Live Now

Rajasthan News Live: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अंबाबाड़ी जैन मंदिर में की शिरकत, जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

Rajasthan News Live: जयपुर के अंबाबाड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित भक्तामर विधान कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल हुईं. उन्होंने इस दौरान आदित्य सागर महाराज से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया.

Rajasthan News Live: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अंबाबाड़ी जैन मंदिर में की शिरकत, जैन समाज ने किया भव्य स्वागत
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 29 September 2025: जयपुर के अंबाबाड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित भक्तामर विधान कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल हुईं. उन्होंने इस दौरान आदित्य सागर महाराज से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया. जैन समाज ने कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया.

16:42:26 Sep 29, 2025, 04:42 PM (IST)

अंबाबाड़ी में दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम में हुई शामिल, आदित्य सागर महाराज ससंघ का आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया, जैन समाज द्वारा दिया कुमारी का स्वागत किया गया.

15:46:31 Sep 29, 2025, 03:46 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कुछ देर में पहुंच रहे हैं सांगानेर स्टेडियम, 171 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण, सांसद मंजू शर्मा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, भाजपा नेता अशोक परनामी, महापौर सौम्या गुर्जर, उप महापौर पुनीत कर्णावट पहुंचे सांगानेर स्टेडियम.

12:37:09 Sep 29, 2025, 12:37 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर में कांग्रेस सरकार की निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 4,500 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इस घोटाले की जांच के लिए वित्त विभाग ने सहायक लेखाधिकारी हेमंत बिलाला की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम गठित की है, जो फूड पैकेट की खरीद, वितरण, भुगतान और गुणवत्ता की जांच करेगी. सहकारिता विभाग की प्रारंभिक जांच में कई जिलों में अनियमितताएं पाई गई थीं, जहां फूड किटों के सैंपल प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि टेंडर प्रक्रिया राज्य स्तर के बजाय जिला स्तर पर की गई थी, जिसके कारण फूड पैकेट्स की दरों में भारी अंतर देखा गया. विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है, जिससे योजना में भ्रष्टाचार की गहरी परतें सामने आ सकती हैं.

11:59:14 Sep 29, 2025, 11:59 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर लेह हिंसा के बाद सोनम वांगचुक जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद, सुरक्षा कारणों से सोनम वांगचुक को जोधपुर की सेंट्रल जेल में रखा गया, 60 घंटे से अधिक समय से जेल में हैं वांगचुक, स्वास्थ्य ठीक दो नंबर बैरक में कड़ी निगरानी व CCTV से हर पल नजर, वरिष्ठ जेल अधिकारी लगातार ले रहे हैं फीडबैक, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग, जेल DIG राकेश मोहन शर्मा व SP प्रदीप लखावत रखें हुए है नजर.

11:57:48 Sep 29, 2025, 11:57 AM (IST)

Rajasthan News Live

 दशहरा कमेटी के तत्वाधान में होगा भव्य दशहरा उत्सव, कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम दशहरा ग्राउंड में होगा, बाहर से आए कलाकारों द्वारा किए जा रहे है पुतले तैयार, रावण का पुतला होगा 60 फुट ऊंचा, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले होंगे 50 फुट ऊंचे, पुतलों की विशालकाय झलक बनेगी विशेष आकर्षण, दशहरा कमेटी के संयोजक संदीप ढिल्लों ने दी जानकारी.

11:57:17 Sep 29, 2025, 11:57 AM (IST)

Rajasthan News Live

ट्रक और एंबुलेंस की हुई भिड़ंत,  बड़ा हादसा होने से टला, एंबुलेंस चालक को आई मामूली चोटे। हादसे के बाद एम्बुलेंस से जयपुर जा रहे मरीज आधा घंटे तक रहा तड़पता, दूसरी एंबुलेंस आने के बाद मरीज को किया जयपुर के लिए रवाना, चला चौकड़ी मार्ग की है घटना.

11:55:49 Sep 29, 2025, 11:55 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी पहुंची आमेर फोर्ट, दिया कुमारी ने शिलामाता मंदिर में की पूजा अर्चना, देश प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना, आमेर महल में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा.

11:14:07 Sep 29, 2025, 11:14 AM (IST)

Rajasthan News Live

वायनाड सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा आज से रणथंभौर के दौरे पर, रणथंभौर पहुँचा प्रियंका गाँधी वाड्रा का काफिला, रणथंभौर के होटल शेर बाघ में ठहरी है प्रियंका, निजी दौरे पर रणथंभौर आई है प्रियंका, दो से तीन या चार दिन रणथंभौर में रहेंगी प्रियंका, रणथंभौर नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमन, प्रियंका का है रणथंभौर से गहरा लगाव, हर साल दो से तीन बार रणथंभौर भ्रमन पर आती है प्रियंका, प्रियंका के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद.

11:12:24 Sep 29, 2025, 11:12 AM (IST)

Jaipur Gold Silver Prices: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतें जस की तस, देखें आज के लेटेस्ट अपडेट

आज जयपुर में सोने-चांदी के भाव स्थिर हैं. 24 कैरेट शुद्ध सोना कल की तरह ₹1,23,632 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. इसी तरह चांदी की कीमत भी ₹1,507.89 प्रति 10 ग्राम पर टिकी हुई है.

पढ़े पूरी खबर…

08:59:00 Sep 29, 2025, 08:59 AM (IST)

Rajasthan News Live

झुंझुनूं: खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा आज झुंझुनूं दौरे पर. खाद्य मंत्री गोदारा रसद विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे. जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. केबिनेट मंत्री गोदारा बीकानेर से 11 बजे झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पहुंचेगे. जहां वे खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ करेंगे संवाद.    
 

08:57:45 Sep 29, 2025, 08:57 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में आज से शुरू होंगे 3 नए पुलिस थाने पत्रकार कॉलोनी, नारायण विहार और खोरा बीसल थानों की होगी शुरुआत. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के बाद नए पुलिस थानों में रजिस्टर्ड किए जाएंगे केस. हाल ही में आई थानाधिकारियों के तबादला सूची में मदन कड़वासरा को पत्रकार कॉलोनी, गुंजन सोनी को नारायण विहार और सुरेंद्र सिंह को खोरा बीसल थाने की दी गई है जिम्मेदारी. नए थाने शुरू होने से स्थानीय क्षेत्र की जनता को मिलेगी बड़ी राहत.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More