई धमकी. लिखित संदेश में आया, एयरपोर्ट बिल्डिंग के अंदर रखा हुआ है एक्सप्लोसिव. बिल्डिंग खाली कर लें, अंदर मौजूद सभी लोग मारे जाएंगे. तुरंत बाद ही एयरपोर्ट प्रशासन ने शुरू कराया सर्च अभियान. सीआईएसएफ की ओर से बिल्डिंग में चलाया गया सर्च अभियान. एयरपोर्ट बिल्डिंग, पार्किंग और अन्य हिस्सों में किया जा रहा सर्च.
भरतपुर के रूपवास उपखंड के जंगी के नगला में चंबल की पाइप लाइन में मिट्टी ढहने से हुए हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। जिला कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी मृदुल कच्छावा ने उच्चैन एसडीएम भारती गुप्ता के साथ आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निजी अस्पतालों में भी बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई है.
भरतपुर रूपवास के नगला जंगी में मिट्टी की ढहाय के नीचे दबने से घायलों को RBM अस्पताल लाया गया, जिला कलक्टर कमर चौधरी व एसपी मृदुल कच्छावा अस्पताल पहुंचे, बेहतर इलाज के दिये निर्देश,हादसे की ले रहे है जानकारी.
Kota News: कोटा में वन विभाग की टीम ने मॉन्स्टर लिजर्ड के प्राइवेट पार्ट की तस्करी के मामले में दो तस्करों को पकड़ा है. इनके पास से 28 प्राइवेट पार्ट बरामद किए गए हैं. इसके अलावा, बारहसिंगा के सींग, लेपर्ड के नाखून और जिंदा कछुआ भी बरामद किया गया है. वन विभाग ने शिकार में काम आने वाले फंदे भी जब्त किए हैं. वन विभाग वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रहा है. गौरतलब है कि पूर्व में भी नयापुरा क्षेत्र में कछुआ की तस्करी करते हुए एक युवक को पकड़ा गया था.
हादसे में चाची और भतीजे की मौत हो गई है. घटना में कुल 10 लोग शामिल थे, जिनमें से 6 को बाहर निकाल लिया गया है और इनमें से 2 की मौत हो गई है. अभी भी 4 लोग मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं. मृतक के परिजन अमित ने बताया कि स्थिति बहुत ही दुखद है और बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है.
भरतपुर के रूपवास उपखण्ड के गहनोली थाने के जंगी के नगला में बड़ा हादसा हुआ है. पानी की पाइप लाइन डालते समय मिट्टी की ढहाई गिरने से 10 से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए. घटना में 6 लोगों को मिट्टी से निकाला गया है, जबकि बाकी लोगों को निकालने का काम जारी है. घायलों को आरबीएम जिला अस्पताल लाया जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है.