Live Now

Rajasthan News Live: सवाई माधोपुर में जोरदार बारिश में भीग रहे लोग, भीगते हुए मुख्यमंत्री को सुन रहे

Rajasthan News Live: राजस्थान में भारी बारिश देखने को मिल रही है.  पिछले 24 घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज हुई है. भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर में कहीं-कहीं भारी बारिश तो पाली, प्रतापगढ़, फलोदी, सवाई माधोपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में भी बारिश का असर दिख रहा है.मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 
 

Rajasthan News Live: सवाई माधोपुर में जोरदार बारिश में भीग रहे लोग, भीगते हुए मुख्यमंत्री को सुन रहे
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 3 July 2025: राजस्थान में भारी बारिश देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज हुई है. भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर में कहीं-कहीं भारी बारिश तो पाली, प्रतापगढ़, फलोदी, सवाई माधोपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में भी बारिश का असर दिख रहा है.मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

08:30:25 Jul 03, 2025, 03:15 PM (IST)

Rajasthan News Live, 3 July 2025: राजस्थान में भारी बारिश देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज हुई है. भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर में कहीं-कहीं भारी बारिश तो पाली, प्रतापगढ़, फलोदी, सवाई माधोपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में भी बारिश का असर दिख रहा है.मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.

17:43:34 Jul 03, 2025, 05:43 PM (IST)

Rajasthan News Live

अंता (बारां) पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कसा शिकंजा ,चोरी की नियत से रात्रि में हथियार लेकर घूम रहे 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार , बदमाशों के कब्जे से एक देशी कट्टा सहित धारदार हथियार किया बरामद ,थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने दी जानकारी.

16:33:15 Jul 03, 2025, 04:33 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, सचिवालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष पद के लिए मतदान, 96.23 फीसदी हुआ मतदान, 957 में से 921 ने की वोटिंग, दिनभर सचिवालय में रहा गहमागहमी का माहौल, अंजना शर्मा, हर्षित शर्मा, कजोडमल मीणा, विवेक चौधरी ने मैदान में, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगी अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग, कुछ देर में शुरू होगी मतगणना.

16:32:35 Jul 03, 2025, 04:32 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर संभाग, जिलों के बाद अब उपखंड,तहसील,उपतहसीलों पर तलवार!, राजस्व विभाग की नॉर्म्स अगर हूबहू लागू हुए तो छीन सकता दर्जा, प्रदेश में कई तहसीलों, उपतहसीलों का दर्जा छिन सकता. राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन सलाहकार समिति कर रहीं समीक्षा, प्रदेश के सभी जिला कलक्टर्स से मांगे तहसीलों, उपतहसीलों के प्रस्ताव, जयपुर जिले में 9 तहसील और 6 उपतहसील मानकों के आधार पर नहीं, 9 तहसील, 6 उप-तहसीलों का सृजन, पुनर्गठन तय मानकों से नहीं, जिला प्रशासन ने तहसील, उपतहसीलों की स्थिति की आकलन रिपोर्ट मांगी.

16:31:43 Jul 03, 2025, 04:31 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक कल से , संघ की शताब्दी वर्ष के कार्यों को लेकर चर्चा, शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के संदर्भ में योजना पर चर्चा होगी, खंड बस्ती मंडल के स्तर पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन होगा, इनमें समाज के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी, दो अक्टूबर 2025 को विजय दशमी का प्रमुख कार्यक्रम , वहां से शताब्दी वर्ष होगा एक साल विभिन्न कार्यक्रम चलेगा, देशभर में शाखा, मंडल या बस्ती स्तर पर विजयादशमी उत्सव होंगे.

16:30:56 Jul 03, 2025, 04:30 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, राजस्थान विश्वविद्यालय से खबर, सेवानिवृत्त अधिकारियों से अब नहीं करवाया जाएगा कार्य, यूनिवर्सिटी की ओर से इस संबंध में विभागों को दिए गए निर्देश, समयावधि बढ़ाए जाने को लेकर अभी तक नहीं लिया गया निर्णय. अतिरिक्त कुलसचिव ने जारी किए आदेश, रिटायर अधिकारियों से काम नहीं लेने व रजिस्टर में उपस्थिति नहीं दर्ज करने के निर्देश.

16:30:01 Jul 03, 2025, 04:30 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने से पहले, अशोक सदन पहुंचेंगे आईपीएस राजीव कुमार शर्मा, पुलिस के आला अधिकारियों का अशोक सदन पहुंचना जारी, डीजी अनिल पालीवाल, डीसीपी साउथ दिगंत आनंद पहुंचे अशोक सदन, अशोक सदन से तैयार होकर पुलिस मुख्यालय के लिए, रवाना होंगे आईपीएस राजीव कुमार शर्मा , PHQ पहुंचने पर राजीव कुमार शर्मा को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर, उसके बाद डीजी संजय अग्रवाल से चार्ज लेंगे IPS राजीव कुमार शर्मा.

16:07:46 Jul 03, 2025, 04:07 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारिता कार्यशाला के बाद ब्रीफ, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने दी जानकारी सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में पूरे मनोयोग से हो रहे प्रयास, केन्द्रीय सहकारी बैंकों की सेवाओं का किया जाएगा विस्तार, गुजरात में सहकारिता विश्वविद्यालय खुलने से राजस्थान को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ, ‘सहकार से समृद्धि’ की पहलों को क्रियान्वित करने में अग्रिम पंक्ति में राजस्थान, पहली बार संभाग स्तर पर होगा सहकार मेलों का आयोजन.

16:06:11 Jul 03, 2025, 04:06 PM (IST)

Rajasthan News Live

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएँ हुई बेहोश, एक की हालत गंभीर. फागी के लसाडिया गांव का है मामला, महिलाएँ खेत में काम कर रही थी, मूसलाधार बारिश के दौरान गिरी बिजली, अचेत हुए तीन महिलाएँ. घटना के बाद गांव में फैली सनसनी, हर कोई घटना से स्तब्ध है. एंबुलेंस की मदद से तीनों महिलाओं को पहुंचाया उप जिला अस्पताल. एंबुलेंस कर्मी हनुमान और भवानी ने दी जानकारी.

15:15:37 Jul 03, 2025, 03:15 PM (IST)

Rajasthan News Live

सवाई माधोपुर में जोरदार बारिश में डॉम के बाहर लोग भीग रहे. भीगते हुए मुख्यमंत्री को सुन रहे हैं. 

15:15:00 Jul 03, 2025, 03:15 PM (IST)

Rajasthan News Live

https://www.youtube.com/live/FWnH-iSey_o?si=5yoNNmuZ22yeHxPp

14:59:37 Jul 03, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, परिवहन निरीक्षक की गाड़ी पर हमला, मामला दर्ज. परिवहन निरीक्षक अनिल बसवाल की गाड़ी पर चैकिंग के दौरान हमला. जयपुर RTO द्वितीय में कार्यरत बसवाल सूचना पर पहुंचे थे जांच के लिए. ओम कम्प्यूटराइज्ड कांटा पर आज सुबह 8:05 बजे पहुंचे. वहां एक बजरी का 50 टन भरा ट्रक था खड़ा हुआ. ट्रक पर मौजूद नहीं थी नम्बर पलेट. वाहन चालक को जुर्माना जमा कराने को बोला तो कई लोगों को बुलाया. निरीक्षक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने का भी बनाया गया दबाव. कांटे वाले ने परिवहन निरीक्षक की गाड़ी को बाहर निकाला. तो दो कैम्पर ने टक्कर मारते हुए गाड़ी को किया पूरी तरह क्षतिग्रस्त. निरीक्षक बसवाल के घुटने पर और गार्ड राजपाल यादव को आई चोटें. परिवहन निरीक्षक ने कालवाड़ थाने में दर्ज कराई FIR.
 

13:14:03 Jul 03, 2025, 01:14 PM (IST)

Rajasthan Weather Update:

राजस्थान में इन दिनों मानसून सक्रिय है. ऐसे में बारिश कहर बरपा रही है. प्रदेश में बीते दिन बुधवार को कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज हुई. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी  3 जुलाई को भी भारी बारिश होने की संभावना है. 

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, आने वाले 4 दिन के लिए अलर्ट जारी

12:46:06 Jul 03, 2025, 12:46 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: जवाहर सर्किल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई. NIA अधिकारी बन दो दोस्तों का अपहरण कर 3 करोड़ की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. जितेंद्र सिंह, विधादत्त, अनिल, ओम सिंह और मनोज कुमार को किया गिरफ्तार. आरोपियों के दिल्ली में सेना में पोस्टेड होने की बात आई सामने, इस संबंध में पांचों आरोपियों का सेना से मांगा गया है रिकॉर्ड. दिल्ली से निजी कार में सवार होकर जयपुर पहुंचे आरोपियों ने जयपुर में एक अन्य कार को लिया किराए पर. वहीं एक पांच सितारा होटल से सुशील का किया अपहरण. आरोपी दोनों युवकों का अपहरण कर मारपीट करते हुए ले गए अजमेर–भीलवाड़ा हाइवे पर. आरोपियों ने रस्ते में दिखाई NIA की आईडी और कुछ फाइल. आरोपियों ने खाली कागज और कुछ फार्म पर कराए दोनों युवकों से साइन. वहीं आरोपियों ने दोनों युवकों से मांगे 3 करोड रुपए.
 

