&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 30 August 2025: उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई गांवों का संपर्क टूट गया है और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए की सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे खेरवाड़ा से फलासिया जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं. बावलवाडा, मगरा, ढिकवास और गरणवास का पुरा रोड भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण छोटे वाहन जान जोखिम में डालकर जाने को मजबूर हैं.
जयपुर जिले में स्थित सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज का यूरोलॉजी विभाग चिकित्सा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- SMS मेडिकल कॉलेज बना देश का अग्रणी सरकारी अस्पताल, जल्द शुरू होगी रोबोटिक किडनी सर्जरी
चूरू जिले के सादुलपुर हमीरवास थाना अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिक बालिका ने दुष्कर्म की घटना से आहत होकर पानी के कुंड में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
यहां पढ़ें पूरी खबर- नाबालिग ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दी जान, गांव में फैली सनसनी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भजनलाल सरकार, विपक्षी नेता हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा पर जमकर निशाना साधा.
यहां पढ़ें पूरी खबर- किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल पर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप, बोले- दोनों पहले एक ही साथ...
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक मौसम बिगड़ने की संभावना है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में ताबड़तोड़ बारिश का दौर शुरू! इन 30 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
राजस्थान के राजसमंद जिले के नारायण कुमावत ने 25 वर्षों से अपने गांव देवथड़ी को हरा-भरा बनाने के लिए कठिन संघर्ष किया है. उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र में लाखों पौधे लगाए हैं, जिनमें से 1 लाख से ज्यादा पौधे अब बड़े हो चुके हैं.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजसमंद के नारायण कुमावत ने लगाए एक लाख से ज्यादा पौधे, 25 सालों से कर रहे काम
अलवर राजगढ़ रोड स्थित सोहनपुर नदी में एक युवक नहाने के दौरान डूब गया, जिसको पीछे 4 घंटे ज्यादा समय से तलाशा जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- अलवर-करौली हाईवे के पास रूपा रेल नदी में बह गया युवक, 4 घंटे से खोज जारी
बीती रात उदयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बजे उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी गई.
यहां पढ़ें पूरी खबर- आधी रात में BJP MLA की गाड़ी हुआ एक्सीडेंट, कार में सवार थे विधायक के साथ 3 लोग
अजमेर के ब्यावर शहर स्थित गुरुकुल नगर के गुरुकुल विहार की सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भी बदतर हो गई है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Ajmer: बारिश में गड्ढों में पानी भरने से सड़क की हालत और बिगड़ी, हो रहे हादसे
नीमकाथाना पाटन पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Sikar: खेत में बुआई को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जोधपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जोधपुर जिले के पर्यटन, महिला एवं बाल विकास और सार्वजनिक निर्माण विभागों के अधिकारियों के साथ केंद्र और राज्य बजट में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन, विकास परियोजनाओं की प्रगति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की.
यहां पढ़ें पूरी खबर- डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जोधपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा Headline
चूरू जिले का सुजानगढ़ शहर पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहा है. इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर चुका है, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं.
यहां पढ़ें पूरी खबर-सुजानगढ़ में बाढ़ से हाहाकार! 7 दिन से इलाके में भरा पानी ही पानी
अलवर के आलमपुर नाहरपुर से नौगांवा तक की खराब सड़क है, जहां कीचड़ और ओवरलोड डंपरों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी. प्रदर्शन के 1 दिन बाद ही कलेक्टर ने रोड़ बनवाने के निर्देश जारी किए.
यहां पढ़ें पूरी खबर- नाहरपुर गांव के बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय पर रोड बनाने के लिए किया प्रदर्शन
राजस्थान में 30 अगस्त यानी आज से नया वेदर सिस्टम एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है. ऐसे में एक बार फिर से प्रदेश में बारिश देखने को मिल सकती है. जानिए मौसम का ताजा अपडेट.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान के 38 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
उदयपुर, खेरवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई गांवों का सम्पर्क अभी भी टूटा हुआ, प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए की सड़कें हुईं जलमग्न, खेरवाड़ा से फलासिया रूट पर जाने वाले वाहन बंद, बावलवाडा मगरा ढिकवास गरणवास का पुरा रोड़ क्षतिग्रस्त, छोटे वाहन जान जोखिम में डालकर जाने को मजबूर.
रेनवाल (जयपुर), रेनवाल में देर रात को भर भराकर गिरी विद्यालय की छत, गनिमत रही कि हादसे के समय स्कूल परिसर में कोई विद्यार्थी नहीं था मौजूद, जिससे झालावाड़ जैसा बड़ा हादसा होने से टल गया, सूचना मिलने पर स्कूल स्टाफ,जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की भीड़ हुई जमा, झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद जर्जर कमरों को काम लेने से किया था बंद, विद्यालय में अभी भी तीन चार कमरे बताएं जा रहे हैं जर्जर, विद्यालय परिसर में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, रेनवाल के मूंडियागढ़ की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हैं घटना.
जोधपुर आसाराम को कुछ देर बाद ले जाएंगे सेंट्रल जेल, पिछले कुछ समय से आसाराम को मिली हुई थी पेरोल, अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए लगाई हुई थी अर्जी, अबकी बार आसाराम की राजस्थान हाईकोर्ट से नहीं बढ़ी अंतरिम जमानत, गुजरात हाईकोर्ट ने दे रखी है आसाराम को अंतरिम जमानत.
