&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 3 September 2025: राजस्थान विधानसभा में स्मार्ट मीटर योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस के सदस्य रोहित बोहरा और टीकाराम जूली ने वेल में आकर नारेबाजी की और सरकार से स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग की. इस दौरान उनकी ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से तीखी बहस हुई। मंत्री नागर ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि इस योजना को पिछली कांग्रेस सरकार ने ही मंजूरी दी थी, इसलिए वही इसके लिए जिम्मेदार है.
Rajasthan News Live, 3 September 2025: राजस्थान विधानसभा में स्मार्ट मीटर योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस के सदस्य रोहित बोहरा और टीकाराम जूली ने वेल में आकर नारेबाजी की और सरकार से स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग की. इस दौरान उनकी ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से तीखी बहस हुई। मंत्री नागर ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि इस योजना को पिछली कांग्रेस सरकार ने ही मंजूरी दी थी, इसलिए वही इसके लिए जिम्मेदार है.
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जोधपुर दौरा. सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने की मुलाकात. मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के नेतृत्व में की मांग. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा कर न्याय दिलाने की मांग. देर तक एक-एक अभ्यर्थी को सुना पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने. कथित रूप से भर्ती परीक्षा रद्द होने के मामले में सिलसिले वार दिया फीडबैक. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिलाया विश्वास. कहा,यही रहेगी कोशिश कि,"गुनहगार बचे नहीं, बेगुनाह फंसे नहीं". इस मामले में किसी भी सूरत में नहीं बचना चाहिए गुनहगार और किसी भी हालत में नहीं फसने चाहिए बेगुनाह. एस आई भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने की मीडिया से बात. कहा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर है पूरा-पूरा भरोसा हम सभी को न्याय दिलाने में करेंगी सहयोग.
राजस्थान में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है, जिसके चलते यहां लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. जानिए मौसम का ताजा अपडेट.
यहां पढ़ें पूरी खबर-राजस्थान में अति भारी बारिश को लेकर चेतावनी, आने वाले 3 दिन के लिए अलर्ट जारी
आमेर में मूसलाधार बारिश बनी आफत, जलस्रोत ओवरफुल होने के चलते नीचले इलाकों में भरा पानी, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घरों में घुसा पानी, घरों में पानी घुसने से नाराज लोग सड़कों पर उतरकर लगाया जाम, सूचना पर आमेर एसडीएम,नगर निगम डिप्टी कमिश्नर मौके पर पहुंचे, गुस्साएं लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई, कल से अधिकारियों को पानी घुसने की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन आंखे मूंदे अधिकारियों की लापरवाही से लोगों के घरों में पानी भरा.
जालोर जिले के सांचोर में लूणी नदी का पानी एक ही महीने में दूसरी बार आ गया हैं, जिससे यहां का पावटा गांव में पानी भर गया है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गए हैं.
यहां पढ़ें पूरी खबर-Jalore News: लूणी नदी का पानी आने से पावटा गांव बान टापू, सभी रास्ते हुए बंद
राजस्थान में माही नदी की पुलिया पर कल शाम शिक्षक राजकुमार लबाना बाइक सहित नदी में गिर गए. वहीं, रेस्क्यू के दौरान एसडीआरएफ की नाव नदी में पलट गई.
यहां पढ़ें पूरी खबर-Pratapgarh: माही नदी हादसा, शिक्षक की तलाश में जुटी SDRF की नाव पलटी
बस्सी - तेज बारिश से बांध में लगा कटाव, पानी की आवक बढ़ने से बांध की पाल टूटी, पानी के तेज बहाव से श्मशान की दीवार बही, गांव में घुसा बांध का पानी, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी मामले की जानकारी, बस्सी के अखेपुरा गांव का है मामला.
जयपुर, विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, विधानसभा में जमकर शोर शराबा, पक्ष प्रतिपक्ष की एक दूसरे के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी, हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष की तरफ़ मंत्री संजय शर्मा को सत्ता पक्ष के विधायकों ने आगे बढ़ने से रोका.
राजस्थान विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सदन के बाहर नारेबाजी की. अलग स्लोगन लेकर और काली पट्टी बांधकर कांग्रेस विधायक सदन पहुंचे थे. नारे शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के लगाये गये. वहीं सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए भजनलाल सरकार को घेरा. यहां पढ़ें पूरी खबर
Rajasthan Assembly : विधानसभा में स्मार्ट मीटर का मामला आज खूब गूंजा और भारी शोरगुल और हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की. कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने पूछा कि क्या सरकार ने पंचायत और निकाय चुनाव के चलते अपने फैसले को बदला है. पढ़ें पूरी खबर
स्मार्ट मीटर पर सदन में हंगामा, वेल में आकर विपक्षी सदस्यों ने की नारेबाजी, स्मार्ट मीटर वापस लेने की सरकार से की मांग, रोहित बोहरा और टीकाराम जूली की मंत्री हीरालाल नागर से गर्मागरम बहस , मंत्री नागर ने विपक्ष को ही ठहराया जिम्मेदार. कहा, पूर्ववर्ती सरकार ने ही स्मार्ट मीटर की योजना को मंजूरी दी, स्मार्ट मीटर के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार.
जयपुर, स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, 16 वर्षीय छात्रा का कॉलोनी में ही रहने वाले युवक ने किया अपहरण, पीड़िता ने घर पहुंच अपने परिजनों को बताई आपबीती, इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर पहुंचे करधनी थाने , नामजद FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.
