Rajasthan News Live: "विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत! रामगढ़ बांध से होगा आगाज, RIC में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लेंगे भाग.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live: विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत करेंगे. यह अभियान रामगढ़ बांध से शुरू होगा, जहां से सीएम भजनलाल इसकी शुरुआत करेंगे. इसके अलावा सीएम आज RIC में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और चम्बल पर बन रहे एक्वाडक्ट का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. सीएम केशोरायपाटन में भी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और शाम को भरतपुर पहुंचेंगे. देर रात तक मुख्यमंत्री जयपुर लौट आएंगे.
उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर आज तड़के एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई.
यहां पढ़ें पूरी खबर- आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी कार, बर्तन व्यवसायी और चालक की मौत
प्रतापगढ़ जिले में बांसवाड़ा रोड स्थित एक ढाबे पर देर रात मामूली कहासुनी के बाद एक ही परिवार के लोगों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और हथियारों से वार कर दिया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- ढाबे पर पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, एक महिला समेत 4 घायल
खैरथल-तिजारा में आज भी कई जगह पर्यावरण दिवस केवल औपचारिकता बनकर रह गया है. वहीं मुंडावर के सुरेंद्र सैन उर्फ बंटी सैन के लिए यह दिन जीवन का मिशन बन चुका है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- पिछले 45 वर्षों में एक लाख से अधिक पौधों का किया रोपण, आज बन गए ट्री मैन!
बूंदी में अधेड़ पानी की टंकी पर चढ़ा. सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस सहित सिविल डिफेंस जवानों ने अधेड़ को नीचे उतारा. आजाद पार्क स्थित पानी की टंकी पर गंगा राम गुजर निवासी आकोदा अधेड़ चढ़ा था. रुपयों की लेनदेन से मामला जुड़ा है.
डूंगरपुर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की आज गुरुवार से शुरुआत हो गई. सुबह में प्रभात फेरी और साइकिल रैली से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- डूंगरपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज, प्रभात फेरी और साइकिल रैली से हुई शुरुआत
सीकर जिले में परडोली में बुधवार को खेत में बने फार्म पोंड में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. सिविल डिफेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाला.
यहां पढ़ें पूरी खबर- खेत में बने फार्म पोंड में डूबने से दो बच्चो की मौत, सिविल डिफेंस टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
राजस्थान में गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बारां जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज आज से होगा.
यहां पढ़ें पूरी खबर- वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आज से आगाज, 20 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम