&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live 3 August: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा जारी है. अपने दौरे के दूसरे दिन, वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले शनिवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. मुख्यमंत्री का यह दौरा राजस्थान की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Rajasthan News Live 3 August: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा जारी है. अपने दौरे के दूसरे दिन, वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले शनिवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. मुख्यमंत्री का यह दौरा राजस्थान की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज नागौर जिले के मेड़ता शहर के दौरे पर रहीं. उन्होंने प्रसिद्ध चतुर्भुजनाथ मंदिर और संत शिरोमणि मीराबाई मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.
यहां पढ़ें पूरी खबर- दीया कुमारी का मेड़ता शहर का दौरा, मीराबाई जयंती महोत्सव-2025 में हुई शामिल
प्रतापगढ़ जिले में अरनोद में पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मैगजीन के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने इस बदमाश की बाइक को भी जप्त किया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
राजस्थान में मानसून का दौर फिर से शुरू होता नजर आ रहा है. बीते दिन शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में मूसलधार बारिश से दर्ज हुई. प्रदेश में एक बार फिर से मानसून के चलते 3 अगस्त से बारिश के गतिविधियों में बढ़ोतरी होने वाली है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में बारिश का दौर जारी, इन 9 जिलों में येलो अलर्ट
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अमेरिका दौरे पर, न्यूयॉर्क में RANA प्रेसिडेंट प्रेम भंडारी, सचिव रवि, कोषाध्यक्ष नीलम मोदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया स्वागत. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा का किया स्वागत. RANA प्रतिनिधी गण के साथ भारत के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर हुई चर्चा. राजस्थान के वर्तमान परिदृश्य पर भी हुई चर्चा. अमेरिका में RANA एक राजस्थान प्रवासी भारतीयों की संस्था हैं, जिसके अध्यक्ष हैं प्रेम भंडारी 15 दिन के अमेरिका दौरे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हैं.
Rajasthan News: अजमेर के नसीराबाद के पास मोडी गांव के जंगलों में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश दी गई. बड़ी मात्रा में शराब, स्प्रिट, लेबल, ढक्कन, खाली बोतलें और एक बोलेरो जब्त की गई. मास्टरमाइंड गुजराती लाल मौके से फरार हो गया.
Rajasthan News: नीमकाथाना माइनिंग एंड क्रेशर समिति ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है. रॉयल्टी वृद्धि, ISTP शुल्क, ड्रोन सर्वे और जुर्माने जैसे फैसलों के विरोध में सैकड़ों खनन पट्टाधारी लामबंद हुए हैं और उद्योग का दर्जा देने की मांग की है.
समाज के विभिन्न समाजसेवियों व प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित, साथ ही आत्मनिर्भर महिलाओं जो घर से काम करती है उन्हें भी सम्मानित किया गया, महिला अध्यक्ष सोनिया अदलखा ने कहा- समाज को एक जुट करना हमारा मकसद है, हाड़ौती क्षेत्र समेत राज्य के बाहर से भी आए पंजाबी समाज के पदाधिकारी.
पार्षद के खिलाफ विरोध जताते हुए पानी की टंकी पर चढ़ने की बात आ रही सामने, सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर.
सुबह का नाश्ता और भोजन तय समय पर नहीं मिलने से बच्चों में नाराजगी, हॉस्टल के वार्डन ने राशन की कमी और टेंडर न होने को बताया वजह, वार्डन बोले- सरकारी टेंडर अब तक नहीं हुए, खाद्य सामग्री की भारी कमी, खाने की समस्या से परेशान होकर बच्चे पहुंचे हॉस्टल के बाहर, बच्चों ने सड़क पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन, हथुनिया थाना पुलिस ने पहुंचकर की समझाइश.
हादसे में बाइक सवार तीन लोग हुए गम्भीर रूप से घायल, वहीं कार सवार दो लोगो की भी आई चोटें, हादसे में बाइक हुई पूरी तरह से चकनाचूर, श्रीगंगानगर के नजदीक लखिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, हादसे में घायल लोगो को किया श्रीगंगानगर रेफर.
Rajasthan News: राजस्थान में मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अगस्त की शुरुआत में ही राज्य के 80% बांध फुल हो गए हैं. कुल 693 में से 261 पूर्ण और 299 आंशिक भरे हैं. कोटा संभाग सबसे आगे है. पिछले साल की तुलना में दोगुना पानी भर चुका है, और बारिश अभी बाकी है.
Jaipur Per Capita Income: जयपुर की प्रति व्यक्ति आय ($3,000–$3,500) दुनिया के कई देशों से अधिक है. बुरुंडी, दक्षिण सूडान, अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे करीब 20 देश ऐसे हैं जिनकी प्रति व्यक्ति आमदनी जयपुर से कम है, जिससे जयपुर की आर्थिक स्थिति मजबूत साबित होती है.
सूचना पर मौके पर पहुंची जामडोली पुलिस, पारिवारिक झगड़े के चलते उठाया आत्मघाती कदम, शव पानी से निकाला गया, शव को SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जामडोली निवासी युवक त्रिलोक के रूप में हुई शिनाख्त.
गर्भवती महिला के परिजनों ने लगाया चिकित्सकों पर एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप, श्रीकरणपुर के बेनीवाल हॉस्पिटल के डॉक्टरो पर 8 एक्सपायर इंजेक्शन लगाने के आरोप, सर्जरी के दौरान 5 और सर्जरी के बाद 3 एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के आरोप, माकपा तहसील सचिव मुकेश मोहनपुरिया सहित पीड़ित महिला के परिजन और कस्बे के लोग पंहुचे हॉस्पिटल.
गांधीनगर थाना रामलीला चौक क्षेत्र सांवतसर की घटना, कमरे में फंदे से झूले युवक को उतारकर परिजन लेकर पहुंचे थे राजकीय जिला वाई एन हॉस्पिटल, चिकित्सकों ने जांच के बाद 19 वर्षीय मनीष पुत्र शिवराज बजाड़ को मृत किया घोषित, शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया मोर्चरी में, सूचना पर हॉस्पिटल पहुंची गांधीनगर थाना पुलिस, पोस्टमार्टम के बाद शव होगा परिजनों के सुपुर्द, गांधीनगर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच.
देशी कट्टा और पिस्टल लेकर घूम रहे बदमाश को किया गिरफ्तार, तरु छाया नगर में दिया कार्रवाई को अंजाम, रामराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हथियारों के संबंध में आरोपी से की जा रही पूछताछ.
मानकों पर खरा उतरा हिंडौन क्षेत्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत हुआ सर्टिफाइड, पीएचसी को राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम द्वारा मूल्यांकन में दिए गए 71.57 अंक, इस उपलब्धि पर अस्पताल को मिला 3 लाख रुपए का इंसेंटिव, इंसेंटिव का उपयोग होगा चिकित्सा संस्थान के विकास कार्यों में, सीएमएचओ डॉक्टर जयंती लाल मीणा ने दी जानकारी.
मुख्य रास्ते पर कीचड़ होने से नहीं पहुंच सकी गांव के अन्दर एम्बुलेंस, रात के समय प्रसूता रीना बाई मीणा को प्रसव पीड़ा हुई तो निजी पिकअप से CHC देई पहुंचाया, कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया पर जिम्मेदारों ने नहीं करवाया समाधान, भजनेरी पचायत के चीता की झोपड़ियां का है मामला.
डांग हनुमान मंदिर महंत सरजूदास महाराज की बड़ी मुसीबतें, पीड़िता ने डीजे कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में किया चेलेंज, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद महंत सरजू दास की गिरफ्तारी के दिए आदेश, मांडल थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर महंत पर नाबालिग ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट में 26 गवाह और 44 डिजिटल दस्तावेज किए गए पेश, 27 जून 2025 को विशेष अदालत ने किया था महंत को आरोपों से मुक्त, हाईकोर्ट ने अगस्त माह में अगली सुनवाई पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के दिए आदेश.
आपदा प्रबंधन टीम केकड़ी के 9 सदस्यों ने रेस्क्यू कर शव को निकाला एनीकट से बाहर, भंवरलाल भील के इकलौते पुत्र कालू उम्र 15 वर्ष की डुबने से हुई मौत, केकड़ी सदर थाना प्रभारी नाहर सिंह मीणा घटनास्थल पर मौजूद.
सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मौके पर जुटे ग्रामीणों की भारी भीड़, बालूराम कीर बताया जा रहा किसान का नाम, पूर्व सरपंच देवलाल गुर्जर ने दी जानकारी.
रेजिडेंट कमिश्नर ऑफिस में अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, एआरसी अंजू ओमप्रकाश ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत.
आपदा प्रबंधन टीम केकड़ी के 9 सदस्यों ने रेस्क्यू कर शव को निकाला एनिकट से बाहर, भंवरलाल भील के इकलौते पुत्र कालू उम्र 15 वर्ष की डुबने से हुई मौत, केकड़ी सदर थाना प्रभारी नाहर सिंह मीणा घटनास्थल पर मौजूद.
पंजाब के हरिके से लाए श्रीगंगानगर में करने वाले थे हेरोइन सप्लाई, DST और जवाहरनगर थाना पुलिस की सयुक्त कार्रवाई, पकड़ा गया एक युवक श्रीकरणपुर का निवासी, पहले भी तस्करी प्रकरण में आरोपी रह चुका सलाखों के पीछे, DST के अश्वनी और प्रमोद की रही कार्रवाई में अहम भूमिका.
देवलिया पुलिया टूटने के बाद वैकल्पिक मार्ग की हालत खराब होने से गुस्साए ग्रामीण, वैकल्पिक मार्ग पर खदानों से ओवरलोड ट्रेलर जाने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम, ग्रामीण कर रहे जोरदार विरोध, ग्रामीण वैकल्पिक मार्ग से ओवर लोड ट्रेलर को बंद करने ओर मार्ग सुधार की कर रहे मांग.
