Live Now

Rajasthan News Live: जीएसटी में बदलाव पर उपमुख्यमंत्री बैरवा बोले- 'यह दिवाली से पहले आम आदमी के लिए PM मोदी का तोहफा'

Rajasthan News Live:  राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने जीएसटी सुधारों को दिवाली से पहले आम आदमी के लिए एक बड़ा तोहफा बताया है. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.

Rajasthan News Live: जीएसटी में बदलाव पर उपमुख्यमंत्री बैरवा बोले- 'यह दिवाली से पहले आम आदमी के लिए PM मोदी का तोहफा'
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 4 September 2025: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने जीएसटी सुधारों को दिवाली से पहले आम आदमी के लिए एक बड़ा तोहफा बताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सुधारों से किसानों और उद्योगपतियों को लाभ होगा और निवेश के अवसर बढ़ेंगे.

ट्रेंडिंग न्यूज़

07:48:01 Sep 04, 2025, 10:58 PM (IST)

Rajasthan News Live, 4 September 2025: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने जीएसटी सुधारों को दिवाली से पहले आम आदमी के लिए एक बड़ा तोहफा बताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सुधारों से किसानों और उद्योगपतियों को लाभ होगा और निवेश के अवसर बढ़ेंगे.

23:27:55 Sep 04, 2025, 11:27 PM (IST)

Rajasthan News Live

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर देर शाम को विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे. CM भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की.

यहां पढ़ें पूरी खबर- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे जोधपुर, CM भजनलाल ने की अगवानी

22:59:00 Sep 04, 2025, 10:59 PM (IST)

Rajasthan News Live

सीकर शहर में एक कॉलोनी में आज शाम को ऑटो कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग ने थोड़ी ही देर में इतना विकराल रूप ले लिया कि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई.

यहां पढ़ें पूरी खबर- सीकर में अचानक कार में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर हुई राख

22:58:32 Sep 04, 2025, 10:58 PM (IST)

Rajasthan News Live

बारां जिले में अटरू सर्किल के कवाई थाना क्षेत्र के पारलिया गांव के समीप गुरुवार को भूपसी नदी से एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

यहां पढ़ें पूरी खबर- भूपसी नदी में तैरता मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

22:58:08 Sep 04, 2025, 10:58 PM (IST)

Rajasthan News Live

अलवर जिले में नौगावा तहसील की ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ के गांव कालाघाटा में अरावली पर्वतों पर पशुओं को चराने गए चार युवकों पर पहाड़ के पत्थरों के साथ नीचे आ गिरे और मलबे के नीचे दब गए.

यहां पढ़ें पूरी खबर- अलवर में पहाड़ी दरकने से 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

19:28:12 Sep 04, 2025, 07:28 PM (IST)

Alwar Conversion Case : पुलिस गिरफ्त में दो आरोपी बोले - हमने सिर्फ होमवर्क कराया, नहीं किया बच्चों का माइंड वॉश

अलवर में धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों को कहना है कि हॉस्टल में स्कूल से आने वाले बच्चों को होमवर्क कराया जाता था. हिंदू देवी देवताओं के बारे में कुछ भी नहीं कहा जाता था. पढ़ें पूरी खबर 

19:27:14 Sep 04, 2025, 07:27 PM (IST)

Rajasthan News Live : मोरल नदी के उफान से डूबने की कगार पर 22 गांव, श्रीमा गांव जलमग्न

दौसा के लालसोट में मोरल नदी उफान पर है, जिससे 22 गांवों में बाढ़ का खतरा वहीं  विजयपुरा ,पुराने श्रीमा गांव जल मग्न, खटवा भी मोरल नदी के पानी की जद में आ चुके हैं.
पढ़ें पूरी खबर 

18:42:38 Sep 04, 2025, 06:42 PM (IST)

Rajasthan News Live

GST काउंसिल के बैठक में जीएसटी में बड़ी रियायत के बाद में अब लघु उद्योग भारती ने इस बदलाव का स्वागत किया है. सबसे बड़ी बात है कि इस बार मध्यम वर्ग को छूने का प्रयास किया गया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- लघु उद्योग भारती ने GST में बड़े परिवर्तन का किया स्वागत, कहा- आम आदमी को मिलेगी राहत

18:42:13 Sep 04, 2025, 06:42 PM (IST)

Rajasthan News Live

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर के लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वयं संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति रहेगी.

यहां पढ़ें पूरी खबर- जोधपुर में कल से होगी RSS की तीन दिवसीय बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे मौजूद

18:41:50 Sep 04, 2025, 06:41 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से 28 जिले पूर्वी राजस्थान और 2 पश्चिमी राजस्थान के हैं.

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में मानसून सक्रिय, 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

15:10:02 Sep 04, 2025, 03:10 PM (IST)

Khairthal

राजस्थान के खैरथल-तिजारा के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल नीलम यादव को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा. उनको प्रधानमंत्री मोदी ने चाय पर बुलाया है. 

यहां पढ़ें पूरी खबर-कौन हैं खैरथल तिजारा की स्कूल प्रिंसिपल नीलम यादव? जिन्हें टीचर्स डे पर PM ने बुलाया चाय पर

13:20:09 Sep 04, 2025, 01:20 PM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर, ओसियां जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल पहुंचे भैरुसागर ग्राम पंचायत में, ग्राम पंचायत मुख्यलय पर शुरू हुईं हैं जनसुनवाई, जनसुनवाई में बिजली,पानी सड़क सहित कई समस्या लेकर पहुंचे लोग, ओसियां कस्बे में बनी अटल पथ रोड का लेवल सही नहीं होने से जगह-जगह गलियों वह बाजारों में हो रहा है जल भराव, जल भराव के कारण कीचड़ व बीमारी फैलने का सता रहा है खतरा, ग्रामीण ने कलेक्टर को सौंप ज्ञापन, वही समस्या के समाधान करवाने के लिए की हैं मांग.

12:28:48 Sep 04, 2025, 12:28 PM (IST)

Rajasthan News Live

बांदीकुई दुर्बल नाथ महाराज के पैनोरमा के लिए कराया जाएगा परीक्षण, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सदन में सवाल के जवाब में दिया आश्वासन, दुर्बल नाथ महाराज की समाधि पर  देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु आते हैं, दिया कुमारी ने कहा महर्षि दुर्बल नाथ खटीक समाज के कुल गुरु है । पैनोरमा बनाने के लिए परीक्षण करवा लेते हैं परीक्षण के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा.

12:28:11 Sep 04, 2025, 12:28 PM (IST)

Rajasthan News Live

मनीष यादव ने कहा की मंत्री दो अलग-अलग बात कह कर गुमराह कर रहे हैं , एक बार कहते हैं कि जगह कम नहीं दूसरी बार कह रहे हैं की नई जगह आवंटित की जा रही है , मंत्री ने कहा कि भू माफिया है वह डीटीओ ऑफिस को भी वहां ले गए।, नेशनल हाईवे बायपास आधा किलोमीटर दूर है , जो भी बवंडर फंसा है तो कांग्रेस के एमएलए थे उनकी वजह से किया धरा है, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा मंत्री ने नहीं कहा कि जमीन सूटेबल नहीं है नई ढूंढेंगे.

11:58:24 Sep 04, 2025, 11:58 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, सोजत विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को लेकर सवाल, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सोजत विधानसभा क्षेत्र में नौकरियों के लिए राशि की जा सकती है 8 कार्य प्रगति पर हे, 25 कार्यों का कार्यादेश जारी कर दिया है, शेष प्रक्रियाधीन है, 25 पुलिया क्षतिग्रस्त है जिसमें चार कार्यदेश जारी है तीन प्रक्रियाधीन, विधायक शोभा चौहान ने कहा कि मेरे क्षेत्र में 100 करोड़ के कार्य करवाए हैं, इसके लिए उपमुख्यमंत्री का आभार.

11:57:30 Sep 04, 2025, 11:57 AM (IST)

Rajasthan News Live

किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चोरी के  दर्ज मामलों को लेकर सवाल, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म  ने कहा CCTV कैमरा के आधार पर परीक्षण किया गया, पुराने समय में जो सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच कार्रवाई हुई, जांच में पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक परिणाम मिला, कांग्रेस विधायक विकास कुमार ने मंत्री के जवाब से जताई असंतुष्टता, जवाहर सिंह ने कहा किशनगढ़ मार्बल उद्योग का क्षेत्र है, ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की आमद रफत बनी रहती है , इस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा आपसे प्रतिशत पूछा है उसका जवाब दे.

11:52:08 Sep 04, 2025, 11:52 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा झालावाड़ जिले में 76 गौशालाएं है अतिरिक्त, अनुदान की मंशा को लेकर जोराराम कुमावत ने कहा, राजस्थान में 4000 के आसपास गौशालाएं संचालित है, 3042 गौशाला अनुदान के लिए पात्र है, गौशाला में जैसे-जैसे गोवंश की संख्या बढ़ती है तो अनुदान बढ़ा कर देते हैं, गौशाला में भौतिक सुविधाओं को लेकर चार योजना चल रही है , पंचायत स्तर पर पशु आश्रय स्थल, जन सहभागिता स्तर पर गौशाल के लिए 10% लोगों को देना होता है, बाकी 90% राज्य सरकार देती है 1 करोड़ 56 लाख की नंदी शाला खोलने की योजना है.

11:50:22 Sep 04, 2025, 11:50 AM (IST)

Rajasthan News Live

बूंदी, जिले में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में स्थित एक हेड पंप में स्वत बह रही है जलधारा, लगातार जिले में अच्छी बारिश की वजह से नदी, नाले, तालाब, बावड़ियों पानी की आवक होने से बढ़ रहा है जल् स्तर, हेड पंप का सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल.

11:28:51 Sep 04, 2025, 11:28 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर - GST Reforms पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, "यह दिवाली से पहले आम आदमी के लिए एक बड़ा तोहफा है, हम प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं. इससे किसानों और उद्योगपतियों को लाभ होगा और निवेश के अवसर बढ़ेंगे.

10:34:29 Sep 04, 2025, 10:34 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर - विधानसभा का मानसून सत्र, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस विधायक विधानसभा में ला रहे ट्रेक्टर.

10:33:58 Sep 04, 2025, 10:33 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर RSS से जुड़े करीबन 80 सदस्य आज पहुंचेंगे जोधपुर दिल्ली ,मुंबई, हैदराबाद, इंदौर , अहमदाबाद की फ्लाइटों से पहुंचेंगे जोधपुर, आज शाम 7:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आयेंगे जोधपुर, RSS की बैठक में करेंगे शिरकत आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी और 32 सहयोगी, संगठनों की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक कल से जोधपुर में होगी शुरू, तीन दिवसीय वार्षिक समन्वय बैठक के लिए एकत्रित होंगे सभी जोधपुर में.

10:12:35 Sep 04, 2025, 10:12 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: आज भी सदन में हंगामा होने के आसार. कांग्रेस अतिवृष्टि और भारी बरसात के कारण हुए नुकसान को लेकर करेगी प्रदर्शन. करीब 10:15 बजे विधानसभा परिसर में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर करेगी प्रदर्शन. इसके बाद सदन में भी इस मामले को कांग्रेस उठेगी. अति वृष्टि से हुए नुकसान की गिरदावरी करने की मांग.

09:26:25 Sep 04, 2025, 09:26 AM (IST)

Rajasthan News Live

Bundi: बारिश के चलते छात्राओं का BA सेकंड ईयर का पेपर हुआ मिस. बारिश से लेट हुई छात्राएं, 10 मिनट देरी से पहुंची तो परीक्षा केंद्र में नहीं मिला प्रवेश, अच्छी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर, करीब एक दर्जन छात्राएं परीक्षा देने से रही वंचित। पेपर का समय का सुबह 7:00 से 8:30 तक। एक साल की मेहनत पर फिरा पानी, कलेक्टर आवास पर पहुचीं छात्राएं.

08:35:41 Sep 04, 2025, 08:35 AM (IST)

अलवर धर्मांतरण केस: बच्चों ने खोली पोल- हमें भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण के खिलाफ भड़काया जाता है और...

Alwar News: अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गोलेटा गांव में चल रहे एक हॉस्टल में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. यह धर्म परिवर्तन विगत 16 साल से यहां किया जा रहा था लेकिन खुलासा अभी हुआ है. खुफिया इनपुट के बाद उद्योग नगर थाना प्रभारी अजीत बड़सरा ने इस पर कार्रवाई की है. मुकदमा दर्ज कराया है. इसमें दो जनों को हिरासत में लिया गया है और इस हॉस्टल में करीब 50 बच्चे पढ़ाई करते हैं.
 

पढ़ें पूरी खबर

07:58:36 Sep 04, 2025, 07:58 AM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में आज,  4 सितंबर 2025 को पूरे दिन भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों, विशेष रूप से भरतपुर, जयपुर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्रों में तीव्र वर्षा का अलर्ट दिया है. 

07:58:14 Sep 04, 2025, 07:58 AM (IST)

Rajasthan News Live

विधानसभा में आज लगाईं जाएगी याचिकाएं. विधायक केसाराम चौधरी लगाएंगे एक याचिका. पाली के ग्राम कंटालिया में कॉलेज खुलवाने की याचिका . विधायक मनोज कुमार लगाएंगे एक याचिका. सादुलपुर में नवीन ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय खुलवाने के संबंध में . विधायक चेतन पटेल लगाएंगे एक याचिका . पीपल्दा से गुजर रही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस के अंडरपास में पानी भरने से किसानों को हो रही समस्या से संबंधित याचिका.
 

07:57:53 Sep 04, 2025, 07:57 AM (IST)

Rajasthan News Live

Alwar: उद्योग नगर थाना पुलिस की कार्रवाई धर्मांतरण मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार. गोलेटा गांव में चल रहे एक हॉस्टल में धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने. विगत 16 सालों से कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन. इस हॉस्टल में करीब 50 बच्चे करते है पढ़ाई. 10 से 12 फीट ऊंची दीवारों के घिरा है हॉस्टल. हॉस्टल के बच्चे करते है शिकायत. हमें हमारे देवी देवताओं के खिलाफ भड़काया जाता है. धार्मिक शिक्षा के नाम पर की जाती है हिंदू देवी-देवताओं की बुरा.ई धर्म परिवर्तन करने को किया जाता है मजबूर. हॉस्टल की तरफ से दिए जाने वाले बैग मे दी जाती है बाइबल की बुक. स्कूल संचालक सिल्वा चरण की भी जानकारी मालूम की जा रही है.. पुलिस ने धारा 196 (2), 299, भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच.

About the Author