Live Now

Rajasthan News Live: पाली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, गोविन्द सिंह डोटासरा ने की घोषणा

Rajasthan News Live: राजस्थान विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान एक छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया. यह घटना मानविकी पीठ में हुई, छात्र ने पकड़े जाने से बचने के लिए कॉपी के टुकड़े-टुकड़े कर शौचालय में बहा दिए. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 
 

Rajasthan News Live: पाली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित,  गोविन्द सिंह डोटासरा ने की घोषणा
Image Credit: Rajasthan News LiveSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News Live, 6 August 2025: राजस्थान विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान एक छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया. यह घटना मानविकी पीठ में हुई, छात्र ने पकड़े जाने से बचने के लिए कॉपी के टुकड़े-टुकड़े कर शौचालय में बहा दिए. इस मामले को लेकर गांधी थाने में FIR दर्ज कराई गई है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

06:53:56 Aug 06, 2025, 07:31 PM (IST)

Rajasthan News Live, 6 August 2025: राजस्थान विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान एक छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया. यह घटना मानविकी पीठ में हुई, छात्र ने पकड़े जाने से बचने के लिए कॉपी के टुकड़े-टुकड़े कर शौचालय में बहा दिए. इस मामले को लेकर गांधी थाने में FIR दर्ज कराई गई है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

19:32:39 Aug 06, 2025, 07:32 PM (IST)

Rajasthan News

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बड़ी खबर. पाली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने की घोषणा. 

 

18:40:32 Aug 06, 2025, 06:40 PM (IST)

Rajasthan News Live

अलवर जिले में किशनगढ़ एयरपोर्ट भूमि अवाप्ति से जुड़े 120 करोड़ रुपये के मुआवजा विवाद में बुधवार को अजमेर कलेक्ट्रेट पर विशेष मुनादी की गई.

यहां पढ़ें पूरी खबर- 120 करोड़ के मुआवजे को लेकर कोर्ट की सख्ती, एडीएम को जारी किया नोटिस

17:18:30 Aug 06, 2025, 05:18 PM (IST)

Rajasthan News Live

एनसीईआरटी विवाद मामले में शिक्षा मंत्री से पहली मुलाकात. राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात. महिमा कुमारी ने कहा एनसीईआरटी की किताबों में पढ़ाया जाने वाला इतिहास सही नहीं है. मराठा साम्राज्य के नक्शे में तुरंत प्रभाव से बदलाव किया जाए. धर्मेंद्र प्रधान ने जांच करवाने का आश्वासन दिया. 

17:06:46 Aug 06, 2025, 05:06 PM (IST)

Dholpur News: कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक हटाने की मांग, जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेज कर जिले में कर्मचारियों अवकाशों पर लगी रोक हटाने का किया आग्रह, महासंघ ने जिले के दूर दराज के कर्मचारियों को एक-दो दिन के आकस्मिक अवकाश स्वीकृति के लिए, धौलपुर आने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए, जिला कलेक्टर से अवकाशों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की रखी मांग.

15:51:01 Aug 06, 2025, 03:51 PM (IST)

Rajasthan News Live

खेजड़ली के तीन सौ तिरेसठ बलिदानियों की याद में इस बार दो सितंबर को जोधपुर जिले में शहीदी मेला लगेगा. आज खेजड़ली शहीदी मेला आयोजन कमेटी ने भजनलाल कैबिनेट के कई मंत्रियों को खेजड़ली आने का न्यौता दिया. आयोजन समिति के अध्यक्ष मलखान बिश्नोई और पूर्व सांसद और जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई ने सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया. इस बार शहीदी मेले में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ बिश्नोई संस्कृति के प्रति जागरूक किया जायेगा. वन्य जीवों के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों से संरक्षण की अपील की जायेगी.

15:47:51 Aug 06, 2025, 03:47 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुरसचिवालय में फिर टूटा सिस्टम का प्लास्टर, डीओपी के रूम नंबर 3206 की छत से गिरा प्लास्टर, गनीमत रही... लंच टाइम था, नहीं हुआ बड़ा हादसा, हादसे के वक्त कमरे में नहीं थे कर्मचारी, लंच ब्रेक ने बचा ली जान, वरना हो सकता था हादसा, अब तो सचिवालय में काम करना जोखिम से भरा, डर के साए में ड्यूटी कर रहे हैं अधिकारी-कर्मचारी, मरम्मत नहीं, सिर्फ इंतजार…अगली बार कौन होगा निशाना, बार-बार की घटनाओं से नहीं चेत रहे जिम्मेदार, सवाल उठता है–कब होगी स्थाई मरम्मत? क्या इंतजार है किसी बड़े हादसे का?

