&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 30 September 2025: जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और एटीएस सहित अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. स्कूल में छुट्टी होने के कारण कोई भी मौजूद नहीं था. तलाशी अभियान के दौरान अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
Rajasthan News Live, 30 September 2025: जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और एटीएस सहित अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. स्कूल में छुट्टी होने के कारण कोई भी मौजूद नहीं था. तलाशी अभियान के दौरान अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
दूधली मोड़ के पास बड़ा हादसा टला. जयपुर से दौसा की ओर जा रहा ट्रेलर का अचानक फटा टायर. ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया, मची अफरा-तफरी. सामने से आ रहे ट्रक चालक ने लगाई अचानक ब्रेक. ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. हादसे से मौके पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी. सूचना पर बस्सी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हालात संभालकर यातायात सुचारु कराया.
धौलपुर- रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, दोनों पक्षों की ओर से चले लाठी डंडे, झगड़े में दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग हुए घायल, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, मनिया थाना क्षेत्र के सियापुरा गांव का है मामला.
धौलपुर- सदर पुलिस की कार्रवाई, एनएच 44 ग्राम तोर के पास वारदात की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, आरोपी श्रीभगवान को किया गया गिरफ्तार,, कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज.
धौलपुर- रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, दोनों पक्षों की ओर से चले लाठी डंडे, झगड़े में दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग हुए घायल, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, मनिया थाना क्षेत्र के सियापुरा गांव का है मामला.
चित्तौड़गढ़ स्विफ्ट कार से 45 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, बेगूं थाना पुलिस ने कार्रवाई कर कार को किया जब्त, पुलिस रोकने पर चालक कार छोड़कर जंगल में हुआ फरार, जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहा अभियान, जोगणिया माता से मैनाल रोड पर की जा रही थी चैकिंग, पुलिस ने स्टॉप स्टिक से कार का टायर किया पंक्चर, कार की तलाशी में दो कट्टों में मिला डोडा चूरा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, जांच जारी.
जयपुर भांकरोटा थाना इलाके में स्थित एक निजी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेज कर दी गई बम धमाके की धमकी, हालांकि छुट्टी होने के चलते आज नहीं था, कोई भी स्कूल में मौजूद स्कूल मैनेजमेंट द्वारा किया गया पुलिस को सूचित, सूचना पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, ATS सहित अन्य एजेंसियां पहुंची मौके पर अभी तक की जांच में नहीं मिली किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु.
जयपुर राजधानी जयपुर से बड़ी खबर, सांगानेर खुली जेल से फरार हुआ बंदी, बंदी गौरीशंकर उर्फ शंकर लाल हुआ खुली जेल से फरार, सुबह की गिनती में उपस्थित नहीं होने पर चला बंदी के फरार होने का पता, हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है बंदी, गौरीशंकर जेल प्रभारी कालूराम ने कराया मालपुरा गेट थाने में मामला दर्ज, मामला दर्ज कर फरार बंदी की तलाश में जुटी पुलिस.
जयपुर कल से सरकारी अस्पतालों का बदलेगा OPD का समय, सरकारी अस्पतालों में अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी ओपीडी, SMS हॉस्पिटल समेत पूरे राजस्थान में बदला OPD टाइम, 1 अक्टूबर से सुबह 8 के बजाय 9 बजे से मरीज देखेंगे डॉक्टर, सर्दियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला! 31 मार्च तक OPD का नया टाइम — सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक, इन दिनों खांसी-जुकाम और वायरल के मरीज बढ़े, SMS में रोज़ 1800+ मरीज, 50% वायरल इंफेक्शन के शिकार, PHC, CHC, जिला अस्पतालों में भी नया समय लागू, राजकीय अवकाश और रविवार को OPD रहेगी सिर्फ सुबह 9 से 11 बजे तक.
नागौर से बडी खबर. अज्ञात कारणों के चलते आधा दर्जन दुकानों में लगी आग. लाखों का सामन जलकर हुआ राख. पांचौड़ी के स्टेशन स्थित दूकानों में लगी आग. सूचना मिलने पर नागौर से पहुंची दमकल. सुबह चार बजे की बताई जा रही है घटना.
झुंझुनूं में रिमझिम बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर, दो भैंसों की मौत नवलगढ़ के कोलसिया से खेदड़ ढाणी मार्ग पर गिरी आकाशीय बिजली. कुमावतो की ढाणी में बिजली गिरने से दो दुधारू भैंसों की मौत. प्राकृतिक आपदा से किसान को हुआ लाखों रुपये का नुकसान.
प्रदेश में मौसम ने ली फिर करवट. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बदला मौसम. अरब सागर में लो प्रेशर सिस्टम से कई हिस्सों में शुरू हुआ बारिश का दौर. इसके चलते 3 अक्तूबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर. आज जयपुर सहित 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट. राजधानी जयपुर में आसमान में छाए बादल. कई जगह बूंदाबांदी का दौर भी हुआ शुरू. सीकर में आज सुबह हुई हल्की बारिश. घने बादल के साथ चमकने लगी बिजली. वहीं नए सिस्टम से कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर. अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश.
मानसून जाने के बाद एक बार फिर बदला मौसम का मिज़ाज, तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी, आसमान में काली घटाओं के साथ हो रही बारिश, रातभर से जारी रिमझिम बारिश, बारिश से लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत.
नवरात्रि से छठ पूजा तक त्यौहारों पर ये स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित. 09619 अजमेर-रांची 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी. 09620 रांची-अजमेर 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी. 03007 हावड़ा-खातीपुरा(जयपुर) 28 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार. 03008 खातीपुरा(जयपुर)-हावड़ा 30 सितंबर से 4 नवंबर तक हर मंगलवार. 08611 संतरागाछी-अजमेर 22 सितंबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार. 08612 अजमेर-संतरागाछी 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार.