Live Now

Rajasthan News Live: रक्षाबंधन से पहले रोडवेज प्रशासन बढ़ाएगा बसों का किराया, आज ही जारी होंगे आदेश

Rajasthan News Live:  जयपुर में पुलिस कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति की राह खुल गई है. राजस्थान हाईकोर्ट ने 2013-14 की पदोन्नति से जुड़े एक मामले में लगी रोक को हटा दिया है.राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 

Rajasthan News Live: रक्षाबंधन से पहले रोडवेज प्रशासन बढ़ाएगा बसों का किराया, आज ही जारी होंगे आदेश
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 5 August 2025: जयपुर में पुलिस कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति की राह खुल गई है. राजस्थान हाईकोर्ट ने 2013-14 की पदोन्नति से जुड़े एक मामले में लगी रोक को हटा दिया है. जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता तेजाराम और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम स्थगन आदेश हटाया. हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि पदोन्नति प्रक्रिया जारी रखी जाए, लेकिन कुल 53 पदों को सुरक्षित रखा जाए. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

08:47:55 Aug 05, 2025, 04:16 PM (IST)

Rajasthan News Live, 5 August 2025: जयपुर में पुलिस कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति की राह खुल गई है. राजस्थान हाईकोर्ट ने 2013-14 की पदोन्नति से जुड़े एक मामले में लगी रोक को हटा दिया है. जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता तेजाराम और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम स्थगन आदेश हटाया. हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि पदोन्नति प्रक्रिया जारी रखी जाए, लेकिन कुल 53 पदों को सुरक्षित रखा जाए. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

20:59:25 Aug 05, 2025, 08:59 PM (IST)

Rajasthan News Live

रोडवेज प्रशासन बढ़ाएगा बसों का किराया. आज शाम को ही जारी होंगे किराया बढ़ोतरी के आदेश. रोडवेज की साधारण सेवा से लेकर सुपरलग्जरी वोल्वो बसों में बढ़ाया जाएगा किराया. 10 पैसे से लेकर 30 पैसे तक की होगी किराया बढ़ोतरी. आज ही परिवहन विभाग ने दी थी बसों का किराया बढ़ाने की मंजूरी. परिवहन विभाग ने रोडवेज और निजी बसों का किराया बढ़ाने की मंजूरी दी थी .

19:04:59 Aug 05, 2025, 07:04 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में पशुओं को घर तक उपचार पहुंचाने को लेकर शुरू की गई मोबाइल वेटरनरी योजना के संचालन में जुड़े कार्मिक बुरी तरह पीड़ित हैं. पशुपालन विभाग ने इस योजना को पशुपालकों के हित में शुरू किया था.

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में मोबाइल वेटरनरी यूनिट योजना में भ्रष्टाचार उजागर

18:32:09 Aug 05, 2025, 06:32 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में मानसून का दौर फिर से शुरू होता नजर आ रहा है. बीते दिन रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में मूसलधार बारिश दर्ज हुई.

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, इन 10 जिलों में अलर्ट जारी

16:17:30 Aug 05, 2025, 04:17 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर सियासी हमला बोला है. मदन राठौड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कुछ कहा नहीं गया है, बल्कि उन्हें जोरदार तरीके से लताड़ा गया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को बताया 'लताड़'

16:16:57 Aug 05, 2025, 04:16 PM (IST)

Rajasthan News Live

अलवर में सोमवार शाम दर्दनाक हादसे में 11 साल की ताइक्वांडो खिलाड़ी तुलिका की मौत हो गई. सिर में गहरी चोट लगने से अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई.

यहां पढ़ें पूरी खबर- मासूम का इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सपना रह गया अधूरा, खून बहने से हुई मौत

16:16:19 Aug 05, 2025, 04:16 PM (IST)

Rajasthan News Live

सावन की पावन बेला में जब चारों ओर हरियाली और भक्ति का माहौल होता है, तब जयपुर के आमेर क्षेत्र में स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर दिव्य ऊर्जा का स्रोत बन जाता है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- हर साल सावन में क्यों जलमग्न हो जाता है आमेर का शिवलिंग, जानिए रहस्य

14:48:48 Aug 05, 2025, 02:50 PM (IST)

Jaipur

डॉ. अरुण चतुर्वेदी अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग को मिला मंत्री का दर्जा. अरुण चतुर्वेदी बने है राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कैबेनिट सचिवालय ने जारी किए आदेश.

14:44:16 Aug 05, 2025, 02:44 PM (IST)

Rajasthan News

पीसीसी मुख्यालय पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने धरना दिया. धरना देने वाले युवाओं का कहना है की कांग्रेस के मुख्य संघठनो में मुस्लिम समुदाय को उचित संख्या में पद नहीं दिए जा रहे है. NSUI की कार्यकारिणी में मुस्मिल समुदाय के बहुत कम लोगो को जिम्मेदारी दी गई है. आगे आने वाले नगर निगम , पंचायती राज चुनाव में हमारे साथ भेदभाव न करे कांग्रेस. धरने में मौजूद युवाओं ने कहा कि मुस्मिल समुदाय कांग्रेस का कौर वोट है अगर मुस्लिम समुदाय के साथ कांग्रेस भेदभाव करेगी तो चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.  

14:14:19 Aug 05, 2025, 02:14 PM (IST)

Rajasthan News

राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर.  छात्र संघ चुनाव बहाली मांग को लेकर प्रदर्शन. एनएसयूआई की तरफ से किया जा रहा प्रदर्शन. मुख्यमंत्री निवास कूच के लिए रवाना हुए प्रदर्शनकारी. भारी संख्या में पुलिस जाब्ता किया गया तैनात. शहीद स्मारक के बाहर लगाई गई अलग-अलग इलाकों में बरीकेटिंग. एडिशनल कमिश्नर डॉ रामेश्वर सिंह, डीसीपी साउथ राजर्षि राज सहित अन्य उतरे सड़कों पर. एसटीएफ, RAC, QRT सहित अन्य बटालियन की गई तैनात. 

13:29:00 Aug 05, 2025, 01:29 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, पुलिस कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पदोन्नति की खुली राह, हाईकोर्ट ने कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पदोन्नति से हटाई रोक, कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर वर्ष 2013-14 की पदोन्नति से जुड़ा प्रकरण, अंतरिम स्थगन आदेश हटाते हुए कुल 53 पद सुरक्षित रखने के निर्देश, हाईकोर्ट में जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने दिए आदेश, याचिकाकर्ता तेजाराम व अन्य की याचिकाओं पर दिए आदेश.

13:27:15 Aug 05, 2025, 01:27 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, सहायक आबकारी अधिकारी पवन शर्मा को अतिरिक्त प्रभार, धौलपुर के जिला आबकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, अभी भरतपुर में सहायक आबकारी अधिकारी पद पर हैं पवन शर्मा, नियमित अधिकारी का पदस्थापन होने तक के लिए दिया गया प्रभार, संयुक्त शासन सचिव वरुण मिश्रा ने जारी किए आदेश.

13:25:30 Aug 05, 2025, 01:25 PM (IST)

Jaipur News: राजस्थान रोडवेज की सुपरलग्जरी बसों की शुरुआत

जयपुर से राजस्थान रोडवेज ने आज से अपनी नई सुपरलग्जरी वोल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया है. ये बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करेंगी. यह पहल रोडवेज के चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के प्रयासों का नतीजा है.

पढ़ें पूरी खबर

13:24:06 Aug 05, 2025, 01:24 PM (IST)

Jaipur News: पिंकसिटी वन-वे हो रहे ये इलाके, जाम से मिलेगी राहत

जयपुर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस, जेडीए और नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं. शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए एक दर्जन सड़कों की स्टडी किया जा रहा है. पहले चरण में कुछ बाजारों और मार्गों को वन-वे किया जाएगा, जिससे यातायात सुचारू हो सके.

पढ़ें पूरी खबर

13:22:35 Aug 05, 2025, 01:22 PM (IST)

Jaipur News: जयपुर में 300 साल पुरानी नाटणियों की हवेली पर भी चल गया बुलडोजर

झालावाड़ में हुए हादसे के बाद, प्रदेशभर में प्रशासन ने पुरानी और खतरनाक इमारतों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. जयपुर में नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज ने ऐसी इमारतों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो.

पढ़ें पूरी खबर..

12:21:06 Aug 05, 2025, 12:21 PM (IST)

Rajasthan News Live

फलोदी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फलोदी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, नशे का सौदागर अनीश खान चढा डीएसटी फलोदी के हत्थे, भारी मात्रा में अवैध स्मैंक बरामद. 879 ग्राम स्मैंक बरामद, आरोपी अनीश खान गिरफ्तार, बड़े ट्रकों में मध्यप्रदेश से छिपा कर मंगवाता था स्मैंक, आरोपी से हो रहे नये-नये खुलासे.

12:19:00 Aug 05, 2025, 12:19 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर बगरू थाना इलाके में लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल की हत्या का मामला, RAC के जवान अजय कुमार ने गोलियों से भून की शंकर लाल की हत्या, मृतक की बुआ के लड़के पूरणदास पर जताया जा रहा शक, पूरणदास ने छोड़ रखे थे अपने बच्चे जिनको पाल रहे थे शंकर लाल, पूरणदास की बेटी की सगाई शंकर लाल ने कराई थी अजय से, कुछ महीने बाद अजय ने खुद ही तोड़ दी सगाई, और बाद में फिर से रिश्ता कराने को लेकर बनाने लगा शंकर लाल पर दबाव, लेकिन शंकर लाल फिर से रिश्ते के लिए नहीं हुआ राजी, ऐसे में मृतक के परिजन जता रहे अजय के पूरणदास के साथ मिल जाने से, वहीं पूरणदास के कहने पर शंकर लाल की हत्या करने का शक.

12:15:41 Aug 05, 2025, 12:15 PM (IST)

Rajasthan News Live

चौरासी(डूंगरपुर) -  एंबुलेंस में शराब रखकर तस्करी, धंबोला पावर हाउस के पास नाकेबंदी में पकड़ी एंबुलेंस, धंबोला थाना पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, थानाधिकारी रिजवान खान के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, पुलिस आरोपी चालक से कर रही पूछताछ.

12:14:24 Aug 05, 2025, 12:14 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर के चौमूं में खेलते खेलते तीन साल बालिका हुई गायब, चौमूं के बंधा इलाके की घटना, घर से पिता के साथ कारखाने में आई थी बालिका, कारखने से गायब हुई बालिका, सूचना पर SHO प्रदीप शर्मा पहुंचे मौके पर पुलिस टीम जुटी बालिका को ढूंढने में.

10:49:22 Aug 05, 2025, 10:49 AM (IST)

Rajasthan News Live

किशनगढ़, VIP ट्रेंड कंपनी का मास्टर माइंड फरार लोकेश चौधरी तक पहुंची पुलिस,देर रात को लोकेश चौधरी को लिया गया पुलिस हिरासत में,करीब 200 करोड़ के VIP ट्रेंड स्कैम में लंबे समय फरार चल रहा था लोकेश चौधरी, जिला पुलिस आज शाम तक कर सकती है पूरे मामले का बड़ा खुलासा,मामले में फरार अन्य आरोपी अब्दुल समद सहित अन्य की तलाश के लिए पुलिस टीम मार रही संभावित ठिकानों पर दबिश.

10:08:15 Aug 05, 2025, 10:08 AM (IST)

Rajasthan News Live

रेवदर (सिरोही) 12वीं की छात्र की मौत का मामला गरमाया, ग़ुस्साए ग्रामीण कांडला हाइवे पर कर रहे प्रदर्शन, घटना के 38 घंटों बाद भी शव के पोस्टमार्टम के मामले पर परिजनों में आक्रोश, जुरिस्ट टीम द्वारा पोस्टमार्टम नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों का प्रदर्शन, सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी के विरुद्ध कर रहे नारेबाज़ी.

10:07:19 Aug 05, 2025, 10:07 AM (IST)

Rajasthan News Live

इटावा थाना क्षेत्र में फर्स्ट ईयर की छात्रा शिवानी मीणा ने पिता के डांटने पर खाया कीटनाशक, पिता की डांट पर किया आत्महत्या का प्रयास, सोयाबीन में छिड़काव के लिये घर पर रखी दवा का किया सेवन, तबीयत बिगड़ने पर इटावा अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, इटावा से कोटा MBS किया रेफर, MBS में जारी है इलाज.

