Live Now

Rajasthan News Live: भारी बारिश पर अमित शाह का एक्शन, मुख्यमंत्रियों से की बात, राज्यों में तैनात की गई NDRF की टीमें

Rajasthan News Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश के मद्देनजर राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से की बात. राज्यों में तैनात की गई NDRF की टीमें, आवश्यकता पड़ने पर भेजे जाएंगे अतिरिक्त बल.   राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 
 

Rajasthan News Live: भारी बारिश पर अमित शाह का एक्शन, मुख्यमंत्रियों से की बात, राज्यों में तैनात की गई NDRF की टीमें
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 4 July 2025: Rajasthan News Live: देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की. उन्होंने राज्यों में पर्याप्त संख्या में NDRF की टीमें तैनात करने का निर्देश दिया और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल भेजने का आश्वासन दिया. अमित शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जा सके. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

07:37:54 Jul 04, 2025, 01:45 PM (IST)

Rajasthan News Live, 4 July 2025: Rajasthan News Live: देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की. उन्होंने राज्यों में पर्याप्त संख्या में NDRF की टीमें तैनात करने का निर्देश दिया और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल भेजने का आश्वासन दिया. अमित शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जा सके. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

10:08:06 Jul 04, 2025, 10:08 AM (IST)

Rajasthan News Live:

Jaipur News: सामाजिक न्याय विभाग आज करा रहा शादी. महिला सदन में होगी 11 युवतियों की शादी. सीएम भजनलाल शर्मा देने पहुंचेंगे आशीर्वाद. मंत्री अविनाश गहलोत भी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद. विभाग ने मांगे थे 11 आवेदन. प्रदेशभर से 1900 युवकों ने किया शादी के लिए आवेदन
कई दौर की छंटनी के बाद सेलेक्ट हुए 11 दूल्हे.  विभाग 100 से ज्यादा बेटियों का करा चुका विवाह.

09:55:43 Jul 04, 2025, 09:55 AM (IST)

Rajasthan News Live: अभी तक की आपकी ढाणी की खबरें..

08:10:22 Jul 04, 2025, 08:10 AM (IST)

Rajasthan News Live

प्रदेश में छा रहा मानसून का जादू. तीन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट. जयपुर, दौसा, टोंक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी. वहीं श्रीगंगानगर को छोड़कर बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट. अब पश्चिमी जिलों में भी मानसून हुआ एक्टिव. गुरूवार को जालोर, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी में 2 से 5 इंच तक हुई बारिश.न जालोर में सबसे ज्यादा 136MM बारिश हुई तेज बारिश के कारण सड़कें बनी दरिया. बाड़मेर के सिवाना में 75MM, बालोतरा में 53MM, पचभदरा में 52MM, बारिश हुई भीलवाड़ा जिले में बारिश का दौर जारी रहा. यहाँ कहीं जगह बारिश ने जनजीवन को भी किया प्रभावितन जिले में बनास नदी के पुल से बह गया एक व्यक्ति. पुल पर बहा करीब 3 फुट तक पानी.    

07:50:28 Jul 04, 2025, 07:50 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: SOG द्वारा 50 हजार रुपए के इनामी RAC के निलंबित कांस्टेबल शिवसिंह को गिरफ्तार करने का मामला. SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में आरोपी की रही महत्वपूर्ण भूमिका. 
आरोपी ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थी सुरेंद्र कुमार और रविंद्र सिंह को लीक पेपर उपलब्ध करवाने के लिए भारी धनराशि में किया सौदा. सौदे के अनुसार शिवसिंह ने धनराशि लेकर दी संदीप कुमार को
संदीप ने रविंद्र सिंह के मार्फत शिवसिंह को उपलब्ध करवाया लीक पेपर. शिवसिंह ने परीक्षा से पहले पेपर पढ़ाया सुरेंद्र कुमार को, जिसे पढ़ सुरेंद्र कुमार ने मेरिट में प्राप्त किया तीसरा स्थान
वही रविंद्र सिंह को संदीप कुमार ने परीक्षा से पहले अपने क्वार्टर में पढ़ाया लीक पेपर 
प्रकरण में नाम उजागर होने के बाद से फरार चल रहा था शिवसिंह. जिस पर शिवसिंह पर रखा गया 50 हजार रुपए का इनाम, प्रकरण में अब तक 111 आरोपियों को किया जा चुका गिरफ्तार.

07:47:39 Jul 04, 2025, 07:47 AM (IST)

Rajasthan News Live

Jaipur: आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आई फर्जी थानेदार मोना बुगालिया शास्त्री नगर थाना पुलिस ने देर रात सीकर से किया मोना को गिरफ्तार, RPA में फर्जी तरीके से SI की ट्रेनिंग करने वाली मोना के खिलाफ, सितंबर 2023 में शास्त्री नगर थाने में दर्ज की गई थी FIR, तभी से आरोपी मोना उर्फ मोनिका उर्फ मूली देवी चल रही थी फरार, सीकर में किराए का कमरा लेकर फरारी काट रही थी आरोपी मोना, RPA में SI बैच संख्या 48 के साथ ट्रेनिंग कर रही थी आरोपी मोना, राज खुलने के बाद से फरार चल रही थी आरोपी मोना, फिलहाल शास्त्री नगर थाना पुलिस कर रही आरोपी मोना से पूछताछ

07:46:13 Jul 04, 2025, 07:46 AM (IST)

Rajasthan News Live

Pratapgarh: खरीफ फसलों की बुवाई पर संकट! पीपलखूंट में कई दिनों से लगातार बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में पानी भरने और कीचड़ के चलते मक्का, सोयाबीन, उड़द जैसी खरीफ फसलों की बुवाई पड़ी ठप, किसानों ने बताया- बुवाई का सही समय निकल रहा है, पैदावार घटने का खतरा बढ़ा, कुछ किसानों ने शुरुआत की, बाकी इंतजार में, प्रशासन व कृषि विभाग से तकनीकी मदद की अपील.

07:44:39 Jul 04, 2025, 07:44 AM (IST)

Rajasthan News Live

बूंदी जिले भर में इंद्रदेव मेहरबान नदी नाले उफान पर, नदी में ट्रैक्टर सहित पानी के तेज बहाव में चालक बहा, तेज बहाव में तैरकर बचाई ट्रैक्टर के चालक में जान, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, नदी पर पुलिया नहीं बनने से पांच गांव के ग्रामीणों का संपर्क कटा. नदी में पानी का तेज बहाव कर रहा है ग्रामीणों की दिनचर्या को प्रभावित. ग्रामीण कई सालों से कर रहे हैं नदी पर पुलिया बनाने की मांग, गत वर्ष बारिश में रेलवे के स्टेशन मास्टर को गंवानी पड़ी थी नदी में डूबने से जान, ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर ध्यान नहीं देने का आरोप, मंगाल पंचायत के पांच गांव रूप नगर गरनारा भीम का खेड़ा श्रीनगर लक्खा की झोपड़ियां के ग्रामीणों को नहीं मिल रही है मूलभूत सुविधाएं.

07:42:58 Jul 04, 2025, 07:42 AM (IST)

Rajasthan News Live

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देंगे आशीर्वाद महिला सदन की 11आवासनियों के विवाह समारोह में सीएम करेंगे शिरकत, मंत्री अविनाश गहलोत भी सीएम के साथ रहेंगे मौजूद.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.