15:39:26 Aug 06, 2025, 03:39 PM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान विश्वविद्यालय, परीक्षा के बीच कॉपी लेकर भागा छात्र, मानविकी पीठ में हुआ घटनाक्रम, छात्र ने कॉपी के टुकड़े कर शौचालय में किया फ्लश , गांधी थाने में मामला दर्ज .

15:00:26 Aug 06, 2025, 03:00 PM (IST)

Rajasthan News Live

अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आयोग कार्यालय के बाहर किया गया प्रदर्शन , आयोग में रिक्त विभिन्न करीब 96 पदो पर भर्ती की माँग को लेकर प्रदर्शन, आयोग के कर्मचारी ने दी चेतावनी यदि जल्द माँगो को पूरा नहीं किया गया तो 11 अगस्त से सामूहिक अवकाश लेंगे सभी कर्मचारी , पदो की कमी के चलते कई परीक्षाएं हो रही है प्रभावित , दायकार शर्मा के नेतृत्व मे हुआ प्रदर्शन.

14:59:27 Aug 06, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, 2 दिन के लिए रोडवेज बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा छूट, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की बहनों को सौगात दी, पूरे राजस्थान में बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी, 9 और 10 अगस्त को राजस्थान राज्य की सीमा में यात्रा कर सकेंगी. रक्षाबंधन पर भाईयों को राखी बांधने के लिए जा सकेंगी, रोडवेज बसों और सिटी बसों में यह सुविधा नि:शुल्क मिलेगी.

14:57:54 Aug 06, 2025, 02:57 PM (IST)

Rajasthan News Live

धौलपुर- निजी अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत, ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर प्रसूता को आगरा रेफर किया, रास्ते में हुई मौत, परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद डॉक्टर ने मामले की रिपोर्ट न करने के लिए उन्हें 2 लाख रुपए देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने रुपए लेने से इनकार कर दिया, बाड़ी से रेफर होने के बाद एंबुलेंस ड्राइवर ने निजी अस्पताल में कराया था भर्ती, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही की मांग की कार्रवाई.

14:56:30 Aug 06, 2025, 02:56 PM (IST)

Rajasthan News Live

कोटा रोड ओवरब्रिज पर लगा जाम, जाम में फंसी एम्बुलेंस, जाम के चलते ब्रिज पर लगी वाहनों की कतारें, मंडी से आने वाले ट्रकों की वजह से लगा जाम, यातायात पुलिस का नहीं है कोई जवान मौजूद.

14:55:57 Aug 06, 2025, 02:55 PM (IST)

Rajasthan News Live

झालावाड़- नगरपरिषद के कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात, नेता प्रतिपक्ष शुभेंद्र हाड़ा के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन, नगरपरिषद में स्थाई आयुक्त लगाए जाने की मांग की, आयुक्त के अभाव में परिषद के कार्य हो रहे प्रभावित, पट्टे बनवाने से लेकर निर्माण स्वीकृतियों तक के लिए परेशान हो रहे नागरिक, परिषद की विभिन्न शाखाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार का भी उठाया मामला.

14:52:22 Aug 06, 2025, 02:53 PM (IST)

Rajasthan News Live

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान, सत्यपाल मलिक के निधन पर जताया दुख, गहलोत ने कहा 2 महीने पहले मैं अस्पताल में मिलकर आया था, उस वक्त मुझे लगा था कि बहुत जल्दी रिकवर हो जाएंगे, सत्यपाल मलिक का निधन पूरी किस काम के लिए बड़ा धक्का है, एनसीईआरटी की किताबों पर बोले गहलोत, बीजेपी जब भी सत्ता में आती है इतिहास को बदलने की कोशिश करती है, इतिहास की बड़ी, घटनाओं पर भाजपा नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए उसकी बात कभी नहीं करते.

14:24:15 Aug 06, 2025, 02:24 PM (IST)

Rajasthan News Live: गंगापुरसिटी बाइक सवार युवकों को गंभीर अवस्था में 108 से पहुंचाया जिला अस्पताल

चिकित्सकों ने किया एक युवक को मृत घोषित, दूसरे साथी को गंभीर अवस्था में किया जयपुर रैफर, मोर्चरी में रखवाया मृतक का शव, हादसा कैसे हुआ इसकी अभी तक नहीं हुई पुष्टि, अभिषेक पुत्र रामू राजोरा निवासी इनायती सपोटरा की हुई मौत, सवाई माधोपुर रोड शनि देव मंदिर के पास हुआ हादसा, सदर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच.

14:24:00 Aug 06, 2025, 02:24 PM (IST)

Rajasthan News Live: परिवहन सचिव शुचि त्यागी फील्ड निरीक्षण पर

आज सीकर रीजन क्षेत्र में कर रही है निरीक्षण, सीकर RTO कार्यालय में लिया कामकाज का जायजा, विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर ली जानकारी, अधिकारियों को आमजन के कार्य सुगमता से करने के निर्देश.

13:39:53 Aug 06, 2025, 01:39 PM (IST)

Jalore News: भीनमाल में 40 साल से बसे गरीब परिवार उजाड़े, कोर्ट आदेश के बावजूद तोड़फोड़!

Rajasthan News: भीनमाल में नगर पालिका की अतिक्रमण कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, वार्ड 4 और 7 में 40 साल से रह रहे गरीब परिवारों को बेदखल किया गया. कोर्ट आदेश के बावजूद तोड़फोड़ पर प्रशासन पर आरोप लगे. पीड़ितों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मुआवजा व पुनर्वास की मांग की.

पढ़ें पूरी खबर…

13:34:13 Aug 06, 2025, 01:34 PM (IST)

Rajasthan News Live: भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी आया सामने

शहर के मजदूर चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने लोडिंग ऑटो को मारी टक्कर, टक्कर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, सुभाष नगर थाना क्षेत्र की घटना, गंभीर घायल ऑटो चालक एमजी हॉस्पिटल में भर्ती.

13:22:26 Aug 06, 2025, 01:22 PM (IST)

Rajasthan News Live: झालरापाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, 7 गांवो के ग्रामीण भी हुए प्रदर्शन में शामिल, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन, अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे का मुआवजा जल्द दिलवाने, किसानों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि शुरू करने, स्मार्ट मीटर पर भी रोक लगाने की मांग की, नेता प्रतिपक्ष मो.खालिद, कासिम भट्टी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद.

13:22:19 Aug 06, 2025, 01:22 PM (IST)

Rajasthan News Live: परिवहन निरीक्षक ने बस रोकी तो बस मालिक ने धमकाया

डूंगरपुर में बस की चैकिंग के दौरान का घटनाक्रम, परिवहन निरीक्षक अभिषेक शर्मा कर रहे थे बस की चैकिंग, इसी दौरान बस के कंडक्टर ने मिलाया बस मालिक को फोन, परिवहन निरीक्षक ने जब फोन पर बात करने से किया इनकार.

13:22:12 Aug 06, 2025, 01:22 PM (IST)

Rajasthan News Live: क्रिकेटर यश दयाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

अदालत ने दुष्कर्म से जुड़े मामले में गिरफ्तारी सहित पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने से किया इनकार, साथ ही मामले में केस डायरी पेश करने के दिए आदेश, जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने दिए आदेश, यश दयाल की आपराधिक याचिका पर दिए आदेश, याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट कुणाल जैमन ने की पैरवी.

13:00:09 Aug 06, 2025, 01:00 PM (IST)

Rajasthan News Live: राइजिंग राजस्थान एमओयू प्रगति की समीक्षा

जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में चल रही बैठक, राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान उदयपुर जिले में निवेश को लेकर हुए एमओयू की प्रगति की ले रहे जानकारी, विभाग वार अलग-अलग स्टेज पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश, बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह, यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी हैं उपस्थित.

12:59:58 Aug 06, 2025, 12:59 PM (IST)

Rajasthan News Live: धोला भाटा इलाके में प्री नर्सरी स्कूल में लगी आग

घटना के वक्त स्कूल में बच्चे मौजूद थे, प्राइवेट किड्स प्ले स्कूल में हुई घटना, स्कूल भवन की दूसरी मंजिल में ही संचालिका का घर, अचानक धुआं देखकर बच्चों को किया शिफ्ट, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, समय रहते सूझबूझ से टला बड़ा हादसा.

12:37:20 Aug 06, 2025, 12:37 PM (IST)

Rajasthan News Live: हनीट्रैप का शिकार बना राशि लूटने का मामला आया सामने

राम अवतार गुप्ता ने कराया बजाज नगर थाने में मामला दर्ज, सीमा नामक महिला द्वारा लालसोट बुला होटल में ले जाने, कमरे में पहले से मौजूद तीन व्यक्तियों द्वारा कपड़े उतरवा कर, अश्लील फोटो और वीडियो बना ब्लैकमेल करने, मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने, 75 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा, 2 लाख रुपए की और डिमांड करने के लगाए आरोप, सीमा और उसके तीन साथियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR.

12:37:13 Aug 06, 2025, 12:37 PM (IST)

Rajasthan News Live: जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश पहुंचे खाटूधाम

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत और डीवाईएसपी संजय बोथरा ने की अगवानी, आईजी ने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में खुशहाली की कामना, शीश झुकाकर की बाबा श्याम की पूजा अर्चना, श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, रींगस थानाधिकारी सुरेश कुमार भी रहे मौजूद.

12:37:06 Aug 06, 2025, 12:37 PM (IST)

Rajasthan News Live: कालवाड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं पर अश्लील पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, आरोपी कई फेक आईडी बना महिलाओं को कर रहा था परेशान, प्रहलाद सिंह उर्फ भानु प्रताप सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवतियों की फोटो एडिट कर गलत कमेंट कर उन्हें करता बदनाम, फिलहाल आरोपी से की जा रही पूछताछ.

12:21:07 Aug 06, 2025, 12:21 PM (IST)

Churu News: हर साल जलभराव से परेशान चुरू का महाराणा प्रताप चौक, अब मिलेगा स्थायी समाधान!

Rajasthan News: चुरू के महाराणा प्रताप चौक में हर साल बारिश में जलभराव की समस्या पर अब तेज कार्रवाई होने वाली है. विधायक मनोज न्यांगली व ईओ राकेश अरोड़ा ने क्षेत्रीय दौरा कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं. जिसके बाद लोगों को जल्द कार्य शुरू होगा.

पढ़ें पूरी खबर…

12:13:34 Aug 06, 2025, 12:13 PM (IST)

Rajasthan News Live: भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षा बंधन 9 अगस्त को

राजधानी जयपुर के बाजार राखियों और गिफ्ट से सजे, सोने-चांदी की राखी और गिफ्ट के लिए खरीददारी, वहीं बाजार में मिठाईयों में पनीर बर्फी, मावा बर्फी, कसार मिठाई, पनीर रबडी, पिस्ता गुपचुप, मिश्रीमावा, घेवर, रसगुल्ले, गुलाब जामुन समेत मिठाईयों से दुकाने सजी, बाजार में बड़ी संख्या में राखियों की खरीददारी के लिए पहुंच रहे.

12:13:28 Aug 06, 2025, 12:13 PM (IST)

Rajasthan News Live: फलोदी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई

डीएसटी फलोदी व थाना लोहावट की संयुक्त कार्रवाई, 18.900 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद, आरोपी मांगीलाल उर्फ मुकेश गिरफ्तार, डीएसटी फलोदी के कानि. महेन्द्र की सूचना पर लोहावट में कार्रवाई.

12:13:22 Aug 06, 2025, 12:13 PM (IST)

Rajasthan News Live: चांदी 1100 रु महंगी रही, सोना 300 रु महंगा रहा

आज सराफा बाजार में चांदी 116700 रु प्रति किलो, शुद्ध सोना आज 103,300 रु प्रति 10 ग्राम रहा, जेवरात सोना 96,300 रु प्रति 10 ग्राम रहा, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से भाव जारी किया.

12:13:16 Aug 06, 2025, 12:13 PM (IST)

Rajasthan News Live: विवेक गोयल बने इंदिरा गांधी नहर परियोजना बीकानेर के नए मुख्य अभियंता

अतिरिक्त मुख्य अभियंता पद से पदोन्नति के बाद मिला मुख्य अभियंता का चार्ज, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश, पूर्व मुख्य अभियंता राकेश कुमार के स्थान पर संभाला कार्यभार, आदेश जारी होते ही बधाई देने वालों का लगा तांता, परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी, गोयल ने अपनी कार्यशैली से बनाई है सिस्टम में अलग पहचान.

11:11:34 Aug 06, 2025, 11:11 AM (IST)

Rajasthan News Live: कोटगेट और सांखला फाटकों से निजात की कवायद शुरू

अन्डर पास बनाने के लिए हटेंगे 36 मकान और दुकानें, मकानों और दुकानों की अवाप्ति का नोटिस जारी, राज्य सरकार ने जारी किया गजट नोटिफ़िकेशन, एक दिन में 60 से ज़्यादा बार बन्द होते हैं दोनों रेलवे फाटक, अन्डर पास बन जाने से पूरे शहर को मिलेगी राहत.

11:11:27 Aug 06, 2025, 11:11 AM (IST)

Rajasthan News Live: रेवदर संदिग्ध अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव

जीरावल-मलावा मार्ग पर पड़ा मिला शव, मौके पर पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राज रावल और प्रशासक कांतिलाल कोली ने दी पुलिस को सूचना, मौके पर पहुंची रेवदर पुलिस, शव को रखवाया रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में, पुलिस कर रही मामले की जांच.

11:11:20 Aug 06, 2025, 11:11 AM (IST)

Rajasthan News Live: राजधानी में बेखौफ हुए बदमाश

सरेराह महिला की लूटी चेन, शिप्रापथ थाना इलाके के दुर्गापुरा स्थित शांति नगर की घटना, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, बाइक सवार एक बदमाश ने बाइक से उतर महिला को गिराया सड़क पर, महिला ने भी बहादुरी से किया बदमाश का सामना, लेकिन करीबन 30 सेकेंड में बदमाश चेन तोड़ हुए फरार, CCTV में कैद हुई चेन लूट की पूरी वारदात, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, इलाके में करवाई गई नाकाबन्दी, फिलहाल बदमाशों का नहीं लग पाया कोई सुराग, पुलिस की कई टीम कर रही बदमाशों की तलाश.

09:48:05 Aug 06, 2025, 09:48 AM (IST)

Rajasthan News Live

भरतपुर जिला कलक्टर कमर चौधरी करेंगे आज जलभराव वाले लो -लाइन एरिया का निरीक्षण,. कलक्टर आज हीरादास तिराहे होते हुए भरतपुर-मथुरा बाईपास स्थित गोलपुरा रोड़ पर बसी कॉलोनियों का करेंगे निरीक्षण. राधा नगर, गणेश नगर , जसवंत नगर, स्टेडियम नगर कॉलोनी सहित कुम्हेर गेट सब्जी मंडी, किसान भवन, रणजीत नगर, रेडक्रॉस सर्किल और बिजली घर स्थित मान सिंह चौराहे तक करेंगे निरीक्षण. इसके बाद अजान बन्ध के आसपास बसे गांवों में जलभराव की स्थिति का लेंगे जायजा. नगर निगम,बीडीए व जल संसाधन विभाग के अफसर रहेंगे साथ में मौजूद

08:17:52 Aug 06, 2025, 08:17 AM (IST)

राजसमंद में कांग्रेस की खींचतान आई सामने, एक ही समाज के 2 जिलाध्यक्ष बने तो कट रहा बवाल

Rajsamand News: राजसमंद की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बता दें कि राजसमंद जिले की कांग्रेस पार्टी की खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. इस खींचतान की वजह हाल ही में बनाए गए कार्यकारी जिलाध्यक्ष को बताया जा रहा है. राजसमंद जिले में बनाए गए कार्यकारी​ जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का लगतार विरोध देखने को मिल रहा है. 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:17:09 Aug 06, 2025, 08:17 AM (IST)

Jaipur: 10 से 14 अगस्त तक BJP घर-घर फहराएगी तिरंगा, शौर्य और शहादत को करेंगे सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी लोगों में राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम का जज्बा जगाएगी. भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और तिरंगा फहराएंगे. इसके लिए बीजेपी 10 से 14 अगस्त तक 'हर घर ति​रंगा यात्रा' निकालेगी. इस दौरान सैनिकों के शौर्य और शहादत को भी सलाम किया जाएगा.
 

पढ़ें पूरी खबर

07:02:19 Aug 06, 2025, 07:02 AM (IST)

आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून हर रोज अपने नए तेवर दिखा रहा है. कभी अचानक बारिश हो रही है तो कहीं कुछ जगहों पर गर्मी और उमस महसूस की जा रही है. फिलहाल मरुधरा में मानसून ने एक छोटा सा ब्रेक लिया, जिसके चलते कई जिलों में हालात सामन्य हुए लेकिन आज बुधवार 7 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है, इसके चलते अलर्ट जारी किया गया है.
 

पढ़ें पूरी खबर

06:58:55 Aug 06, 2025, 06:58 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा आज लेंगे बैठक. दोपहर 12.00 बजे सीएमआर में लेंगे बैठक. बैठक में नये आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा. दोपहर 03.00 बजे प्रदेश में जारी विकास कार्यों की प्रगति की करेंगे समीक्षा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More