Live Now

Rajasthan News Live: सवाई माधोपुर में सीएम का जोरदार स्वागत, जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे भजनलाल शर्मा

Rajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. आज सावन का आखिरी सोमवार है, ऐसे में सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है. सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर आयेंगे. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 
 

Rajasthan News Live: सवाई माधोपुर में सीएम का जोरदार स्वागत, जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे भजनलाल शर्मा
Image Credit: ZEE RajasthanSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News Live, 4 August 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सवाई माधोपुर पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं ने चकचेनपूरा हवाई पट्टी पर उनकी अगवानी की. इसके बाद मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और उनकी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी मांगों को समझा. मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान की उम्मीदें बढ़ गई हैं. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

20:19:41 Aug 04, 2025, 08:19 PM (IST)

CM भजनलाल शर्मा आज सवाई माधोपुर दौरे पर रहे. जहां उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम में शिरकत की. इसके पश्चात जिले में हुई अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया.

यहां पढ़ें पूरी खबर- सवाई माधोपुर दौरे पर CM भजनलाल शर्मा, अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया सर्वे, देखें फोटोज

20:19:01 Aug 04, 2025, 08:19 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर में भूमि विकास बैंकों के ऋणी सदस्यों को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना से किसान लाभान्वित हो रहे हैं.

यहां पढ़ें पूरी खबर- मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना से हजारों किसान हो रहे लाभान्वित, जानें किसे कितना मिला लाभ

20:18:09 Aug 04, 2025, 08:18 PM (IST)

Rajasthan News Live

अलवर जिले में मालाखेड़ा क्षेत्र के महुआ खुर्द के कानूनगो पवन शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. घटना के बाद तहसील स्तर पर हड़कंप मच गया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- कानूनगो के मौत से तहसील में मचा हड़कंप, परिजनों ने तहसीलदार पर लगाए आरोप

13:37:17 Aug 04, 2025, 01:37 PM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई माधोपुर और आसपास के क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चकेरी, जरावता, अजनोटी, मैनपुरी, धनौली, सूरवाल आदि क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों से चर्चा की. उन्होंने क्षतिग्रस्त बोदल पुलिया, कसेड, केमकछ, टोड़ी, मल्हापुरां, रांचोली, रहुघाट मल्हापुरां जैसे प्रभावित क्षेत्रों का भी अवलोकन किया. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जिला करौली के कठूमरा, महदपुरा, बक्सपुरा, चीलपुरा और जिला धौलपुर के अतिवृष्टि प्रभावित गांवों का भी हवाई सर्वेक्षण किया, जिसमें एन.एच. 11 पर निभि का ताल और उर्मिला सागर बांध भी शामिल हैं. इस सर्वेक्षण के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और आगे की राहत कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

13:36:28 Aug 04, 2025, 01:36 PM (IST)

Rajasthan News Live

उदयपुर के आगामी दौरे के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के यात्रा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. अब राज्यपाल 5 अगस्त को सुबह 7:30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे और 9 बजे पिपलांत्री, राजसमंद के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 1:35 बजे वे सर्किट हाउस उदयपुर लौटेंगे. इसके बाद, राज्यपाल अपरान्ह 3 बजे राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद, राज्यपाल शाम 4:40 बजे विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

12:28:23 Aug 04, 2025, 12:28 PM (IST)

Rajasthan News Live

देसूरी थाना पुलिस का एक और बड़ा एक्शन, थानाप्रभारी हरिसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हुई है कार्रवाई, मादक पदार्थ सप्लायरों पर लगातार दूसरे दिन शिंकजा, नाकाबंदी के दौरान ब्रेजा कार में मिला अवैध मादक पदार्थ, 1.815 ग्राम अफीम का दूध एवं केमिकल किया बरामद, कार्रवाई के दौरान दो आरोपी को भी किया गिरफ्तार, बाली ASP चेनसिंह महेचा व DSP राजेश यादव की रही मॉनिटरिंग .

12:27:43 Aug 04, 2025, 12:27 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर तुंगा में चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, मोरांडी बालाजी मंदिर में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, मंदिर में लगी 100 किलो वजनी दान पेटी चुरा कर ले गए चोर, 2 लाख रुपए से अधिक की राशि बताई जा रही, दान पत्र में जमा लक्ष्मीनारायण मीणा ने कराया तुंगा थाने में मामला दर्ज, मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस.

12:26:28 Aug 04, 2025, 12:26 PM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर, बीएसएफ ने 1971 युद्ध नायक मोहन सिंह की याद में गोल्फ टूर्नामेंट किया आयोजित, शहीदों को समर्पित दुनिया का इकलौता गोल्फ कोर्स बना आयोजन स्थल, पूर्व आईजी पुष्पेंद्र सिंह को बेस्ट गोल्फर अवॉर्ड, बनाया रिकॉर्ड स्कोर 69, 9 होल श्रेणी में अजय लूथरा और लंबी ड्राइव में अजय शर्मा रहे विजेता, कर्नल बीका ने पिन के निकटतम श्रेणी में पाया पुरस्कार, नेट श्रेणी में नवीन मोहन शर्मा ने साझा रूप से जीता खिताब, बीएसएफ ने खेल के जरिए नायकों को दी श्रद्धांजलि, दिखी खेल भावना और सौहार्द.