ब्यावर जिला न्यायालय का उद्घाटन, कोर्ट सर्किल स्थित नेमिनाथ टावर में जिला न्यायालय का हुआ उद्घाटन, DJ दिनेश कुमार गुप्ता ने पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया जिला न्यायालय का उद्घाटन, पंडित श्री गोपाल शर्मा ने विधि विधान से करवाई पूजा अर्चना, ADJ विजय प्रकाश सोनी, डॉ वीनू नागपाल, CJM कमल कुमार, बार अध्यक्ष दिलीप गौरा,सचिव नरेंद्र शर्मा व वरिष्ठ मुंसरिम सुरेश बालोटिया सहित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता रहे मौजूद, डीजे ने जिला कोर्ट के नए भवन में संचालन की दी शुभकामनाएं.
जयपुर कांग्रेस ने मांगा शिक्षा मंत्री दिलावर का इस्तीफ़ा. विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन मृतक स्कूली बच्चों को दी श्रद्धांजलि. सत्तापक्ष के भी कई मंत्री विधायकों ने अर्पित किए श्रृद्धासुमन, झालावाड़ में स्कूली बच्चों की मौतों का मामला. विपक्ष ने उठाया ज़ोर शोर से टीकाराम जूली ने कहा भारत मंडपम के लिए सरकार के पास हजारों करोड़, पर स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए पैसा नहीं. रोजाना स्कूल बिल्डिंग गिर रहीं हैं हमारी सरकार बनने पर मृतक बच्चों की याद में मॉडल स्कूल बनायेंगे हर संभाग पर.
जयपुर प्रश्नकाल शुरू होने से पहले वासुदेव देवनानी ने दी बधाई, जवाहर सिंह बेढम शाहिद दो सदस्यों को तथा टीकाराम जूली को जन्मदिन के लिए दी बधाई, उच्च शिक्षा मंत्री उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा भादरा सरकारी कॉलेज को वरीयता के आधार पर करेंगे क्रमांक, भादरा महाविद्यालय को क्रमोन्नत करने का उठाया मामला.
दौसा, नागौर से धौलपुर जा रही पुलिस बस हुई हादसे का शिकार, सामने चल रहे ट्रक से भिड़ी पुलिस बस, हार्डकोर अपराधियों को लेकर जा रही थी धौलपुर, उस दौरान हुई हादसे का शिकार, चालक सहित कई के घायल होने की आ रही सूचना, एनएच 21 पर कालाखों के समीप की घटना, सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर.
ब्यावर: जलझूलनी एकादशी पर्व आज एकादशी पर ठाकुर जी करेंगे जलविहार. शाम 4 बजे शहर के विभिन्न मंदिरों से निकलेगी रेवाड़ी. शहर के रघुनाथ जी के बड़े मंदिर,नरसिंह मंदिर सहित अन्य मंदिरों से निकली रेवाड़ीयां मिलेंगी. भारत माता सर्किल सुभाष उद्यान स्थित बिचडली तालाब में ठाकुर जी करेंगे जल बिहार. महाआरती के पश्चात भक्तों को वितरित किया जाएगा प्रसाद. श्री बांके बिहारी मंदिर में जलझूलनी एकादशी पर होगा भजन संध्या का आयोजन.
Hanumangarh Weather Update: पश्चिमी राजस्थान में बारिश आफत बनकर बरसी है. हनुमानगढ़ के मक्कासर सहित कई इलाकों में चार दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई मकान ढह गए, सड़कों पर घुटनों तक पानी और मोहल्लों में कीचड़ से आवाजाही ठप हो गई है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है. कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. मौसम विभाग ने 3 से 7 सितंबर तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. टोंक, बूंदी, कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में अलर्ट है, जबकि 5 से 7 सितंबर के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश तेज होने की संभावना है. लगातार बारिश से फसलें खराब हो रही हैं और किसान परेशान हैं.
विधानसभा जयपुर विधानसभा में आज. सदन की मेज पर रखे जाएंगे वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखें. राज्य बांध सुरक्षा संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन. राजस्थान नदी बेसिन और जल संसाधन योजना प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन. राज्य सूचना आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन . जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन . राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन . राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की अंकेक्षण प्रतिवेदन रखा जाएंगा पटल पर.
विधानसभा जयपुर विधानसभा में आज सदन की मेज पर रखी जाएगी अधिसूचनाएं. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रखेगी अधिसूचनाएं पटल पर. वित्त विभाग की चार अधिसूचनाएं राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति के गठन की अधिसूचना. सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की अधिसूचना. मंत्री अविनाश गहलोत रखेंगे पटल पर. दिव्यांग जनों के लिए समान अवसर नीति 2025. नीति को राजस्थान राजपत्र में प्रकाशन को रखेंगे मेज पर.
जयपुर निगम हैरिटेज के वार्ड संख्या 63 में उपचुनाव आज. सुबह सात से शाम 5 बजे तक होगा मतदान. 8 हजार 130 वोटर्स करेंगे 7 मतदान केंद्रों पर मतदान. भाजपा से रितु नंदवाना, कांग्रेस से भानू सैनी मैदान में. निर्दलीय प्रत्याशी सीमा मीना भी चुनावी मैदान में . सुशीला देवी के निधन के बाद हुई थी सीट खाली. कांग्रेस से सुशीला देवी थी वार्ड-63 से पार्षद.