मांडलगढ़ में बीगोद थाना पुलिस की मादक पदार्थ पर कार्रवाई, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 2 कट्टे में भरा अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया, पुलिस ने कार से 45.585 किलो डोडाचूरा बरामद किया हैं, पुलिस ने एक तस्कर गौरव सिंह राठौड़ निवासी किशनगढ़ को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कोटडी थाना प्रभारी को सौंपी है.
उन्हेल (झालावाड़), फंदे से लटककर युवक ने की खुदकुशी, 25 वर्षीय विनोद गायरी ने अपने ही घर में लगाया फंदा, सूचना पर उन्हेल पुलिस पहुंची मौके पर, शव को पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी चौमहला भिजवाया, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, खुदकुशी के कारणों का फिलहाल नहीं खुलासा, पुलिस अनुसंधान में जुटी, उन्हेल थाना क्षेत्र के बैडला गांव की घटना.
जोधपुर, लूणी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिंगोला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरायों की ढाणी स्कूल का बरामद गिरने से बड़ा हादसा टला, सुबह से लगातार बारिश के बाद जर्जर हालात में हुआ हादसा, सूचना मिलने पर सरपंच मुशें खां व ग्रामीणजन हुए इकठ्ठा, घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है, घटना के वक्त बच्चे नहीं आए थे स्कूल, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर बिल्डिंग को लेकर प्रशासन को भी पहले से ही अवगत करवाया था.
पिड़ावा (झालावाड़): स्कूल बस ने अनियंत्रित हो खाई पलटी. सड़क की साइड खराब होने के कारण हुआ हादसा, बस में करीब 20 स्कूली बच्चे थे सवार. 4-5 बच्चों के आई मामूली चोट, मौके पर लगी ग्रामीणों की भारी भीड़, पिड़ावा क्षेत्र के गेलाना व धतुरिया कलां गांव के बीच की घटना.
उदयपुर से बड़ी खबर. राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी का हुआ एक्सीडेंट. देर रात अम्बेरी के पास की बताई जा रही घटना, रोंग साइड से आ रहे वाहन ने विधायक माहेश्वरी की गाड़ी को मारी थी टक्कर. हादसे में दिप्ती माहेश्वरी हुई घायल. शहर के गीतांजलि हॉस्पिटल में कराया गया है भर्ती.
जयपुर: 3 दिन बाद बीच रास्ते में सड़कों पर बच्चों को परेशान करेंगे उड़नदस्ते. परिवहन विभाग की स्कूली बच्चों को परेशान करने की तैयारी. आज RTO प्रथम राजेंद्र सिंह ने कार्यालय में बैठक की. और स्कूल संचालकों को तानाशाही भरा फ़ैसला सुना दिया. 3 दिन में बसों में GPS, कैमरे नहीं लगाए तो कर देंगे बस सीज. होना तो यह चाहिए कि प्रत्येक स्कूल जाकर बसों की चेकिंग करें उड़नदस्ते लेकिन सड़कों पर चेकिंग करेंगे, जिससे बच्चे होंगे परेशान. RTO के फैसलों पर परिवहन मुख्यालय भी रहता मूकदर्शक.
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से मौसम रौद्र रूप दिखा रहा है. ताबड़तोड़ बारिश के चलते सड़कें-गलियां-कूचे सब जलमग्न हो चुके हैं. गांवों में हालात तो बहुत दयनीय हैं तो वहीं, शहरों में भी जलभराव से लोगों का जीना दूभर हो चुका है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगस्त के आखिरी दिनों में मानसून जलजला मचाने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में घनघोर बारिश की चेतावनी जारी की गई, जिसके चलते लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. मौसम विभाग ने आज 38 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है.
कर्नल सोनाराम का निधन. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जाएंगे जैसलमेर. कर्नल सोनाराम के पैतृक गांव मोहनगढ़ पहुंचेंगे सीएम. शोक संतप्त परिवार को देंगे सांत्वना. कर्नल सोनाराम के पुत्र डॉक्टर रमन समेत परिजनों को देंगे सांत्वना. सीएम 11:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से होंगे रवाना, जैसलमेर होते हुए 12.30 बजे पहुंचेंगे मोहनगढ़.
Pali: मवेशी को बचाने के फेर में पलटी बस, पाली के निकट टेवाली गांव की है घटना, बस में 40 से अधिक यात्री थे मौजूद, 13 यात्री हुए हैं घटना में घायल, उपचार के लिए ले जाया गया बांगड़ अस्पताल, प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही बस में हुई घटना.
वन नेशन, वन इलेक्शन मुहिम से जोड़ेंगे युवा शक्ति को. जयपुर में आज सुबह 11 बजे होगा राज्य स्तरीय छात्रसंघ प्रतिनिधि सम्मेलन. वैशाली नगर खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे मुख्य अथिति. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और मुहिम के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सुनील बंसल मुख्य वक्ता रहेंगे. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़. कार्यक्रम में 35 वर्ष से कम आयु के वर्तमान और पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों को बुलाया. सभी जिलों से करीबन 1250 छात्रसंघ प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.
बीकानेर से बड़ी खबर. सेटेलाइट सिटी हॉस्पिटल में हंगामा, बच्चों को एंटीबायोटिक रिएक्शन से 6 की बिगड़ी तबीयत. 2 मासूमों को गंभीर हालत में किया गया PBM रेफर. गुस्साई जनता ने किया जमकर हंगामा, मौके पर भारी भीड़ हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ सुनील हर्ष मौके पर, कर रहे हालात पर कंट्रोल, डॉक्टर ने कहा - बच्चो के हालात स्थिर.