12:01:13 Aug 04, 2025, 12:01 PM (IST)

Rajasthan News Live

वन विभाग की ढाणा गांव में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई करीब 100 बीघा से हटाया जा रहा, अवैध अतिक्रमण वन विभाग की जमीन पर कच्चे, पक्के निर्माण सहित खेती भी कर रहे अतिक्रमणकारी, रेंजर विजय फगेडिया के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई, वन विभाग के करीब 50 से अधिक महिला, पुरुष जवान मौके पर तैनात अतिक्रमण की बड़ी कार्रवाई से मचा इलाके में हड़कंप, वन विभाग की नदी क्षेत्र से लगी भूमि पर कर रखा अवैध अतिक्रमण.

11:59:49 Aug 04, 2025, 11:59 AM (IST)

Rajasthan News Live

डूंगरपुर- युवक ने की आत्महत्या घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या. बिछीवाडा थाना क्षेत्र के कनबा गाँव की घटना, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, परिजनों ने पोस्टमार्टम व पुलिस जांच से किया इनकार.

11:58:45 Aug 04, 2025, 11:58 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर चांदी 1100 रू महंगी रही,सोना 600 रू महंगा रहा, आज सराफा बाजार में चांदी 114700 रू प्रति किलो, शुद्ध सोना आज 102,400 रू प्रति दस ग्राम रहा, जेवरात सोना 95,500 रू प्रति दस ग्राम रहा, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से भाव जारी किया.

11:01:51 Aug 04, 2025, 11:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर के नोखा में बजरी की खदानों पर 300 घरों की बस्ती।.मॉनसून में घरों के गिरने का बना हुआ है ख़तरा. प्रशासन ने कई जगह चस्पा किए सिर्फ़ चेतावनी बोर्ड. मात्र सात मकान ख़ाली करवा कर की इतिश्री. शनिवार को ही 30 फ़ीट खाई में समा गए थे दो मकान.

11:00:46 Aug 04, 2025, 11:00 AM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर पीबीएम कैम्पस में अब मिलेगी पैट स्कैन की सुविधा। रेडियो सर्जरी से उपचार की सहूलत भी होगी विकसित। रेडियो सर्जरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा जयपुर. आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेन्टर रोज़ाना है 350 मरीज़ों की ओपीडी. हर साल आते हैं 12 हज़ार नए मरीज़.

10:58:44 Aug 04, 2025, 10:58 AM (IST)

Rajasthan News Live

दिल्ली - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया दुख, राज्यसभा सांसद, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शिबू सोरेन जी का देहावसान अत्यंत दुःखद है, जनजातीय समाज व झारखंड प्रदेश को आगे बढ़ाने तथा सार्वजनिक जीवन में उनका गहरा प्रभाव रहा, शोकाकुल श्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें.

09:49:09 Aug 04, 2025, 09:49 AM (IST)

Rajasthan News Live: अभी तक की आपकी ढाणी की खबरें

Rajasthan Top 15 Local News (4 अगस्त 2025 दिन सोमवार): राजस्थान में हर रोज की घटनाएं घटित होती हैं. इनमें राजनीति, अपराध, खेल, मौसम से जुड़ी तमाम खबरें होती हैं. ऐसे में राजस्थान की गांव-ढाणी से जुड़ी अगर कोई खबर छूट जाए तो आप यहां पढ़ें.

पढ़ें पूरी खबर…

08:52:30 Aug 04, 2025, 08:52 AM (IST)

मरुधरा में बदला मौसम का मिजाज, जानें किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी आज?

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. कुछ हिस्सों में मानसून रौद्र रूप धारण कर सकता है तो कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी के चलते उमस महसूस की जा सकती है. बता दें कि इस साल राजस्थान में बारिश ने बीते कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है और जमकर मेघ बरसे हैं. आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पढ़ें पूरी खबर

08:49:21 Aug 04, 2025, 08:49 AM (IST)

बढ़ी भीलवाड़ा के महंत सरजूदास की मुश्किलें, नाबालिग के दुष्कर्म मामले में अरेस्ट वारंट जारी

Jodhpur News: राजस्थान हाईकोर्ट ने भीलवाड़ा के मांडल में महंत सरजूदास को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पचास हजार रुपये के गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है. महंत सरजूदास को दुष्कर्म के मामले में जिला न्यायाधीश भीलवाड़ा की ओर से 26 जून 2025 को सभी आरोपों से बरी करने का आदेश पारित किया था जिसे हाईकोर्ट में चुनौती देने से अब महंत सरजूदास की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:48:14 Aug 04, 2025, 08:48 AM (IST)

