Live Now

Rajasthan News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आएंगे मरूधरा! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी जानकारी

Rajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. आज शिक्षक दिवस है. प्रदेश के 75 शिक्षकों का सम्मान होगा. ईद मिलादुन्नबी को लेकर दोपहर में जुलूस निकाला जाएगा. राजस्थान रोडवेज में आज 5 सितंबर को अवकाश नहीं रहेगा. 

Rajasthan News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आएंगे मरूधरा! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी जानकारी
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 5 September 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.राजस्थान रोडवेज में आज 5 सितंबर को अवकाश नहीं रहेगा. विधानसभा सत्र के मद्देनजर अवकाश निरस्त किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज शिक्षकों को सम्मानित करेंगे. रींगस से श्रीमाधोपुर तक फोरलेन सड़क बनेगी. यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज शिलान्यास करेंगे. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

23:41:57 Sep 05, 2025, 11:41 PM (IST)

Rajasthan News Live

कोटा दौरे पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली.

यहां पढ़ें पूरी खबर- कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संभागीय आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की ली बैठक

21:51:08 Sep 05, 2025, 09:51 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बिगड़ा हुआ व्यक्ति बताया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- मदन राठौड़ ने डोटासरा को लेकर कही बड़ी बात, बोले- एक अच्छा व्यक्ति बिगड़ गया

18:16:28 Sep 05, 2025, 06:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: पिड़ावा अवैध देशी पिस्टल के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी इमरान के कब्जे से एक बाइक को भी किया बरामद, आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में किया मामला दर्ज, पिड़ावा थाना पुलिस ने डोला गांव के पास की कार्रवाई.

18:16:22 Sep 05, 2025, 06:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: रानपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा टला

निजी होटल में छत निर्माण के दौरान लोहे का स्ट्रक्चर गिरा, कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे 2 मजदूरों के आई चोट, मजदूरों को उपचार के लिए कराया अस्पताल में भर्ती, कोटा-झालवाड़ निजी होटल में चल रहा था निर्माण कार्य, रानपुर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों की कमी आई नजर.

18:16:11 Sep 05, 2025, 06:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: नीमकाथाना में मौसम का बदला मिजाज

नीमकाथाना सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश का दौर जारी, बारिश से तापमान में दर्ज की गई भारी गिरावट, आमजन को गर्मी व उमस से मिली निजात, वहीं लगातार हो रही बारिश से जिले के सबसे बड़े बांध रायपुर बांध पर चली चादर, कई एनीकेट हुए ओवर फ्लो. 

18:16:05 Sep 05, 2025, 06:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: भोपालगढ़ खेडापा में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता भोपालगढ़ का दबदबा

सूर्या सी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने जीते चार स्वर्ण पदक, दो रजत, नीतुसिंह चौधरी ,अंजु जाखड, गौरव शर्मा, हरीश चौधरी ने स्वर्ण, कोमल जोशी ,सुरेन्द्र ने रजत जीत किया क्षेत्र मे नाम रोशन, शिक्षक रामविलास गोदारा की मेहनत लाई रंग, शिक्षक पपसा जलवाणीया ने दी जानकारी. 

18:15:58 Sep 05, 2025, 06:15 PM (IST)

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे एयरपोर्ट

विशेष विमान से जयपुर के लिए होंगे रवाना, कुछ देर पहले जयपुर से पहुंचे थे जोधपुर, RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात, जोधपुर में हो रही है RSS की तीन दिवसीय बैठक, मुख्यमंत्री ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी की मुलाकात.

17:44:10 Sep 05, 2025, 05:44 PM (IST)

32 केस, 19 करोड़ का घोटाला अलवर में पुलिस वाले का भाई निकला साइबर गैंग का मास्टरमाइंड

Rajasthan Crime News: अलवर पुलिस ने साइबर अपराधी बरकत अली को गिरफ्तार किया, जिसने 19.02 करोड़ की ठगी की और 32 मामलों में शामिल रहा. आरोपी के पास 17 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, कई फर्जी आईडी बरामद हुईं. आरोपी का भाई राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है.

पढ़ें पूरी खबर…

17:14:08 Sep 05, 2025, 05:14 PM (IST)

डीडवाना में मातम! बस-कार भिड़ंत में दो की मौत समेत 19 घायल, चीख-पुकार से गूंजा मौलासर

Rajasthan Accident: डीडवाना के मौलासर के पास निजी बस और ब्रेज़ा कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 19 गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। मृतकों में कार चालक और बस में सवार महिला शामिल हैं. घायलों को डीडवाना, कुचामन, अजमेर व जयपुर रेफर किया गया.

पढ़ें पूरी खबर…

16:35:15 Sep 05, 2025, 04:35 PM (IST)

जैसलमेर में कानून-व्यवस्था ध्वस्त! सांसद बेनीवाल बोले - यह है प्रशासन की नाकामी

Rajasthan News: बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने डांगरी गांव की घटना पर कहा कि भाजपा नेता खुलेआम पुलिस वाहन पर चढ़कर भीड़ को भड़काते दिखे. इसे कानून-व्यवस्था की नाकामी बताया और दोषियों पर कठोर कार्रवाई व निष्पक्ष जांच की मांग की.

