Rajasthan News Live: निलंबित कांग्रेस नेताओं की वापसी मुश्किल, रंधावा बोले-पार्टी करेगी पूरी जांच

Rajasthan News Live, 5 July: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी से निलंबित नेताओं की वापसी फिलहाल मुश्किल है. 

Rajasthan News Live:  निलंबित कांग्रेस नेताओं की वापसी मुश्किल, रंधावा बोले-पार्टी करेगी पूरी जांच
Live Blog

Rajasthan News Live, 5 July: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी से निलंबित नेताओं की वापसी फिलहाल मुश्किल है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे नेताओं को वापस लेने से पहले पार्टी यह देखेगी कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी थी, और इसकी पूरी जांच-पड़ताल की जाएगी. इसके बाद ही उनकी वापसी पर कोई फैसला हो पाएगा.

18:35:01
Rajasthan Live News: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा गोपीनाथ मंदिर से हुई शुरू

भगवान जगन्नाथ के साथ रथ बलभद्र व सुभद्रा भी रथ में विराजमान, पंजाब सेना बैंड रथयात्रा का बना विशेष आकर्षण का केन्द्र, मंदिर महंत मनोहर शरण पारीक सहित हजारों की तादाद में श्रृद्वालु मौजूद, भक्तों में रथ को खींचने की मची होड़, जगह जगह हो रही पुष्प वर्षा,पुलिस जाप्ता भी रथयात्रा में तैनात, नगरभ्रमण के साथ शाम को गोपीनाथ मंदिर पहूंचेगी रथयात्रा.
 

18:34:56
Rajasthan Live News: जाट बोर्डिंग में पुलिस घुसने और लाठी चार्ज का मामला

मामले में 53 आरोपियों को कोर्ट में किया बरी, 21 दिसंबर 2015 को माकपा कार्यकर्ताओं पर हुआ था पुलिस का लाठीचार्ज, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई थी झड़प, पुलिस ने पूर्व विधायक पेमाराम सहित 53 लोगों को बनाया था आरोपी, कोर्ट ने सभी को किया बरी.
 

18:02:12
Rajasthan Live News: बेगूं में नाले पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का चला पीला पंजा

अहिंसा सर्किल से उपकारागृह तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, सरकारी नाले पर लोगों द्वारा किया गया था अवैध कब्जा, अतिक्रमण के चलते नालों की सफाई में आ रही थी रुकावट, बरसात में पानी सड़कों पर बहने से जनता हो रही थी परेशान, उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश के निर्देश पर हुई कार्रवाई, नायब तहसीलदार विष्णु कुमार यादव के नेतृत्व में चला अभियान, जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया गया अवैध निर्माण.

18:01:54
Rajasthan Live News: हिंडोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोकुलपुरा में कैंप का आजोयन

बरसों पुरानी शमशान में अतिक्रमण की समस्या का हुआ समाधान, तत्काल मौके पर जेसीबी एवं पुलिस जाब्ता मंगवाया, शमशान का अतिक्रमण हटवा कर लगवाई गई खाई, श्मशान के विकास हेतु ग्राम पंचायत को किया हैंडओवर, शमशान पर अतिक्रमण के चलते महिला का खेत पर किया गया था संस्कार.
 

18:01:48
Rajasthan Live News: कनेरा क्षेत्र में कृषि विभाग की कार्रवाई

औचक निरीक्षण में तीन लाइसेंस निलंबित, एक खाद-बीज विक्रेता की बिक्री पर रोक, पालका के श्रीकृष्णा खाद बीज भण्डार पर कार्रवाई, डीएपी उर्वरक की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकी गई, कनेरा के महादेव बीज भण्डार, श्री खाटू श्याम ट्रेडिंग कंपनी और श्री लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र पर भी गिरी गाज, स्टॉक रजिस्टर व बिल बुक नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी, आगे और जांच जारी.
 

18:01:42
Rajasthan Live News: पुलिस द्वारा "ऑपरेशन संपोलिया" के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्कर के विरूद्ध कार्रवाई

528 ग्राम अवैध डोडा पोस्त को किया जब्त, अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को किया जब्त, आरोपी कैलाश बिश्नोई निवासी सरनाउ को किया गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में किया मामला दर्ज, थानाधिकारी देवेंद्रसिंह के नेतृत्व में सांचौर पुलिस ने की कार्रवाई.
 

17:27:44
Rajasthan Live News: वन क्षेत्र में वनकर्मियों पर हमला

अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर को रोकने गई थी वन विभाग की टीम, ट्रैक्टर चालक ने वनकर्मियों को कुचलने की कोशिश की, ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर को जब्त कर रेंज कार्यालय लाने के दौरान 8-10 लोगों ने किया हमला, वन रक्षक गोविन्द भंवरिया पर डंडों से हमला, वर्दी फाड़ी, कल देर शाम का है पूरा मामला, ट्रैक्टर पर बैठे महेन्द्र सिंह पर भी मारपीट, गाली-गलौच और धमकियां, हमलावरों में से तीन की पहचान-रमेश मीणा, प्रवीण मीणा और श्रवणेश्वर मीणा, वन विभाग ने ट्रैक्टर जब्त कर राजस्थान वन अधिनियम के तहत किया मामला दर्ज, हमले को लेकर अलग से रिपोर्ट दर्ज, मौके पर मौजूद रही उड़नदस्ता टीम और अन्य वन अधिकारी.

17:27:37
Rajasthan Live News: सीमा सुरक्षा बल का जनकल्याणकारी प्रयास

179वीं वाहिनी बीएसएफ के जवान कर रहे अनुकरणीय कार्य, सीमा की रक्षा के साथ कर रहे हैं गौसेवा और जनकल्याण, भीषण गर्मी में सीमावर्ती गांवों में कर रहे जल आपूर्ति, प्यासे मवेशियों और वन्य जीवों को दे रहे राहत, सूखी खेलियों में पहुंचा रहे पानी, किसानों को मिल रही मदद, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सेवा में जुटे जवान, बीएसएफ का कार्य- सुरक्षा, सेवा और सद्भावना का प्रतीक, स्थानीय नागरिकों की सहायता में निभा रहे अहम भूमिका.

17:16:40
Rajasthan Live News: 7 स्टार और 5 स्टार प्राप्त खदानों का सम्मान समारोह
16:26:54
Rajasthan Live News: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी
16:26:32
Rajasthan Live News: नैनवा में चोरों के हौसले बुलंद चोरों ने हाउसिंग बोर्ड में 3 मकानों की बनाया निशाना

80 हजार रुपए की नकदी, सोने चांदी जेवरात लेकर फरार हुए चोर, चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद पीड़ितों ने दिया नैनवा थाने में परिवाद, चोरी की वारदात को लेकर कालोनी निवासियों में रोष, पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण. 
 

16:26:22
Rajasthan Live News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोइंतरा शेरगढ़ दौरे पर

पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का अवलोकन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक शेरगढ़ बाबूसिंह राठौड़, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल सहित भाजपा नेता भी शामिल, बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने दिखाया जमकर उत्साह.
 

16:26:15
Rajasthan Live News: गोविंदगढ़ इलाके में जमकर बरसे मेघ

आज हुई बरसात से आमजन को हुई परेशानी, गोविंदगढ़ अस्पताल में भरा बरसात का पानी, पानी भरने से मरीज हो रहे परेशान, बारिश के मौसम में अक्सर भर जाता है पानी.
 

15:54:36
Rajasthan Live News: सीएम भजनलाल शर्मा ऊंट पर सवार होकर पहुंचे विद्यालय

जहां विज्ञान प्रयोगशाला का कर रहे उदघाटन, साथ में मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एवं विधायक बाबू सिंह राठौड़, थोड़ी देर बाद सीएम शर्मा पहुंचने वाले हैं सभा स्थल जहां सैकड़ों की तादात में लोग कर रहे हैं इंतजार, कानून मंत्री जोगाराम पटेल दे रहे है भाषण, सीएम भजनलाल शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, ओसियां विधायक भैरा राम सियोल और शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ भी ऊंट पर सवार होकर पहुंचे विद्यालय, जहां विज्ञान प्रयोगशाला का कर रहे है उद्घाटन. 
 

15:54:28
Rajasthan Live News: कांकरोली थाना इलाके से खबर

बहुचर्चित शेर सिंह हत्याकांड मामला, पीसी रिमांड खत्म होने के बाद मुख्य आरोपी रामसिंह को न्यायालय में किया पेश, न्यायालय ने मुख्य आरोपी रामसिंह को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, वहीं कांकरोली पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार कूंट भी किया बरामद.
 

15:54:21
Rajasthan Live News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे बारां

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित विद्यार्थी उत्कृष्टता सम्मान समारोह में होंगे शामिल, मेधावी बच्चों का करेंगे सम्मान, विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक ललित मीणा भी है साथ.
 

15:54:12
Rajasthan Live News: फतेहपुर में बदला मौसम का मिजाज

बरसात का दौर हुआ शुरू कस्बे मे हो रही है बारीश, बरसात होने से आम जन को उमस गर्मी से मिली राहत, कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री किया गया दर्ज.
 

15:54:05
Rajasthan Live News: लगातार बारिश के बाद नदी नालों में आया तेज उफान

तेज बारिश के चलते बनास नदी में बड़ा जलस्तर, बनास नदी में जलस्तर बढ़ने से औलवाड़ा रपट पर आया पानी, करीब 2 फीट पानी आने से मलारना सवाईमाधोपुर मार्ग हुआ बंद, सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस जाब्ता किया गया तैनात, मोरेल नदी में भी लगातार बढ़ रही पानी की आवक, तेज बारिश के चलते भाडौती कस्बे में दुकानों में घुसा पानी, मानसून की पहली तेज बारिश से नदी नालों में पानी की तेज आवक.
 

15:54:00
Rajasthan Live News: राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के स्टाफ की घोर लापरवाही आई सामने

स्कूल के नव प्रवेशित विद्यार्थी को ताले में बंद कर स्टाफ चला गया अपने घर, विद्यालय छुट्टी के समय नव प्रवेशित बच्चे को नींद आने से रह गया क्लास के अंदर, 2 घंटे बाद बच्चे के जागने के बाद चिल्लाने पर पास में पानी भर रही महिलाएं पहुंची स्कूल, 5 वर्षीय मानव गिरी को ताला तोड़ कक्षा कक्ष से निकाला बाहर, विद्यालय स्टाफ की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष, रोहट CBEO कालिंद नंदिनी शर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत के बिठाई जांच कमेटी, दो कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर दिए नोटिस, रोहट क्षेत्र के चोटिला स्कूल का है मामला.
 

15:51:32
Rajasthan Live News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का मामला
14:58:10
Rajasthan Live News: नावां फोरेंसिक जांच दल ने उठाए चोरी हुई घटना के स्थान से साक्ष्य

कल शाम को एक मकान से अज्ञात चोरों ने करीब 16 लाख रुपये के जेवरात व नगदी पर किया था हाथ साफ, FSL टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके से उठाए साक्ष्य, नावा पुलिस टीम रही मौके पर मौजूद.

14:58:04
Rajasthan Live News: शनिवार सुबह से बदला-बदला नजर आया मौसम

आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी से भी नहीं मिली उमस से राहत, शहर में बढ़ी गर्मी और चिपचिपाहट, पिछले दो दिन से नहीं हुई अच्छी बारिश, तापमान में फिर बढ़ोतरी, शुक्रवार को अधिकतम तापमान रहा 32.8 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने आज के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, 6 से 9 जुलाई तक मेघगर्जन और बिजली गिरने का येलो अलर्ट, 9 जुलाई के बाद बारिश में धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान.

14:57:56
Rajasthan Live News: शिक्षा विभाग पाली के संयुक्त निदेशक रिछपाल सिंह ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हालीवाव व राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबलों की ढाणी का किया निरीक्षण, विद्यालय में आईसीटी लैब, वोकेशनल लैब, मार्ट क्लास, एमडीएम एवं अन्य विद्यालय गतिविधियों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, विद्यालयों में हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधारोपण, निरीक्षण के दौरान पीईईओ किशनाराम बेनीवाल रहे मौजूद.

14:57:51
Rajasthan Live News: बामनवास बाटोदा थाना क्षेत्र में बारिश से गिरा मकान

महेंद्र पुत्र रामजीलाल महावर निवासी जीवद का गिरा मकान, मकान गिरने से लाखों रुपए का हुआ का नुकसान, पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल, सूचना पर तहसील प्रशासन पहुंचा मौके पर, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की आर्थिक सहायता की मांग.

14:57:45
Rajasthan Live News: मारवाड़ कस्बे के आउवा रोड पर जल भराव व टूटी सड़कों पर फूटा नगरवासियों का गुस्सा

पानी से भरे खड्डे में स्कूली छात्र गिरकर घायल होने पर विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल एवं नगर वासियों ने किया रास्ता जाम, नगरपालिका स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध रास्ता रोक कर रहे धरना प्रदर्शन, मौके पर सड़क मार्ग के दोनों तरफ लगे वाहनों के जाम, लगातार इस तरह की घटनाओं से आमजन है परेशान.

14:57:38
Rajasthan Live News: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

नारायणपुरा टोल प्लाजा पर ट्रक से मिला 168.120 किलो डोडा चूरा, CBN चित्तौड़गढ़ सेल ने विशेष सूचना पर की कार्रवाई, 9 बैग में भरा था अवैध डोडा चूरा, ट्रक को मौके पर जब्त किया, एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार, सीबीएन की टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा कर टोल पर रोका, नरेश बुंदेल, उप नारकोटिक्स आयुक्त के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई, डोडा चूरा तस्करी के खिलाफ CBN की जांच जारी.

14:57:08
Rajasthan Live News: महाजन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल लूणकरणसर विधानसभा के दौरे पर

महाजन में 132 केवी जीएसएस व 27 किमी सड़क का किया लोकार्पण, कई विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में कर रहे शिरकत, कार्यक्रम में मंत्री सुमित गोदारा सहित कई जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद.

14:57:01
Rajasthan Live News: 108 एम्बुलेंस बनी जीवन दायनी

राता बरडा से डिलीवरी के लिए 108 पर फोन आया, बूंदी आते समय लेबर पेन अधिक आने पर गाड़ी को साइड में रोक कर करवाई डिलेवरी, एमटी और पायलट की सूझबूझ से डिलेवरी हुई सफल, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित, दोनों को सामान्य चिकित्सालय जानना वार्ड में करवाया भर्ती.

14:22:24
Rajasthan Live News: मत्स्य विभाग की कार्रवाई

अवैध मछली परिवहन करते जब्त किया महिंद्रा लोडिंग वाहन, 29 क्विंटल मछली के साथ राणा प्रताप सागर बांध से हुआ परिवहन, कोटा फोरलेन धनेसर टोल के पास पकड़ा गया वाहन, 16 जून से 31 अगस्त तक मछली बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, जब्त मछलियों को गड्ढा खोदकर नियमानुसार किया गया दफन, एफआईआर दर्ज कर वाहन को पुलिस के सुपुर्द किया गया, बारिश में मछली पकड़ना गैरकानूनी, पूरे जिले में चल रहा निरीक्षण अभियान.

14:22:16
Rajasthan Live News: अज्ञात बदमाशों ने रेकी कर चुराई बाइक

पशु चिकित्सक महेंद्र नागर मवेशियों का उपचार करने गया था, लौटने पर मौके से गायब मिली बाइक, बदमाशों ने पहले से ही रेकी कर दिया वारदात को अंजाम, आस-पास काफी तलाश के बावजूद भी नहीं लगा सुराग, पनवाड़ कस्बे में स्टेट हाइवे 74 पर भीमसागर नहर के समीप का मामला.

14:22:10
Rajasthan Live News: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म पहुंचे वैर के भोंडा गांव

ग्रामीणों सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पूर्व सैनिक हरेंद्र सिंह गुर्जर की मूर्ति का किया अनावरण, विशिष्ट अतिथि के रूप में वैर विधायक बहादुर सिंह कोली एवं जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा भी हैं मौजूद, ग्रामीणों ने किया फूल माला पहनाकर उनका स्वागत, वैर क्षेत्र का है मामला.

13:43:13
Rajasthan Live News:परिवहन निरीक्षक से दुर्व्यवहार के बाद आक्रोश

निरीक्षक अनिल बसवाल की गाड़ी पर 2 दिन पूर्व हुआ था हमला, ओवरलोड बजरी मालिक के लोगों ने गाड़ी कर दी थी क्षतिग्रस्त, इसके बाद बजरी वालों पर आज परिवहन उड़नदस्तों ने की कार्रवाई, कालवाड़ रोड पर बजरी से भरी गाड़ियों को किया जब्त, करीब 2 दर्जन गाड़ियों को RTO के उड़नदस्तों ने किया जब्त, हालांकि वैध रवन्ना युक्त ट्रक चालकों ने इसका किया विरोध, वैध गाड़ियों को बंद किए जाने पर जताया विरोध, लेकिन विभिन्न ऑफेंस बता निरीक्षकों ने जब्त किए डंपर-ट्रक.

13:43:08
Rajasthan Live News: जेसीबी से पत्थर भरते समय पत्थर गिरने से मजदूर गंभीर घायल

घायलावस्था में लेकर पहुंचे उदयपुरवाटी चिकित्सालय, चिकित्सकों ने युवक को किया मृत घोषित, उदयपुरवाटी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया शव, खंडेला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी को किया जब्त, कोटड़ी लुहारवास ग्राम के लुहारवास लीज का मामला, उदयपुरवाटी निवासी राहुल सैनी बताया जा रहा मृत युवक.

13:43:01
Rajasthan Live News: बगरू के लाल कोठी बालाजी मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

संत सुदर्शन दास नागा महाराज के सानिध्य में 7 दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ किया, इस अवसर पर 151 महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली, कथा का वाचन प्रतिदिन 2 से 5 बजे तक होगा.

13:42:56
Rajasthan Live News:पुनावली गांव में देर रात बदमाशो ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम

जबरन घर में घुस परिवार के लोगों को बनाया बंधक, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट हुए फरार, देर रात हुई घटना के बाद गांव में फैली सनसनी, सूचना पर सायरा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला किया दर्ज, बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में करवाई नाकेबंदी.

13:10:32
Rajasthan Live News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोधपुर दौरा

विशेष विमान से बाड़मेर से पहुंचेंगे जोधपुर, एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारी करेंगे अगुवाई, भाजपा पदाधिकारी करेंगे स्वागत, हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे जाएंगे शेरगढ़ सोइंतरा, सोइंतरा में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर का करेंगे अवलोकन, शिविर में लाभान्वितों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री शर्मा, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित.

13:00:20
Pratapgarh News: देशी-विदेशी हथियारों का जखीरा जंगल में छिपा मिला, पुलिस की कार्रवाई में एक कुख्यात समेत 3 गिरफ्तार

Rajasthan Crime News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी पुलिस ने देशी विदेशी हथियार सप्लाई करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जिसके अंतर्गत पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश के साथ उसको दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है.

पढ़ें पूरी खबर…

12:14:14
Rajasthan News Live

जयपुर- आदिवासी बेल्ट के मंत्री जी के 'नंदन' को लेकर चर्चाएं , मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे ने खरीदी 52 बीघा बेशकीमती जमीन, जमीन खरीदने को लेकर आरोपों में घिरे स्थानीय लोगों ने लगाया धोखे से रजिस्ट्री कराने का आरोप नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आदिवासियों के साथ खिलवाड़ के लगाए आरोप, 'आदिवासियों के कल्याण की जिन पर जिम्मेदारी वो खुद के कल्याण में लगे'. ‘मुख्यमंत्री मामले में अविलंब जांच के दें आदेश’, टीकाराम जूली ने की जमीन रजिस्ट्रियों को रद्द करने की मांग.

11:58:57
Jaipur Muharram Route Diversion: मुहर्रम पर जयपुर में ट्रैफिक बदलाव, रात 9 बजे से बदलेंगे रूट, देख लें न्यू एडवाइजरी

मोहर्रम के अवसर पर शनिवार रात से जयपुर शहर में ताजिए बड़ी चौपड़ तक लाए जाएंगे. इस दौरान रात 9 बजे से देर रात तक यातायात की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी. संजय सर्कल, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट और रामगढ़ मोड़ से परकोटा क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जाएगा, ताकि ताजियों के जुलूस को सुचारु रूप से निकाला जा सके.

पढें पूरी खबर..

11:34:27
Rajasthan News Live

युवक से बेरहमी से मारपीट के बाद मौत का मामला, मौत के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी, जहाजपुर के बाजार व्यापारियों ने स्वैच्छिक संपूर्ण बंद किया, पुलिस को प्रशासनिक अधिकारियों का नगर में भारी पुलिस बल तैनात, परिवार के लोगों ने दी थाने में मारपीट करने वाले युवको की नामजद रिपोर्ट.

11:13:38
Rajasthan News Live: अभी तक की आपकी ढाणी की खबरें..
09:44:09
Rajasthan News Live

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का आज प्रस्तावित दौरा निरस्त, देर रात राज भवन से जारी हुए दौरा निरस्त होने के आदेश, अवैध बिल्डिंग लोकार्पण की खबर बनी वजह. आयोजक ने नियमों को ताक में रखकर बिल्डिंग का किया था निर्माण, खबर चलने के बाद प्रशासन से बिल्डिंग निर्माण संबंधी मांगी गई थी रिपोर्ट, आज पुनाली में लोकार्पण करने वाले थे राज्यपाल.

09:35:51
Rajasthan News Live

राजधानी जयपुर में मोहर्रम पर किया गया यातायात व्यवस्था में बदलाव, ताजियों के बडी चौपड पर आवागमन के दौरान रात 9 बजे से, देर रात तक संजय सर्किल, अजमेरी गेट, न्यूगेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट, रामगढ मोड़़ से सभी प्रकार के वाहनो का परकोटे में प्रवेश रहेगा निषेध. शहर के अन्य स्थानों से बडी चौपड पर आवागमन के दौरान सामान्य यातायात को, आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से किया जाएगा संचालित, 5 जुलाई को रात 9 बजे से देर रात तक शहर में रोड़ नम्बर 14 वीकेआई, कालवाड़ पुलिया, सिरसी पुलिया, 200 फुट अजमेर रोड़, न्यू सांगानेर मोड़, गोपालपुरा मोड़, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धोबीघाट, रामगढ मोड. गलता गेट चौराहा से भारी माल वाहक वाहनों का शहर में प्रवेश रहेगा निषेध.

09:07:58
Rajasthan News Live

प्रधानमंत्री E- बस योजना, कोटा में 100 इलेक्ट्रिक बस आवंटित की गई थी , इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा ,बस स्टॉप निर्माण का तेजी से चल रहा कार्य ,बनेंगे44 चार्जिंग पॉइंट 40 इलेक्ट्रिक बस कोटा आयेगी, बसों के रूट हुए तय, परमिट की प्रक्रिया जारी, सिटी बसों का होगा नया टेंडर 15 साल की अवधि पूरी हो चुकी.

09:07:33
Rajasthan News Live

बांसवाड़ा एनीकट में नहाने के दौरान हुआ हादसा, 44 वर्षीय शम्भू की डूबने से हुई मौत, आम्बापुरा थाना क्षेत्र के खोडी पिपली गांव का मामला, पुलिस नें शव कों एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया.

09:05:38
Rajasthan News Live

सड़क सुरक्षा से संबंधित बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर बैठक. परिवहन सचिव शुचि त्यागी की अध्यक्षता में 11 जुलाई को होगी बैठक. सचिवालय में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा की बजट घोषणाओं को लेकर होगी चर्चा. बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के प्रतिनिधि होंगे शामिल. ट्रैफिक पुलिस, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, नगरीय विकास विभाग, शिक्षा विभाग और स्वायत्त शासन विभाग के प्रतिनिधि होंगे शामिल.

09:04:46
Rajasthan News Live

सीकर फतेहपुर में दो दिन पहले लावारिश मिली, कार का मामला मामले की गुत्थी उलझी, कार का मालिक भी है लापता, खंडेला के लाखणी गांव के सुनील की थी कार, फतेहपुर कोतवाली थाने में कराई गुमशुदगी दर्ज मामले की जांच में जुटी पुलिस, पुलिस कर रही सुनील की तलाश सुनील की कार के बाहर बिखरे पड़े मिले कागजात.

09:02:43
Rajasthan News Live

भरतपुर गोवर्धन में श्रदालुओं का कुंभ, दो करोड़ से अधिक परिक्रमार्थियों के आने की संभावना,परिक्रमा आज से होगी शुरू,गुरु पूर्णिमा 10 को,एक हजार से ज्यादा बसें चलेंगी, सप्तकोशीय 21 किमी की परिक्रमा में राजस्थान के हिस्से में पड़ता है डेढ़ किमी का क्षेत्र,250 स्थानों पर भंडारे का आयोजन,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आते है मुड़िया पूर्णिमा पर,मुख्यमंत्री द्वारा लगाई जाती है प्याऊ व भंडारा, प्याऊ पर खुद पानी पिलाकर करते है सेवा,इस बार 9 जुलाई को आने की संभावना,डीग जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर.

08:56:51
Rajasthan News Live

जहाजपुर, युवक से बेरहमी से मारपीट के बाद मौत का मामला, मौत के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी, जहाजपुर के बाजार व्यापारियों ने स्वैच्छिक संपूर्ण बंद किया, पुलिस को प्रशासनिक अधिकारियों का नगर में भारी पुलिस बल तैनात, परिवार के लोगों ने दी थाने में मारपीट करने वाले युवको की नामजद रिपोर्ट.

08:53:38
Rajasthan News Live

सांगोद (कोटा)बुधवार से लापता पशु पालक का शव नांगली नदी में मिला, नदी का जलस्तर कम होने पर पेड़ की जड़ो में अटका मिला शव, खजूरी-ओदपुर निवासी बद्रीलाल पोटर बुधवार को गया था भेंसे चराने, परिजन व ग्रामीण लगातार कर रहे थे पशु पालक की खोजबीन, शव मिलने की सूचना पर सांगोद पुलिस पहुंची मौके पर, पोस्टमार्टम के बाद शव किया जाएगा परिजनों के सुपुर्द.

08:51:01
Rajasthan News Live

झल्लारा पुलिस ने 72 घंटे में किया बाइक सवार युवक से लूट का खुलासा, दो बाइकों पर सवार युवकों ने लूटा था मोबाइल और नकदी, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाइकों को किया जप्त, लूटा हुआ मोबाइल किया बरामद शराब पार्टी में उड़ाएं लूटे हुए पैसे, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा स्टेट हाइवे पर करते हैं लूटपाट, एसपी राजेश कुमार यादव के निर्देशन में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने की कार्रवाई.

08:47:52
Rajasthan Weather Update: आज राजस्थान पर गोली की रफ़्तार सा अटैक करेगा मानसून, भयंकर बारिश के साथ आंधी-तूफान करेगा हिट, पढ़ें वेदर अपडेट

Rajasthan Weather Update:राजस्थान में आज मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 5 से 8 जुलाई के बीच भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:47:05
Bhilwara News: प्याज के ठेले से गाड़ी टच होने पर चुकाई जान की कीमत, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आक्रोश...

 Bhilwara News: जहाजपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित तकिया मस्जिद के पास एक कार में सवार युवक के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद जहाजपुर अस्पताल परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया. सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और जांच में जुटी हुई है.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:46:32
Rajasthan Politics: डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा पर साधा निशाना, बोले- बड़ी वाली पर्ची बदलना चाहते हैं

Rajasthan Politics: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे. अपने दौर के दौरान सर्किट हाउस में तीनों नेता मीडिया से रूबरू हुए. प्रेसवार्ता में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोडी लाल मीणा पर निशाना साधा और उनके द्वारा की जा रही छापेमारी को स्टंट बाजी और पर्ची बदलने की सोच बताया.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:45:58
Hanuman Beniwal: हनुमान बेनीवाल की फॉर्च्यूनर की दिल्ली में नहीं होगी एंट्री? डीजल भी नहीं भरवा पाएंगे नागौर सांसद

Hanuman Beniwal:  आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने हाल ही में रियांबड़ी में 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करते हुए अपनी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उनकी 2015 मॉडल की फॉर्च्यूनर गाड़ी को लेकर उन्हें डर है कि अगर वह इसे लेकर दिल्ली चले गए तो उनकी गाड़ी सीज कर ली जाएगी. इतना ही नहीं, उन्हें पेट्रोल पंप पर डीजल तक नहीं भरने दिया जाएगा. बेनीवाल ने अपनी इस चिंता को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया.
 

पढ़ें पूरी खबर

 

08:44:45
Rajasthan News Live

कोटपूतली-बहरोड जिले के नीमराणा में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, मंडल अध्यक्ष बिचपुरी गांव निवासी नरदेव यादव के दोनों पैरों में लगी गोली, फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति के भी सिर में गोली लगने की मिल रही सूचना, निजी अस्पताल के समीप श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस के पास बोरवेल ऑफिस की घटना, घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे करीब 10 से 12 बदमाश, बदमाशों ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार, फायरिंग की सूचना पर नीमराणा पुलिस व एडिश्नल एसपी शालनी राज पहुंची मय जाप्ते के मौके पर.

Trending news