खाटू श्याम जी के दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, शनिवार को 24 घंटे नहीं खुलेगा मंदिर

Sikar News: सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया है कि अब हर शनिवार रात 10:00 बजे से रविवार सुबह 5:00 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे. इससे पहले खाटू श्याम जी का मंदिर शनिवार को 24 घंटे खुला रहता था, जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु बिना किसी समय सीमा के दर्शन के लिए पहुंचते थे.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:46:57 Aug 04, 2025, 08:46 AM (IST)

Rajasthan News Live

डीग के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर हिंडोला महोत्सव का आयोजन कल से रक्षाबंधन तक किया जाएगा आयोजन. मंदिर के महंत पंडित मुरारीलाल पाराशर ने बताया कि भगवान श्री राम-लक्ष्मण जी, उर्मिला जी गर्भगृह से बाहर आकर जगमोहन परिसर में झूला झूलेंगे. झूलन महोत्सव प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक संध्या आरती के समय भगवान को झूला झुलाया जाएगा. अलग-अलग घटाओं में भगवान भक्तों को दर्शन देंगे चैतन्य. चरित्र अमृत का पाठ एवं पद गायन का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा.

08:45:59 Aug 04, 2025, 08:45 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीएम भजनलाल शर्मा आज आयेंगे डूंगरपुर. साढ़े तीन सौ करोड़ की जेजेएम परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास. पुलिस प्रशासन ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप. लालसोट विधायक रामबिलास मीणा भी जुटे भीड़ जुटाने में. मुख्यमंत्री जनसभा को भी करेंगे सम्बोधित. दोपहर दो बजे का है सीएम का आने का कार्यक्रम. जयपुर से हेलीकॉप्टर से आएंगे मुख्यमंत्री डूंगरपुर PHED मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम भी आमंत्रित विधायक रामबिलास का है आज जन्मदिन ऐसे में सामूहिक भोज का भी किया जा रहा आयोजन.

08:44:24 Aug 04, 2025, 08:44 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: पांचवी आठवीं की पूरक परीक्षा आज से शुरू.  4 अगस्त से 11 अगस्त पूरक परीक्षा. कक्षा 5 की सुबह 8:00 से 10:30 तक आयोजित होगी पूरक परीक्षा. कक्षा 8 की सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक होगी परीक्षा.    

08:44:08 Aug 04, 2025, 08:44 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुकंदरा टाइगर रिजर्व को लेकर खबर. दुनियाभर के लोग देखेंगे मुकंदरा की सुंदरता. मुकंदरा पर सरकार बनवा रही फिल्म. फिल्म जनवरी में होगी तैयार. इन दिनों मुकंदरा के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही शूटिंग. फिल्म फेस्टिवल में भी यह फिल्म दिखाने का विचार.    
 

08:43:18 Aug 04, 2025, 08:43 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर प्रदेश में बारिश का दौर धीमा पड़ा. मौसम खुलने से बढ़ी गर्मी और उमस. हालांकि आज 5 जिलों में है बारिश का येलो अलर्ट. अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली,. दौसा जिले के लिए है बारिश का येलो अलर्ट मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ अभी जालंधर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, लखनऊ से होकर गुजर रही है. इस कारण अगले कुछ दिन राजस्थान में लोगों के भारी बारिश से राहत रहेगी. वहीं रविवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, करौली के कई इलाकों में बारिश हुई. झालावाड़ में कलेक्टर ने स्कूली की छुटि्टयां 6 अगस्त तक बढ़ा दी.    

08:42:38 Aug 04, 2025, 08:42 AM (IST)

Rajasthan News Live

सावन का अंतिम सोमवार आज. सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं एक्स पर पोस्ट कर लिखा भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान नीलकंठ का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत बना रहे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, यही मंगलकामना है. हर-हर महादेव!

08:41:31 Aug 04, 2025, 08:41 AM (IST)

Rajasthan News Live

सावन का अंतिम सोमवार आज. शिवालयों में भक्तों की अभिषेक करने के लिए कतारें. ताडकेश्वर, चमत्कारेश्वर, झारखंड, रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में भीड़. भगवान भोलेनाथ को रिझाने के लिए कर रहे अभिषेक. भोलेनाथ की आराधना के लिए आज का दिन सर्वोत्तम.

08:40:21 Aug 04, 2025, 08:40 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सवाई माधोपुर ज़िले का दौरा प्रस्तावित. ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण. चक्चेनपुरा स्थित हवाई पट्टी पर आमजन से करेंगे मुलाकात. आज मुख्यमंत्री जाएंगे सवाईमाधोपुर और धौलपुर के दौरे पर हवाई सर्वेक्षण कर लेंगे बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा. कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी जायेंगे सीएम के साथ. प्रातः10:30 बजे जयपुर से रवाना होंगे सीएम. 

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More