पढ़ें पूरी खबर…

16:16:21 Sep 05, 2025, 04:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: जमवारामगढ़ 29 वर्ष बाद छलका रायवाला बांध

बांध के ओवरफ्लो होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर, बड़ी संख्या में युवा पहुंचे रायवाला बांध, बांध छलकने के बाद कर रहे मस्ती, बांध के ओवरफ्लो होने की सूचना पर, आंधी थाना प्रभारी रमेश मीणा भी पहुंचे बांध पर, पानी में मस्ती कर रहे युवाओं को दी हिदायत, बांध के भैरव क्षेत्र से दूर रहने को लेकर दी हिदायत.

16:16:13 Sep 05, 2025, 04:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: फर्जी डिग्रीधारी तहसीलदार कंचन चौहान को एसओजी का नोटिस

श्रव्यबाधिता संबंधित मेडिकल का परीक्षण करेगी एसओजी, आधार कार्ड, तहसीलदार नियुक्ति पत्र के साथ ही 4 फोटो लेकर होना होगा उपस्थित, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस और एसओजी जयपुर ने दिया नोटिस, भीलवाड़ा जिले के करेडा में पदस्थापित है तहसीलदार कंचन चौहान, फर्जी डिग्रीधारी बता ब्यावर के एक व्यक्ति ने की थी शिकायत.

16:16:07 Sep 05, 2025, 04:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: बालेसर-जोधपुर कस्बे के समीप बेलवा रावलगढ़ में माजीसा मंदिर में वार्षिक मेला आयोजित

माता रानी भटियाणी के वार्षिक मेले का आज आयोजन, माजीसा की विशेष पूजा अर्चना के साथ ही मेले का विधिवत् रूप से हुआ आगाज, पुजारी मालमसिंह की देखरेख में मेले का आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर, मेला स्थल के आसपास सजा हाट बाजार, भक्तों ने मेले में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा और मां के पाए दर्शन.

16:16:01 Sep 05, 2025, 04:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: 25 हजार रुपए का इनामी आरोपी चढ़ा फलोदी जिला स्पेशल पुलिस टीम के हत्थे

फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देशन में फलोदी जिला स्पेशल व मतोडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ओसियां थाने के गैंगवार के प्रकरण में वांछित इनामी आरोपी रावताराम को किया दस्तयाब, जिला स्पेशल टीम के एसआई अमानाराम व कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी की रही विशेष भूमिका, आरोपी रावताराम 007 गैंग का सदस्य है, दस्तयाब आरोपी को ओसियां पुलिस को किया सुपुर्द.

15:31:49 Sep 05, 2025, 03:31 PM (IST)

Rajasthan News Live: तेज रफ्तार ने ली जान

रोडवेज बस ने पैदल चलते एक व्यक्ति को कुचला, देवपुरा संत निरंकारी भवन के पास की है घटना, मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को रखवाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में, फिलहाल मृतक की नहीं हो पाई है शिनाख्त.

14:44:01 Sep 05, 2025, 02:44 PM (IST)

Rajasthan News Live: हत्या की आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

सुजानगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी महिला चांदनी को गिरफ्तार कर लिया है. सुजानगढ़ डिप्टी दरजाराम बोस ने बताया की सीआई बेगाराम मीणा ने आरोपी महिला चांदनी फरार होने के लिए बस स्टेंड पहुंची थी. जिसको गिरफ्तार कर लिया. सीआई मीणा ने बताया की मृतका बच्ची लक्ष्मी अपनी मां सुनीता के पास जाने की जिद कर रही थी, तो चांदनी ने उसको रोकने के लिए 03 सितंबर को लकड़ी एवं लात गुस्से से पटक पटक कर मारी, जिससे उसके पेट में अंदरूनी चोट लगी. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपी चांदनी को गिरफ्तार कर उसे तारानगर न्यायालय में पेश करेगी. डिप्टी दरजाराम ने बताया की आरोपी महिला चांदनी हनी ट्रेप के मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी है.

13:04:20 Sep 05, 2025, 01:04 PM (IST)

राजस्थान के 35 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी, विभाग ने अलर्ट किया जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश का प्रकोप अभी भी जारी है. मौसम विभाग की तरफ से 5 सितंबर के लिए भी 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ-साथ कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है. 

पढ़ें पूरी वेदर रिपोर्ट…

11:53:29 Sep 05, 2025, 11:53 AM (IST)

Rajasthan Weather: मानसून ने पूरे राजस्थान में मचाई त्राहि-त्राहि, भयंकर बारिश से टूटे बाँध, हर जगह पानी-पानी

Rajasthan Weather: मानसून ने पूरे राजस्थान में त्राहि-त्राहि मचा दी है, जहां भयंकर बारिश के कारण कई बांध टूट गए हैं और हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने स्थिति को गंभीर बना दिया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
 

पढ़ें पूरी खबर

10:22:35 Sep 05, 2025, 10:22 AM (IST)

Rajasthan News Live

श्रीकरणपुर श्रीगंगानगर ट्रेक्टर ट्रॉली व बाइक मे भिड़ंत, बाइक सवार गुरविंद्र सिंह कम्बोज सिख निवासी 11ओ हुए घायल, घायल को लाया गया CHC, डॉक्टरो ने किया जिला चिकित्सालय रेफर, घायल ने रास्ते मे ही तोड़ा दम, हुई मृत्यु, बीती रात श्रीगंगानगर रोड़ शिव कुटिया के निकट सड़क हादसा.

10:15:59 Sep 05, 2025, 10:15 AM (IST)

Income Tax Raid: जयपुर कोटा में आयकर की रेड चौथे दिन भी जारी, टाइल्स के नीचे तिजोरियां खुली, सोने-चांदी और नकदी बरामद

Income Tax Raid: जयपुर में आयकर सर्च आज भी जारी, 6 ठिकानों पर कार्रवाई पूरी, 24 पर छापेमारी. टाइल्स से 3 करोड़ नकदी व 10 करोड़ की ज्वैलरी बरामद, लॉकर्स खुलने की तैयारी. 

पढ़ें पूरी खबर 

10:08:48 Sep 05, 2025, 10:08 AM (IST)

रात के अंधेरे में बस चालाक को पीटा, पुलिस ने शांत कराया मामला

Alwar News: देर रात मत्स्य नगर, आगर में रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई. रोडवेज के प्रबंधक यश प्रधान मौके पर पहुंचे और तुरंत कोतवाली पुलिस को बुलाया.
 

पढ़ें पूरी खबर 

10:08:21 Sep 05, 2025, 10:08 AM (IST)

डांगरी में खेतसिंह हत्याकांड, शव यात्रा के साथ पुलिस अलर्ट, भाजपा नेता और दिग्गज हुए शामिल

Jaisalmer News: डांगरी गांव में खेतसिंह हत्याकांड: मंगलवार रात बदमाशों ने की पीट-पीटकर हत्या, आज 09:32 बजे शव गांव पहुंचा, शव यात्रा के दौरान BJP नेता व दिग्गज मौजूद. विरोध के बाद डांगरी पुलिस छावनी में तब्दील.
 

पढ़ें पूरी खबर 

10:06:11 Sep 05, 2025, 10:06 AM (IST)

Rajasthan News Live

अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक नगर में जल प्रलय की स्थिति पैदा हो गई, जिसने क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया. इस घटना के बाद स्वास्तिक नगर के लोगों ने वरुण सागर रोड पर जाम लगा दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जल प्रलय से हुए नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन पर है, जिसने पहले से कोई सावधानी नहीं बरती. बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर पहुंचकर अपना गुस्सा जाहिर किया और प्रशासन से मुआवजे व राहत की मांग की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की खबर है.
 

07:28:02 Sep 05, 2025, 07:28 AM (IST)

बारिश-बाढ़ पर राजस्थान में सियासी घमासान, CM भजनलाल बोले- कांग्रेस का काम केवल बखेड़ा खड़ा करना

Rajasthan News: राजस्थान में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं. किसानों की फसलें चौपट होने से सियासत भी गर्मा गई है. विधानसभा में कांग्रेस ने सरकार पर देरी से कदम उठाने और सिर्फ दिखावे के दौरे करने का आरोप लगाया. जवाब में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार पूरी तरह मदद के लिए तत्पर है, जबकि कांग्रेस सिर्फ बखेड़ा और वोट की राजनीति करती है.


पढ़ें पूरी खबर

06:36:08 Sep 05, 2025, 06:36 AM (IST)

Rajasthan News Live

शिक्षक दिवस  आज. प्रदेश के 75 शिक्षकों का होगा सम्मान. मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री करेंगे शिक्षकों सम्मानित,, उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित.
 

06:35:20 Sep 05, 2025, 06:35 AM (IST)

Rajasthan News Live

विद्याधर नगर स्टेडियम में गौ महाकुंभ आज , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, सुबह 11 बजे विद्याधर नगर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित,

06:35:01 Sep 05, 2025, 06:35 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: मंत्री-विधायक करेंगे अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का दौरा *मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ‘कांग्रेस के विधायक भी जाएं प्रभावित लोगों के बीच’* हमारी सरकार प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर कांग्रेस का काम सिर्फ बखेड़ा करना विधानसभा जनता के मुद्दों को उठाने और उनके समाधान के लिए होती है. लेकिन कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है. कांग्रेस ने कभी भी किसान, मजदूर, महिला और युवा के मुद्दे नहीं उठाए. वो सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में रहते हैं. इसलिए कांग्रेस को देश और प्रदेश की जनता ने नकार दिया है.    
 

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More