10:06:39 Aug 05, 2025, 10:06 AM (IST)

Rajasthan News Live

बीकानेर, बारिश के मौसम में बढ़े सर्प दंश के केस, दो महीनों में 30 लोग हुए साँप काटने के शिकार, बढ़ते केसेज़ के मद्देनज़र पीबीएम प्रशासन हुआ मुस्तैद, एन्टी स्नैक वेनम के मंगवाए गए चार हज़ार वायल, बीकानेर में पाए जाते हैं तीन तरह के साँप। कोबरा, क्रेट (पीबणा साँप) और बांडी हैं ख़तरनाक़ साँप, ग्रामीण इलाक़ों में ज़्यादा है सर्प दंश की घटनाएं.

09:33:04 Aug 05, 2025, 09:33 AM (IST)

Churu News: चलती स्कूली बस के निकल गए 2 टायर, बच्चों में मची चीख-पुकार, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

Churu News: नौनिहालों के लिए अभिभावक बड़े -बड़े सपने देख निजी स्कूलों की आलीशान इमारतें देख और लुभावने इस्तहार देख बच्चों का दाखिला तो करवा देते हैं, लेकिन बच्चो की सुरक्षा भगवान भरोसे है, जी हां, चूरू के रतनगढ़ में निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आयी है, जहां मेघा हाइवे पर स्कूली बच्चों से भरी, सड़क पर दौड़ती स्कूल बस के दो टायर निकल गए. 
 

पढ़ें पूरी खबर

09:32:30 Aug 05, 2025, 09:32 AM (IST)

Rajasthan News Live

राजधानी जयपुर से बड़ी खबर. बगरू थाना इलाके में लेबर डिपार्मेंट के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या. वाटिका का बताया जा रहा घटनाक्रम, दिल्ली RAC में तैनात कांस्टेबल ने की कई राउंड फायरिंग कर हत्या. हत्या करने के बाद आरोपी हो गया फरार. पुलिस नाकाबंदी देख फुलेरा के पास आरोपी ने किया सरेंडर. वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी. सूचना पर डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर.

08:55:34 Aug 05, 2025, 08:55 AM (IST)

Rajasthan News Live

आज शहर वासियों को JDA से मिल सकती है सौगात। JDA का स्थापना दिवस  आज. शहर के विकास के लिए नई योजनाओं की हो सकती है घोषणा. आज  05 अगस्त को मनाया जाएगा जेडीए का 43 वां स्थापना दिवस. स्थापना दिवस के उपलक्ष में जेडीए में होगी पूजा अर्चना. जेडीसी आनंदी, जेडीए सचिव निशांत जैन सहित अधिकारी कर्मचारी होंगे पूजा में शामिल. अफॉर्डेबल हाउसिंग, एलिवेटेड रोड फ्लाइओवर की हो सकती है घोषणा. 

08:53:58 Aug 05, 2025, 08:53 AM (IST)

Rajasthan News Live

NSUI का छात्रसंघ चुनाव को लेकर बड़ा प्रदर्शन  आज. NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन. शहीद स्मारक पर छात्र सभा का होगा आयोजन. छात्र सभा को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई विधायक करेंगे संबोधित. प्रदेश भर से एनएसयूआई कार्यकर्ता होंगे एकत्रित. एनएसयूआई करेगी छात्रसंघ चुनाव करवाने की पुरजोर मांग,  जिसके चलते  आज  होगा जयपुर में बड़ा प्रदर्शन. छात्र सभा के बाद किया जाएगा सीएम कार्यालय का घेराव.

08:52:03 Aug 05, 2025, 08:52 AM (IST)

Rajasthan News Live

बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस का भव्य आयोजन. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम. आंगनबाड़ी बहनों से सीधा संवाद करेंगे सीएम. सभी बहनों से राखी बंधवाएंगे सीएम भजनलाल शर्मा. डिप्टी CM दीया कुमारी भी कार्यक्रम में होंगी शामिल. विभागीय राज्य मंत्री मंजू बाघमार भी रहेंगी मौजूद. बिड़ला ऑडिटोरियम में आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 1.21 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी कार्यक्रम में शामिल. जयपुर में 1300 बहनें और बाकी VC के माध्यम से जुड़ेगी सभी आंगनबाड़ी बहनों को 501 राशि, मिठाई और छाता दिया जाएगा राखी उपहार.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.

Trending

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो