Live Now

Rajasthan News Live: राजस्थान के कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश, जोधपुर में जाति से निष्कासित करने के नाम पर अवैध वसूली

Rajasthan News Live: राजस्थान के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 

Rajasthan News Live: राजस्थान के कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश, जोधपुर में जाति से निष्कासित करने के नाम पर अवैध वसूली
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live: राजस्थान के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही जोधपुर में जाति से निष्कासित करने के नाम पर जाति सरपंचों के द्वारा अवैध वसूली का मामला भी सामने आया है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

06:18:57 Jun 04, 2025, 10:44 AM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही जोधपुर में जाति से निष्कासित करने के नाम पर जाति सरपंचों के द्वारा अवैध वसूली का मामला भी सामने आया है.

16:27:39 Jun 04, 2025, 04:27 PM (IST)

Rajasthan News Live

 जयपुर,  सांसद मंजू शर्मा का दिल्ली दौरा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, पूजा एक्सप्रेस का नाम गलता धाम एक्सप्रेस करने पर जताया आभार, इसी ट्रेन का कटरा तक विस्तार करने की उठाई मांग, कटरा की सीधी कनेक्टिविटी से वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को होगा फायदा, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी की मुलाकात, गंगा दशहरा से शुरू हो रहे अभियान पर की चर्चा.

13:58:34 Jun 04, 2025, 01:58 PM (IST)

Rajasthan News Live

धौलपुर, अवैध हरी लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरी लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली दो हैंड मशीन एवं एक बाइक को किया जब्त, तीन लकड़ी माफियाओं को भी किया गिरफ्तार , मुखबिर की सूचना पर रामसागर बांध के पास की गई कार्रवाई, इस दौरान रामसागर नाका प्रभारी राजेश मीणा वनरक्षक दीनदयाल शेरसिंह रहे मौजूद.

13:55:52 Jun 04, 2025, 01:55 PM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर, राजस्थान सरकार के जल मंत्री सुरेश रावत का जोधपुर दौरा, 05 से 20 जून तक जल संरक्षण के लिए महाभियान चलाया जाएगा, अभियान में अधिक से अधिक जनता को जोडने का प्रयास, कल विश्व पर्यावरण दिवस पर किया जाएगा वृक्षारोपण,  हर दिन प्रत्येक विभाग का कार्यक्रम होगा, नदी नाले कुंए बावड़ी में पानी आवक के रास्तों पर अतिक्रमण हो रखा है उसको अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास करेंगे.

12:43:18 Jun 04, 2025, 12:43 PM (IST)

Rajasthan News Live

श्रीगंगानगर, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी जारी, किरोड़ीलाल मीणा दूसरे दिन भी निकले औचक निरीक्षण पर, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में श्री राम सीड्स का किया निरीक्षण, प्रदेश स्तरीय अधिकारी भी पहुंचे श्रीगंगानगर, किरोड़ी मीणा ने कल 8 बीज कंपनियों का किया था औचक निरीक्षण, निरीक्षण में बीज निर्माता कंपनियों में मिली थी भारी अनियमितताएं. इससे पहले किरोड़ी मीणा ने किशनगढ़ में की थी छापेमारी, किशनगढ़ में कई नकली खाद की फैक्ट्रियों पर मारा था छापा. अब श्रीगंगानगर में नकली बीज की फैक्ट्रियों में कर रहे छापेमारी.

11:48:40 Jun 04, 2025, 11:48 AM (IST)

Rajasthan News Live

कोटा, जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल 5 जून को होंगे, हाड़ौती के पहलवान लेंगे ट्रायल में भाग, जिला स्तर पर प्रतिभा निखारने का मिलेगा अवसर, जिला कुश्ती सचिव हरीश शर्मा ने बताया, रजिस्ट्रेशन के लिये आधार के साथ जन्मप्रमाण सर्टिफिकेट जरूरी, फ्री स्टाईल व ग्रीको रोमन पद्धति में खेले जाएंगे मुकाबले, मंगलेश्वर महादेव व्यायामशाला छावनी में होंगे ट्रायल व प्रतियोगिता के मुकाबले.

11:45:14 Jun 04, 2025, 11:45 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, विश्व पर्यावरण दिवस कल भजनलाल सरकार शुरू करेगी जल संरक्षण अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान होगा शुरू, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा जन सहभागिता से बनाएगें जन जन का अभियान,  सरकार के मंत्री जिलों के करेंगे दौरे, प्राकृतिक जल स्रोतों का करेंगे पुनरुद्धार, जनसहयोग से श्रमदान के कार्यक्रम होंगे आयोजित.

11:16:13 Jun 04, 2025, 11:16 AM (IST)

Rajasthan News Live

कोटा, ICICI बैंक में 4.85 करोड रुपए का घोटाला, पुलिस ने तत्कालीन महिला मैनेजर को किया गिरफ्तार, 100 से अधिक खातों से निकाले महिला ने गलत तरीके से रुपए, ग्राहकों के रुपयों को शेयर मार्केट में लगाकर की धोखाधड़ी, उद्योग नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई.

11:14:24 Jun 04, 2025, 11:14 AM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर,बोर्ड परीक्षाओं के रिज़ल्ट की समीक्षा के मापदंड तय, लगातार दो साल रिज़ल्ट के कम रहने पर नपेंगे टीचर्स, पहली बार में ज़िम्मेदार टीचर्स को मिलेगी चेतावनी, दूसरी बार में विभाग द्वारा दी जाएगी चार्जशीट.

11:11:40 Jun 04, 2025, 11:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, तेज रफ्तार कार ने मारी व्यक्ति को टक्कर, हादसे में आशीष बंधु की हुई मौत, प्रभु दयाल मार्ग का बताया जा रहा घटनाक्रम, हादसे के बाद गाड़ी मौके पर छोड़ फरार हुआ चालक, मृतक की पत्नी कृष्णा ने कराया सांगानेर थाने में मामला दर्ज, मामला दर्ज कर कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस.

09:59:06 Jun 04, 2025, 09:59 AM (IST)

Rajasthan Police: मानसून में सरकारी नौकरी की बरसात! राजस्थान पुलिस में बंपर भर्ती, जानिए कौन-कौन से पद हैं खाली

Rajasthan Police Vacancy 2025: राजस्थान की सीएम भजनलाल सरकार के द्वारा इस साल के बजट में कुल 4031 पदों पर भर्ती करने की कहा गया था. जिसमें से 2589 पदों के लिए मंजूरी मिल गई है.

पढ़िए पूरी खबर…

09:26:40 Jun 04, 2025, 09:26 AM (IST)

Rajasthan News Live: बारां में 10 वर्षीय बालक ने दिखाई बहादुरी

10 वर्षीय बालक ने दिखाई बहादुरी. ट्रक से कूदकर बचाई जान, कस्बाथाना क्षेत्र से चाचा के साथ पैदल जाते समय अज्ञात लोगों ने अगवा कर ट्रक में बिठा लिया था. ट्रक में बैठकर गुना की तरफ हो गए थे रवाना. हाइवे पर ट्रक रूका तो बच्चा बहादुरी दिखाते हुए ट्रक से कूदकर भाग निकला. राहगीरों के माध्यम से पहुंचा पुलिस के पास.

09:13:16 Jun 04, 2025, 09:13 AM (IST)

Rajasthan News Live: जल मंत्री सुरेश सिंह रावत का जोधपुर दौरा आज

जल मंत्री सुरेश सिंह रावत का जोधपुर दौरा आज. जल संचय एवं बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की करेंगे समीक्षा. आज दोपहर 12:15 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में लेंगे बैठक. जोधपुर संभाग के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक. जल स्वावलंबन पखवाड़े के अंतर्गत जल संचय एवं बाढ़ नियंत्रण की पूर्व तैयारियों की की जाएगी समीक्षा. बैठक के उपरांत रावत दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए करेंगे प्रस्थान.

08:53:54 Jun 04, 2025, 08:53 AM (IST)

Rajasthan News Live: जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल लेंगे बैठक

जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल लेंगे बैठक. दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक. वंदे गंगा (जल संरक्षण महाअभियान) की तैयारियों की समीक्षा. हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों की समीक्षा. सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा. बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के सबंध में भूमि आवंटन की स्थिति. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद. बैठक के बाद जोगाराम पटेल करेंगे प्रेस वार्ता.    

08:33:45 Jun 04, 2025, 08:33 AM (IST)

Rajasthan News Live: रोडवेज प्रशासन बढ़ा रहा बसों का संचालन

रोडवेज प्रशासन बढ़ा रहा बसों का संचालन. कई नए रूटों पर प्रमुख शहरों के लिए शुरू की जा रही एसी बसें. डीलक्स डिपो द्वारा शुरू की जा रही एसी बसें. आज से बीकानेर और उदयपुर के लिए शुरू होंगी बसें. डीलक्स डिपो बढ़ा रहा बसों का संचालन.

08:33:11 Jun 04, 2025, 08:33 AM (IST)

Rajasthan News Live: पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम का प्रचार और बेचने का मामला

किशनगढ़ से पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम का प्रचार और बेचने का मामला आया सामने. हिंदूवादी संगठनों में रोष. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर युवक कर रहा प्रचार प्रसार. हालांकि लंबे समय से भारत पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंध नहीं. उसके बावजूद पाकिस्तानी क्रीम कैसे पहुंची दुकानदार के पास. बड़ा सवाल सवाल यह भी क्या तस्करी कर क्रीम और अन्य चीजों को लाया जा रहा भारत. देश सर्वोपरि के बीच दुकानदार अमित सोनी की ऐसी कौन सी मजबूरी जो बेचना पड़ था पाकिस्तानी क्रीम को.    

08:29:22 Jun 04, 2025, 08:29 AM (IST)

Pratapgarh News: मोबाइल में पॉर्न और मर्डर थ्रिलर देख कातिल बना किशोर! गुड्डीबाई हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Rajasthan Crime News: प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी कस्बे में 15 दिन पहले हुई 54 वर्षीय महिला गुडडीबाई माली की बेरहमी से गला रेतकर हत्या करने वाला कोई गैंगस्टर या पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि 17 साल का नाबालिग किशोर निकला है.

पढ़िए पूरी खबर…

08:05:19 Jun 04, 2025, 08:05 AM (IST)

Rajasthan News Live: देर रात डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा पहुंचे फागी

देर रात डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा पहुंचे फागी पंचायत समिति में. फागी पंचायत समिति स्थित उपमुख्यमंत्री जन सुविधा केंद्र पर स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक ली. अधिकारियों से जनहित की योजनाओं का लिया फीडबैक. आमजन की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के लिए दिए निर्देश. प्रधान प्रेमदेवी चौधरी से लिया पंचायत समिति में हो रहे विकास कार्यों का फीडबैक. एसडीएम राकेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल रहे मौजूद.

08:04:09 Jun 04, 2025, 08:04 AM (IST)

Rajasthan News Live: सुपोषित मां अभियान की शुरुआत

सुपोषित मां अभियान की शुरुआत. ग्रामीण आंचल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशन और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नेतृत्व में सराहनीय पहल का आयोजन. PHC CHC पर आयोजित हुये कार्यक्रम. आशा सहयोगिनी का मिला साथ. गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे पोषण किट. दीगोद मण्डल से हुई शुरुआत. बपावर सांगोद कनवास मण्डल की पंचायतों पर भी हुये कार्यक्रम.

07:50:15 Jun 04, 2025, 07:50 AM (IST)

Rajasthan News Live: दुबई की इंटरनेशनल फ्लाइट हुई लेट

दुबई की इंटरनेशनल फ्लाइट हुई 16 घंटे लेट. जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री हो रहे परेशान. स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-57 आज अत्यधिक लेट. जयपुर से सुबह 8:55 बजे फ्लाइट जाती है दुबई. आज रात 1:10 बजे तक फ्लाइट हो सकेगी दुबई के लिए रवाना. यात्रियों को सवा 16 घंटे तक करना पड़ेगा इंतजार.    

07:27:07 Jun 04, 2025, 07:27 AM (IST)

Rajasthan News Live: दौसा महिला थाने में दर्ज हुआ यौन शोषण का मामला

दौसा महिला थाने में दर्ज हुआ यौन शोषण का प्रकरण. पीड़िता ने मार्च 2022 से अब तक लगाया दुष्कर्म का आरोप. पीड़िता का आरोप आरोपी ने नहाते हुए का बनाया अश्लील वीडियो. वीडियो वायरल करने के धमकी देकर करता रहा यौन शोषण. वहीं पीड़िता के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी का भी आरोप. साथ ही पीड़िता से पचास लाख रुपए हड़पने का भी आरोप. आरोपी के खिलाफ नामजद दर्ज करवाया मामला. पुलिस जुटी मामले की जांच पड़ताल में. 

07:25:56 Jun 04, 2025, 07:25 AM (IST)

Jodhpur News: ‘यह 1962 वाला भारत नहीं’ जोधपुर में गरजे पंजाब के राज्यपाल, पाकिस्तान-चीन को दी खुली चेतावनी

Rajasthan News: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया देर शाम को जोधपुर के सर्किट हाउस पहुंचे. जहां वे रात्रि विश्राम के बाद सवेरे जैन समाज के दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पढ़िए पूरी खबर…

07:11:35 Jun 04, 2025, 07:11 AM (IST)

Rajasthan News Live: सवाई माधोपुर जिले में की गई भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

सवाई माधोपुर जिले में की गई भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति. उपखंड बौंली के मित्रपुरा मंडल अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति. भाजपा नेता शंकर पोसवाल को बनाया मित्रपुरा मंडल अध्यक्ष. मित्रपुरा तहसील क्षेत्र में लोगों ने किया स्वागत. मंडल अध्यक्ष शंकर पोसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों का जताया आभार. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प. संगठन के कार्यों में लगातार सक्रियता का मिला लाभ.

07:10:48 Jun 04, 2025, 07:10 AM (IST)

Rajasthan News Live: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का दौरा

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का दौरा. आज सुबह विधानसभा स्पीकर जाएंगे उदयपुर.  पंडित दीनदयाल उपाध्यायः एकात्म मानवदर्शन हीरक जयन्ती समारोह में लेंगे भाग. शाम को उदयपुर से देवनानी पहुंचेंगे दिल्ली. कल राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद की बैठक में लेंगे भाग.

06:48:27 Jun 04, 2025, 06:48 AM (IST)

Rajasthan Trending: राजस्थान के इस गांव में 6 महीने तक हर दिन होता है रावण दहण, लेकिन ऐसा क्यों? जानें क्या है कहानी

Jaipur News: वैसे तो दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देश में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में एक ऐसा भी गांव है जहां पर दशहरा हर साल 6 महीने तक मनाया जाता है.

पढ़िए पूरी खबर…

06:29:14 Jun 04, 2025, 06:29 AM (IST)

Rajasthan News Live: अवैध गतिविधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी

अवैध गतिविधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर. नाबालिक के साथ बलात्कार के 2 आरोपी सोनू रेगर व शिवम को किया गिरफ्तार. DSP योगेश शर्मा के निर्देशन में गुमानपुरा SHO अनिल टेलर ने की कार्यवाही. PC रिमांड पर भेजे दोनों आरोपी . गहनता से होगी पूछताछ शहर SP अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी विशेष अभियान.

06:22:58 Jun 04, 2025, 06:22 AM (IST)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम की मार जारी, गर्मी बढ़ने से पहले तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सोमवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में बदलाव आया. जिसके चलते मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है. हालांकि विभाग ने 6 जून के बाद से गर्मी बढ़ने की आशंका भी जताई है. लेकिन फिलहाल बारिश और तेज हवाओं के कारण राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

पढ़िए पूरी खबर…

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author