&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live: सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास उपखंड क्षेत्र के लाडपुरा गांव में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया. एक घर में टीवी देख रहे लोगों पर बिजली गिरने से एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पांच से छह बच्चे भी शामिल हैं. इस हादसे में 14 वर्षीय क्रांति खारवाल की दुखद मृत्यु हो गई. घटना के बाद घायलों को तुरंत बामनवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पांच घायलों का उपचार चल रहा है. तीन अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को गंगापुर सिटी अस्पताल रेफर किया गया है. इस त्रासदी ने पूरे गांव को झकझोर दिया है, और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है.
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी तीन दिवसीय दौरे पर आज स्वर्णनगरी जैसलमेर के प्रसिद्ध वार म्यूज़ियम पहुंचीं. उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की अमर गाथाओं को सहेज कर रखे गए संग्रह का अवलोकन किया
यहां पढ़ें पूरी खबर- जैसलमेर वार म्यूजियम का दीया कुमारी ने किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
करीब एक घण्टे से जारी है बारिश का दौर, झमाझम बारिश से वाहन चालको को हो रही परेशानी, नदी-नालों में भी पानी की आवक हुई शुरू, वही कानोता बांध में चल रही है लगातार चादर, ढूंढ नदी में पानी आया तेज.
बिसाऊ में बिगड़ी सफाई और रोशनी व्यवस्था को लेकर नगरपालिका के खिलाफ हल्ला बोल, कल सुबह नगरपालिका के सामने होगा धरना प्रदर्शन, नगरवासी अपनी मांगों को लेकर सर्व समाज की और से करेगे भूख हड़ताल, भाजपा के पदाधिकारी भी होगें भूख हड़ताल में शामिल, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पारीक, पूर्व भाजपा नगरमंडल, अध्यक्ष दीनदयाल ख्वास बेठेगें भूख हड़ताल पर, सर्व समाज के लोग होंगे शामिल.
Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर भूस्खलन में नागौर के संदीप सोनी समेत चार युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन और सरकार ने कोई सुध नहीं ली. वहीं मृतकों के गहने व पैसे गायब होने पर भी सवाल उठाए गए.
Rajasthan News: बीकानेर का अनोखा गणेश मंदिर 125 साल पुराना है, जहां सफेद आक की जड़ से बनी देश की इकलौती गणपति प्रतिमा विराजमान है. इस प्रतिमा को बनाने में 19 साल लगे और इसके मस्तक पर सूर्य-चंद्र अंकित हैं. गणेश चतुर्थी पर यहां भक्तों का तांता लगता है.
#Jaipur: SI भर्ती में हो रहे बड़े खुलासे !#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee #sipaper #topnews pic.twitter.com/qFnhFaLtim
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 31, 2025
सवाई माधोपुर में 50 मिनट की तेज बारिश से शहर पानी-पानी हो गया. बाजार, अस्पताल व दफ्तरों में पानी भर गया. बामनवास के लाडपुरा में बिजली गिरने से 14 वर्षीय बालिका की मौत, 8 घायल. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
अस्पताल परिसर में मिली गंदगी, बेड पर शीट की कमी और चिकित्सकों की अनुपस्थिति हुई उजागर, विधायक ने संविदा कार्मिकों की अनुपस्थिति और जांच हेतु बाहर भेजने पर जताई कड़ी नाराजगी, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान को कार्रवाई के दिए निर्देश, विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा- जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, विधायक ने SDM को अल्टीमेटम देकर भूख हड़ताल की दी चेतावनी.
एनडीपीएस एक्ट में वांछित 5 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, 23 जून को झाड़ोली क्षेत्र में कार से पकड़ा गया था, 1 क्विंटल 800 ग्राम डोडा पोस्त, फरार चल रहा लूणी निवासी बीरबल विश्नोई आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, एसपी डॉ प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर हुई कार्रवाई, पुलिस आरोपी से जुटी है गहन पड़ताल में.
25अगस्त को सैंपऊ इलाके के रजौराकलां में हुई थी दिनदहाड़े फायरिंग, दुकान पर मामूली विवाद के बाद रौब दिखाने के लिए की थी फायरिंग, SP विकास सांगवान ने के निर्देश पर सैंपऊ पुलिस ने गाड़ी के नंबरों के आधार पर मुरैना व ग्वालियर इलाके में दी लगातार दबिश, पुलिस ने दो आरोपियों को 2 अवैध कट्टा मय 2 कारतूस सहित किया गिरफ्तार, सिगरेट लेने को लेकर एक दुकान पर हुआ था विवाद.
कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, लोकल फ़ॉर वोकल एवं स्वदेशी पर दिया गया जोर, मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद.
बांध के तीन गेट खोलकर निकासी की मात्रा की 6000 क्यूसेक, बांध का जलस्तर पहुंचा 258.35 मीटर, बांध का अधिकतम गेज है 258.62 मी, सुबह दो गेट खोलकर बांध से शुरू की थी 2650 क्यूसेक पानी की निकासी, बांध से इस मानसून सत्र में अब तक हो चुकी है 6080 एमसीएफटी पानी की निकासी.
#Jaipur: भजनलाल कैबिनेट की बैठक में हुए बड़े फैसले@BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan @RajGovOfficial @RajCMO #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee @VishnuRajasthan pic.twitter.com/74sqBIjCvl
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 31, 2025
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने पौराणिक गलता जी तीर्थ को भी नहीं बख्शा. शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने पहाड़ियों से मलबा और पानी बहाकर मंदिर परिसर तक पहुंचा दिया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- गलता जी में बाढ़ जैसे हालात, सीढ़ियों पर चल रहे झरने, मलबे से ढका मंदिर!
सरमथुरा उपखंड के आंगई पार्वती बांध के 4 गेट फिर से खोल गए और 4493.40 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है. इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता मौजूद है.
यहां पढ़ें पूरी खबर-Dholpur: फिर खोले गए पार्वती बांध में 4 गेट, निकाला जा रहा 4493.40 क्यूसेक पानी
रामदेवरा, जैसलमेर में चल रहे भादवा मेले के बीच शनिवार रात से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश रविवार को भी जारी रही. शनिवार रात 2-3 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे मेला मैदान, मुख्य सड़क मार्ग और निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Jaisalmer: रामदेवरा में भारी बारिश का दौर जारी,मेला क्षेत्र में भरा पानी ही पानी
डूंगरपुर जिले से गुजरात स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी धाम के लिए पदयात्रियों की रवानगी लगातार जारी है. आज बांसिया गांव से आरासुरी पदयात्रा संघ के 41 पदयात्रियों का जत्था "जय जय अंबे" के जयकारों के साथ रवाना हुआ.
यहां पढ़ें पूरी खबर- डूंगरपुर से अंबाजी धाम के लिए रवाना हुए 41 पदयात्री, करेंगे 200 किमी की यात्रा
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8% GDP ग्रोथ दर्ज की है, जो बीते 5 तिमाहियों में सबसे तेज है. NSO के अनुसार, यह वृद्धि RBI के 6.5% अनुमान को भी पार कर गई है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- भारत की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ का नया रिकॉर्ड, GDP में 7.8 प्रतिशत की छलांग
राजस्थान के देवस्थान, गोपालन और पशुपालन मंत्री जोरा राम कुमावत शनिवार शाम रामदेवरा पहुंचे. उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Ramdevra: देवस्थान मंत्री जोरा राम कुमावत ने किए बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र में ग्राम पंचायत सेमलिया के वखतपूरा और कुंडल गणावा को जोड़ने वाली अस्थायी रपट पुलिया बरसात के मौसम में खतरे का कारण बन गई है. एराव नदी के तेज बहाव के चलते स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Pratapgarh News: स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, बारिश में नदी पार करने को मजबूर
राजस्थान में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार यानी 31 अगस्त को प्रदेश के 37 जिलों में आने वाले तीन दिन तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में आने वाले 3 दिन 37 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
Udaipur Crime: उदयपुर जिले के मावली में एडीजे कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में पत्नी की हत्या के दोषी किशन को मृत्युदंड की सजा सुनाई. वल्लभनगर थाने में दर्ज मामले में मृतका लक्ष्मी की हत्या के लिए उसके पति किशन को दोषी ठहराया गया.
Banswara News: बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के पिंडारमा पंचायत के रागेलापाड़ा गांव में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. रागेलापाड़ा तालाब में 5 साल के मासूम और उसकी मां का शव मिला. शनिवार को रागेलापाड़ा गांव के बच्चे स्कूल से पढ़कर लौटते समय तालाब की पाल से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पानी में एक बच्चे का शव तैरते हुए देखा.
Jaipur Weather Update: जयपुर में भयंकर बारिश ने जमकर तांडव मचाया, जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया. सड़कों पर पानी का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. सीकर से लेकर दौसा तक की सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिसके कारण आवागमन ठप हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस प्राकृतिक आपदा ने शहर में हाहाकार मचा दिया.
Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने राज्य सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर तानाशाही शासन चलाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है और विधानसभा के नियमों व प्रक्रियाओं में विपक्ष की भूमिका को नजरअंदाज किया जा रहा है. जूली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जिस तरह से सरकार और विधानसभा अध्यक्ष तानाशाही शासन चला रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. विधानसभा के नियमों और प्रक्रियाओं में विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन यहां तो विपक्ष को पूरी तरह से दबा दिया जा रहा है."
Hanuman Beniwal: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद लगातार सियासत गरमाई हुई है. वही नेताओ द्वारा एक दूसरे पर कटाक्ष किये जा रहे है कल नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल व किरोडी लाल मीणा के बीच बहस हुई. इसके बाद लगातार नेता इस पर बयान दे रहे है वही आज अशोक गहलोत ने भी हनुमान बेनीवाल और किरोडी लाल मीणा को लेकर बयान दिया.
Rajasthan News: चेक गणराज्य में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर तिरंगा लहराया. बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में फ्रांस के गुएरिन मैक्सिम को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जिसके दौरान उनके प्रत्येक निशाने पर 'भारत माता की जय' के नारे गूंजे.
Khatu Shyam Ji: सीकर, 31 अगस्त 2025: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी के प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर के पट 6 सितंबर 2025 की रात 10 बजे से 8 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे तक 43 घंटे के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास उपखंड क्षेत्र में स्थित लाडपुरा गांव में आकाशीय बिजली ने भयंकर कहर बरपाया. शनिवार को एक घर में टीवी देख रहे एक ही परिवार के नौ लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय क्रांति खारवाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि घायलों में पांच से छह बच्चे भी शामिल हैं.