Rajasthan Local Dhani News: राजस्थान के सीकर जिले में युवक को रील बनाने का नशा भारी पड़ गया. जहां उसके द्वारा थाने में बनाई गई रील के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसी के साथ यहां पर पढ़िए आपकी ढाणी की हर छोटी से बड़ी खबर.
#BreakingNews : बी.एल संतोष से मुलाकात करने पहुंचे सीएम भजनलाल @BhajanlalBjp @blsanthosh @abhishekaadha #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/zNtKBCmP9o
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 3, 2025
एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में सिटी ASP सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में चला सघन सर्च अभियान, पुलिस के 10 टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डाली दबिश, CO गंगाशहर पार्थ शर्मा और SHO परमेश्वर सुथार ने मंगलम अपार्टमेंट में की तलाशी, CO सदर विशाल जांगिड और SHO दिगपाल सिंह ने भुट्टों का वास क्षेत्र में की कार्रवाई, SHO बीछवाल गोविंद सिंह के नेतृत्व में भी चला सर्च ऑपरेशन, NDPS और वांछित अपराधियों की तलाश में चलाया गया अभियान, SHO नयाशहर विक्रम तिवारी, कोटगेट विश्वजीत सिंह, कोतवाली जसवीर और एमपी नगर में विजेंद्र सिला ने जांभेश्वर नगर में चलाया ऑपरेशन, कुल 150 से अधिक पुलिसकर्मी अभियान में रहे शामिल, अब तक 2 वांछित मुल्जिम, 4 NDPS और 4 सक्रिय बदमाशों की धरपकड़, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी.
5 करोड़ के बजट से प्री बेस डेवेलोप होगा, तीन बड़े एंक्लोजर बनेंगे, मध्यप्रदेश से कोटा बारां जिले की सेंचुरी सीमा करते सांझा, गांधी सागर और कुनो में एंक्लोजर में रखे चीते रिलीज होने पर भैंसरोडगढ़ और शेरगढ़ सेंचुरी में आने की पूरी संभावना, जंगल का इकोसिस्टम होगा अच्छा टूरिज्म बढेगा.
सावन पर किया महादेव का विशेष रुद्राभिषेक, सागर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 450 वर्ष प्राचीन ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना करते दिखे मंत्री, महाराज दाताश्री द्वारा करवाई गई विशेष पूजा अर्चना, इस दौरान विधायक विश्वनाथ मेघवाल, श्रीविश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, गुमान सिंह राजपुरोहित सहित की नेता रहे मौजूद, वहीं उघोगपति विनोद गोयल, सुभाष मित्तल सहित कई विशिष्ट लोग हुए शामिल.
Jalore News: सांचौर थाना क्षेत्र की एक रेप पीड़िता ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि पुलिस उसके मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है. पीड़िता ने 18 मई को मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसके ससुर और पति आरोपी हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने वर्ष 2020 से मई 2025 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया. पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. पीड़िता का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद में है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई न होने से उसे परेशानी हो रही है. पीड़िता ने न्यायपालिका और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.
Jaipur News: वो दोस्ती ही क्या जो हर मोड़ पर साथ न आए... दोस्ती वो रिश्ता है जो न खून का होता है, न मजबूरी का, सिर्फ एहसासों का होता है. और इन्हीं एहसासों को लेकर जयपुर के बाजारों से लेकर कॉलेज और चाय की टपरी तक, हर कोई आज अपनी यारी के रंग में रंगा दिख रहा है. आइए दिखाते हैं आपको फ्रेंडशिप डे का ये खास रंग.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम अगले दो दिनों तक अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है, जिसके लिए मौसम विभाग ने भारी से अति बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें कुछ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.
Rajatshan Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर शहर कार्यकारिणी विवाद पर कहा कि बेचारा तो प्रदेश अध्यक्ष है, और इस बात पर वह ठहाका मार कर हंस पड़े. जब उनसे सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी शहर अध्यक्ष अमित गोयल से कोई बात नहीं हुई है. हालांकि, सूत्रों का दावा है कि गोयल ने कल रात ही राठौड़ से मुलाकात की थी.
Naresh Meena News: झालावाड़ की CJM कोर्ट ने नरेश मीणा और उसके साथियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ये लोग आदतन अपराधी हैं और हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है. इसके अलावा, इन लोगों ने सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी में व्यवधान किया और पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के साथ बदतमीजी की.
Rajatshan Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर शहर कार्यकारिणी विवाद पर कहा कि बेचारा तो प्रदेश अध्यक्ष है, और इस बात पर वह ठहाका मार कर हंस पड़े. जब उनसे सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी शहर अध्यक्ष अमित गोयल से कोई बात नहीं हुई है. हालांकि, सूत्रों का दावा है कि गोयल ने कल रात ही राठौड़ से मुलाकात की थी.