12:43:28 Jul 03, 2025, 12:43 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: महारानी कॉलेज परिसर में मजार निर्माण पर विवाद मामला. मजार के परिजन और विधायक किशनपोल कलेक्टर से मिलकर देंगे ज्ञापन. कुछ ही देर में कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर को देंगे ज्ञापन. 100 साल पुरानी मजार होने को लेकर देंगे ज्ञापन. परकोटा संरक्षण समिति के अध्यक्ष भारत शर्मा ने ‘लैंड जिहाद’ का आरोप लगाया.
 

11:24:10 Jul 03, 2025, 11:24 AM (IST)

Rajasthan News Live

Barmer में निजी बस में युवती के साथ छेड़छाड़, कंडक्टर गिरफ्तार. एम आर ट्रेवल्स की बस में हुई वारदात, युवती बाड़मेर से जोधपुर के लिए कर रही थी सफ़र, इस बीच कंडक्टर रेखाराम ने किया छेड़छाड़ का प्रयास, युवती ने पहले भीड़ अधिक होने का सोचकर किया नज़रअंदाज़, लेकिन युवक ने बस से उतरने के बाद जब पीछा किया, तब युवती ने दिखाई बहादुरी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार किया, अन्य के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज, शेष आरोपियों की तलाश जारी.
 

10:38:26 Jul 03, 2025, 10:38 AM (IST)

Rajasthan News Live: अभी तक की आपकी ढाणी की खबरें..

09:28:49 Jul 03, 2025, 09:28 AM (IST)

Rajasthan News Live

Rajasthan में धरा गया गैंगस्टर 'सलमान खान', पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में मिला हथियारों का जखीरा
 

पढ़ें पूरी खबर

08:43:26 Jul 03, 2025, 08:43 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर कर्मचारी चयन बोर्ड से खबर. लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा से जुड़ा मामला. 3 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा से पहले ही आवेदन वापस लिए. चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दिया था आवनेदन वापस लेने का मौका. परीक्षा नहीं देने वालों को दिया था मौका. 3 हजार नाम वापस होने से प्रतिस्पर्धा हुई कम. वहीं सरकार के बचे 21 लाख रुपए. व्यस्थाओं में खर्च होने वाले रुपए बचे. 27 जुलाई को होगी लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा. कुल 83 हजार 273 लोगों ने किया था आवदेन. कुल 548 पदों के लिए होनी है परीक्षा.    
 

08:41:37 Jul 03, 2025, 08:41 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा सवाई माधोपुर दौरे पर. दोपहर 12.15 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे सीएम. 12.50 बजे खंडार के बालेर गांव पहुंचेंगे सीएम. अंत्योदय संबल पखवाड़े के शिविर का सीएम करेंगे अवलोकन. ग्रामीणों से सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे मुलाकात. लाभार्थियों से CM करेंगे संवाद दोपहर 02.50 बजे सीएम का जयपुर लौटने का कार्यक्रम.
 

08:40:08 Jul 03, 2025, 08:40 AM (IST)

Rajasthan News Live

सावन से पहले प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है परिसंचरण तंत्र. दक्षिणी राजस्थान से गुजर रही ट्रफ लाइन. पूर्वी राजस्थान में जमकर बरस रहे हैं बादल.। पूर्वी राजस्थान के जिलों में अतिभारी बारिश. बीते 24 घंटों में बारिश से कई जगह बाढ़ के हालात. वहीं अगले 3 दिन तक 30 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट.    
 

08:39:00 Jul 03, 2025, 08:39 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर प्रदेश में मानसून का राग मल्हार. विभिन्न हिस्सों में जमकर बरस रहे हैं बदरा. राजस्थान के 31 बांध हुए ओवरफ्लो. वहीं 15 बांधों के खुले गए गेट. राणाप्रताप सागर बांध के 2, जवाहर सागर बांध के 5 और कोटा बैराज के खोले गए 8 गेट. भीलवाड़ा, चित्तौड़ में बारिश से त्रिवेणी नदी भी खिलखिलाई. 8 मीटर के गेज से बह रही है त्रिवेणी. त्रिवेणी का नजारा देख स्थानीय लोग हुए खुश.    
 

08:38:06 Jul 03, 2025, 08:38 AM (IST)

Rajasthan News Live

CM भजनलाल शर्मा का बालोतरा दौरा. 5 जुलाई को सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के साथ जाएंगे बालोतरा, बालोतरा डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन एंपावरमेंट प्रोग्राम में करेंगे शिरकत.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.